हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में आज ऐतिहासिक निर्माण लिए है। केबिनेट ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की मंजूरी दे दी हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दूसरा खण्ड विकास कार्यालय को मंजूरी देने से क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ी हैं।
शिलाई विधानसभा के पूर्व विधायक ओर सरकार में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि केबिनेट में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की मंजूरी देने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवरका बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि 23 पंचायतो के लोग पिछले 40 साल से BDO ऑफिस की मांग कर रहे थे। आखिर 40 साल के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस मांग को पूरा किया हैं। इन 23 पंचायतो के लोगो को पंचायत से सम्बंधित कार्य करने के लिए लगभग 50 किलोमीटर दूर पावटा साहिब जाना पड़ता था। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने इनकी समस्याओं को देखते हुए अलग से BDO ऑफिस खोलने का आश्वासन दिया था जिसे आज मंजूरी दे दी हैं। इसके लिए में अपनी ओर सर व शिलाई की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी शिलाई मण्डल ने भी शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दूसरा खण्ड विकास कार्यालय खोंलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कवर व शिलाई के लोकप्रिय नेता व खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर का आभार प्रकट किया है। शिलाई क्षेत्र के लिए बड़े हर्ष का विषय हैं क्योंकि अब इस विधानसभा क्षेत्र में 2 विकास खण्ड कार्यालय हो गए हैं। तिलोरधार में BDO ऑफिस खोंलने की मंजूरी देने पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र चौहान व पूर्ण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा व गुमान पोजता, जिला सचिव सतीश शर्मा, मण्डल महामंत्री कमलेश पुंडीर व हरि सिंह ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, धनबीर चौहान, अरविंद चौहान, जीत सिंह, लायकराम मगेट, मण्डल सचिव राजेंद्र चौहान, ज्ञान शर्मा, गोपाल, प्रेम तोमर व अरविंद गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र ठाकुर, नरेश शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री सुनील कपूर, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, पूर्व प्रधान प्रेम चौहान, प्रधान महेंद्र ठाकुर, रमेश शर्मा रमोल, व्लाक समिति पावटा के उपाध्यक्ष सुनील कुमार व बीडीसी सदस्य व पंचायत प्रधानों ने तिलोरधार में बीडीओ ऑफिस खोंलने के लिए आभार प्रकट किया हैं।


0 comments: