बढ़ती महंगाई को लेकर देसी स्टार समर सिंह ने गाया गाना "रोपनी में ले अवता मछरिया बलम", कहा - मछली से महंगा कड़वा तेल ....
भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह अपने फैन्स के लिए नए नए कॉन्सेप्ट्स पर गीत लेकर आते रहते हैं। रोपनी के इस सीजन में समर सिंह एक रोपनी स्पेशल सांग "रोपनी में ले अवता मछरिया बलम" लेकर आए हैं। सुपरस्टार समर सिंह का यह बहुत मस्त रोपनी गीत का वीडियो समर सिंह ऑफिसियल से रिलीज होते ही लोकप्रिय हो रहा है। गाने में बढ़ती महंगाई का भी जिक्र किया गया है। उनकी पत्नी उनसे शिकायत करती हैं कि रोज़ रोज़ दाल चावल अब नहीं खाया जाता किसी दिन रोपनी में मछली ले आईए। इसपर समर सिंह अपना माथा पकड़ लेते हैं कि मछली से ज़्यादा महंगा आजकल कड़वा तेल हो गया है। गाने में लुंगी डांस करते समर सिंह को लोग ख़ूब लाइक कर रहे हैं।
गाने का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया था और लोग इसके फुल वीडियो का इंतजार कर रहे थे। अब सांग देखकर लगता है कि यह एक लाजवाब गाना है। गाने में समर सिंह की ऎक्ट्रेस एकता गुप्ता भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सांग में बहुत कुछ स्पेशल है।
लिंक
https://m.youtube.com/watch?v=SP_Jq0jgeAU
इस रोपनी गाने को लेकर समर सिंह भी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि चलते हैं ग्रामीण क्षेत्र में। रोपनी स्पेशल गीत "रोपनी में ले अवता मछरिया बलम" रिलीज हो गया है।
इस सांग में ऎक्ट्रेस एकता गुप्ता गाते हुए कहती हैं "रोज़ रोज़ निक नइखे ये दाल भात अचरिया बलम, कहिया रोपनी में ले अवता मछरिया बलम।"तब समर सिंह गाते हैं "मछरी से महंगा बा कड़वा तेल।"
इस गीत को समर सिंह और कविता यादव ने आवाज दी है। संगीतकार एडीआर आंनद हैं। गीत आलोक यादव का है। वीडियो निर्देशक गोल्डी जयसवाल व बॉबी जैक्सन, एडिटर पप्पू वर्मा, कोरियोग्राफर सन्दीप राज और मैनेजर अफजल शाह है। परिकल्पना पंकज सोनी की है। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद हैं।
संवाददाता - शाहिद आलम


0 comments: