झारखंड में 34 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन चल रहा है। यह जुलाई, 2021 का अंतिम वीकेंड लॉकडाउन है। 24 जुलाई की रात 8 बजे से शुरू हुआ और 26 जुलाई की सुबह 6 बजे तक चलेगा। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साबिगंज, दुमका आदि जिलों के शहरी क्षेत्रों में हाट-बाजार बंद हैं। हालांकि आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं है। दूध, दुवा, गैस और पेट्रोल पंप जैसे आवश्वयक सेवा चालू हैं। इसी के साथ अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि 25 जुलाई के बाद आगे क्यों होगा? क्योंकि जुलाई महीने का यह अंतिम वीकेंड लॉकडाउन है। उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ( मिनी लॉकडाउन) के नया दिशा-निर्देश के बाबत हेमंत सोरेन सरकार 31 जुलाई तक निर्णय ले सकती है।


0 comments: