thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा टेलीफोन सलाहकार समिति के गया जिला के सदस्य प्रेम प्रकाश चिंटू


 गया के सांसद विजय कुमार मांझी के अनुशंसा पर  भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नगर पंचायत शेरधाटी उपाध्यक्ष  प्रेम प्रकाश चिंटू को दुरसंचार सलाहकार समिति का  गया जिला सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रेम प्रकाश ने दुरसंचार सलाहकार के सदस्य मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद  मांझी  को  धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया है चिंटू ने बताया कि दुरसंचार  विभाग में टेलीफोन सलाहकार समिति के सदस्यों की जिम्मेवारी को पूरी तरह से निभाएंगे। और भारत सरकार के दिशा निर्देश और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करने मे पुरी तत्परता से गया जिला में  टेलीफोन विभाग द्वारा जनहित में उपलब्ध सुविधाएं लोगों तक आसानी से पहुंचे इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा,  प्रेम प्रकाश को टेलीफोन सलाहकार समिति गया के सदस्य मनोनीत किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए सांसद  मांझी एवं भारत सरकार दुरसंचार मंत्री के आभार प्रकट किए हैं प्रेम प्रकाश चिंटू को सदस्य बनने पर पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा,अनिल स्वामी,जैन्नद्र कुमार,महामंत्री राजेश सिंह,प्रशांत कुमार,गोपाल यादव,मंत्री संतोष कुमार,जिला प्रवक्ता योगेश कुमार,धीरज रौनियार,शेरधाटी नगर और ग्रामीण के सभी पदाधिकारी ,शेरधाटी की सम्मानित जनता ने बधाई दी है और गया जिला अध्यक्ष ने कहा कि इससे हर गांव और हर कोने कोने तक दुरसंचार की क्रांति दोडेगी!


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के बगरी चौक के पास एक ट्रक से भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद की गई है।  नवगछिया एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 31 के रास्ते मोतिहारी की तरफ एक ट्रक भारी मात्रा में स्पीड लिए जा रही है , नवगछिया एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ नवगछिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां ट्रक से भारी मात्रा में स्पीड की बरामदगी हुई है। 

नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जानकारी देते बताया 10720 लीटर स्प्रिट बरामद हुई हैं। शराब बनाने वाली सामग्री की तस्करी कर रहे मोतिहारी के लड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है , इस दौरान ट्रक का खलासी भागने में सफल रहा है लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । छापेमारी टीम में खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार एएसआई कृष्णकांत यादव , एससी एसटी थाना नवगछिया के शंभू राम , सिपाही सुमंत कुमार , होमगार्ड जवान देव नारायण यादव ,सिकंदर शाह , अजय कुमार मौजूद थें।


Read More»

0 comments:

thumbnail

समर सिंह का धांसू वीडियो सांग "कमरिया तुरेले राजा जी" को मिला 1 मिलियन का प्यार .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

समर सिंह का धांसू वीडियो सांग "कमरिया तुरेले राजा जी" को मिला 1 मिलियन का प्यार .....



भोजपुरी इंडस्ट्री में मिलियन क्लब के किंग देसी स्टार समर सिंह के बहुत से गाने "कमरिया" पर ब्लॉकबस्टर हिट हुए हैं। "नमरिया कमरिया में खोस देब" या

"ककरी भईल बा कमरिया लपक के" हो या इसका सेकंड पार्ट हो, समर सिंह के सभी गाने सुपर डुपर हिट रहे हैं। देसी स्टार समर सिंह अब कमरिया के ऊपर एक और गाना लेकर आए हैं जिसका नाम है "कमरिया तुरेले राजा जी।" यह गाना समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही हंगामा मचा रहा है। यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना इतना वायरल हुआ है कि कुछ ही घंटों में 1 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर लिया यह समर सिंह के जादू का ही असर है।


समर सिंह के इस धांसू गीत का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर जबसे आया है उनके फैन्स इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस गाने में समर सिंह और उनकी हीरोइन बेहद रोमांटिक मूड में डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो सांग में समर सिंह के अपोज़िट एक नई सनसनी रानी को लांच किया गया है जो बेहद खूबसूरत और ग्लैमर से भरपूर हैं। गाने में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है इनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। 


लिंक

https://m.youtube.com/watch?v=HYTBnL3L-Z8&feature=youtu.be


इस गाने को बेहद खूबसूरती से लिखा गया है। इसमें समर सिंह कहते हैं "गईल रहलु ए जान ससुराल हो, कईसे करत रहे पियवा प्यार हो, अरे हमके बतावा समाचार ताजा ताजा जी, तब हीरोइन गाती हैं "जइसे टुटेला आम के लकड़िया, वइसे कमरिया तुरेले राजा जी।" गाना काफी भव्य ढंग से बहुत सारे डांसर्स के साथ शूट किया गया है।

आपको बता दें कि इस भोजपुरी गाने को समर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है और गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। मधुर संगीत दिया है रौशन सिंह ने। वीडियो डायरेक्टर पवन पाल, मैनेजर अफजल शाह, प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं जबकि परिकल्पना मनोज लाल यादव की है।

इस गाने के वीडियो में अदाकारा रानी अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना रही है। लोगों को इस भोजपुरी गाने के वीडियो से प्यार हो गया है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

गुंजन सिंह का बोलबम गीत "दुल्हा चाही ट्रक ड्राईवरवा ऐ बाबा" को सुन रहे हैं लाखों लोग .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

गुंजन सिंह का बोलबम गीत "दुल्हा चाही ट्रक ड्राईवरवा ऐ बाबा" को सुन रहे हैं लाखों लोग .....




भोजपुरी सुपर स्टार गुंजन सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ बोलबम गीत "भांग पीके सइयां डोले" काफी लोकप्रिय हुआ है। वहीं अब गुंजन सिंह एक और बोलबम गीत "दुल्हा चाही ट्रक ड्राईवरवा ऐ बाबा" लेकर आए हैं। गुंजन सिंह का यह बोलबम गीत गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल गए हैं। गुंजन सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का लिंक शेयर करते हुए लिखा है "ये हमारा बोलबम गाना है "दुल्हा चाही ट्रक ड्राईवरवा ऐ बाबा "। आप लोग सुनिये, हर हर महादेव।" इस गीत में गुंजन सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज की सुरीली आवाज है जो दर्शकों को खूब भा रही है।


लिंक

https://youtu.be/3iNvL1WmRE8


गुंजन सिंह का यह 2021 का बोलबम गीत इस कारण से खास है क्योंकि उन्होंने इसे एक भिन्न शैली में गाया है। अभी इसका केवल ऑडियो आउट किया गया है जल्द ही वीडियो भी रिलीज किया जाएगा।

गाने में भोजपुरी लोकगीत की सुगन्ध महसूस की जा रही है और सुनने में यह बहुत ही भक्तिमय गीत प्रतीत हो रहा है। गुंजन सिंह के इस बोलबम गीत को अमन अलबेला ने लिखा है जिसका मधुर संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस बोलबम गीत को आप एकबार सुनें, बाबा भोलेनाथ की भक्ति में खो जाएंगे।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

समर सिंह के सांग "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" पर 1 लाख इंस्टाग्राम रील बन गई .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

समर सिंह के सांग "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" पर 1 लाख इंस्टाग्राम रील बन गई .....






देसी स्टार समर सिंह के सांग "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" को दर्शकों ने हाथो हाथ लिया है। इस वीडियो सांग को 20 मिलियन से अधिक लोगों का प्यार मिल चुका है और यह गाना इंस्टाग्राम रील पर ट्रेंडिंग सांग भी साबित हो रहा है। इस ब्लॉकबस्टर गाने पर 100k अर्थात एक लाख से अधिक इंस्टाग्राम रील बन गई है। समर सिंह ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है "आप सभी का दिल से धन्यवाद। आप का प्यार बरस रहा है। यह गाना इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखिये।" 

वास्तव में समर सिंह का जादू यूट्यूब पर जोर शोर से चल रहा है। उनके गाने मिलियन्स पे मिलियंस व्यूज पाते जा रहे हैं। समर सिंह का भोजपुरी गाना 'ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2' समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है। गाने को समर सिंह और स्टार गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है। 

इस भव्य वीडियो सांग में समर सिंह के साथ फ़िल्म अदाकारा अकांक्षा दूबे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैँ और गाने में दोनो की धांसू केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है।


लिंक

https://youtu.be/SXX_Y7v89Mk


समर सिंह के इस गाने के गीतकार इमरान भाई और संगीतकार आशीष वर्मा हैं। इसके निर्देशक सोनू वर्मा हैं और परिकल्पना हैप्पी सिंह की है। इसमें समर सिंह और अकांक्षा दूबे का बवाल डांस है जिसे गोल्डी बॉबी ने कोरियोग्राफ किया है। इस जानदार वीडियो के डीओपी संतोष यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। यह सांग समर सिंह का धमाका सांग सिद्ध हुआ है। मनोरजंन का भरपूर खज़ाना लिए हुए समर सिंह का यह सांग स्पेशल गीत है जिसमे उनका लुक, स्टाइल कमाल का है। अकांक्षा दूबे इस वीडियो में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। इस गाने में समर सिंह और अकांक्षा दूबे का डांस लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग सांग बनना और लाखों रील्स वीडियो का बन जाना अपने आप मे एक बड़ा रिकॉर्ड है। समर सिंह, आकांक्षा दूबे की जोड़ी ने यह कमाल कर दिखाया है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

सुपरस्टार रितेश पांडे का दर्द भरा नया सांग "दिल के दरदिया" वेव म्यूज़िक से हुआ रिलीज, लवर्स कर रहे हैं लाइक .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

सुपरस्टार रितेश पांडे का दर्द भरा नया सांग "दिल के दरदिया" वेव म्यूज़िक से हुआ रिलीज, लवर्स कर रहे हैं लाइक .....




भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे ऐसे ट्रेंडिंग सिंगर हैं जिनके गाने रिकार्ड्स क्रिएट करते जा रहे हैं। आजकल उनकी चर्चा उनके बम्पर सांग "लवंडिया लंदन से लाएँगे" की वजह से हो रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ यह वीडियो सांग यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर गया है, जिसका शानदार जश्न वारणसी के ताज गंगा होटल में मनाया गया। वहीं उनके मुख्य अभिनय से सजी फ़िल्म सरफरोश का ट्रेलर भी रिलीज होते ही फैन्स को खूब भा रहा है। अब इसी बीच 'हैलो कौन' फेम सिंगर रितेश पांडे का लेटेस्ट दर्द भरा सांग "दिल के दरदिया" वेव म्यूज़िक से रिलीज हो गया है। गाने को कुछ ही घन्टे में काफी व्यूज मिल गए हैं।

सोशल मीडिया पर जब से रितेश पांडे के इस सैड सांग का पोस्टर शेयर किया गया है, उनके फैन्स इस गाने का इंतजार कर रहे थे। गाना रिलीज होते ही इसे हाथों हाथ उठा लिया गया है। एक फैन ने कमेंट किया है "ऐसे ही साफ सुथरा गाते रहिये और लोगो के दिलो के राजा बन के रहिये।"

आपको बता दें कि फिलहाल इस गाने का केवल ऑडियो आउट किया गया है लेकिन जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज होगा। 


लिंक

https://youtu.be/miJWjqDLwJs


यह लवर स्पेशल सांग यूथ प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। जब रितेश पांडे प्रेमिका से कहीं और शादी करने की शिकायत करते हैं तो लड़की कहती है "बदन में लग रही है हल्दी मगर दिल का दर्द बढ़ रहा है। मेरी मर्जी से शादी नहीं हो रही है।" गाना लोगों को कनेक्ट कर रहा है।

टूटे दिलों की कहानी बयां करते गाने को रितेश पांडे और रोली राय ने गाया है। इसके दिल को छू लेने वाले गीत लिखे है सोनू सुधाकर ने जबकि संगीत दिया है अभिराम पांडेय ने। अरेंजर बादल खान हैं।

दिल के दर्द को रितेश पांडे ने इस गाने में पेश किया है जो लोगों से तुरन्त कनेक्ट होने की खूबियां रखता है।

गौरतलब है कि भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे के गाने आजकल इंडिया से लेकर लंदन तक गर्दा उड़ाए हुए है। उनका गाना "लवंडिया लंदन से लाएँगे" आजकल यूपी बिहार की हर पार्टी और हर प्रोग्राम में बजाया जा रहा है। वहीं उनका गाना पुरबी बयरिया लगातार 25 दिनों तक ट्रेंडिंग में रह चुका है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail

अरविन्द अकेला कल्लू का ताज़ा धमाकेदार म्यूजिक वीडियो "राजा अभी बचना बानी" मचा रहा बवाल, हीरोइन महिमा का बोल्ड अंदाज .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

अरविन्द अकेला कल्लू का ताज़ा धमाकेदार म्यूजिक वीडियो "राजा अभी बचना बानी" मचा रहा बवाल, हीरोइन महिमा का बोल्ड अंदाज .....



अरविन्द अकेला कल्लू भोजपुरी एंटरटेनमेंट जगत के एक ऐसे सिंगर एक्टर हैं जिन्हें सुपर हिट की गारंटी माना जाता है। चाहे फ़िल्म हो या वीडियो सांग हो, वो अपने फैन्स की उम्मीदों पे हंड्रेड पर्सेंट उतरते हैं। उनके गाने रिलीज होकर यूटयूब पर हंगामा मचाते रहते हैं। फेसबुक पर उनके 3 मिलियन फालोवर्स हैं। अरविन्द अकेला कल्लू का एक धमाकेदार म्यूजिक वीडियो "राजा अभी बचना बानी" रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। अरविन्द अकेला कल्लू का यह नया सूपर हिट सांग यूटयूब पर तहलका मचा रहा है और इसने कुछ ही घँटे में काफी व्यूज़ पा लिया है। म्यूज़िक वाइड के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हुए अरविन्द अकेला कल्लू के इस सांग में उनका लुक काफी डिफ्रेंट है और ऎक्ट्रेस महिमा के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल लग रही है। इस लोकगीत को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। भव्य ढंग से फिल्माए गए सांग को लोग काफी देख रहे हैं।


लिंक

https://m.youtube.com/watch?v=sSJ2OtG0_IQ&feature=youtu.be


अरविन्द अकेला कल्लू ने इस गाने का लिंक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है "मेरा बहुत ही जबरदस्त वीडियो सांग राजा अभी बचना बानी म्यूज़िक वाइड द्वारा रिलीज हो गया है। आप अपना प्यार जरूर दें। इसे एक बार अवश्य देखें, आपको मजा आएगा।"

वाकई यह एन्जॉय करने वाला मस्ती और डांस से भरा वीडियो है। 

अरविन्द अकेला कल्लू ने इसे अपनी विशेष शैली में गाया है। गीत आशुतोष तिवारी ने लिखा है और संगीत आर्या शर्मा का है। 

इस मस्ती भरे सांग को भव्य ढंग से शूट किया गया है, जिसकी वजह से पब्लिक इस गाने को खूब लाइक कर रही है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू ने फैन्स का दिल जीत लिया है। अरविन्द अकेला कल्लू के साथ गाने में काम करने वाली ऎक्ट्रेस महिमा के साथ उनकी केमिस्ट्री गजब लग रही है। 

वीडियो सांग के निर्देशक पंकज सोनी, एडिटर शुभम बाबू हैं। प्रोड्यूसर नीरज सिंह, डीओपी पिन्टू है। परिकल्पना अरविन्द मिश्रा की है। कोरिओग्राफर सिंटू मेहता हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


सिरमौर जिला के बैंक कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक लोन उपलब्ध करवाए -सोनाक्षी तोमर




सिरमौर जिला में बैंक कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक लोन उपलब्ध करवाए और सभी बैंक जिला ऋण योजना के अतंर्गत हर क्षेत्र में ऋण आबंटन के अपने लक्ष्य को पूरा कर और विभागों द्वारा बैंकों को लोन स्वीकृति दिए गए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पास करना सुनिश्चत करें। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंकों के अधिकारियों को दिए।

  अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर वार्षिक ऋण योजना पत्रिका का विमोचन करते हुए बताया कि इस वर्ष 2660 करोड़ का ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है जोकि गत वर्ष 2350 करोड़ रुपए था। वार्षिक ऋण योजना 2021-22 में कृषि क्षेत्र के लिए 797.77 करोड़ रुपये, सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्योगों के लिए 853.12 करोड़ तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 349.11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 660 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

      अतिरिक्त उपायुक्त ने बैंकों से आग्रह किया है कि वह अपने वार्षिक ऋण लक्ष्य हर हालत में प्राप्त करें एवं गरीब लोगों के कल्याण के लिए लागू कि गई सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि केंद्र सरकार द्वारा सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उधयोगों के लिए कोविड 19 महामारी के कारण लागू की गई सहायता योजना का इन उद्योगों को भरपूर लाभ पहुंचाया जा सके।

        इस अवसर पर यूको बैंक के अग्रणी जिला प्रबन्धक सिरमौर राजीव अरोड़ा ने बैंको से आग्रह किया कि वो वार्षिक ऋण योजना 2021-22 में दिए गए लक्ष्यों कि प्राप्ति के लिए अभी से कार्य आरम्भ कर दें ताकि इन लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2021 तक पिछले वर्ष में वार्षिक ऋण योजना 2020-21 में दिये गए लक्ष्यों का 105 प्रतिशत प्राप्त किया गया है तथा इस वर्ष भी बैंकों से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की आशा है।

     इस मौके पर निदेशक ग्रामीण स्वरोजगार प्रिशिक्षण संस्थान राकेश वर्मा ने बैठक में ग्रामीण स्वरोजगार प्रिशिक्षण संस्थान से संबंधित पिछले तिमाही का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

  इस अवसर पर एलडीओ आरबीआई भरत आनंद ने ऑनलाइन माध्यम से जिला के सभी बैंक अधिकारियों को अपना संदेश दिया।

          इस अवसर पर यूको बैंक के अग्रणी जिला प्रबन्धक सिरमौर राजीव अरोड़ा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक गौरव शर्मा सहित  सभी बैंको के जिला संयोजक तथा सरकारी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


 जिला सिरमौर के सभी धार्मिक स्थल कल से मानक संचालन प्रक्रिया के साथ केवल दर्शनों के लिए खोल दिए जाएगें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर आर0के0 गौतम ने दी।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु दर्शन के दौरान मास्क व सामाजिक दूरी का पालन आवश्यक रूप से करें। दर्शन के दौरान मूर्तियों व मंदिर की घंटियों को छूने की अनुमति नहीं होगी और न ही मन्दिर परिसर में प्रसाद व आचमन वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आदेशानुसार सभी धार्मिक स्थलों के अंदर हवन, भजन, विवाह और मुन्डन संस्कार की अनुमति नहीं होगी और न ही मन्दिर परिसर में बनी सरायों में श्रद्धालुओं को ठहरने की अनुमति होगी।

