फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आईं है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में एक 14 से 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के बीच पड़ा मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकनपुर गांव की रहने वाली एक किशोरी घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने जब तलाश शुरू की, तो उसका शव गांव के पास एक खेत में मिला। किशोरी की मौत की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जिले के उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फतेहपुर से इंडियन न्यूज नेटवर्क के लिए ज्योति गुप्ता के साथ नदीम जावेद की रिपोर्ट।


0 comments: