thumbnail

बढ़ती महंगाई को लेकर देसी स्टार समर सिंह ने गाया गाना "रोपनी में ले अवता मछरिया बलम", कहा - मछली से महंगा कड़वा तेल ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

बढ़ती महंगाई को लेकर देसी स्टार समर सिंह ने गाया गाना "रोपनी में ले अवता मछरिया बलम", कहा - मछली से महंगा कड़वा तेल ....





भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह अपने फैन्स के लिए नए नए कॉन्सेप्ट्स पर गीत लेकर आते रहते हैं।  रोपनी के इस सीजन में समर सिंह एक रोपनी स्पेशल सांग "रोपनी में ले अवता मछरिया बलम" लेकर आए हैं। सुपरस्टार समर सिंह का यह बहुत मस्त रोपनी गीत का वीडियो समर सिंह ऑफिसियल से रिलीज होते ही लोकप्रिय हो रहा है। गाने में बढ़ती महंगाई का भी जिक्र किया गया है। उनकी पत्नी उनसे शिकायत करती हैं कि रोज़ रोज़ दाल चावल अब नहीं खाया जाता किसी दिन रोपनी में मछली ले आईए। इसपर समर सिंह अपना माथा पकड़ लेते हैं कि मछली से ज़्यादा महंगा आजकल कड़वा तेल हो गया है। गाने में लुंगी डांस करते समर सिंह को लोग ख़ूब लाइक कर रहे हैं।

गाने का पोस्टर और टीज़र  सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया था और लोग इसके फुल वीडियो का इंतजार कर रहे थे। अब सांग देखकर लगता है कि यह एक लाजवाब गाना है। गाने में समर सिंह की ऎक्ट्रेस एकता गुप्ता भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सांग में बहुत कुछ स्पेशल है। 


लिंक

https://m.youtube.com/watch?v=SP_Jq0jgeAU


इस रोपनी गाने को लेकर समर सिंह भी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि चलते हैं ग्रामीण क्षेत्र में। रोपनी स्पेशल गीत "रोपनी में ले अवता मछरिया बलम" रिलीज हो गया है। 

इस सांग में ऎक्ट्रेस एकता गुप्ता गाते हुए कहती हैं "रोज़ रोज़ निक नइखे ये दाल भात अचरिया बलम, कहिया रोपनी में ले अवता मछरिया बलम।"तब समर सिंह गाते हैं "मछरी से महंगा बा कड़वा तेल।"

इस गीत को समर सिंह और कविता यादव ने आवाज दी है। संगीतकार एडीआर आंनद हैं। गीत आलोक यादव का है। वीडियो निर्देशक गोल्डी जयसवाल व बॉबी जैक्सन, एडिटर पप्पू वर्मा, कोरियोग्राफर सन्दीप राज और मैनेजर अफजल शाह है। परिकल्पना पंकज सोनी की है। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


Sion hospital ke samne khula Arjun Deshpande ka Generic Aadhaar ka franchise Store...

जेनेरिक आधार के बारे में. जेनेरिक आधार एक भारतीय फार्मा कंपनी है. आंकड़ों के अनुसार, लगभग 60 फीसदी भारतीय अपनी रोजमर्रा की दवाओं को खरीदने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं. बाजार की आवश्यकताओं को देखते हुए, एक 16 वर्षीय अर्जुन देशपांडे ने फार्मा उद्योग पर अपनी नजरें बनाईं. हर भारतीय को दवाइयां उपलब्ध कराने का एकमात्र मिशन.


अर्जुन देशपांडे, भारत के सबसे युवा उद्यमी हैं, जिन्होंने अभिनव उपक्रम, जेनरिक आधार की स्थापना की. जब अर्जुन देशपांडे के बिजनेस मॉड्यूल के बारे में महान व्यवसायी रतन टाटा को पता चला तो वो बहुत प्रभावित हुए और भारत में बेहतर हेल्थकेयर के लिए अद्वितीय फार्मा बिजनेस जरिए उनकी दृष्टि का समर्थन करने के लिए उनसे हाथ मिलाया.

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

सिंगर राघव दूबे का गाना "करैला ए सखी" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

सिंगर राघव दूबे का गाना "करैला ए सखी" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज ....



भोजपुरी के लोकगायक राघव दूबे की सुरीली आवाज में गाया हुआ शानदार गीत "करैला ए सखी" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस भोजपुरी गीत में राघव दूबे और तोशी द्विवेदी का अंदाज़ दर्शकों खूब लुभा रहा है। यह एक ऐसा गीत है जो सिचुएशन के साथ शूट किया गया है। जिसमें तोशी द्विवेदी अपनी सहेली से बड़ी अदायगी के साथ कह रही हैं कि "सइयां को दुबई गए हुए 2 साल हो गए हैं, जवानी सूख के करैला हुई जा रही है।"... वास्तव में यह गाना मनोरंजन से भरपूर है।   


Link -

https://youtu.be/FKuGM4Kfh-0


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तूत राघव दूबे के बहुत ही बेहतरीन वीडियो गीत "करैला ए सखी" को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी के इस लोक गीत को राघव दूबे ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इस गाने को गोलू भाई ने लिखा है और म्यूजिक अशोक राव ने दिया है। यह लोक गीत दर्शकों के दिलों को छू रहा है। इसका फिल्मांकन कमाल का हुआ है। इसके वीडियो निर्देशक सोनू वर्मा हैं।

गाने की लोकेशन और इसका फिल्मांकन बहुत ही रिच क्वालिटी का है। राघव दूबे का लुक और उनकी अदायगी लुभाने वाली है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

देसी स्टार समर सिंह का शिव भजन "सेनहुरा सलामत रखिहा" रिलीज होते ही हुआ वायरल ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

देसी स्टार समर सिंह का शिव भजन "सेनहुरा सलामत रखिहा" रिलीज होते ही हुआ वायरल ....



समर सिंह भोजपुरी के ऐसे देसी स्टार सिंगर हैं कि उनके गानों को उनके फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। समर सिंह की आवाज़ और उनके देसी अंदाज़ को भोजपुरी जगत में बेहद पसंद किया जाता है, यही वजह है कि इनका कोई भी गाना आते ही मिलियन व्यूज बटोर लेता है। समर सिंह का नया शिव भजन ‘सेनहुरा सलामत रखिहा" समर फ़िल्म एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है जो बेहद वायरल हो रहा है। इस गाने में समर सिंह के साथ खूबसूरत ऎक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं। कलरफ़ुल साड़ी में ऎक्ट्रेस बेहद हसीन नजर आ रही हैं। यह गाना शिव भजन की थीम पर फिल्माया गया है।  इस गाने को लिखा है पवन परवाना ने और म्यूजिक दिया है आशीष विश्वकर्मा ने। 


लिंक

https://youtu.be/pu40EDi1R-8


समर सिंह भी अपने इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने का लिंक शेयर करते हुए समर सिंह ने लिखा है "मेरा नया गाना सेनहुरा सलामत रखिहा समर फ़िल्म एंटरटेनमेंट से रिलीज हो गया है। यह एक बहुत ही प्यारा शिव भजन है। आप सब इस भजन को अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिये। हर हर महादेव।"

वाकई समर सिंह का यह भजन भव्य रूप से फ़िल्माया गया है जिसमें इसकी रिचनेस नजर आती है। समर सिंह की आवाज़ का जादू तो है ही उनकी अदायगी भी कमाल की है। 

गीत के म्यूज़िक अरेंजर विशाल चौरसिया हैं जबकि मिक्स एडीआर आनंद ने किया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी बॉबी, एडिटर पप्पू एडिटर, कोरियोग्राफर सन्दीप राज, प्रोडक्शन व क्रिएटिव हेड एसके आनंद यादव हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

अरविन्द अकेला कल्लू के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फनी गाना "बाबा", मिल रहे लाखों व्यूज ......

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

अरविन्द अकेला कल्लू के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फनी गाना "बाबा",  मिल रहे लाखों व्यूज ......




भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार और म्यूज़िक वीडियो के ट्रेंडिंग स्टार अरविन्द अकेला कल्लू के जन्मदिन के अवसर पर उनका एक धमाकेदार फन्नी वीडियो सांग "बाबा" रिलीज होते ही यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज होते ही गाने को कुछ ही घन्टे में लाखों व्यूज मिल गए हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के इस जबरदस्त बोलबम गीत को मजेदार अंदाज में फ़िल्माया गया हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के इस सांग को खूब पसंद किया जा रहा है और काफी व्यूज और अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं। गाने में अरविन्द अकेला कल्लू की ऎक्ट्रेस के साथ जोड़ी और केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। यूथ में यह गाना चर्चा में आ गया है। गाने को अरविन्द अकेला कल्लू ने अपनी विशेष शैली में गाया है.


लिंक

https://youtu.be/zQCZvRtHb8I


अरविन्द अकेला कल्लू के इस गाने का कॉन्सेप्ट यूनिक और अनोखा है जो बहुत ही शानदार है। अरविन्द अकेला कल्लू इसमें गाते हैं "लॉक डाउन से काम धंदा बंद बा, रव्वे जईसन बाबा हमके पियल पसन्द बा। वाकई इस कोरोना काल में और लॉक डाउन की वजह से बहुत सारे लोगों का काम धंदा बंद हो गया है।

अरविन्द अकेला कल्लू के फैन्स इस सांग को अपना खूब प्यार दे रहे हैं। लाइक और शेयर करने के साथ कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

इस बोलबम गीत का म्यूजिक दिया है प्रियांशू सिंह ने और इसके लिरिक्स प्रिंन्स प्रियदर्शी ने लिखे हैं. अरविन्द अकेला कल्लू के इस वीडियो सांग के निर्देशक सुशान्त सिंह, कुमार चन्दन हैं। एडिटर प्रशांत सिंह हैं। डीओपी बंटी, मुकेश और निर्माता मनोज मिश्रा हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मानव रक्षा के साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए संकल्पित 159 CRPF




गया।केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पूरे देश में वृहत्ता वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर लाखों-लाख पौधे लगा रही हैं और उनको पोषित भी कर रही है। यह कार्यक्रम देश के गृहमंत्री अमित शाह एवम् केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह की पहल पर और पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए पूरे राष्ट्र में किया जा रहा है।इसी कड़ी में बिहार राज्य में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अकेले रविवार के दिन दस हजार से ज्यादा वृक्षारोपण करने का प्रण किया है और इसमें सिर्फ जवान ही नहीं अपितु उनके परिजन और बच्चे भी शामिल हुए।159 बटालियन के प्रांगण में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस उप महानिरीक्षक संजय कुमार रेंज पटना वृहत्त वृक्षारोपण कार्यक्रम आंवले का एक बाल पौधा लगाकर किया। 200 से अधिक महिलायें एवं बच्चे भी एकत्रित हुए और उन्होंने वृक्षारोपण पूरे उत्साह के साथ किया।159 बटालियन के अन्य कँम्पो में जिसमें सैबरा, लुटुआ, डुमरिया, इमामगंज एवं चकरखंधा कैम्पो में भी आग जनसमूह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 1500 से ज्यादा बाल पौधो को स्थापित करके प्रण किया कि वृक्षारोपण को जन आन्दोलन बनायेंगे और अपनी धरती का श्रृंगार करेंगे।मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि केरिपुब ने पिछले वर्ष 2272238 पौधे लगाये थे। इस वर्ष 450850 पौधे लगाने का लक्ष्य है।  वृक्षारोपण के महत्व पर पुलिस उप महानिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि “दशकूपसमा वापी,दशवापीसमो हदः। दश हदसमो पुत्रो. दसपुत्र रामो द्रुम।।” अर्थात एक जलकुंड दस कुएं के

समान है, एक तालाब दस जलकुंड के बराबर है। एक पुत्र का दस तालाब जितना महत्व है और एक वृक्षा का दस पुत्रों जितना महत्व है। इस मौके पर कमांडेंट निशीत कुमार,द्वितीय कमान अधिकारी अवधेश कुमार,एसपी अभियान मोतीलाल, डिप्टी कमांडेंट समीर कुमार राव,डिप्टी कमांडेंट ओमप्रकाश यादव, डिप्टी कमांडेंट अम्बर घोष,सहायक कमांडेंट अर्पण,सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार,निरीक्षक सुशील कुमार सहित उनके परिजनों ने भी बाल पौधारोपण किया और रानी का उत्साह वर्धन किया।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 सशस्त्र सीमा बल के कंपनियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया


गया 29  वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, के आदेशानुसार मेगा पौधारोपण दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट परमजीत सिंह सलारिया के निर्देशानुसार रविवारको प्रोजेक्ट कन्या+2 उच्च विद्यालय, बोधगया तथा नक्सल विरोधी अभियान में तैनात सभी सशस्त्र सीमा बल के कंपनियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस वृक्षारोपण अभियान के तहत लगभग 400 पौधे लगाए गए। इस मौके पर कमांडेंट, 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने एवं मानव जाति का अस्तित्व बचाने हेतु पौधारोपण निरन्तर आवश्यक है। उन्होने पर्यावरण को बचाने व प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक-से-अधिक पौधारोपण पर जोर दिया। मौके पर सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट रामकुमार, डिप्टी कमांडेंट अरविंद कुमार, सहित अधिकारीगण,कार्मिक एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।<


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


सिदगोड़ा स्थित बागुनहातू पार्टी कार्यालय में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर नगर समिति की एक आवश्यक बैठक हुई।बैठक में संगठन को मजबूती और हमारे सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ कैसे आम लोगो तक पहुंचाए जाए उन्हे कैसे जागरूक किया जाए इस पर चर्चा हुई ।

बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किया :-


1. वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस को लॉकडाउन को देखते हुए प्रत्येक शाखा समिति अपने-अपने क्षेत्र में सामाजिक दूरी बनाते हुए शहीद निर्मल महतो जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।

2. झारखंड विधानसभा में पारित गैर सरकारी संस्थानों एवं निजी क्षेत्र के कंपनियों को 75% स्थानीय को आरक्षित देने के संबंध में जमशेदपुर नगर समिति द्वारा दिनांक 02/08/2021 को जमशेदपुर स्थित विभिन्न गैर सरकारी संस्थान एवं निजी क्षेत्र के कंपनियों को ज्ञापन देकर आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

3. दिनांक 12/08/2021 को वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन एवं शहरी गरीब मजदूर से संबंधित योजनाओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) से नगर के प्रतिनिधिमंडल मिलेंगे।


इस बैठक में झामुमो नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा,सचिव गोपाल महतो,कोषाध्यक्ष विष्णु प्रधान,उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह,रेहान अली,रमेश सिंह,संगठन सचिव अंकित सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी टिंकु महतो,कार्यकारिणी सदस्य रॉकी सिंह,जाबिर हुसैन तथा झामुमो नगर समिति के पदाधिकारिया एवं जमशेदपुर के सभी अध्यक्षता में शामिल हुए थे.

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


झारखंड में 34 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन चल रहा है। यह जुलाई, 2021 का अंतिम वीकेंड लॉकडाउन है। 24 जुलाई की रात 8 बजे से शुरू हुआ और 26 जुलाई की सुबह 6 बजे तक चलेगा। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साबिगंज, दुमका आदि जिलों के शहरी क्षेत्रों में हाट-बाजार बंद हैं। हालांकि आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं है। दूध, दुवा, गैस और पेट्रोल पंप जैसे आवश्वयक सेवा चालू हैं। इसी के साथ अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि 25 जुलाई के बाद आगे क्यों होगा? क्योंकि जुलाई महीने का यह अंतिम वीकेंड लॉकडाउन है। उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ( मिनी लॉकडाउन) के  नया दिशा-निर्देश के बाबत हेमंत सोरेन सरकार 31 जुलाई तक निर्णय ले सकती है।

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


बोधगया अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्य जारी , 

गया एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने का प्रयास जारी- नारायण प्रसाद

*गया शहर भुखमरी में मोत के कागार पर कार्यकरता कोई ध्यान नही बिहार सरकार में*   

 गया  के सर्किट हाउस में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री  नारायण प्रसाद ने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन मंत्री बनने के बाद गया में मेरी पहली यात्रा है।कोरोना वायरस वैश्विक महामारी में गया और बोधगया में पर्यटकों के आने का सिलसिला बिल्कुल लगभग समाप्त हो गया है। बोधगया अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्य जारी है। गया एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में तब्दील करने का प्रयास जारी है। कुछ जमीन धारीयों के द्वारा जमीन अधिग्रहण को लेकर कोर्ट में मामला है। कोर्ट से मामला समाप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही सरकार के द्वारा किया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो जाने बोधगया और आसपास लोगों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करने में सहूलियत होगी। बोधगया में दो कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होना है।एक का निर्माण सितम्बर माह तक समाप्त हो जाने की संभावना है। गया के मां मंगला गौरी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने केलिए आवश्यक प्रयास किया जायेगा। एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि गया में फल्गु नदी में रबड़ डैम के निर्माण से संबंधित पूरी जानकारी मेरे पास नहीं है। ऐसे गया में जो पींडदानी आते हैं उनके लिए देवघाट में घाट का निर्माण , सीता कुण्ड का सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ है। आनेवाले समय हम खुद सभी पर्यटक  स्थलों का दौरा कर सुविधा को उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा। अभी कोवीड काल में मैं मां मंगला गौरी माता से प्रार्थना करता हूं कि देश से कोरोना जल्द से जल्द समाप्त हो ताकि लोग आराम से सांस ले सकें।

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

पट


ना :बिहार की राजधानी पटना से सटे दक्षिण दिशा में पटना गया रोड पर संपतचक मेन रोड पर नारायण हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की दूसरी यूनिट का शुभारंभ हुआ।

आज जहां वैश्विक महामारी फैला हुआ है समाज में दहशत का माहौल है दूर-दूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग डरे सहमे है, स्वास्थ्य के प्रति लोग जागरूक होते जा रहे हैं। हर व्यक्ति अपना इलाज बेहतर तरीका से कराना चाहता है अपने स्वास्थ्य की विशेष चिंता करने लगा है जागरूक हो गया है तो इसी दिशा में लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए नारायण हॉस्पिटल द्वारा एक विशेषज्ञ की संगठित टीम द्वारा अनुभवी चिकित्सक के देखरेख में विभिन्न प्रकार की सेवाओं की शुरुआत की गई। इस संस्थान के सभी चिकित्सक पटना के नामी-गिरामी संस्थानों से संबंधित है और यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस अस्पताल में इलाज करने वाले प्रमुख डॉ मनीष कुमार, डॉ चंदन कुमार, डॉ दिग्विजय कुमार सिंह, डॉक्टर रागिनी कुमारी, डॉक्टर रानी दीपा, डॉक्टर राजा अनुराग गौतम एवं डॉ अभिनव कुमार उपस्थित थे।

अस्पताल प्रबंधन के विषय में प्रबंधक महोदय ने बताया हमारे यहां सभी तरह के चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है, एक ही छत के नीचे पैथोलॉजी, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की गई है।

समाज के गरीब और कमजोर मरीजों के लिए रियायत  भी दिया जाता है।

उन्होंने जोर देकर कहा यहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है दूरदराज के मरीजों के लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध रहता है। अस्पताल के कचरा को वैज्ञानिक विधि से अलग किया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइन है उसका पूरी तरह से यहां पालन होता है।

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 स्थानीय विषयहरी अस्थान के आगे मीरगयास चक दस्तक नर्सिंग होम एवं  समस्या निवारण समित के संयुक्त तत्वाधान में टीकाकरण का आयोजन 11:00 बजे से संध्या 5:00 तक आयोजित किया गया इस आयोजन का विधिवत उद्घाटन माननीय सिविल सर्जन उमेश शर्मा डीपीएम ,डीआईओ समस्या निवारण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद तकी अहमद जावेद एवं महासचिव रवि प्रकाश बुधिया दस्तक नर्सिंग होम से डॉक्टर एमआर कासिम ,डॉक्टर शगुफ्ता नाहीद छपरा के कुलपति डॉक्टर फारूक अली साहब ने फीता काटकर टीकाकरण के कार्यक्रम की शुरुआत की  कोविडसील 110 व्यक्ति को कोवैक्सिंग 20 लगया गया कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य में समस्या निवारण समिति के अध्यक्ष तकी अहमद जावेद महासचिव रवि प्रकाश बुधिया जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ,जिला सचिव जुगल किशोर ,  उपाध्याय मोहम्मद आसिफ अली एवं वार्ड 7 के वार्ड पार्षद निजहत अंसारी जिन्होंने सुबह से लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक किया और खुद अपने वैक्सीन लेकर लोगों को यह बताया कि यह वैक्सीन कितनी सुरक्षित है एवं समस्या निवारण समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे. 

Read More»

0 comments:

thumbnail

मनोज बाजपेयी के नक्शे कदम पर चले माधव राय, "पत्नीव्रता" में मणि भट्टाचार्य के साथ आएंगे नजर ...

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मनोज बाजपेयी के नक्शे कदम पर चले माधव राय,  "पत्नीव्रता" में मणि भट्टाचार्य के साथ आएंगे नजर ...





नेशनल अवॉर्ड के लिए बनाई जा रही फिल्म "पत्नीव्रता" में  माधव राय, मणि भट्टाचार्य, मनोज टाइगर और संजय पांडेय दिखाई देंगे


बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की सारी दुनिया में एक वर्सटाइल एक्टर के रूप में पहचान है। चाहे हीरो हो या विलेन, उन्होंने हर किरदार में अपनी छाप छोड़ी है। मनोज बाजपेयी के नक्शे कदम पर भोजपुरी एक्टर माधव राय चल पड़े हैं। लोग माधव राय का लुक देखकर मनोज बाजपेयी से उनकी तुलना करते हैं और अब एक्टिंग के लिए भी तुलना करने लगे हैं। जी हां, फेस लुक मिलने के साथ-साथ अब माधव राय मनोज बाजपेयी के गुणों पर भी अमल करने लगे हैं। जिस तरह मनोज बाजपेयी हर तरह के किरदार निभाते हैं निगेटिव हो या पॉजिटिव, माधव राय भी उसी तर्ज पर विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं करते हैं। कई फिल्मों में खलनायक बने माधव राय अब हीरो बनकर आ रहे हैं। फ़िल्म का नाम भी बड़ा अनोखा है। इस यूनिक मूवी का टाइटल है "पत्नीव्रता"। आम तौर पर महिलाओं के बारे में कहा जाता हैं कि बेहद पतिव्रता नारी है, लेकिन यह मामला उल्टा है। यहां पति ही पत्नीव्रता है। यह एक ऐसे पति की डिफ्रेंट कहानी है जो पत्नी के लिए समर्पित है। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट शानदार और अलग है। नेशनल अवार्ड में हासिल करने का माद्दा रखने वाली इस फ़िल्म की कहानी में एक ज्वलंत सामाजिक मुद्दा भी छुपा हुआ है। 

सुरभि माधव एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जाने वाली इस फ़िल्म पतिव्रता के हीरो माधव राय हैं जबकि उनके अपोज़िट मणि भट्टाचार्य हीरोइन हैं। फ़िल्म में मनोज टाइगर और संजय पांडेय का भी अहम किरदार है। फ़िल्म में मौसम जागृति, अमित कश्यप 'तोताराम' भी अपनी अदाकारी दिखाएंगे। फ़िल्म का कुशल निर्देशन टैलेंटेड निर्देशक संतराम करेंगे। ईपी रत्नेश तिवारी हैं। जल्द ही फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी।

इस फ़िल्म में माधव राय कहानी और विषय की मांग के अनुसार हीरो बने हैं, लेकिन अगर निगेटिव किरदार भी ऑफर आता है तो वह भी करेंगे। एक कलाकार कला का भूखा होता है। उसे जो भी किरदार उसे मिलता है, उसमें वह जान फूंक देता है। 

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

अजय आजाद का रोमांटिक गीत "हमरे पे मरेलु हो" हुआ रिलीज, प्रमोद प्रेमी यादव और प्रियंका राय का दिख जलवा ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

अजय आजाद का रोमांटिक गीत "हमरे पे मरेलु हो" हुआ रिलीज, प्रमोद प्रेमी यादव और प्रियंका राय का दिख जलवा ....




फिल्म निर्देशक नन्द किशोर महतो द्वारा निर्देशित यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव और नवोदित स्टार कमल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म “अजय आज़ाद” का धांसू ट्रेलर जहां फैन्स द्वारा काफी पसन्द किया जा रहा है वहीं अब इस फ़िल्म का एक रोमांटिक गीत "हमरे पे मरेलु हो" भी रिलीज कर दिया गया है। कैप्टेन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह मजेदार रोमांस से भरपूर गाना है जिसमें प्रमोद प्रेमी एक अलग ही अवतर में नजर आ रहे हैं। बेहद स्टाइलिश और भव्य ढंग से इस गाने को शूट किया गया है जिसके बोल बेहद आकर्षक लिखे गए हैं। इस प्यार भरे गाने में प्रमोद प्रेमी और प्रियंका राय की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है।

प्रमोद प्रेमी इसमें गाते हैं "हम ता जाना तानी की हमरा पे मरेलु हो, हमरी याद तोहके पल पल सतावा ता, प्यार करेलु तू हद से ज्यादा तोहार अंखिया बतावा ता।" यह गाना फ़िल्म अजय आज़ाद का एक बेहतरीन सांग है। 

गौरतलब है कि इस सम्पूर्ण परिवारिक कहानी में सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांच और रोमांस सब कुछ है। एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर और इस सांग से मालूम होता है कि यह एक अलग जोनर की फिल्म बनी है। फ़िल्म की शूटिंग यूपी के लखनऊ और उन्नाव के आसपास के क्षेत्रों में की गई है।

फ़िल्म का ये गाना बेहद प्रभावी और शानदार है जिसमें प्रमोद प्रेमी यादव एक अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं। 


लिंक

https://youtu.be/a-8EEdxOumY


इस खुबसूरत गीत को प्रमोद प्रेमी व शिल्पी राज ने गाया है जबकि गीतकार संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रमोद प्रेमी यादव और निर्देशक नंदकिशोर महतो इससे पहले फिल्म वीर अर्जुन जैसी सफल फिल्म दे चुके हैं। फिल्म अजय आज़ाद में सेकंड हीरो कमल यादव हैं, जो पहली बार परदे पर एंट्री करने जा रहे हैं। बाप बेटे की इस अलग सी कहानी में प्रमोद प्रेमी यादव बेटे के रोल में जबकि कमल यादव बाप के रोल में हैं।

फिल्म में प्रमोद प्रेमी और प्रियंका राय की जोड़ी तथा कमल यादव और अंजलि सिंह की जोड़ी है। उनकी केमिस्ट्री कमाल की है। इस फिल्म की कहानी और कांसेप्ट एकदम अलग है जिसे दर्शक देखकर चौंक जाएंगे। फिल्म में उनके किरदार के अनुसार प्रमोद प्रेमी का मूंछ वाला लुक बेहद रौबदार है। 

उल्लेखनीय है कि त्रिकाल मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म अजय आज़ाद के निर्माता विमल यादव और निर्देशक नन्द किशोर महतो हैं। फ़िल्म की सह निर्माता गगन प्रीत कौर विर्दी हैं।

लेखक वेद प्रकाश आर्य, गीतकार कुलदीप सिंह, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी, लता शिखर हैं। छायांकन डी के शर्मा, नृत्य अशोक व सागर शान, मारधाड़ दिनेश यादव, कला रामबाबू ठाकुर, संकलन धरम सोनी का है। सह निर्देशक विकास कुमार और प्रोडक्शन कंट्रोलर रोहित मिश्रा हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, कमल यादव, प्रियंका राय, अंजलि सिंह, मुस्कान खान, ज्ञान आर्य, प्रदीप कुमार, मोहित यादव, रूपेश, अनिल विश्वकर्मा, इमरान, मुस्तकीम एवं सुधीर चंचल आदि हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

शिल्पी राज, पल्लवी गिरी का रोपनी गीत "बिया उखार लेहल जाव" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

शिल्पी राज, पल्लवी गिरी का रोपनी गीत "बिया उखार लेहल जाव" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज ....



भोजपुरी की ट्रेंडिंग गायिका शिल्पी राज की मधुर आवाज में गाया हुआ खेती-किसानी के मौसम में रोपनी गीत "बिया उखार लेहल जाव" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस रोपनी गीत में शिल्पी राज की आवाज और पल्लवी गिरी का देसी अंदाज़ खूब रिझा रहा है। यह एक रोपनी गीत सिचुएशन के साथ फिल्माया गया है। जिसमें पत्नी के रोल में पल्लवी गिरी अदायगी के साथ देवर से कह रही हैं कि "सइयां जी जबले लगाव तारे लेव, चला देवरू हो बिया उखार लेहल जाव"... वाकई यह गाना साफ-सुथरा व बहुत ही दर्शनीय है।   


Link -

https://youtu.be/NqUZvoPM7qY


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तूत शिल्पी राज के बहुत ही बेहतरीन वीडियो गीत "बिया उखार लेहल जाव" का लोग खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी के इस लोक गीत को शिल्पी राज ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इस लोक गीत की खास बात यह है कि यह एक ऐसा सांग है, जो आपके दिल के तार को छू लेगा। इसका फिल्मांकन कमाल का हुआ है। निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफ़र रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो सांग का निर्देशन रवि पंडित ने किया है जो आजकल वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एक से बढ़कर एक गाने डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में अरविन्द अकेला कल्लू का सुपर हिट गाना नेनुआ भी रवि पंडित ने ही डायरेक्ट किया था। शिल्पी राज, नीलम गिरी और पल्लवी गिरी क़ा बवाल वीडियो सांग "गरईया मछरी" भी खूब वायरल हुआ है इसके निर्देशक भी रवि पंडित हैं। 

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 50 साल पूरा होने के उपरांत टीएमबीयू के पीजी संस्कृत विभाग ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह।


भागलपुर से शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट



तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग के 50 साल पूरे होने के उपरांत में शनिवार को दिनकर परिसर स्थित विभाग में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया। 

स्वर्ण जयंती समारोह का उदघाटन टीएमबीयू की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेपी विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. फारूक अली, कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो. शशि नाथ झा, पूर्व कुलपति प्रो. चन्द्रकान्त शुक्ल उपस्थित थे।

जबकि केएसडीएसयू दरभंगा के पूर्व कुलपति प्रो. देव नारायण झा और बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर के प्रो. प्रकाश पाण्डेय कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।

कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय सहित कई अन्य विश्वविद्यालयों के भी कुछ शिक्षक पहुंचे थे जो यहां के पूर्ववर्ती छात्र रहे थे।

कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत से हुई। विभाग के छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।  विश्व बन्धु उपाध्याय ने वेद मंत्र पाठ किया। अतिथियों के सम्मान में विभाग की छात्रा पूजा, रूपा और मौसम भारती ने स्वागत गान गाया।

कार्यक्रम का उदघाटन करती हुई टीएमबीयू की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय का संस्कृत विभाग आज पचास साल का स्वर्णिम सफरनामा पूरा कर लिया है जो टीएमबीयू के लिए हर्ष और गर्व की बात है। विश्वविद्यालय के लिए आज गौरव और प्रसन्नता का दिन है। उन्होंने विभाग के सभी शिक्षकों, कर्मियों और छात्र-छात्राओं को स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही विभाग के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। 

कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि संस्कृत एक ऐसा विषय है जो भारत की संस्कृति से गहरे रूप से जुड़ा हुआ है। शादी-ब्याह, मुंडन सहित धार्मिक कर्मकांडों और मौकों पर भी संस्कृत के श्लोक बोले जाते हैं। यह एक लोकप्रिय भाषा है। यह सुखद बात है कि आज भी टीएमबीयू में संस्कृत विभाग जीवंत है। नेशनल एडुकेशन पॉलिसी (एनईपी), नेशनल और सेंट्रल यूनिवर्सिटी का ध्येय भी आज संस्कृत को बढ़ावा देना है। एनईपी भाषायी विषयों को तवज्जो देने के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि संस्कृत काफी पुराना विषय और भाषा है। चुनौतियों के बाबजूद भी आज संस्कृत आगे बढ़ रहा है। गुरु पूर्णिमा के मौके पर उन्होंने सबों को बधाई भी दी। वीसी ने कहा कि माँ पहली शिक्षक होती है। गुरु वह है जो हमें किसी भी तरह का ज्ञान देता हो। गुरु वह है जिनसे ज्ञान पाकर हमें महान बनाता है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपी विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. फारूक अली ने कहा कि संस्कृत रोजगार सृजन करने वाला विषय है। इस विषय की अहमियत आज भी है और आगे भी बना रहेगा। टीएमबीयू के कार्यक्रम में आने पर जेपीयू के वीसी डॉ फारूक अली ने कहा कि मैं अपनी मिट्टी को कभी नहीं भूल सकता हूँ। यहां से उनका गहरा लगाव है। वे इसी मिट्टी में पले-बढ़े हैं। उनका कर्म क्षेत्र भी यहीं रहा है। लिहाजा उन्हें टीएमबीयू से गहरा लगाव और जुड़ाव है।

कुलपति डॉ फारूक अली ने कहा कि संस्कृत ने ही उनके जीवन शैली को बदला है। अपने बचपन के स्कूली शिक्षा को याद करते हुए कहा कि पढ़ने के दौरान संस्कृत के श्लोक ने ही उन्हें काफी कुछ प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि उदार चरित्र वालों के लिए पूरा विश्व साथ में रहता है। हमें अपने विषय के प्रति ईमानदार बनना चाहिए। यदि हम संस्कृत की रोटी खाते हैं तो हमें संस्कृत के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि, संस्कृत से नेट-जेआरएफ और पीएचडी करके कॅरियर बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए विभाग में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी चलाया जा सकता है। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

        कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो. शशि नाथ झा ने संस्कृत में ही अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि टीएमबीयू ने संस्कृत विषय मे शीर्ष स्थान हासिल किया है। संस्कृत शिक्षा का भविष्य काफी उज्जवल है।

केएसडीएसयू दरभंगा के पूर्व कुलपति प्रो. चन्द्रकान्त शुक्ल ने कहा कि टीएमबीयू का संस्कृत विभाग आज विकास के पथ पर अग्रसर है।

पूर्व कुलपति प्रो. देव नारायण झा ने कहा कि संस्कृत भाषा में देश के विचार, सभ्यता और संस्कृति समाहित है।

     वहीं पीजी संस्कृत विभाग की हेड प्रो. सुलेखा देवी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि संस्कृत विभाग आज पचास वर्ष का हो गया है जो हमारे लिए काफी गर्व की बात है। 12 अप्रैल 1971 को टीएमबीयू में पीजी संस्कृत विभाग की स्थापना हुई थी। अपने स्थापना काल से लेकर अब तक विभाग ने कई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

   मौके पर विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका अंग ज्योति स्वर्ण जयंती स्मारिका और पीजी संस्कृत की हेड प्रो. सुलेखा देवी के द्वारा लिखी गई कई पुस्तकों का भी लोकार्पण अतिथियों के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर टीएमबीयू के पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर,  पूर्व हेड प्रो. मोहन मिश्र, प्रो. तुलाकृष्ण झा, प्रो. केषकर ठाकुर, प्रो. नीलिमा, प्रो. मृत्युंजय तिवारी, प्रो. पूर्णेन्दु शेखर सहित संस्कृत विभाग के शिक्षक, कर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम में विभाग की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की भी प्रस्तुति दी। साथ ही मंगलगीत, गोपी गीत, कृष्णाष्टकम, गीत गोविंद धीरे समीरे आदि की भी प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित था।

इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत विभाग की ओर से बुके और अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। 

कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता सबसे पहले पीजी संस्कृत विभाग पहुँची जहां उन्होंने पीजी संस्कृत विभाग के 50 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में शिलापट्ट का भी अनावरण किया।

यह जानकारी टीएमबीयू के जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार दिनकर ने दी।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

समर सिंह की गर्लफ्रैंड "भाव से ज्यादा पैसा खाती है", यूथ के बीच पॉपुलर हुआ धमाकेदार वीडियो ...