इसके अतिरिक्त 1 जुलाई से प्रदेश में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अन्तर्राज्यीय परिवहन सेवा भी आरम्भ होगी जिसके लिए सवारियों को भी मानक संचालन प्रक्रिया का पूरा ध्यान रखना होगा।

उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से जिला के सभी सरकारी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ कार्य करेगें जिसके लिए सभी कार्यालयों में कर्मचारियों को कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करना होगा। इसके अतिरिक्त, कल से जिला के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई को भी खोलने की अनुमति दी गई है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण की दर 8.4 प्रतिशत है और फिलहाल कोरोना के 72 एक्टिव केस हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है इसलिए कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाना अनिवार्य है ताकि कोविड वायरस संक्रमण से बचा जा सके।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 समर सिंह के वीडियो सांग “भउजी तोहरे भरोसे” हुआ 10 मिलियन पार


करोड़ो दिलों पर बादशाहत कर रहे भोजपुरी के देसीस्टार समर सिंह का जलवा आजकल यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वेव म्यूज़िक से रिलीज हुआ उनका धमाकेदार धोबी गीत “भउजी तोहरे भरोसे” 10 मिलियन से अधिक व्यूज पा चुका है। समर सिंह और कविता यादव द्वारा गाए गए इस सुपर हिट विडियो सांग को अब तक एक करोड़ लोगों ने देखा और पसंद क़िया है। समर सिंह के इस लोकगीत ने यूटयूब पर भुंचाल ला दिया है। समर सिंह के इस धोबी गीत “भउजी तोहरे भरोसे” के खूबसूरत शब्दों को लिखा है आलोक यादव ने जबकि इस की प्यारी सी धुन बनाई है एडीआर आनंद, आलोक, मनोज ने। गाने के विडियो डायरेक्टर संदीप राज है। इस के डीओपी संतोष यादव और एडिटर पप्पू वर्मा हैं जबकि कैमरा मैन बृजेश यादव है।

Link- https://youtu.be/kWXEZNYs7R8


इस वीडियो में समर सिंह का लुक और डांस बड़ा आकर्षक है। उन्होंने इस गीत में अपनी आवाज़ और अपनी अदायगी का एक अलग ही रंग दिखाया है और लोग इसीलिए इस के वीडियो को खूब देख रहे हैं। समर सिंह ने इस गीत को 10 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिलने पर अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए दिल से धन्यवाद दिया है और उन्होंने ऐसे ही सपोर्ट व प्यार बनाए रखने की अपील की है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


समर सिंह ने बनाया बिगेस्ट रिकॉर्ड, महज 3 दिनों में 50 गाने किए कम्प्लीट





देसी स्टार समर सिंह अपने कारनामों से रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड क्रिएट करते रहते हैं। उनका नया रिकॉर्ड आप सुनकर दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। आप सोचिए कि 3 दिनों में कितने गाने कम्प्लीट किए जा सकते हैं, लेकिन आपकी कल्पना से परे समर सिंह ने महज तीन दिनों में दस बीस नहीं बल्कि पूरे 50 गाने कम्प्लीट कर लिए हैं। यह अपने आप मे एक रिकॉर्ड की हैसियत रखता है, इसे कहते हैं काम का जुनून जो समर सिंह ने कर दिखाया है।

समर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रिकॉर्डिंग की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है "50 सांग कम्प्लीट हुए मात्र 3 दिनों के अंदर।" उन्होंने यादव राज, कुंदन प्रीत, रौशन सिंह, हैप्पी सिंह, बी4 स्टूडियो पटना को टैग किया है। उन्होंने आगे लिखा है "आप अपना प्यार व आशीर्वाद बनाए रखें। लव यू एवरीवन।"

समर सिंह के फैन्स और दर्शक उन्हें इस रिकॉर्ड को स्थापित करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है "दिल से पुरी टीम को बधाई, भैया आप ही का गाना मार्केट में गर्दा उड़ा रहा है।"

आपको बता दें कि समर सिंह का तहलका यूट्यूब पर लगातार जारी है और उनके गाने मिलियन में व्यूज हासिल कर रहे हैं। समर सिंह, आकांक्षा दूबे का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज धमाकेदार वीडियो सांग ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ ने इतिहास रचते हुए 56 मिलियन व्यूज का आंकड़ा यूट्यूब पर पार कर लिया है। यह भी अपने आप मे एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। समर सिंह ने फैन्स का आभार जताते हुए कहा है "दिल से धन्यवाद आप सभी लोगो का। रोज 1 मिलियन व्यूज बढ़ता ही जा रहा है, यही तो प्यार है ना।"

संवाददाता- shahid आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 सुपर स्टार रितेश पांडे स्टारर फ़िल्म "सरफ़रोश" का एक्शन पैक्ड ट्रेलर हुआ आउट, प्रवेश लाल यादव के साथ दिखी बेहतरीन जुगलबंदी




मेरे दिल के बहुत ही क़रीब फ़िल्म है "सरफरोश", जल्द होगा ट्रेलर आउट; रितेश पांडे


आक्रामक तेवर में दुश्मनों से बदला लेने के लिए तैयार हैं रितेश पांडे, सरफरोश का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज




भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रितेश पांडे जहां एक तरफ अपने बवाल सांग "पुरबी बयरीया" की वजह से चर्चा में हैं क्योंकि भोजपुरी के इतिहास में सबसे ज्यादा दिन तक ट्रेंडिंग में रहने वाला यह गाना बन गया है। लगातार 25वें दिन तक रितेश पांडे का यह गाना ट्रेंडिग में रहा है। इसी बीच सुपर स्टार रितेश पांडे स्टारर भोजपुरी फिल्म 'सरफ़रोश' का ऑफिसियल ट्रेलर लांच किया गया है जिसमे रितेश पांडे का फौजी रूप और उनका एक्शन देखकर उनके फैन्स और दर्शक बेहद रोमांचित हो रहे हैं। रितेश पांडे के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म 'सरफ़रोश' का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में रितेश पांडे के साथ प्रवेश लाल यादव की जुगलबंदी नजर आ रही है। आयुषी सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'सरफ़रोश' सुभा सिंह द्वारा निर्मित और मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित है।


लिंक

https://youtu.be/ijEvQg4v0AY


रितेश पांडे सरफरोश को अपने दिल के बहुत ही क़रीब फ़िल्म मानते है। 

उनके फैन्स इस ट्रेलर को देखकर क्रेजी हुए जा रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया है "ऐसी भोजपुरी फिल्म लाने के लिए हमें आप पर बहुत गर्व है।"

वाकई रितेश पांडे हमेशा अश्लीलता के खिलाफ रहे हैं और वह ऐसे माहौल में एक देश भक्ति वाली फिल्म लेकर आ रहे है। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर ऐक्टर रितेश पांडे अपनी गायकी के लिए भी मशहूर हैं। वह अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'सरफरोश' के ट्रेलर में बेहद प्रभावी दिख रहे है। रितेश पांडे जानदार फौजी के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वह आक्रामक अंदाज में दुश्मनों से बदला ले रहे हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर में रितेश पांडे और प्रवेश लाल यादव फौजी के रूप में जम रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग सोनभद्र यूपी के रियल लोकेशन्स पे की गई है. 

फिल्म की निर्मात्री शुभा सिंह, निर्देशक मंजुल ठाकुर, स्टोरी स्कीनप्ले लेखक मंजुल ठाकुर, अरविंद तिवारी, संवाद लेखक अरबिंद तिवारी हैं जबकि इस फिल्म में रितेश पांडे, प्रवेश लाल यादव , अंशुमान सिंह,यामिनी सिंह , दीपक भाटिया,नीरज शर्मा इत्यादि नजर आयेंगे. फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है.वंही गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, अरबिंद तिवारी, सुमित सिंह चंद्रवंशी, कुंदन प्रीत है। डीओपी महेश वेंकट, एडिटर विकाश पवार, फाइट मास्टर श्री श्रेष्ठ और कोरिओग्राफर कानू मुखर्जी हैं।

इस फिल्म में रितेश पांडे बेहद खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।भोजपुरी फिल्म की ऑडियंस के लिए यह फिल्म एक खास तोहफा है।

