मुख्यमंत्री के शिलान्यास के बाद भी न बनने पर विनोद कुमार ने जनता दरबार में की शिकायत,जल्द से बनवाने की मांग
गया के भूसूंडा पशु मेला के मैदान में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण की मामला जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसका निबंधन संख्या -21 0000 77 3 55 है। जनता दल यू के नेता विनोद कुमार ने बताया कि 2012 में बिहार के पहली सिक्स लेन पुल फल्गु नदी पर बनाने के लिए शिलान्यास कार्यक्रम में भूसूंडा पशु मेला के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा किया था कि भूसूंडा पशु मेला के मैदान में स्टेडियम का निर्माण होगा। स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास 2018 जनवरी में किया गया।लेकिन आज तक शिलान्यास कार्यक्रम के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जबकि निर्माण कार्य हेतु तत्काल 50 लाख रुपया की राशि राज्य सरकार उपलब्ध करा दी है।स्थानीय प्रशासन के लापरवाही के चलते सरकार के महत्वकांक्षी योजना खेल और खिलाड़ी को बढ़ावा देने की संकल्प बाधित हो रहा है।
श्री कुमार ने स्थानीय प्रशासन से कई बार स्टेडियम निर्माण के लिए संपर्क किया लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के चलते हार पारकर जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में स्टेडियम निर्माण की शिकायत दर्ज कराया है। स्टेडियम निर्माण नहीं होने से खेल और खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य पर काला धब्बा बना हुआ है स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए इसके लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति मांग करने वालों में राम कुमार मेहता, प्रकाश राम पटवा, अरविंद कुमार, योगेंद्र सिंह कुशवाहा, बलदेव प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह,श्रवण केवट, विकास कुमारी, हरी साव, शम्भू शर्मा, राजीव केवट, इंद्र ठाकुर, रामानंद शर्मा, राजकुमार अकेला, विनोद शर्मा, रामाधार सिंह चंद्रवंशी, विष्णु देव प्रजापति, भरत चंद्रवंशी, शशी प्रभा, राजेश रजक, मालती देवी, जुगल पासवान, पुष्पेंदु पुष्प,अमित कुमार सिंह व अन्य है।


0 comments: