Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 80 से 70 वर्ष आयु सीमा करके बुजुर्गों को पेंशन सुविधा दी है, जिसमें उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जा रहे है। प्रदेश में लगभग 4.50 लाख बुजुर्गों को पेंशन सुविधा दी जा रही है जिस पर अभी तक सरकार ने 840 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए बिना किसी शर्त के पेंशन सुविधा शुरू की है।

ऊर्जा मंत्री आज सिरमौर जिला के उपमंडल पावँटा साहिब की  ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला में जन समस्याएं सुन रहे थे।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला में 4 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे और पीने के पानी की सुविधा लोगों को मुहैया कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के बाद सिंचाई के 3 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे जिन्हें नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। यह तीनों ट्यूबेल सिंचाई के लिए इस्तेमाल होंगे जिसके लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए व्यय होंगे। इसके अतिरिक्त, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीने के पानी का एक ट्यूबेल लगाया जाएगा जिसका शिलान्यास 60 दिनों के अंतर्गत करवाने के आदेश अधिकारियों को दिए। 

इस अवसर पर उन्होंने डोबरी सालवाला पंचायत में दो घर मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत करने का आश्वासन भी दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक बीपीएल परिवार की लड़की को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 31000 रुपए और अपनी ओर से 11000 रुपए देने की घोषणा भी की।

उन्होंने स्थानीय महिला मंडलों को 21000 हजार रुपए देने की घोषणा की और महिला मंडल भवन में लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर मंत्री ने सभी पंचायतों के पंचायत घरों में प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं के कैलेंडर बनवाकर लगाने के आदेश दिए ताकि आमजन इन योजनाओं का लाभ उठा सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य उप केन्द्र खोलने के प्रयास किए जाएंगे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और इसकी तीसरी लहर के आने की भी संभावना जताई जा रही है इसलिए कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन सुनिश्चित करें और वैक्सीन अवश्य लगवाएं तभी इस संक्रमण के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने जिला वासियों से आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी योजनाओं का भरपूर लाभ लेने की भी अपील की।

इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री ने ग्राम पंचायत मानपुर देवरा में जन समस्याएं सुनी और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार, तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री बिडिओ गौरव धीमान सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top