संवाददाता- शाहिद आलम 


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर

 :सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के टिम्बी-मिल्लाह मार्ग पर कोटी उतरऊं लिंक रोड़ के समीप  बारात से वापिस लौट रही  बोलेरो केम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमे 10 लोगो की मौत हो गई है गाड़ी में सवार 12 व्यक्तियों मे इंदर सिंह (45), अनिल(40), प्रवेश (20), यश(9), कुलदीप(20), प्रवेश कुमार(18), सुरेश (15), नीरज (15), बंटी (15) की मौका पर मौत हो गई है, गम्भीर घायल व्यक्तियों में अक्षय (21), निखिल कुमार (15), कमना राम (50) तीनो को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।जिनमे एक कि मृत्यु हो गई है जानकारी के अनुसार  ग्रामं पंचायत शिल्ला के गांव चढ़ेऊ से ग्रामं पंचायत बकरास के गांव भाटयूडी दुल्हन लेने बारात पहुँची थी, वापसी में बोलेरो केम्परगाड़ी नम्बर एच17 सी- 4137 अचानक ब्रेकफेल हो गई और गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है गाड़ी लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दुर्घटना में सभी मृतक चढ़ेऊ गांव के बताए जा रहे है दर्दनाक दुर्घटना ने समूचे क्षेत्र को एक बार झंझोड़कर रख दिया है समूचे गिरिपार में शोक का माहौल है खुशियां पलभर में दुखो का पहाड़ लेकर आई है एक घायल की मृत्यु  होने से खूनी सड़क ने एक साथ 10 चिराग बुझ गए है उलेखनीय है कि टीम्बी-मिल्ला मार्ग पर यह पहला हादसा नही है बल्कि इससे पहले सड़क दुर्घटनाएं दर्जनों जिंदगियां लील चुकी है सड़क के तीखे मोड़ लोगो की जिंदगियों पर भारी पड़ रहे है। शिलाई विधानसभा विधायक हर्षवर्धन चौहान, कांग्रेस मण्डल शिलाई के अध्यक्ष सीताराम शर्मा एसडीएम शिलाई राकेश सिंघा, डीएसपी पावटा साहिब वीर बहादुर सिंह में मौका का निरीक्षण किया है तथा दुर्घटना में मृतक होने व्यक्तियों के परिजनों को संतवनाएँ देखर विश्वास दिलाया है कि दुःख की घड़ी में वह परिजनों के साथ खड़े है, शिलाई तहसीलदार निशा आजाद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार फोरी राहत दी गई है डीएसपी पावटा साहिब वीरबहादुर सिंह ने बताया कि मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बाँका नप चेयरमैन के सूरत बदलते ही अब शहर की सीरत भी शीघ्र बदलेगी 


           बाँका।  बाँका नगर परिषद का क्षेत्र बार - बार जरूर बढ़ रहा था, लेकिन कुछ नाला- नाली, या गली-मोहल्ले के जर्जर सड़कों को छोड़कर यथास्थिति लगभग वैसी ही बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़कों पर नाली का पानी आ जाना, सड़कों पर या मुहल्ले में कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। जबकि नगर पंचायत से अब बाँका नगर परिषद बन गया है, वार्डो की संख्या भी 16 से बढ़कर अब 26 हो गया है। लेकिन शहर के सूरत को सुधारने वाले वार्ड पार्षद, इसमें कार्य कर रहे एन जी ओ या इसके अधिकारियों ने लगभग अपना ही सूरत सुधारने का काम किया है। 

            लेकिन अब शहर का सूरत बदलेगा, वो भी बाँका नगर परिषद के नए चेयरमैन संतोष कुमार सिंह के अथक प्रयासों से। चेयरमैन श्री सिंह ने बताया कि वे पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर बाँका नगर परिषद क्षेत्र के स्थिति की लिखित जानकारी दी और मौखिक रूप से बताया।  बिचार विमर्श के बाद उन्होंने डी पी आर राज्य मुख्यालय भेजने को कहा। यहाँ से नगर परिषद द्वारा योजना बनाकर उस पर खर्च आने वाली 60 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि की मांग करते हुए राज्य मुख्यालय को भेजा गया था और इसकी लगभग स्वीकृति मिल चुकी है। 

           चेयरमैन श्री सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि बाँका नगर परिषद क्षेत्र में प्रारंभ होने वाले कार्यो में गति प्रदान की जाए। श्री सिंह ने बताया कि आज ही बुडको की टीम निरीक्षण के लिए बाँका आने वाली थी लेकिन किसी कारणवश टीम आज नहीं आ सकी। इन्होंने बताया कि 60 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि से शहर में पानी निकासी के लिए 54.164 किमी पक्के नाले का निर्माण कर ह्यूम पाइप का सहारा लेकर बाँका शहर को ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ा जाएगा। 

       इन्होंने कहा कि शहर में शीघ्र ही स्टाॅरम वाटर ड्रेन सिस्टम का जाल बिछा कर शहर की 50 हजार से भी अधिक की आबादी को आए दिन हो रहे जल भराव की समस्या से निजात दिलाया जाएगा। इन्होंने कहा कि इसके लिए आत्मनिर्भर बिहार द्वारा सात निश्चय-2 के तहत स्टाॅरम वाटर ड्रेन के लिए पूर्व के बने 8 किमी नाले को तोड़ा भी जाएगा ताकि नये ड्रेनेज के निर्माण में परेशानी नहीं आवे और पानी के सही निकासी के लिए नाला एक चैनल का स्वरूप ले सके। हालांकि इसके लिए 25 स्थानों पर ह्यूम पाइप का भी सहारा लेना पड़ेगा।इसमें नगर परिषद क्षेत्र के आजाद चौक, डी एम आवास स्थित चौक, विजयनगर चौक, शिवाजी चौक, शास्त्री चौक आदि शामिल हैं। 

इन्होंने कहा कि शहर में बने नाला के पानी निकासी के लिए पूर्व भाग में डोकानियाँ मार्केट, अलीगंज, करहरिया मुहल्ले का पूर्व भाग, पुरानी बस स्टैंड, भयहरण स्थान, बिजली विभाग काॅलोनी आदि की पानी चांदन नदी में गिराया जाएगा और आर एम के स्कूल, नया टोला, कचहरी,बाबुटोला मुहल्ले का आधा हिस्सा आदि आजाद चौक स्थित जमुआ जोर में गिराया जाएगा जबकि जगतपुर, विजयनगर, बाबुटोला मुहल्ले का पश्चिमी हिस्सा,ओढ़णी नदी में गिराया जाएगा।  * के पी चौहान, बाँका।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 युवा जदयू भागलपुर के नव मनोनीत विधानसभा प्रभारी और प्रखंड अध्यक्ष की सूची हुई जारी।



भागलपुर से शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


युवा जनता दल यूनाइटेड भागलपुर की ओर से नव मनोनीत विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष की सूची आज जारी की गई।युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू राज, लोकसभा  प्रभारी भवेश मंडल और मुख्य प्रवक्ता सुमित कुमार संयुक्त रूप से सूची जारी करते हुए कहा कि आज युवाओं को सामने आना होगा और अपनी पार्टी के लिए दिल से काम करना पड़ेगा और नीतीश कुमार के हाथ को और मजबूत करना होगा। इसके लिए भागलपुर में युवा के सशक्त टीम का गठन किया गया। नितीश कुमार के सिद्धांतों को बूथ स्तर पर पहुंचाने एवं उनके कार्यों को प्रचार प्रसार करने के लिए यह टीम गठित की गई है।

इस टीम में विधानसभा प्रभारी के रूप में भागलपुर से तहसील शबाब, सुल्तानगंज से अमित कुमार, पीरपैती से चंदन शर्मा, कहलगांव से विशनदेव यादव, नाथनगर से शुभम चौधरी एवं प्रखंड अध्यक्षों की सूची में पीरपैति से आशीष कुमार ,कहलगांव से दिलीप कुमार, सनहौला से मुकेश कुमार, शाहकुंड से मयंक राज, सबौर  से मुनील यादव, गौराडीह से मृतुंजय कुमार ,सुल्तानगंज से मिथलेश चंद्रवंशी, सुल्तानगंज नगर से पंकज कुमार, नाथनगर से ललित मंडल और जगदीशपुर से शिपू कुमार का चयन किया गया है।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 पति-पत्नी के आपसी परिवारिक विवाद को लेकर एक युवक ने लगा ली फांसी।एक युवक ने किया गमछे के फंदे से लटककर आत्महत्या। 


रिपोर्ट:- शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट भागलपुर।


एंकर व्यू:-आए दिन आत्म हत्याओं का दौर थम नहीं रहा था कि उसी कड़ी में एक और घटना देखने को मिले बताते चलें कि यह घटना पति-पत्नी के आपसी विवाद को लेकर घटी ।युवक डिप्रेशन में आकर गमछे से फंदा बनाकर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ताजा मामला हसनगंज शिवनगर कॉलोनी की है। मृतक किराए के मकान में रहता था मकान मालिक का नाम जितेंद्र मंडल है।मृतक का  मिथिलेश कुमार उर्फ गौरव पिता   योगेंद्र सगदी मूलनिवासी बागेश्वरी थाना हवेली खड़कपुर तीन भाई में सबसे छोटा भाई मृतक शादीशुदा है शादी के 8 साल हो चुके हैं दो बच्चे हैं। मृतक की शादी लव मैरिज हुई थी। इसकी पत्नी का नाम गुड़िया देवी है।   मृतक मिथिलेश कुमार उर्फ गौरव इसकी उम्र महज ही 26 वर्ष थी  लड़का पैसे से टोटो ड्राइवर था। इंसान किसी भी छोटे से परेशानी को बड़ा रूप देकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेता है, शायद ऐसा कदम न उठाना चाहिए यह कहीं न कहीं समाज पर नकारात्मक सोच दर्शाता है.