देसी स्टार समर सिंह आजकल अपनी गर्लफ्रैंड से परेशान हैं जो समर को लवर बना कर मौज उड़ाती है, सुबह शाम उनसे सिर्फ शॉपिंग करवाती है और भाव से ज्यादा पैसा खाती है। इससे पहले कि आप इसे रियल स्टोरी समझें हम आपको बता दें कि यह मामला फिल्मी है। दरअसल समर सिंह का नया गाना रिलीज होकर खूब पसन्द किया जा रहा है जिसका नाम है "भाव से ज्यादा पैसा खाती है"। इस गीत में समर सिंह गाते हैं मेरी वाली भाव से ज्यादा पैसा खाती है। समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज में यह धमाकेदार गाना यूथ के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है क्योंकि यह कहानी आज लगभग सभी लवर्स की है लोग इसी लिए इस गाने से जल्दी खुद को कनेक्ट कर पा रहे हैं। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं। समर सिंह के फैन्स के लिए यह एक उपहार है।  यह मस्ती भरा गाना बालाजी रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।


लिंक

https://youtu.be/nOu0NmN372M


आपको बता दें कि समर सिंह के इस गीत का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया था। गाने में समर सिंह और उनकी ऎक्ट्रेस मौसम का गजब डान्स है। काफी डांसर्स के साथ गाने को भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है जिसमें मौसम का हॉट अवतार दिखाई दे रहा है। यह एक नए कॉन्सेप्ट पर बेस्ड सांग है, जिसे बॉलीवुड स्टाइल के किसी म्यूज़िक वीडियो की तरह शूट किया गया है।

समर सिंह ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल अकाउंट से इस गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा है "मेरा नया गीत भाव से ज्यादा पैसा खाती है बालाजी रिकार्ड्स से रिलीज हो गया है। इसमे मेरे साथ मौसम ने काम किया है। गाना बेहद अच्छा बना है आप लोग अवश्य देखें।

समर सिंह, शिल्पी राज की आवाज में इस गीत को लिखा है आज़ाद सिंह ने, संगीत दिया है विवेक सिंह ने। निर्देशक आशीष सिंह मंटू (टीम बिबिटी), कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा, डीओपी फिरोज खान, एडिटर पंकज सॉ हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। पंकज सोनी और बबलू रीमिक्स का प्रोडक्शन है। इसके प्रोड्यूसर परवीन ओझा, सह निर्माता अमृतेश रंजन, करण राज यादव हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

गोलु गोल्ड का बोलबम गीत "सावन में सजनवा ना अईले" वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

गोलु गोल्ड का बोलबम गीत "सावन में सजनवा ना अईले" वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज ....



भोजपुरी के पॉपुलर लोक गायक गोलू गोल्ड का बोल बम गीत का वीडियो ‘सावन में सजनवा ना अईले" म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा रिलीज किया गया है, जिसका ऑडियो पहले ही रिलीज होकर लोकप्रिय हो चुका है। अब इसका वीडियो रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 


Link -

https://youtu.be/tm2kTqTGY2M


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत गोलू गोल्ड के गाये इस गीत को रोहित पाठक ने लिखा है, संगीत जेपी तिवारी ने दिया है। अरेंजर अभिषेक तिवारी हैं। निर्देशक नवीन सिंह, एडिटर रवि आर यादव हैं। इसकी रिकॉर्डिंग संगम स्टूडियो बक्सर में की गई है। उमेशनन्दन पांडेय का आशीर्वाद है। रवि जी (बड़े भाई) का विशेष आभार व्यक्त किया गया है।


सिंगर गोलू गोल्ड ने कहा कि बाबा भोलेनाथ में हमारी गहरी श्रद्धा है। यही वजह है कि हम बाबा के श्रीचरणों में गीत अर्पित करते हैं। 2021 का यह मेरा पहला बोलबम गीत का ऑडियो लोगों ने काफी सराहा है। अब इसी का वीडियो रिलीज होने जा रहा है। हम बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे इंसानों की भलाई करे और कोरोना बीमारी को जड़ से खत्म करे।"

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

धनंजय धड़कन का रोपनी वीडियो सांग "बलम हमसे न होई रोपनिया" हुआ रिलीज ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

धनंजय धड़कन का रोपनी वीडियो सांग "बलम हमसे न होई रोपनिया" हुआ रिलीज ....




भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर सिंगर धनंजय धड़कन आजकल अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा रहे हैं। दरअसल उनका गर्दा मचा देने वाला रोपनी वीडियो सांग "बलम हमसे न होई रोपनिया" अंकिता फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। यह वीडियो इतना अच्छा बना है कि आप एक सेकंड के लिए भी इससे नजर नही हटा सकते। इसका क्रेडिट भोजपुरी के स्टार वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया को भी जाता है जिन्होंने इतना खूबसूरत और ग्लैमरस वीडियो बनाया है।

आपको बता दें कि पिछले कई साल से सुपर हिट गाना गाने वाले सिंगर धनंजय धड़कन अपनी अलग सी आवाज़ और अंदाज के साथ बेहतरीन वीडियो सांग के लिए भी जाने जाते हैं। धनंजय धड़कन के इस सांग को लोगों ने हाथों हाथ ले लिया है। वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया के साथ धनंजय धड़कन ने यह बेहद साफ सुथरा गाना लाया है। यह एक बहुत ही भव्य रोपनी गीत है जिसमें धनंजय धड़कन की ऎक्ट्रेस भी खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों का डांस गाने में बवाल मचा रहा है। खेतो में रुपाई करते हुए यह फ़िल्माया गया है।


लिंक

https://youtu.be/x4e93W1BuO0


धनंजय धड़कन का यह सुपर हिट रोपनी वीडियो सॉन्ग लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। खेतों में लुंगी गंजी और गमछा पहने धनंजय धड़कन का लुक काफी अमेजिंग लग रहा है वहीं गुलाबी और हरे रंग की साड़ी में ऎक्ट्रेस भी कमाल लग रही हैं जो गाने में कह रही हैं कि बलम हमसे रोपनिया नही हो पाएगी।

आपको बता दें कि धनंजय धड़कन का अब जो भी नया गाना आ रहा है, वह बेहद साफ सुथरा पारिवारिक गाना है। उनके नए तमाम गाने द्विअर्थी शब्दों से दूर हैं साथ ही उनका वीडियो भी बड़े लेवल पर शूट किया जा रहा है। वह वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया के साथ मिलकर नए नए अच्छे सांग दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं। अब वह किसी एक म्यूज़िक कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं बल्कि विभिन्न म्यूज़िक कंपनियों के साथ गाना गा रहे हैं। 

आपको बता दें कि जीतू भोजपुरिया पॉवर स्टार पवन सिंह और देसी स्टार समर सिंह के बहुत सारे गानों के वीडियो डायरेक्टर रह चुके हैं। सेटिंग कराके जा, भतार मेरा, होली में धोखा दिया है, कबाड़ी वाला आशिक, मौगी खेले पबजी, पवन सिंह का हिट गीत "छोटकी ननद री, कल्लू का गीत "दुगो मर्डर होई रे", समर सिंह का हिट गीत "लड़कइए में" मेरे बाबू खाना खाए कि नहीं जैसे गाने उन्होंने डायरेक्ट किए हैं। अब वह लगातार धनंजय धड़कन के लिए शानदार म्यूज़िक वीडियो डायरेक्ट कर रहे है। 

इस गीत के संगीतकार पवन यादव, गीतकार दिनेश यादव, निर्देशक जीतू भोजपुरिया हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ वीडियो सांग'सरवा के बहिनी भुलाई गइली', चार सिंगरों की आवाज ने मचाया बवाल ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ वीडियो सांग'सरवा के बहिनी भुलाई गइली', चार सिंगरों की आवाज ने मचाया बवाल ....



वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने हर बार कुछ न कुछ अलग किया है। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने चार फीमेल सिंगरों की आवाज में विवाह गारी गीत 'सरवा के बहिनी भुलाई गइली' रिलीज किया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गीत को सिंगर अनुभा राय, अनुष्का राय, अश्मिता राय और शिवांगी राय ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। सांग का वीडियो भी चारों सिंगरों के ऊपर फिल्माया गया है। इन सबने इस पारम्परिक गीत को एक नयी ऊर्जा और नयी उमंग के साथ गाया है, जिसे श्रोता खूब पसंद कर रहे हैं। इस गीत का संगीत गोपाल राय ने तैयार किया है जबकि गीत पारंपरिक है। इस सांग को लेकर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ये सभी सिंगर बहुत ही उन्दा गीत गाती है। इसकी आवाज में एक अलग सा जादू जो श्रोताओं को अपनी ओर खींचने में आकर्षित होती है। 



 

Link -

https://youtu.be/leXCSFOiAVQ


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत 'सरवा के बहिनी भुलाई गइली' में अनुभा राय, अनुष्का राय, अश्मिता राय और शिवांगी राय की आवाज़ काफी सुरीली लग रही है और वीडियो में भी वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तुकबंदी और जुगलबंदी देखने व सुनने में श्रोताओं व दर्शकों के दिलों को छू रहा है। 



वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुई सांग को लेकर सिंगर्स अनुभा राय, अनुष्का राय, अश्मिता राय और शिवांगी राय ने कहा कि हमें खुशी है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हमारे गाने रिलीज किए जा रहें हैं। इस कंपनी से गाने रिलीज होने हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम कंपनी के माध्यम से आगे भी एक से बढ़कर एक अच्छे व पारंपरिक गीत लेकर आते रहेंगे। हमारे इस गीत को प्यार, आशीर्वाद देने के लिए सभी श्रोताओं को कोटि कोटि धन्यवाद।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

6 दिन में 6 मिलियन पार कर गया शिल्पी राज, नीलम गिरी, रवि पंडित और पल्लवी गिरी क़ा वीडियो सांग "गरईया मछरी" .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

6 दिन में 6 मिलियन पार कर गया शिल्पी राज, नीलम गिरी, रवि पंडित और पल्लवी गिरी क़ा वीडियो सांग "गरईया मछरी" .....




वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने भोजपुरी अल्बम के गाने में एक क्रांतिकारी बदलाव लाया है। साफ सुथरे गानों को रिलीज करने और प्रोमोट करने की उनकी पहल काफी पसंद की जा रही है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल से स्टार गायिका शिल्पी राज की आवाज़ में रिलीज हुए ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी, पल्लवी गिरी और रवि पंडित के मजेदार और मस्ती भरे वीडियो सांग 'गरईया मछरी' को सिर्फ 6 दिन में 6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। गाना रिलीज होते ही फैन्स इसे बेशुमार प्यार दे रहे हैं। गाने में डांस, कॉमेडी और ग्लैमर का मजेदार तड़का नजर आ रहा है। नीलम गिरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। नेनुआ से लोकप्रिय हुए रवि पंडित ने इसमें अपनी कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। देसी लोकेशन और डांसर्स के साथ फिल्माए गए गाने को फैन्स खूब लाइक शेयर कर रहे हैं। 


लिंक

https://m.youtube.com/watch?v=BxnvdMtn3VI


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत सांग गरईया मछरी मे बड़े रोचक ढंग से दिखाया गया है कि रवि पंडित सुबह सुबह तालाब से गरई मछली पकड़ने जाते हैं। नीलम की सहेली उनसे कहती है कि मसाला रेडी रखो, वह मछली मार कर लाएंगे, लेकिन कॉमेडी उस वक्त हो जाती है जब रवि पंडित मछली समझ कर हाथ मे सांप पकड़ लेते हैं। गाना बड़े मजेदार ढंग से फ़िल्माया गया है। नेनुआ गाने से मशहूर हुए रवि पंडित की परफॉर्मेंस इस गाने में कमाल लग रही है। 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अश्लीलता से हट कर गाने को रिलीज व प्रोमोट करने की एक मुहिम छेड़ रखी है जो भोजपुरी गीत संगीत के लिए बेहतर पहल है। गरईया मछरी की सिंगर शिल्पी राज, निर्माता रत्नाकर कुमार, गीतकार विजय चौहान, संगीतकार आर्या शर्मा हैं। अभय पांडेय का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में आज ऐतिहासिक निर्माण लिए है। केबिनेट ने  शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार में खण्ड  विकास कार्यालय खोलने की मंजूरी दे दी हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दूसरा खण्ड विकास कार्यालय  को मंजूरी देने से क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ी हैं। 

शिलाई विधानसभा के पूर्व विधायक ओर सरकार में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि केबिनेट में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की मंजूरी देने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवरका बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि 23 पंचायतो के लोग पिछले 40 साल से BDO ऑफिस की मांग कर रहे थे। आखिर 40 साल के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने   इस मांग को पूरा किया हैं। इन 23 पंचायतो के लोगो को  पंचायत से सम्बंधित कार्य करने के लिए लगभग 50 किलोमीटर दूर पावटा साहिब जाना पड़ता था। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने इनकी समस्याओं को देखते हुए अलग से BDO ऑफिस खोलने का आश्वासन दिया था जिसे आज मंजूरी दे दी हैं। इसके लिए में अपनी ओर सर व शिलाई की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी शिलाई मण्डल ने भी शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दूसरा खण्ड विकास कार्यालय खोंलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कवर व शिलाई के लोकप्रिय नेता व खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर का आभार प्रकट किया है। शिलाई क्षेत्र के लिए बड़े हर्ष का विषय हैं क्योंकि अब इस विधानसभा क्षेत्र में 2 विकास खण्ड कार्यालय हो गए हैं। तिलोरधार में BDO ऑफिस खोंलने की मंजूरी देने पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र चौहान व पूर्ण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा व गुमान पोजता, जिला सचिव सतीश शर्मा, मण्डल महामंत्री कमलेश पुंडीर व हरि सिंह ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, धनबीर चौहान, अरविंद चौहान, जीत सिंह, लायकराम मगेट, मण्डल सचिव राजेंद्र चौहान, ज्ञान शर्मा, गोपाल, प्रेम तोमर व अरविंद गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र ठाकुर, नरेश शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री सुनील कपूर, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, पूर्व प्रधान प्रेम चौहान, प्रधान महेंद्र ठाकुर, रमेश शर्मा रमोल, व्लाक समिति पावटा के उपाध्यक्ष सुनील कुमार व बीडीसी सदस्य व पंचायत प्रधानों ने तिलोरधार  में बीडीओ ऑफिस खोंलने के लिए आभार प्रकट किया हैं।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मुख्यमंत्री के शिलान्यास के बाद भी न बनने पर विनोद कुमार ने जनता दरबार में की शिकायत,जल्द से बनवाने की मांग


गया के भूसूंडा पशु मेला के मैदान में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण की मामला जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसका निबंधन  संख्या -21 0000 77 3 55 है। जनता दल यू के नेता विनोद कुमार ने बताया कि 2012 में बिहार के पहली सिक्स लेन पुल फल्गु नदी पर बनाने के लिए शिलान्यास कार्यक्रम में भूसूंडा पशु मेला के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा किया था कि भूसूंडा पशु मेला के मैदान में स्टेडियम का निर्माण होगा। स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास 2018 जनवरी में किया गया।लेकिन आज तक शिलान्यास कार्यक्रम के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया  है। जबकि निर्माण कार्य हेतु तत्काल 50 लाख रुपया की राशि राज्य सरकार उपलब्ध करा दी है।स्थानीय प्रशासन के लापरवाही के चलते सरकार के महत्वकांक्षी योजना खेल और खिलाड़ी को बढ़ावा देने की संकल्प बाधित हो रहा है।

श्री कुमार ने स्थानीय प्रशासन से कई बार स्टेडियम निर्माण के लिए संपर्क किया लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के चलते हार पारकर जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में स्टेडियम निर्माण की शिकायत दर्ज कराया है। स्टेडियम निर्माण नहीं होने से खेल और खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य पर काला धब्बा बना हुआ है स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए इसके लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति मांग करने वालों में राम कुमार मेहता, प्रकाश राम पटवा, अरविंद कुमार, योगेंद्र सिंह कुशवाहा, बलदेव प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह,श्रवण केवट, विकास कुमारी, हरी साव, शम्भू शर्मा, राजीव केवट, इंद्र ठाकुर, रामानंद शर्मा, राजकुमार अकेला, विनोद शर्मा, रामाधार सिंह चंद्रवंशी, विष्णु देव प्रजापति, भरत चंद्रवंशी, शशी प्रभा, राजेश रजक, मालती देवी, जुगल पासवान, पुष्पेंदु पुष्प,अमित कुमार सिंह व अन्य है।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 देश मे बढ़ते पैट्रोल डीजल रसोई गैस दाम को लेकर सरकार के खिलाफ राजद के हल्ला बोल।

सिर पर गैस सिलेंडर रख बैलगाड़ी पर सवार होकर किया प्रदर्शन विधायक।





शेरघाटी में आज पैट्रोल,डीजल,रसोई गैस के अलावा सरसो तेल के दाम में बढ़ोतरी के लेकर राजद प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर रविवार को राजद विधायक मंजू अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के जेपी चौक से मुख्य मार्ग होते हुए राम मंदिर,नयाबाजार तक बैलगाड़ी पर सवार होकर रैली निकाला गया है

रैली के दौरान महागठबंधन के क्रयकर्ताओ ने देश मे लगातार बढ़ रहे कच्चे तेल के दाम को लेकर सरकार के खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन करते हुए नजर आए,लोग अपने अपने हाथों में झंडे लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखे। इसकी

 जानकारी देते हुए विधायक मंजू अग्रवाल ने  बताया कि बढ़ते तेल के दाम के कारण रसोई घर पर आफत आने लगा है जिसका मार आम आदमी को सहना पड़ता है एवं केंद्र की सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है।  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए तो कुछ लोग साईकल पर सवार होकर तो बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते नजर आए।  वही दूसरी तरफ विधायक गुट में शामिल प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह,कोंग्रेस नेता अजीत सिंह,रामलखन पासवान,वसीम अकरम,दिनेश यादव,गुलाब सिंह,शकील खान,भारत पांडेय,कृष्णा यादव के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैलगाड़ी पर सवार होकर विरोध करते शेरधाटी विधायक।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 


तिसरी से लापता सगे भाईयों चंदन और अंशु बरनवाल का जमुई के मनवा पहाड़ी के जंगल से ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने खोजा कंकाल और बाईक, पुलिस बनी रही मूकदर्शक।


गिरिडीह के तिसरी के सगे कारोबारी भाईयों का चंदन और अंशु बरनवाल का कंकाल बिहार के जमुई के गरही डैम से करीब तीन किमी दूर मनवा पहाड़ी के जंगल से एक माह बाद बुधवार को बरामद हुआ। दोनों भाईयों के शव को तलाशने में मृतक के परिजनों और तिसरी के ग्रामीणों की भूमिका रही। जबकि मनवा पहाड़ी के जंगल में लावारिस अवस्था में बाईक पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी संभवत तिसरी पुलिस को मंगलवार को हो गई थी। इसके बाद भी तिसरी थाना पुलिस सक्रिय नहीं हुई। तिसरी पुलिस बुधवार दोपहर उस वक्त मनवा पहाड़ी के जंगल की और रवाना हुई। जब तिसरी के ग्रामीण और सगे भाई चंदन व अंशु के रिश्तेदारों को वहां बाईक मिलने की सूचना हासिल हुआ। जानकारी के अनुसार गिरिडीह के तिसरी थाना समेत जमुई और जमुई के खैरा थाना की पुलिस अब भी मनवा पहाड़ी के जंगल के मोड़ मंे ही खड़ी है। अभी तक तीनों थाना की पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंची है। जबकि मनवा पहाड़ी के जंगल में बाईक मिलने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और दोनों भाई के रिश्तेदार बुधवार की अहले सुबह मनवा पहाड़ी के जंगल की और रवाना हो गए थे।


नक्सल प्रभावित और बेहद दुर्गम इलाके के जंगल में काफी प्रयास के बाद करीब 30 की संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण खुद को जान जोखिम में डालकर मनवा पहाड़ी के जंगल तक पहुंचे। जहां लोगों को पहले बाईक व उसके कुछ दूरी पर कंकाल और गला हुआ कपड़ा मिला। बाईक के समीप से तेज बदबू आने के बाद सभी बदबू वाले स्थान पर पहुंचे वहां कंकाल नजर आया। साथ ही वहां कुछ गले हुए कपड़े भी नजर आया। लिहाजा, ग्रामीण और रिश्तेदार जंगल में मिले कंकाल, कपड़ा और बाईक से फिलहाल मानकर चल रहे है कि कंकाल संभवत अंशु और चंदन बरनवाल का ही है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वैसे ग्रामीण और परिजन फिलहाल यही मानकर चल रहे है कि काफी दिन होने के कारण दोनों भाईयों के शव पूरी तरह गल कर कंकाल बन चुके थे। ग्रामीणों के बीच दोनों भाईयों के हत्या को लेकर भी चर्चा तेज है। 

बताते चले कि पिछले 22 जून से ही तिसरी निवासी अंशु और चंदन बरनवाल लापता हो गए थे। लापता होने के करीब एक माह तक तिसरी थाना पुलिस दोनों भाईयों के खोजने का दावा करती रही। यहां तक दोनों भाईयों के संपर्क में रहे तिसरी के झाड़-फूंक करने वाले एक पीर बाबा उर्फ प्रभाकर मंडल तक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लाया गया। और पूछताछ किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 "रामायण की चौपाईयों " में सदैव ज़िन्दा रहेंगे मुकेश : डा. ध्रुव कुमार 

------------------------------------------- 

सदी के महान गायक मुकेश चंद्र माथुर

 आज भी सर्वप्रिय : डा.राज कु.नाहर 

-----------------------------------------------

दर्द-गायकी के शहंशाह थे मुकेश :अनिल रश्मि .

-----------------------------------------------


पटना सिटी । सम्पूर्ण रामायण में अपनी आवाज़ देकर मुकेश साहेब 

अमर हो गए । उन्होनें इतना कर्णप्रिय 

आवाज़ में रामायण की चौपाईयों को 

गाया .. वो सीधे आत्मा में उतरती है । 

उनका शरीर तो पंचतत्व में समाहित 

हो गया ,लेकिन वो "रामायण की चौपाईयों " में सदैव अमर रहेंगे । ये 

बातें आज ( वर्चुअल ) मानस पथ स्थित स्वराँजलि सभागार में मुकेश 

साहेब के जन्मदिन पर आयोजित 

कार्यक्रम में ,कार्यक्रम की अध्यक्षता 

करते हुए संगीत मर्मज्ञ डा.ध्रुव कुमार 

नें कही । 


दूरदर्शन निदेशक (हिसार ) डा. राज कुमार नाहर नें कहा दो सदी के महान 

गायक आज भी सभी उम्र के लोगों के 

बीच सर्वप्रिय हैं। उनकी आवाज क़ा 

जादू सर चढ़कर बोलता है। 


दर्द-गायकी के शहंशाह थे मुकेश । 

उनकी आवाज़ में जो दर्द था ,वो 

दर्द औरों में नहीं दिखा । दर्द भरे 

आवाज़ के वो शहंशाह थे ,अनिल रश्मि नें कहा । 

.... सजनवा बैरी हो गए हमार इस गाने में अतीव दर्द क़ा अहसास किया 

जा सकता है । 


** मुकेश साहेब पर पुष्पांजलि व 

     केक काटने के बाद गाने क़ा दौड़ 

    (वर्चुअल ) चला .

संगीतमय स्वराँजलि अर्पित की गई ...


वरीय गायक शिवू शर्मा नें .....

1. भूले से मोहब्बत कर बैठा ...

     चाँद सी मेहबूबा हो मेरी  ...

2. संगीतकार पप्पू गुप्ता नें ...

      

    तेरी याद दिल से भुलाने चला ....

    हम छोड़ चले हैं महफ़िल को ...


3. आलोक चौबे नें .....

      डम डम डिगा डिगा ......

     तुम अगर मुझको ना चाहो ...


4. अनिल रश्मि ....

     

     हम तो तेरे आशिक़ हैं सदियों ..

     

     मैं तो हर मोड़ पर तुझको ....


गाकर मुकेश साहेब की याद ताजा 

कर दी ।

** सभी वरीय गायकों नें राज्य सरकार से पटना के हृदय स्थल 

पर मुकेश साहेब की आदम कद 

प्रतिमा स्थापित करने की पुरानी 

माँग को फिर से दोहराया है। 

मौके़ पर राजा पुट्टु , रोहन कुमार ,

नितिन कुमार वर्मा ,   अभिनेता जितेंद्र 

कुमार पाल ,डा. शीला कुमारी ,सुनीता 

रानी मौजूद थीं ।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के शिक्षा खंड बकरास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 72 वां वन महोत्सव एवं पौधारोपण अभियान मनाया गया! कार्यवाहक प्रधानाचार्य राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य सलाहकार समिति के सदस्य जिला समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी राम भज शर्मा ने बताया कि  इस कार्यक्रम में विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के 30 स्वयंसेवकों ने भाग लिया!  स्वयंसेवकों के द्वारा चूंकि अभी विद्यालय बंद है और बरसात का मौसम है जिसके कारण विद्यालय परिसर और दीवारों में घास अधिक मात्रा में उगी है! सर्वप्रथम स्वयंसेवकों के द्वारा दीवारों एवं परिसर में उगी घास को साफ किया तत्पश्चात वन महोत्सव के तहत विद्यालय में एनएसएस वाटिका एवं गमलों में औषधिय पौधे तुलसी एवं गिलोय रोपे गए! साथ में एनएसएस वाटिका एवं गमले में फूल इत्यादि भी लगाए गए हैं! जो भी औषधीय पौधे स्वयंसेवकों, स्टाफ के सदस्यों एवं सेवादार के द्वारा रोपे गए हैं उनको कामयाब करने का जिम्मा भी उन्हीं को दिया गया है! इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ साथ विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक धर्मपाल शर्मा, अनिल शर्मा, मैडम सपना शर्मा, सेवादार रण सिंह पोजटा, संतराम शर्मा एवं जगपाल ठाकुर का विशेष योगदान रहा! अंत में विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वयंसेवकों को जलपान का आयोजन भी किया गया!


Read More»

0 comments:

thumbnail

8 घंटे में 1 मिलियन का रिकॉर्ड बनाया अंकुश राजा का गाना "सेनुर पर डाका डाले", प्रियंका रेवड़ी और प्रियांशु सिंह का जलवा .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

8 घंटे में 1 मिलियन का रिकॉर्ड बनाया अंकुश राजा का गाना "सेनुर पर डाका डाले", प्रियंका रेवड़ी और प्रियांशु सिंह का जलवा .....



वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज किया गया सुपर स्टार सिंगर एक्टर अंकुश राजा, प्रियंका रेवड़ी और प्रियांशू सिंह का मस्ती से भरपूर वीडियो सांग "सेनुर पर डाका डाले" 8 घन्टे में 1 मिलियन व्यूज पार कर लिया है। यह एक बेहद रोचक और मजाक मस्ती वाला गाना है। निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित किया गया यह गाना जीजा साली के बीच छेड़छाड़ वाला मस्ती सांग है। प्रियंका रेवड़ी ने इसमे साली का रोल किया है जो अपने जीजा अंकुश को छेड़ती है। तो अंकुश गाते हैं "जो बहिने के सेनुर पर डाका डाले।" पत्नी के किरदार में प्रियांशु सिंह हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अपना परचम बुलंद रखा है। इस संगीत कंपनी के द्वारा प्रतिदिन स्टार सिंगर्स और कलाकारों के गाने रिलीज हो कर मिलियन क्लब में शामिल हो रहे हैं। इसी प्रतिष्ठित म्यूज़िक कम्पनी से अंकुश राजा का यह धमाल सांग बेपनाह लोकप्रिय हो रहा है।


लिंक

https://youtu.be/HN8jLZcuMLk


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस धमाल सांग का टीज़र देखकर ही फैन्स के सब्र का पैमाना छलका जा रहा था और वे बड़ी बेसब्री से वीडियो का इंतज़ार कर रहे थे, जब गाना रिलीज हुआ तो इसे हाथों हाथ लिया जा रहा है। यह काफी महंगा और भव्य म्यूज़िक वीडियो है। गाने में प्रियंका रेवड़ी और प्रियांशू सिंह का हुस्न ऐसा नजर आता है जो मदहोश कर देने वाला है और फिर इस अंदाज से वो मुस्काती हैं कि दर्शक क्रेजी हुए जा रहे हैं। उस पर अंकुश राजा शानदार बॉडी के साथ बेहद रोमांटिक फील लिए हुए गाते हैं। सुपरस्टार अंकुश राजा व शिल्पी राज की आवाज में गाया हुआ गाना सेनुर पर डाका डाले में दोनों खूबसूरत बालाएं बिजलियाँ गिरा रही हैं। इस गाने को सुन और देखकर आपका तन मन झूम उठेगा। 

गाने के सिंगर्स अंकुश राजा और शिल्पी राज है। निर्माता रत्नाकर कुमार, संगीतकार रौशन सिंह, गीतकार गर्दा सियाडीह, डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, गार्जियन लखन बाबा, मैनेजर नेता जी और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

9X Tashan Yaara Da Podcast is currently ruling several hearts .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


The success of 9X Tashan - Yaaran Da Podcast has proved that regional language podcast have an equally promising future. While the show is conducted in Punjabi language, 9X Tashan Yaaran Da Podcast has witnessed maximum downloads from listeners based in Pune, Bhopal and Jaipur, along with Delhi and Ludhiana. Majority of the listeners of this Podcast are in the 18 – 22 years age group.  

In a very short span of time, 9X Tashan Yaara Da Podcast has received tremendous love and adulation from listeners. The talented host of the show – Youngveer who is also a Singer and Songwriter, is gaining immense popularity among the youth.  Youngveer is also in the news currently for being the lyricist of the Bollywood hit Song Rabba Mehar Kari. 

The multi-talented Youngveer is extremely happy with the succuess of the Show and gets candid on his experience of hosting 9X Tashan Yaara Da Podcast and plans for 2021.

Youngveer Says: Hosting shows is close to my heart, having started my career as a Radio Jockey with a FM station in Punjab. The show Yaara da Podcast started with an aim to spread positivity among the listeners in the current trying times and I am pleased to know that we have been able to achieve that goal. Podcasting is nothing but a relationship you create between the listeners and you. The show has always had an impressive line-up of guests who are living legends from the Punjabi Music fraternity!  

He further added, “I am extremely grateful and consider myself lucky to be a part of this show which have many firsts to its credit. The crown prince of bhangra – Jazzy B and the King of Punjabi Rap – Bohemia came together on the show for the very first time. Similarly, acclaimed singer Sukhbir and lyricist Kumaar also featured together in an episode of 9X Tashan - Yaaran Da Podcast. In the past, these living legends had never been featured together on any show!”

As for the second half of 2021, Youngveer has a wish-list that includes a new album which will have five songs with some amazing collaborations. There are also a couple of acting assignments for webseries, in the pipeline. Besides that, he says that he wants to ‘enjoy his show’.

Read More»

0 comments:

thumbnail

1 दिन में 1 मिलियन पार हुआ काजल राघवानी का धमाल सांग "जान गईनी ए हो जान" ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

1 दिन में 1 मिलियन पार हुआ काजल राघवानी का धमाल सांग "जान गईनी ए हो जान" .... 




भोजपुरी सिनेमा की ड्रीम गर्ल काजल राघवानी के बर्थडे पर भोजपुरी की सबसे बड़ी म्यूज़िक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स उनके फैन्स के लिए एक स्पेशल गाना लेकर आई जिसने एक दिन में एक मिलियन का रिकॉर्ड बना लिया है।काजल राघवानी का बर्थडे स्पेशल वीडियो सांग "जान गईनी ए हो जान" वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है और सिर्फ 1 दिन में गाने को 10 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित इस बवाल वीडियो सांग को प्रियंका सिंह ने गाया है। इस शानदार सांग का पोस्टर और टीजर सोशल मीडिया पर जैसे ही आउट किया गया था, फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाना रिलीज होते ही यह तेजी से 2 मिलियन की तरफ बढ़ रहा है।

हाल ही में नेनुआ और गरईया मछरी जैसे ब्लॉकबस्टर गाने डायरेक्ट करने वाले वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित ने काजल राघवानी का यह सांग निर्देशित किया है। गाने की भव्यता का अंदाजा इसका बेहतरीन वीडियो देखकर लगाया जा सकता है। यह एक बहुत बड़ा गाना है जिसमें रमणीय लोकेशन दिख रही है और सबसे सुंदर तो काजल राघवानी नजर आ रही हैं। हरे रंग की साड़ी और पिंक कलर के ब्लाउज़ में काजल राघवानी गज़ब की खूबसूरत नजर आ रही हैं। 


लिंक

https://m.youtube.com/watch?v=TLpqQzDIxkc&feature=youtu.be


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत इस सांग के लिरिक्स बेहद दिल को छूने वाले हैं। दर्द भरे और बेवफाई के सब्जेक्ट पर इस गाने में काजल राघवानी गाती हैं "जान गईनी ए हो जान, प्यार नइखे लिखल हाथ के लकीर में, नईखा तकदीर में।" उनके चेहरे का एक्सप्रेशन हो या उनकी परफॉर्मेंस हो, काजल राघवानी ने सांग में प्रभावित किया है।

इस शानदार गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार, संगीतकार रजनीश मिश्रा, गीतकार रजनीश मिश्रा व आशुतोष तिवारी, निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

नीलम गिरी, शिल्पी राज जलवा 5 दिन में 5 मिलियन पार "गरईया मछरी" गाना ...

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

नीलम गिरी, शिल्पी राज जलवा 5 दिन में 5 मिलियन पार "गरईया मछरी" गाना ...



वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने भोजपुरी अल्बम के गाने में एक क्रांतिकारी बदलाव लाया है। साफ सुथरे गानों को रिलीज करने और प्रोमोट करने की उनकी पहल काफी पसंद की जा रही है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल से स्टार गायिका शिल्पी राज की आवाज़ में रिलीज हुए ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी, पल्लवी गिरी और रवि पंडित के मजेदार और मस्ती भरे वीडियो सांग 'गरईया मछरी' को सिर्फ 5 दिन में 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। गाना रिलीज होते ही फैन्स इसे बेशुमार प्यार दे रहे हैं। गाने में डांस, कॉमेडी और ग्लैमर का मजेदार तड़का नजर आ रहा है। नीलम गिरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। नेनुआ से लोकप्रिय हुए रवि पंडित ने इसमें अपनी कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। देसी लोकेशन और डांसर्स के साथ फिल्माए गए गाने को फैन्स खूब लाइक शेयर कर रहे हैं। अब तक इसे 56 लाख लोगों ने देखा है।


लिंक

https://m.youtube.com/watch?v=BxnvdMtn3VI


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत सांग गरईया मछरी मे बड़े रोचक ढंग से दिखाया गया है कि रवि पंडित सुबह सुबह तालाब से गरई मछली पकड़ने जाते हैं। नीलम की सहेली उनसे कहती है कि मसाला रेडी रखो, वह मछली मार कर लाएंगे, लेकिन कॉमेडी उस वक्त हो जाती है जब रवि पंडित मछली समझ कर हाथ मे सांप पकड़ लेते हैं। गाना बड़े मजेदार ढंग से फ़िल्माया गया है। नेनुआ गाने से मशहूर हुए रवि पंडित की परफॉर्मेंस इस गाने में कमाल लग रही है। 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अश्लीलता से हट कर गाने को रिलीज व प्रोमोट करने की एक मुहिम छेड़ रखी है जो भोजपुरी गीत संगीत के लिए बेहतर पहल है। गरईया मछरी की सिंगर शिल्पी राज, निर्माता रत्नाकर कुमार, गीतकार विजय चौहान, संगीतकार आर्या शर्मा हैं। अभय पांडेय का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

देसी स्टार समर सिंह का बोलबम गीत "हरियर चुड़िया" हुआ रिलीज, खूब देख रहे हैं लोग ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

देसी स्टार समर सिंह का बोलबम गीत "हरियर चुड़िया" हुआ रिलीज, खूब देख रहे हैं लोग ....



भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह और फ़िल्म अभिनेत्री आकांक्षा दूबे की जोड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जाती है। जिस गाने में भी यह जोड़ी आती है पब्लिक बहुत लाइक करती है। समर सिंह और आकांक्षा दूबे एक बार फिर एक नया सांग लेकर आए हैं। भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के इस बोलबम गीत का नाम है "हरियर चुड़िया"। यह वीडियो सांग एंगेल म्यूज़िक के यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही छा गया है। इस गीत में प्रधान बनने के बारे में भी जिक्र किया गया है। इसमें आकांक्षा दूबे समर सिंह से गाते हुए कहती हैं "नया नया जीतल बानी राजा प्रधानवा में, हरिहर चुड़िया पहनब हम सावनवा में।"

इस गीत का टीज़र जबसे सोशल मीडिया पर आउट किया गया था लोग गाने का इंतजार कर रहे थे। गाने में समर सिंह का लुक और उनका अवतार काफी आकर्षक लग रहा है। साथ ही आकांक्षा दूबे काफी प्यारी दिखाई दे रही हैं। पीली साड़ी पहने आकांक्षा दूबे वाकई हसीन लग रही हैं और समर सिंह के साथ उनकी कैमिस्ट्री देखने लायक है। वह हरी चूड़ियां लाने की फरमाइश कर रही हैं।


लिंक

https://youtu.be/Sf2bG9G7NFQ


देसी स्टार समर सिंह ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिसियल अकाउंट पर इस गाने के बारे में लिखा है। यह एक बहुत ही प्यारा सावन गीत है जो श्रद्धालुओं में भक्ति भाव जगाने के लिए लाया गया है। बाबा भोलेनाथ में गहरी श्रद्धा रखने वाले समर सिंह के इस गीत को उनके फैन्स खूब पसन्द कर रहे हैं।

समर सिंह भी इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 

समर सिंह के गाए इस गीत को पवन पाण्डेय ने लिखा है, संगीत रौशन सिंह ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन हैं। कोरियोग्राफ़र संदीप राज, डीओपी प्रिंस सिंह जानू और एडिटर पप्पू वर्मा हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर 


हिमाचल प्रदेश :उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय से कोरोना वैक्सीन सम्बंधी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत प्रचार वाहन पांच दिन जिला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करेगा और उनकी शंकाओं और मिथयों को दूर करने की कोशिश करेगा। इस दौरान जिला में 2 स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प भी लगाए जाएंगे और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी।

यह वाहन आज नाहन में उपायुक्त कार्यालय से रवाना होकर बस स्टैंड, गोबिंदगढ़ मोहल्ला, मोगीनन्द, काला अम्ब, त्रिलोकपुर से होते हुए सुकेती, बिक्रमबाग और खजुरना पुल से होते हुए वापस नाहन पहुंचेगा। इसी प्रकार, 21 जुलाई को यह प्रचार वाहन नाहन से शम्भूवाला, कोलर, धौलाकुआं, माजरा, मिश्रवाला, पांवटा साहिब, रामपुरघाट, तारूवाला, बद्रीपुर, टोका नगला, पडदूनी, रामपुर भारापुर, धौलाकुआं से होते हुए वापस नाहन पहुंचेगा।

उपायुक्त ने बताया कि 22 जुलाई को यह वाहन नाहन से जमटा, ददाहू, बिरला, पंजाहल, जमटा होते हुए वापस नाहन आएगा। इसी प्रकार, 23 जुलाई को प्रचार वाहन नाहन से बनेठी, निहोग, सराहां, बागथन, बनेठी से वापस नाहन पहुंचेगा। पांचवे दिन यानी 24 जुलाई को यह वाहन नाहन से जरजा, सुरला, कोलांवालाभूड़, पालियों, बर्मा पापडी, अंधेरी, खैरी, मोगीनन्द से होते हुए वापस नाहन आएगा।

उपायुक्त ने कहा कि जितना जरूरी वैक्सीन लगवाना है उतना ही जरुरी कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करना है तभी कोरोना की संभावित तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 80 से 70 वर्ष आयु सीमा करके बुजुर्गों को पेंशन सुविधा दी है, जिसमें उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जा रहे है। प्रदेश में लगभग 4.50 लाख बुजुर्गों को पेंशन सुविधा दी जा रही है जिस पर अभी तक सरकार ने 840 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए बिना किसी शर्त के पेंशन सुविधा शुरू की है।

ऊर्जा मंत्री आज सिरमौर जिला के उपमंडल पावँटा साहिब की  ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला में जन समस्याएं सुन रहे थे।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला में 4 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे और पीने के पानी की सुविधा लोगों को मुहैया कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के बाद सिंचाई के 3 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे जिन्हें नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। यह तीनों ट्यूबेल सिंचाई के लिए इस्तेमाल होंगे जिसके लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए व्यय होंगे। इसके अतिरिक्त, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीने के पानी का एक ट्यूबेल लगाया जाएगा जिसका शिलान्यास 60 दिनों के अंतर्गत करवाने के आदेश अधिकारियों को दिए। 

इस अवसर पर उन्होंने डोबरी सालवाला पंचायत में दो घर मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत करने का आश्वासन भी दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक बीपीएल परिवार की लड़की को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 31000 रुपए और अपनी ओर से 11000 रुपए देने की घोषणा भी की।

उन्होंने स्थानीय महिला मंडलों को 21000 हजार रुपए देने की घोषणा की और महिला मंडल भवन में लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर मंत्री ने सभी पंचायतों के पंचायत घरों में प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं के कैलेंडर बनवाकर लगाने के आदेश दिए ताकि आमजन इन योजनाओं का लाभ उठा सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य उप केन्द्र खोलने के प्रयास किए जाएंगे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और इसकी तीसरी लहर के आने की भी संभावना जताई जा रही है इसलिए कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन सुनिश्चित करें और वैक्सीन अवश्य लगवाएं तभी इस संक्रमण के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने जिला वासियों से आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी योजनाओं का भरपूर लाभ लेने की भी अपील की।

इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री ने ग्राम पंचायत मानपुर देवरा में जन समस्याएं सुनी और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार, तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री बिडिओ गौरव धीमान सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

बकरीद के मौके पर निकली फ्लैग मार्च भागलपुर शहर में




भागलपुर से शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


आज भागलपुर में दिन में 3:00 बजे से पूरे भागलपुर में बकरीद त्योहार मुस्लिम लोग का उसमें पूरे भागलपुर शहर में प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें भागलपुर की एसएसपी नताशा गुड़िया एसपी पूरण कुमार झा सिटी एसपी ततारपुर थाना मुजाहिद पुर थाना रैपिड एक्शन फोर्स इसाक चक थाना बाबर गंज थाना और कई हवलदार यह सब मौजूद थे जो कि पुलिस लाइन से ततारपुर नाथनगर कबीरपुर सजन जी अभी पुर हुसैनाबाद अलीगंज मोदीनगर मिर्जान हाथ इत्यादि जगह में फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च निकालने का मेन उद्देश्य कि बकरीद त्यौहार को लेकर शांति पूर्ण ढंग से निपटाया जाए

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

नवनिर्वाचित रेखा यादव ने ली मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

नवनिर्वाचित रेखा यादव ने ली मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ....



रेखा यादव को विधायक डॉ. लीना तिवारी और बीडीओ की मौजूदगी में जीजीआईसी डॉ. अनीता मौर्य ने दिलवाई शपथ 


फिल्म अभिनेता पप्पू यादव की पत्नी और नवनिर्वाचित मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव ने आज अपने पद की शपथ ली। मड़ियाहूं की विधायक डॉ. लीना तिवारी इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित में डॉ. अनीता मौर्य (जीजीआईसी) ने रेखा यादव को ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ दिलवाई। इस समारोह में ब्लॉक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीओ साहब मौजूद थे। बीडीओ साहब की मौजूदगी में यह शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।

आपको बता दें कि नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख रेखा यादव का शपथ ग्रहण आज 20 जुलाई 2021 को हुआ। इस अवसर पर निर्वाचित हुई ब्लाक प्रमुख रेखा यादव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। बीडीओ समेत प्रशासकीय अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कराई गई। भव्यता के साथ शपथग्रहण आयोजन होने के बाद रेखा यादव को बधाइयों के संदेश मिलने लगे।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 20 जुलाई 2021 को मंगलवार के दिन बासुदेव पट्टी ग्राम पंचायत में स्थित मड़ियाहूं ब्लॉक पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख का शपथ समारोह संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में 370 मड़ियाहूं विधायक डॉ लीना तिवारी और पूर्व ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव उपस्थित रहे। शपथ दिलाने वाली अधिकारी डॉ. अनीता मौर्य रहीं जो गवर्नमेंट गर्ल कॉलेज की प्रधानाचार्य हैं। इस मौके पर 106 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 99 ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव उर्फ बाबा और संदीप कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि निर्दल चुनाव जीतकर ब्लॉक प्रमुख बनीं रेखा यादव ने मड़ियाहूं में शानदार शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लिया। 

गौरतलब है कि फ़िल्म अभिनेता पप्पू यादव की धर्मपत्नी निर्दल रेखा यादव के मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख के पद की शपथ लेने पर क्षेत्र में खुशी की लहर छाई हुई है और उन्हें खूब बधाई दी जा रही है। रेखा यादव ने मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए वोट में प्रचंड मतों से विजय हासिल की है। 

बता दें कि ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव निर्दल प्रेम नारायण बाबा (जिला पंचायत सदस्य) की भयहु हैं। फ़िल्म अभिनेता पप्पू यादव के बड़े भाई प्रेम नारायण बाबा विधान सभा वार्ड नम्बर 48 से निर्दलीय चुनाव लड़कर 9 हजार वोट से विजयी हुए हैं। 

रेखा यादव जैसी समाज सेविका की जीत दरअसल क्षेत्र की महिलाओं की जीत है। महिलाएं इस बात से खुश हैं क्योंकि रेखा यादव एक महिला होने के नाते महिलाओं का दुःख दर्द समझती हैं और वह ब्लॉक प्रमुख बनकर महिलाओं की समस्याओं का निदान करने के लिए एकदम उपयुक्त हैं। जौनपुर के मड़ियाहूं ब्लॉक ग्रामीण विकास के लिए रेखा यादव काफी प्रयासरत हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

काजल राघवानी का बर्थडे स्पेशल सांग "जान गईनी ए हो जान"वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

काजल राघवानी का बर्थडे स्पेशल सांग "जान गईनी ए हो जान"वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज ....




भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम से सभी के दिलों पर राज करने वाली चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी के जन्मदिन को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अपने अलग अंदाज में सेलिब्रिट किया है। जी हां वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने काजल के जन्मदिन पर उनका एक बेहतरीन नगमा "जान गईनी ए हो जान" रिलीज किया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिला रहा है। गाने को रिलीज हुई कुछ ही घंटे हुए है और दर्शकों ने इस लाखों व्यूज दे दिए है। काजल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके फैन्स खूब विश कर रहे हैं। 


"जान गईनी ए हो जान" के निर्माता रत्नाकर कुमार है। रत्नाकर कुमार ने काजल राघवानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा  कि वे हमेशा स्वस्थ रहें, मस्त रहें और काम मे व्यस्त रहें। उनके जन्मदिन पर हमने "जान गईनी ए हो जान" रिलीज किया है। जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। गाने को हमने बड़े ही भव्य पैमाने पर  फिल्माया है, जिसमें कई रमणीय लोकेशनों पर इसे शूट किया गया है। गाने में दर्शकों को काजल की मासूमियत  और उनकी सिंपल लुक गज़ब का पसंद आ रहा है।


 "जान गईनी ए हो जान" वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। निर्माता रत्नाकर कुमार के इस बवाल वीडियो सांग को प्रियंका सिंह ने गाया है। 


लिंक

https://m.youtube.com/watch?v=TLpqQzDIxkc&feature=youtu.be



वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत हाल ही में नेनुआ और गरईया मछरी जैसे ब्लॉक बस्टर गाने डायरेक्ट करने वाले वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित ने काजल राघवानी का यह वीडियो सांग "जान गईनी ए हो जान" निर्देशित किया है। 


इस गाने के शब्द बेहद दिल को छूने वाले हैं। इस गाने में काजल राघवानी के चेहरे का एक्सप्रेशन हो या उनकी परफॉर्मेंस हो, काजल राघवानी ने बहुत प्रभावित किया है। इस शानदार गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। संगीतकार रजनीश मिश्रा, गीतकार रजनीश मिश्रा व आशुतोष तिवारी हैं। निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

देसी स्टार "समर सिंह ऑफिसियल" यूट्यूब चैनल के हुए 30 लाख सब्सक्राइबर्स , मिल रही हैं बधाईयाँ ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

देसी स्टार "समर सिंह ऑफिसियल" यूट्यूब चैनल के हुए 30 लाख सब्सक्राइबर्स , मिल रही हैं बधाईयाँ ....




समर सिंह ने "समर सिंह ऑफिसियल" चैनल का सब्सक्राइबर 3 मिलियन का आंकड़ा क्रॉस होने पर तमाम फैन्स, दर्शकों, भोजपूरी इंडस्ट्री को कहा दिल से धन्यवाद



भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह अपनी फिल्मों, अपने गानों को लेकर तो नया नया माइलस्टोन कायम करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके यूट्यूब चैनल "समर सिंह ऑफिसियल" ने 30 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है। जी हां, देसी स्टार समर सिंह के इस ऑफिसियल चैनल के 3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हो गए हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया है।

समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस खुशी को जाहिर करते हुए लिखा है "समर सिंह ऑफिसियल" के 30 लाख सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। आप सभी का दिल से धन्यवाद। ऐसे ही आप अपना प्यार और आशीर्वाद अपने समर सिंह और हमारी पूरी टीम पर बनाये रखे।" समर सिंह ने कहा है कि मैं तमाम भोजपुरी इंडस्ट्री, भोजपुरी समाज और अपने सभी वीवर्स व दर्शकों को दिल से धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने मेरे यूट्यूब चैनल को 3 मिलियन का प्यार दिया है। मैं मार्स एंटरटेनमेंट के विक्की यादव को भी शुक्रिया कहना चाहुंगा। यह जश्न और खुशी का मौका है और मैं सभी लोगों को उनके प्यार व सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूँ।"

वाकई समर सिंह के करियर के लिए यह एक नया कीर्तिमान है और उनकी लोकप्रियता और फैन फ़ॉलोइंग का नतीजा है कि 30 लाख लोग उनके यूटयूब चैनल से जुड़ गए हैं। यही वजह है कि उनके गाने रिलीज होते ही मिलियंस में व्यूज हासिल करते हैं।

समर सिंह के इस कारनामे पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मिडिया के जरीए भी लोग समर सिंह को मुबारकबाद दी रहे हैं।

आपको बता दें कि समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल से काफी गाने रिलीज होकर वायरल हुए हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

पूर्वांचल के गौरव सुरभि माधव एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही हैं 5 बड़ी भोजपुरी फिल्मे ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

पूर्वांचल के गौरव सुरभि माधव एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही हैं 5 बड़ी भोजपुरी फिल्मे ....



सितंबर से शूटिंग होगी शुरू, ये प्रोडक्शन हाउस पूर्वांचल के लोकल कलाकारों को देगा बढ़ावा 




पूर्वांचल के गौरव सुरभि माधव एंटरटेनमेंट के बैनर तले 5 बड़ी भोजपुरी फिल्मे बनने जा रही हैं जिनकी शूटिंग सितंबर माह से शुरू होने वाली है। गौरतलब है कि यह बैनर पूर्वांचल के लोकल कलाकारों को बढ़ावा देगा। फिल्मों के प्रमुख कलाकारों और लोकल आर्टिस्ट्स के नाम की जल्द घोषणा की जाएगी। फ़िल्म के टाइटल और डायरेक्टर के बारे में भी अतिशीघ्र बताया जाएगा।

आपको बता दें कि सुरभि माधव इंटरटेनमेंट की पहली भोजपुरी फिल्म सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर दिल धक धक करे, दूसरी फिल्म राकेश मिश्रा स्टारर सइयां सरकारी, तीसरी फिल्म दीपक दिलदार स्टारर नाच ना आवे आंगन टेढ़ा है। हाल ही में गोरखपुर में सुरभी माधव एंटरटेन्मेंट की चौथी भोजपुरी फिल्म "एक ठकुराईन एक पंडिताईन" का भव्य मुहूर्त किया गया था जिसकी शूटिंग बहुत जल्द ही उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में शुरू की जाएगी।इस फ़िल्म में खलनायक माधव राय बतौर नायक अलग अंदाज में नजर आयेंगे। साथ ही साथ दर्शकों के दिल में अपनी विशेष जगह बना चुके सेकेंड लीड हीरो के रूप में गोरखपुर के गोविन्दा चुलबुल हीरो अमित कश्यप उर्फ तोताराम भी इस फिल्म में नजर आएंगे। इस फ़िल्म के निर्माता डॉ बी एम राय और निर्देशक धीरज तिवारी हैं। 

फ़िल्म के निर्माता डॉ बी  एम राय का कहना है कि फिल्म "एक ठकुराईन एक पंडिताईन" की कहानी बहुत ही बेहतरीन और प्रशंसनीय है जिसे देखकर लोगों को खूब आनंद आयेगा।

वहीं आपको बता दें कि सुरभि माधव एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म "नाच न आवे आँगन टेढ़ा" की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के नये खलनायक माधव राय काफी अलग तेवर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपक दिलदार और माधव राय की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को रोमांच से भर देगी, क्योंकि इसमें दोनों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। माधव राय और अभिनेत्री कल्पना पाठक पर इस फिल्म का एक धमाकेदार गाना भी दर्शक देख पाएंगे। इस फिल्म में माधव राव का लुक बहुत ही आकर्षक और अलग है। एक दबंग विलेन के स्टाइल में उन्हें इस मूवी में देखना दिलचस्प होगा। फिल्म के निर्माता डॉ. बीएम राय हैं। फिल्म के निर्देशक सुनील मांझी हैं। 

निर्माता डॉ. बीएम राय का कहना है कि सुरभि माधव एंटरटेनमेंट के बैनर तले बैनर तले 5 बड़ी भोजपुरी बनने जा रही हैं जिनकी शूटिंग सितंबर से शुरू होगी। यह बैनर पूर्वांचल के स्थानीय कलाकारों को भी फिल्मों में काम का अवसर देगा। इन 5 फिल्मों के प्रमुख कलाकारों और लोकल आर्टिस्ट्स के नाम की जल्द घोषणा की जाएगी। साथ ही फिल्म के नाम और निर्देशक के बारे में भी लोगों को जल्द अपडेट किया जाएगा।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


मुरहन जमीन पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति एवं पंचायत सेवक के, मिलीभगत से नाबालिक का मजदूर कार्ड बनाकर लाखों रुपए का, अवैध निकासी दलालों के द्वारा- निशा देवी*

भागलपुर जिला के गोराडीह प्रखंड के मुरहन जमीन पंचायत में मनरेगा के अंतर्गत मुखिया, पंचायत समिति एवं पंचायत सेवक के मिलीभगत से नाबालिक मजदूरों का फर्जी जॉब कार्ड बना कर छात्रवृत्ति पोशाक का प्रलोभन देकर मुखिया एवं पंचायत समिति के दलालों के द्वारा लाखों रुपए का अवैध निकासी किया गया है!

*पंचायत के दलाल राकेश सिंह एवं मदन केसरी द्वारा नाबालिगों के अकाउंट से उड़ाए लाखों रुपया*

बताते चलें कि गोराडीह प्रखंड के निवासी निशा देवी इस घोटाले का आवेदन देते हुए जिक्र किया है कि नाबालिग छात्र छात्राओं का फर्जी जॉब कार्ड बनाकर मुखिया के दलाल के द्वारा लाखों लाखों रुपए का अवैध निकासी किया वही इस संदर्भ में बात करते हुए कंचन कुमारी शबनम कुमारी ,आशीष कुमार ऐसे दर्जनों नाबालिक बाल मजदूर जो छात्र छात्राएं हैं यह लोग पढ़ाई करते थे और दलाल मदन केसरी के द्वारा इन लोगों को स्कूल का छात्रवृत्ति पोशाक का राशि बताकर अंगूठे का निशान लेकर इन सभी के अकाउंट से अवैध राशि का निकासी अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया ! वहीं पर बबीता देवी ने बताया कि हम लोगों को क्षतिपूर्ति का पैसा बता कर मार्को पर, अंगूठा का निशान ले लिया गया और फिर राकेश सिंह  हम लोगों के अकाउंट से अपने अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर लिया वहीं दर्जनों महिलाओं इस तरह दलालों का शिकार हुए हैं !

वही शेखर सिंह ने बताया कि मुखिया विजय मंडल के द्वारा इन सभी दलाल को संरक्षण दिया जाता है !एवं मनरेगा के विभिन्न योजनाओं से अवैध निकासी कराया जाता है! शेखर सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते इन भ्रष्ट आचार के खिलाफ निमंत्रण आवाज उठाते रहे हैं शेखर सिंह का कहना है कि अगर बुरहान पंचायत के भ्रष्टाचार का जांच हो करोड़ों रुपया का घोटाला सामने आएगा!

Read More»

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top