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर बघनगरी गांव मे बिजली पोल नही लगने से बड़ी दुर्घटना की बुलावा




मुज़फ़्फ़रपुर से मोहम्मद आरीफ अंसारी की रिपोर्ट


मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से एक अजीब तरह की खबर आ रही है , जहां बिजली पोल के लिए पंद्रह दिन पहले ख़बर चली थी।उसी के देखते हुए अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों के पहल से आज पोल लगने लगा। लेकिन वहीं के अरूण प्रसाद गुप्ता ने तीन भाईयों के साथ मिलकर काम बाधित कर दिया। जिसपे मुखिया पति समेत लगभग चालीस लोगों ने सामुहिक हस्ताक्षर कर कनीय अभियंता को अग्रेषित करने के लिए आवेदन दिया।वहीं आर आर एफ जय प्रकाश जी ने बताया कि पोल उसके निजी जमीन भी नहीं पड़ता है। ऊपर से 11000तार गुजरा हुआ है।अभी फिलहाल लाईन बाधित है।देख सकते हैं किस तरह ट्रक फंसा हुआ है।




हस्ताक्षर मुखिया पति समेत ग्रामीण का


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अर्ध निर्मित मकान में मिला दो शक्तिशाली बम


 भागलपुर से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक नवनिर्मित मकान मे   दो शक्तिशाली बम घर के अंदर रखा गया था साथ ही धमकी भरा पत्र मिला है! मोके पर पुलिस पहुंचकर 2 बम और धमकी भरा पत्र को जब्त कर लिया और मामले की अनुसंधान में जुट गई है जानकारी के अनुसार हबीबपुर थाना क्षेत्र के मौर्या नगर कॉलेनि में जगदीशपुर के निवासी रंजीत सिंह मौर्या नगर कॉलेनि में घर का निर्माण करा रहा था! जब उसकी पत्नी  आभा कुमारी ने सुबह 9 नवनिर्मित मकान में काम कराने जब पहुंची तो घर के अंदर जमीन एक धमकी भरा पत्र देख कर भयभीत हो गई और स्थानीय लोगो को जानकारी दी जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ सूचना मिलने पर हबीबपुर थाना पुलिस पहुँचकर बम और पत्र को बरामद कर लिया है वही मकान मालिक की पत्नी ने बताई की जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बम लेकर चले गए और पत्र के बारे में पूछने पर पुलिस कुछ बताने से इनकार किया !

  हालांकि पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने इनकार कर रही है आपको बता दें कि लगातार भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटना बढ़ते जा रहा है लेकिन  पुलिस मोन बनकर बैठी हुई है!


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 भारतीय जनता पार्टी कुढ़नी महिला मोर्चा के अध्यक्ष भारती साहनी के द्वारा अंग वस्त्र देकर डॉक्टर को सम्मानित किया गया।




मुज़फ़्फ़रपुर से मोहम्मद आरीफ अंसारी की रिपोर्ट




मुज़फ़्फ़रपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के बंगरा वंशीधर पंचायत के गोवा गांव के डॉक्टर ने करोना महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को जान बचाने का काम किया है।उनलोगों को भारतीय जनता पार्टी के कुढ़नी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती भारती सहनी ने अंग वस्त्र देकर डॉक्टर को सम्मानित किया ।इस मौके पर संजय कुमार गुप्ता ,मुकेश साह, सुजीत रजक ,ममता देवी ,मीणा देवी एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ईशान सिन्हा जी के निर्देशानुसार भागलपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार शर्मा, जिला सचिव मुन्ना साह, जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद कुमार, रॉकी जी आदि तमाम सदस्यों के साथ आज जागरूकता अभियान चलाया गया।लोगों को मास्क सैनिटाइजर और फेस शील्ड दिया गया और वैक्सीन लेने के लिए भी  लोगों को जागरूक किया गया।

जगदीशपुर थाना में प्रशासन के बीच मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया गया। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी मदद की गई तथा उनके सहयोग से समाज कल्याण हेतु कार्य किया गया।

हमारे संगठन का उद्देश्य है कि सभी लोग स्वस्थ रहे तथा पूरे बिहार में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो इसके लिए हमारे संगठन के सभी सदस्य युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

*Ishaan sinha*


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 


समस्या निवारण समिति एवं रेड स्वस्तिक सोसायटी के तत्वावधान में रविवार 27-6-2021 को स्थानीय बल्लू बाबू धर्मशाला लहरी टोला स्टेशन रोड भागलपुर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उ द्घाटन माननीय सिविल सर्जन के द्वारा किया गया।

समस्या निवारण समिति ने रेड स्वस्तिक सोसायटी एवं स्वास्थ्य विभाग भागलपुर को धन्यवाद दिया जिनके मार्गदर्शन से इस कार्यक्रम को एक जागरूकता अभियान के तौर पर शुरू किया गया है 18+ आयु के लोगों को एवं 45+ आयु के लोगों को वैक्सीनेशन करवाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर दयानंद मिश्रा समस्या निवारण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष तकी अहमद जावेद महासचिव रवि प्रकाश बुधिया, सचिव जुगल कुमार सिंह उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं रेट स्वास्तिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार महासचिव प्रकाश चंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष रतन संथालिया उपाध्यक्ष अशोक जीवराजका श्रावण बाजोरिया अन्य सदस्य उपस्थित थे।


साभार:

रवि प्रकाश बुधिया

महासचिव

समस्या निवारण समिति ,भागलपुर

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर

सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कारवाई, स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार किया गया डी एस पी बीर बहादुर ने कहा कि नशा माफियाओं को नहीं बख्शा जायेगा


सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में शनिवार देर शाम लगातार कई घन्टे की मैराथन छापेमारी के बाद शिलाई व पांवटा पुलिस ने पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 9 से 9.6 ग्राम स्मैक सहित महिला संगीता उर्फ गीता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पांवटा साहिब व शिलाई पुलिस ने बीती देर शाम शहर के वार्ड नम्बर 9 मे एक महिला के घर छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने लगभग 9.6 ग्राम स्मैक सहित महिला को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि नशे की तस्करी के मामले में महिला पहले भी लगभग डेढ वर्ष कारावास काट चुकी है। यह भी पता चला है कि कुछ समय पूर्व शिलाई क्षेत्र के कफोटा मे पुलिस ने युवकों को स्मैक सहित गिरफ्तार किया था। जिसमें प्रारम्भिक पूछताछ के बाद पुलिस में व्यान दिया गया कि वह कथित महिला से स्मैक खरीद कर लाये थे। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने छापेमारी को अंजाम दिया।


गौरतलब हो कि गिरीपार क्षेत्र के कफोटा में पुलिस ने शनिवार को एक गाड़ी एचपी 17एफ 7779 जो पांवटा साहिब से कफोटा की तरफ से आ रही थी, उसमें 7.35 ग्राम स्मैक/हीरोइन बरामद कर तीन लोगो परवेश, विपिन और कबीर को गिरफ्तार किया था।

यह भी पता चला है कि महिला के पास भारी तादाद में स्मैक थी। महिला ने चतुराई दिखाते हुए पुलिस को देखते ही भागकर टॉयलेट मे स्मैक की पुडिया बहा दी। लेकिन इसी बीच भागते समय महिला के पास से एक स्मैक की पुडिया बरामद की गई हैं।

सनद रहे कि लगभग डेढ वर्ष पूर्व पंजाब नेशनल बैक पांवटा के पास चैन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। स्नेचर ने पुलिस को बताया था कि चैन की झपटमारी करने के बाद चैन को इसी महिला के घर मे बेचा गया था और स्मैक की खरीद की थी। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि शहर मे अधिकांशतया होने वाली झपटमारी की वारदातो में नशेडी संलिप्त है और चोरी का सारा सामान इसी इलाके में बेचा जा रहा है।

डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि अलमारी के अन्दर दरवाजा था जहां से दरवाजा बाथरूम के लिये खुलता हैं। देखने मे वह अलमारी लगती थी, इसी का फायदा उठाकर महिला ने पुलिस को देखकर स्मैक बड़ी मात्रा में कमोट मे बहा दी।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 अलफैज़ खान हुए 'तेरे इश्क़ ने' म्यूजिक वीडियो से लॉन्च 


मुम्बई। नई नई प्रतिभासंपन्न नवोदित कलाकारों का बॉलीवुड हमेशा स्वागत करता है। अभिनय के प्रति दीवानगी ने अलफैज़ खान को एक्टर बनने पर मजबूर कर दिया। उन्हें एक म्यूजिक वीडियो 'तेरे इश्क़ ने' और एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला जो रिलीज हो चुकी है। इस वीडियो का निर्माण जॉइन फिल्म्स एकेडमी द्वारा किया गया है। 


इस गीत में अलफैज़ के साथ साक्षी सिंह की जोड़ी है जिसे अमन कुमार ने गाया है। इसके वीडियो के निर्देशक जगन्नाथ दास (जेडी), डीओपी साजिद खान, म्यूजिक डायरेक्टर अश्विन, गीतकार अमन कुमार, एडिटर भौतिक नंधा एवं निर्माता वीरेंद्र राठौड़, शिखा मल्होत्रा व अनूप मल्होत्रा हैं।


इसके अलावा अलफैज़ दो एल्बम और दो वेब सीरीज में भी काम करने वाले हैं।

 मुम्बई में जॉइन फिल्म्स एकेडमी एक स्थापित अभिनय संस्थान है जहाँ से प्रशिक्षित कलाकार फ़िल्म, टीवी, वेब सीरीज में अपने अभिनय का डंका बजा रहे हैं। 


 कोटा, राजस्थान के रहने वाले अलफैज़ खान ने भी जॉइन फिल्म्स एक्टिंग एकेडमी को जॉइन कर अभिनय को बारीकियों को सिखा है। उन्हें बचपन से ही फिल्मों से बेहद लगाव था। फिल्में देख देखकर उनके मन में अभिनेता बनने की इच्छा जागृत हुई। वह बॉलीवुड के बहुमुखी बेजोड़ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जबरदस्त फैन हैं और उनकी अभिनय प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। अभी वह बारहवीं कक्षा के छात्र हैं फिर भी उन्हें बहुत जल्दी चांस मिल गया। 


अलफैज़ ने बताया कि अभी मेरे घरवाले मुझे पूरी तरह सपोर्ट नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे चाहते हैं कि सबसे पहले मैं अपनी पढ़ाई पूरी कर लूँ। मैं भी घरवालों की इच्छा का सम्मान करता हूँ और अभिनय के साथ साथ ग्रेजुएशन भी कंप्लीट करूंगा।


Aflaiz Khan's Bollywood debut with TERE ISHQ NE music video

 

The industry with a Golden Heart - Bollywood has been ever willing to embrace new and talented budding artists.  

 

Alfaiz Khan is the new artist who pursued his passion for acting and finally gets rewarded with his debut launch in the music video TERE ISHQ NE that is produced by the Join Films Academy. Not only this, this handsome lad has also had a dream debut in a recently released short film.   

 

Gorgeous Sakshi Singh plays Alfaiz's love interest in the song that is performed by Aman Kumar. The music video is directed by Jagannath Das (JD), cinematography by Sajid Khan, Music direction by Ashwin, lyrics penned by Aman Kumar, edited by Bhautik Nandha and is produced by Virendra Rathod, Shikha Malhotra and Anup Malhotra. 


Alfaiz reveals that he has signed up for 2 more ablums and a couple of web series. Mumbai based Join Films Academy is instrumental in providing a platform that launches trained new-comer actors in films, television and web series. 

 

"As I was always fond of joining the film industry since my childhood, I got the opportunity to learn the nuances of acting through Join Films Acting Academy. Having grown up watching films in my early days, I had decided then itself to join this industry," reveals this lad who hails from Kota, Rajasthan.


Alfaiz Khan is a huge fan of Bollywood stalwart Nawazuddin Siddiqui, watching him was the source of inspiration for this newcomer who is still a student of Class XII. "I consider Nawaz Sir as my role model and derive this inspiration from his journey in Bollywood," he adds. 

 

No wonder his family is presently a bit reluctant to encourage him for acting career as they consider that finishing his studies ought to be the premier goal of this youngster. "I shall fulfil my family's expectation first by completing my graduation before taking a full time plunge in the film industry," ends Alfaiz Khan



Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 होपमिरर फाउंडेशन के लिए 15 जून 2021 एक महत्वपूर्ण दिन था क्योंकि उन्होंने अपनी एक साल की सामाजिक यात्रा पूरी कर ली।


 होपमिरर फाउंडेशन रमजान शेख द्वारा स्थापित एक संस्था है, जिनकी बहुत कम उम्र से ही जरूरतमंदों की मदद करने की मानसिकता थी। नवी-मुंबई और मुंबई में कई ड्राइव को सफलतापूर्वक निष्पादित करते हुए, इस कोविड -19 में हजार से अधिक परिवारों की मदद की। टीम ने गर्व के साथ एकजुटता का एक वर्ष पूरा कर लिया है और टीम ने मानव जाति और जानवरों की दुनिया को बचाने के लिए वृक्षारोपण का एक छोटा सा आयोजन करने का फैसला किया । टीम ने 15 जून 2021 को खारघर, नवी मुंबई में पहाड़ियों पर पेड़ लगाने के लिए अपने अभियान को अंजाम दिया था क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड पर्यावरण को हमारे लिए जहरीला बनाता है। पेड़ इस कार्बन डाइऑक्साइड का उपभोग करते हैं और इस तरह हमारे पर्यावरण को हमारे लिए सुरक्षित बनाते हैं, इसलिए टीम के सदस्य रमजान शेख, रुबीना खान, अरबाज मिरदे, आबिद फारूकी, अरमान शेख, रमेश चौधरी, शुभांगी रावत, मंदार तांडेल, शैलेश पटेल, विश्वनाथ पोरजी, सौरभ जाधव, अरुणा नाभ, नीता देसाई भी इस आयोजन का हिस्सा थे, क्योंकि वृक्षारोपण पर्यावरण के लिए अच्छा है। सभी जानते हैं कि पेड़ ऑक्सीजन का स्रोत हैं और इस कोविड-19 महामारी में यह हमारी मदद कर सकते हैं। और यह कार्यक्रम टीम के सभी सदस्यों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


 होपमिरर फाउंडेशन आज भी एक टीम के साथ जरूरतमंदों के लिए सफल अभियान चलाना ,मदत  करना जारी रखा है। आइए महामारी की स्थिति के खिलाफ एक सामूहिक शक्ति के रूप में एक साथ आएं। आप जो मदद कर सकते हैं वह करें - आपका छोटा सा दान जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी मदद होगी ।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 गुंजन सिंह और रानी चटर्जी के बवाल सांग "सरक जाता साड़ी राजा जी’ ने उड़ाया गर्दा


भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर और ऐक्टर गुंजन सिंह और भोजपुरी फिल्मो की क्वीन रानी चटर्जी का एक बवाल गाना "सरक जाता साड़ी राजा जी’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। ये शानदार वीडियो सांग यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही घँटों में काफी व्यूज मिल गए हैं। इस जबरदस्त गाने का कुछ दिन पहले ही टीज़र रिलीज किया गया था उसे भी काफी लोगों ने देखा था और बेसब्री से इस के फुल वीडियो का इंतजार कर रहे थे। इस गाने में गुंजन सिंह और रानी चटर्जी की जोड़ी और इनकी केमिस्ट्री कमाल कर रही है। 

गाने में गुंजन सिंह के साथ रानी चटर्जी की जुगलबंदी ऑडिएंस खूब लाइक शेयर कर रही है। रानी चटर्जी स्विमिंग पूल में अट्रैक्टिव ड्रेस में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। गुंजन सिंह और रानी चटर्जी के सांग सरक जाता साड़ी राजा जी का को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Link 

https://youtu.be/YQmC1Zp02o4


भोजपुरी गीत ‘सरक जाता साड़ी राजा जी’ को गुंजन सिंह ने अपनी आवाज दी है। बीके बिहारी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। इस गाने को संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। 

गौरतलब है कि पॉपुलर सिंगर और ऐक्टर गुंजन सिंह का धमाल यूट्यूब पर जारी है। उनके गाने मिलियंस में व्यूज पाते हैं और रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। हाल फिलहाल में रिलीज हुए उनके कई गाने लगातार ब्लॉकबस्टर हुए हैं। अब वह क्वीन रानी चटर्जी के साथ बवाल मचा रहे है। इस गाने में रानी चटर्जी स्विमसूट में तो कयामत ढा रही हैं। दोनो सितारों की जोड़ी और केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है।

इस सांग को लेकर गुंजन सिंह और रानी चटर्जी के फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। गुंजन सिंह और रानी चटर्जी का यह वीडियो सांग बेहतरीन ढंग से और भव्य पैमाने पर शूट किया गया है।  गुंजन सिंह के साथ ऎक्ट्रेस रानी चटर्जी की गजब की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनो के कॉस्ट्यूम भी बहुत आकर्षक लग रहे हैं और यह जोड़ी गर्दा उड़ा रही है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments



 राहुल-रेशमा की फ़िल्म "तू ही यार मेरा" का फर्स्ट लुक हुआ आउट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्टर


एम बी एंटरटेनमेंट और श्री मित्तल मूवीज के बैनर तले निर्मित फिल्म तू ही यार मेरा का फर्स्ट लुक लांच करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फ़िल्म के जरिये केंद्रीय भूमिका में रैबल हीरो राहुल सिंह और ग्लैमरस अदाकारा रेशमा शेख एक बार फिर फुल टू धमाल मचाने आ रहे हैं। फ़िल्म की निर्मात्री मधु लता मित्तल, मदीना बानो और सह निर्माता साहिल कुरेशी हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन टैलेंटेड डायरेक्टर मंजूर अली कुरैशी ने किया है, जिन्होंने अपने अमेजिंग डायरेक्शन से बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग की है।

गौरतलब है कि फ़िल्म "तू ही यार मेरा" का फर्स्ट लुक काफी यूनिक और कलरफ़ुल है। फ़िल्म के हीरो राहुल सिंह इसमें बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। वहीं हीरोइन रेशमा शेख बहुत सारे आभूषण पहने दुल्हन के लुक में दिख रही हैं। पोस्टर में अयाज़ खान एक अलग लुक में दिख रहे हैं। फ़िल्म में एक बच्चे की भी महत्वपूर्ण भूमिका प्रतीत हो रही है क्योंकि फर्स्ट लुक में चाइल्ड आर्टिस्ट की एक झलक भी नजर आ रही है। पोस्टर के बैकग्राउंड में भव्य महल और मंदिर भी दिखाई दे रहे हैं। चूंकि पूरी फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर राजस्थान में की गई है इसलिए वहां की भव्य लोकेशन्स भी फ़िल्म में देखने को मिलेगी।

आपको बता दें कि राहुल रेशमा की रोमांटिक जोड़ी सुपरहिट फ़िल्म प्लेटफॉर्म नं. 2 से हिट चली आ रही है। ऐसे में इस फ़िल्म को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित हैं। फ़िल्म से सबको ढेर सारी उम्मीद हैं कि रिलीज के साथ ही यह फ़िल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाएगी।

फिलहाल इसका पोस्ट प्रोडक्शन कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह फ़िल्म रोमांटिक होते हुए भी एक एक्शन ड्रामा फ़िल्म है, जो इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। यह भोजपुरी फ़िल्म मनोरंजन से भरपूर हैं। फिल्म के क्रिएटिव हेड मुकेश तिवारी हैं। लेखक शुऐब अंसारी, संगीतकार सावन कुमार हैं। सिंगर आलोक कुमार, मोहन राठौर, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, अल्का झा, ममता राउत, शिल्पी राज इत्यादि हैं। डीओपी हितेश बेलदार, परेश पटेल, फाइट मास्टर राजू महबूब, डांस मास्टर दीपक तुरी, ड्रेस डिज़ाइनर रिज़वाना बानो, मेकअप आर्टिस्ट शिवानी कक्कड़ हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार राहुल सिंह, रेशमा शेख, अयाज खान, मंजूर अली कुरेशी, तौहीद कुरेशी, अनूप, जय यादव, सतीश कुमार, कैलाश सोनी, अंजुम खान, अनुपम, निशा इत्यादि हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 


ट्रक के तहखाने से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त,दो गिरफ्तार ।*


*शराबबंदी को नयी - नयी युक्तियों से चकमा देते हैं तस्कर*


बाँका। शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट



उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह बौंसी थाना अंतर्गत सुखनिया पुल पर शराब से लदी ट्रक जब्त किया ।ट्रक के बॉडी में गुप्त खटाल बनाकर विदेशी शराब के कई कार्टून ले जाये जा रहे थे ।5976 बोतलों में कुल 2347.92 लीटर बरामद हुआ साथ ही टूक ड्राइवर नारायण कुमार,पुरण्डीह प्रतापगंज का रहने वाला है, उपचालक अमोद यादव थारी भवानीपुर, पिपरा दोनों सुपौल जिला जे रहने वाले हैं ।इन्हें सुपौल के ही आदित्य सिंह ने हायर किया था और ये शिव शक्ति लाइन होटल से ट्रक को लेकर आ रहे थे ।वहाँ इन्हें चाभी लगा ट्रक खड़ा मिला था ।रेड का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रमोद कुमार मंडल ने अपने टीम संग की है ।


*डीएम के आदेश पर उत्पाद पक्ष के जब्त शराब नष्ट*


जिला समाहर्ता सुहर्ष भगत के आदेश के बाद उत्पाद विभाग द्वारा कुल 18 कांडों में जब्त  कुल 2488.330 लीटर  शराब को विनष्टीकृत किया गया। इसमें 2180.550 लीटर विदेशी और 307.800 लीटर देशी शराब नष्ट किया गया ।विनष्टीकरण ड्रेन आउट विधि से की गई ।इस दौरान  वरीय उप समाहर्ता सुश्री स्वाति, बाँका अंचलाधिकारी सुजीत कुमार, उत्पाद अधीक्षक अरुण मिश्रा सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


जिला भाजपा द्वारा आपातकाल के विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे


आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने अभिव्यक्ति की आजादी को कैद कर लिया गया था। : अश्विनी चौबे



पटना, 25 जून 2021


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस की आपातकाल की काली करतूत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय लोकतंत्र का सबसे दुःखद व काला अध्याय आपातकाल है। वो संघर्ष और यातना का दौर था। 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे  आपातकाल के विषय पर जिला बक्सर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे उन्होंने आपातकाल के दौरान की यादों को साझा किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि उस दिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जेल में घोर यातनाएं दी गई थी। उस समय मेरे जैसे लाखों युवा देश की विभिन्न जेलों में बंद थे। रातों-रात देश को जेल बना दिया गया था। अभिव्यक्ति की आजादी को कैद कर लिया गया था। विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया गया था।  कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थों के लिए आपातकाल की घोषणा की, जो भारत के महान लोकतंत्र पर काला धब्बा है। उन सभी सत्याग्रहियों को नमन करता हूँ, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का विरोध किया, और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखा। 21 महीनों तक यातनाओं का दौर चला था। 25 जून 1975 को आपातकाल के विरोध में उठा हर स्वर वंदन का अधिकारी है। बक्सर जिलाध्यक्ष माधुरी कुँवर व सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए।


वेद प्रकाश, 

मीडिया प्रभारी,

श्री अश्विनी कुमार चौबे,

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री,भारत सरकार

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ भाकपा-माले ने किया जन प्रतिवाद*


*महंगाई बढ़ाकर मोदी सरकार ने जनता के जीवन को डाला संकट में*


25 जून 2021, भागलपुर  शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


कोरोना महामारी के तबाही भरे दौर में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ वामदलों के अखिल भारतीय विरोध पखवाड़ा (16-30 जून) के आह्वान पर आज भाकपा-माले ने जन प्रतिवाद किया। दर्जनों गरीब - मजदूर स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में जुट, कोविड परहेज का पालन करते हुए झंडे - बैनर व मांग पट्टिकाओं से लैश होकर बाहर तिलकामांझी–खंजरपुर मार्ग पर आए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर▪️पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बेतहाशा मूल्य वृद्धि वापस लेने,▪️खाद्य सहित सभी आवश्यक वस्तुओं व दवाओं की कीमत को नियंत्रित करने,▪️कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक लगाने एवं▪️इनकम टैक्स के दायरे से बाहर के सभी परिवारों को अगले 6 महीने तक – 7500/- रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता व प्रति व्यक्ति के दर से 10 किलो चावल-गेंहू के अलावा दाल, तेल, चीनी, मसाला, चाय आदि देने की मांग की।


       भयंकर महंगाई से त्रस्त गरीबों - मजदूरों ने मोदी सरकार द्वारा कोरोना महामारी का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तुओं व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए मौके पर केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार का पुतला भी फूंका।


       जन प्रतिवाद का नेतृत्व कर रहे भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड एस के शर्मा और नगर प्रभारी सह ऐक्टू के राज्य सचिव कॉमरेड मुकेश मुक्त ने प्रदर्शनकारियों और जन मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना और लॉकडाउन के इस तबाही भरे दौर में आम मेहनतकशों की क्रय शक्ति काफी कमजोर हो गयी है और भूख का भूगोल लगातार विस्तृत होता जा रहा है। जनता की क्रय शक्ति बढ़ाने की बजाय मोदी सरकार ने खाद्य सामग्रियों, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल आदि की कीमतों को लगातार बढ़ाकर उनके जीवन को और भी गहरे संकट में डाल दिया है। कोविड का नाजायज फायदा उठाकर मोदी सरकार जनता को लूट रही है और इसी दौरान अपने आका, चहेते पूंजीपतियों - आद्योगिक घरानों के लाखों–करोड़ रुपये माफ कर उसके मुनाफे को बढ़ाती जा रही है।


       कॉमरेडों ने कहा कि इस दौर में बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। करोड़ों लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए है और लाखों–लाख लोगों का रोजगार छीन गया है। ऐसी स्थिति में देश भक्त और संवेदनशील सरकार का पहला काम लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना होना चाहिए। किन्तु केंद्र की मोदी सरकार इस अवसर का इस्तेमाल न सिर्फ अपने चहेते पूंजीपतियों का देश की संपत्ति पर कब्जा मजबूत करने के लिए कर रही है बल्कि लगातार जुमलेबाजी और झूठ बोल कर आम आवाम को भरमाने में भी लगी हुई है। आइए ...इसके खिलाफ जन प्रतिवाद तेज करें और महंगाई - बेकारी बढ़ाने वाली इस जनविरोधी - देश विरोधी, कॉरपोरेटपरस्त सरकार को शिकस्त दें।


       विरोध प्रदर्शन में भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य एस के शर्मा, नगर प्रभारी सह ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, नगर सचिव सुरेश प्रसाद साह, तिलकामांझी ब्रांच सचिव अमर कुमार, नगर कमिटी सदस्य मनोज कृष्ण सहाय, अमित गुप्ता, बुधनी उरांव, मो. चांद अली व राजेश कुमार, दीपक कुमार, प्रमोद ठाकुर, सजनी देवी, मो.आफताब, रेणु देवी, शीला देवी, सुनैना देवी, मंजू देवी, झुना देवी, मनको देवी, उमा देवी, करुणा देवी, सुदामा देवी, मो. मुसर्रफ, मो. इनाम आदि शामिल रहे।

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बिहार राज्य खाद्य आयोग ने पुनः प्रारंभ की न्यायालय की कार्यवाही, मध्याह्न      भोजन/पीडीएस एवं पोषण संबंधी होगी सुनवाई

 

पटना : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उबरने के बाद बिहार राज्य खाद्य आयोग ने पुनः न्यायालय की गतिविधि संचालित करने का निर्णय लिया है| इस संबंध में बिहार राज्य खाद्य आयोग ने आवश्यक लोक सूचना जारी की है| लोक सूचना के मुताबिक प्रत्येक कार्यदिवस को आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल के द्वारा आयोग के न्यायालय में सुनवाई की जाएगी| इसके अलावा सप्ताह में एक दिन रोस्टर के अनुसार आयोग के सदस्यगण सुनवाई करेंगे|

बिहार राज्य खाद्य आयोग के न्यायालय की कार्यवाही प्रारंभ होने के बाद जनवितरण प्रणाली में उठाव और वितरण की समस्या, आँगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन, खाद्यान्न एवं पोषण से संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आयोग के न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जा सकता है| खाद्यान्न उठाव एवं वितरण संबंधी समस्याओं की सुनवाई बिहार राज्य खाद्य आयोग के कार्यालय (19-20/84 ऑफिसर्स फ्लैट, न्यू पुनाईचक, पटना-23) में संचालित न्यायालय में अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन की जाएगी| बिहार राज्य खाद्य आयोग में कही से भी घर बैठे खाद्यान्न संबंधी शिकायतों का परिवाद ईमेल (brkapatna@gmail.com) के जरिये दर्ज कराया जा सकता है|

बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने बताया कि खाद्य उठाव या वितरण संबंधी परिवाद कोई भी व्यक्ति आयोग के न्यायालय में दर्ज करा सकता है| हालांकि राज्य सरकार ने इस प्रकार की शिकायतों के निपटारे के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत सभी जिलों में वरीय उप-समाहर्ता (राजस्व) को डी0जी0आर0ओ0 (जिला शिकायत निवारण अधिकारी) के रूप में नामित किया है| साथ ही यह भी प्रावधान किया गया है कि वरीय उप-समाहर्ता (राजस्व) अपने निर्गत आदेश में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख करेंगे कि यदि शिकायतकर्ता उनके निर्णय से संतुष्ट नही है तो वह राज्य खाद्य आयोग के न्यायालय में अपना परिवाद दर्ज करा सकता है| 

श्री विकल ने कहा कि खद्यान्न उठाव एवं वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी कतई स्वीकार्य नहीं है| इस प्रकार के कुकृत्य में संलिप्त दोषियों पर सख्त से विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी| लोगों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि खाद्यान्न से जुड़ी समस्याओं से बेहिचक बिहार राज्य खाद्य आयोग को अवगत कराएं| अध्यक्ष ने कहा कि खाद्यान्न संबंधी परिवाद स्पष्ट अक्षरों में शपथ पत्र संलग्न कर ऑनलाइन करें एवं उसकी हार्ड कॉपी रजिस्ट्री के माध्यम से आयोग को उपलब्ध कराएं| परिवाद पर त्वरित सुनवाई कर अग्रतर कार्रवाई करते हुए शीघ्रताशीघ्र मामलों का निष्पादन किया जाएगा| परिवादी अपना पोस्टल एड्रेस, ईमेल, व्हाट्सएप्प नंबर का अवश्य उल्लेख करें ताकि ससमय बिहार राज्य खाद्य आयोग उन्हें न्यायालय की कार्यवाहियों से अवगत करा सके|.


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 विकास मित्रों  ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज। 


वार्ड वासीयो  एवं स्थानीय लोगों से विकास मित्रों ने  किया अपील। 



सनोवर खान के साथ मनोज कुमार की रिपोर्ट। 



 पटना :कोविड 19 महामारी बीमारी देश में कोरोना की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचाई है। पिछले कुछ वक्त से इसका असर कम हुआ है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अभी भी लोगों को 'दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी' नियम को मानना है। वहीं दूसरी तरफ इस बीमारी से बचाव के लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक लोगो से  वैक्सीन लगवाने के अपील करने के साथ -साथ  लोगो की सुरक्षा की भी उपाय कर रही है। राज्य सरकार से लेकर भारत सरकार तक जनता को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है जिसको लेकर जिला प्रशासन  चुस्त दुरुस्त  दिख रहे है और निगरानी भी रखी जा रही है।  बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत विकास मित्रों के द्वारा भी लगातार अपने वार्डों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से हाथ जोड़कर कोविड-19 का वैक्सीन टीका लेने दो गज दूरी मास्क है जरूरी एबं  सोशल डिस्टेंसशन की अपील की जा रही है। पटना नगर निगम अंचल :नूतन राजधानी ,पाटलिपुत्र, बाँकीपुर, कंकड़बाग, अजीमाबाद ,पटना सिटी ,अनुमण्डल - पटना सदर + पटना सिटी ,प्रखण्ड =पटना सदर के  विकास मित्रों में वैक्सीन टीका लेने वाले वार्ड नो0 1 से सुधीर कुमार ,वार्ड 3 संगीता कुमारी ,वार्ड 5 इन्दु कुमारी, वार्ड 6 संगीत कुमारी,वार्ड नो0  9,12,13,23 से पूर्णिमा कुमारी, वार्ड नो0 11 नीतू कुमारी, वार्ड 15 रिंकी कुमारी, वार्ड 16 सरिता कुमारी,वार्ड 17 निशा कुमारी, वार्ड 18 रूपेश चौधरी,वार्ड 19 किरण कुमारी,वार्ड 20 महेन्द्र कुमार रजक, वार्ड नो0  27 रंजन कुमार, सन्नी कुमार,आज अंजना कुमारी,पूजा कुमारी,आदि वार्ड एबं अंचल के कोविड वैक्सीन का पहला डोज लिया और लोगो से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 आपतकाल  लाकर  देश में सुंदर इतिहास में काला अध्याय जोडा अखोरी निरंजन


गया में आज भाजपा के द्वारा  भारतीय लोकतंत्र की हत्या के इरादा से लाए गए 25जून 1975 को पूरे देश में आपातकाल लाकर देश देश की सुंदर और सनातन इतिहास में काला अध्याय जोड़ा गया है।इस आपातकाल में गैर कांग्रेसी विचारधारा वाले लोगो को इंदिरा गांधी के तानाशाह के कारण बंदी बनाने का काम किया गया था ।इसी आंदोलन के संघर्ष में गया के दर्ज़नो नेताओ ने इस आंदोलन का नेतृत्व कर लोकतंत्र की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसी आंदोलन से जुड़े गया शहर के अखौरी निरंजन सहित दर्ज़नो नेताओं ने इस आपातकाल के विरोध में जेल गए,तथा कई यातनाए सहे।आज के 46वे आपातकाल के कला दिवस के अवसर पर भाजपा गया महानगर कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस गोष्ठी में जेपी सेनानी के सिपाही मुखर वक्ता अखोरी निरंजन सिन्हा को भाजपा नेताओं के द्वारा आपातकाल के समय अदम्य साहस को सराहना करते हुये अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।एवं सम्मान समारोह में अपने उदबोधन  में उन्होंने कहा कि गया कि धरती से ही  आपातकाल का विरोध करने  वालो को ज़िला प्रशासन के द्वारा 14 निर्दोष लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।उसी आक्रोश में गया में जय प्रकाश नारायण जी का गया आगमन हुआ एवं गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कर्फ्यू रहते हुए लाखो की संख्या में लोग जुटे, एवं अपने भाषण में गया के लाखों युवाओ के समक्ष घोषणा किये की इस आपातकाल आंदोलन का मैं स्वयं नेतृत्व करूँगा।और उनके नेतृत्व में ही आपातकाल रहते देश का चुनाव में  इंदिरा गांधी स्वयं एवं उनकी पार्टी बुरी तरह पराजित हुई है।इसी आंदोलन का उपज डॉ प्रेम कुमार सहित ज्ञानचंद जैन,प्रभात कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, अनिल दिवाकर,प्रो देवेंद्र बाबू,सुरेश प्रसाद स्वर्णकार,सहित अन्य लोग भी इस आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने के चलते जेल की यातना सहे।आज डॉ प्रेम कुमार जी पूरे बिहार के सर्वमान्य नेता के रूप में जाने जाते हैं। तथा गया से 1990 से लगातार आज तक विधायक है,तथा सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी सुशोभित राह चुके है आज बिहार विधान सभा में बरिष्ठ सदस्य के रूप में लोकप्रिय है। आज के गोष्ठी में ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता,ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी,व्यापार प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक दीपक पांडेय,अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री अशोक प्रसाद भारती, व्यापार मंडल के सह संयोजक सुरेंद्र कुमार यादव,अतिपिछड़ा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ,दीनानाथ प्रसाद ने इस गोष्टि मे आये हुए अतिथि को आपातकाल में किये गए संघर्ष को सलाम किया।एवं गर्म जोशी के साथ  स्वागत किया गया।इस गोष्ठी में दर्ज़नो लोग उपस्थित हुए।


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मोहनपुर प्रखण्ड के युवा अध्यक्ष के घर पर जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता शिवनाथ कुमार निराला*


गया में आज  जदयू के प्रदेश नेता झारखंड से लौटने के क्रम में अपने बाराचट्टी विधान सभा अ0जा0निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के ग्राम इटवा बाजार में अपने युवा जदयू मोहनपुर के प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद तनवीर इमाम के आवास स्थित घर पर पहुंचकर गहरी संवेदना प्रकट करने पहुंचे जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता शिवनाथ कुमार निराला अपने पार्टी समर्थकों के साथ उनके आवास पर | बताते चलें पिछले 1 दिन पूर्व युवा जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद तनवीर इमाम जो भूत पूर्व मुखिया मोहम्मद रहीस इमाम खान के पोते हैं जिन्हें बीते दिन गया से लौटने के क्रम में बोधगया प्रखंड के ग्राम सीलॉज के समीप वाहन दुर्घटना में एक्सीडेंट से जख्मी गंभीर रूप से हो गए थे। उनके साथ रहे युवा साथी इरशाद भी घायल हो गए थे आशय की सूचना मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार अधिवक्ता  निराला अपने पार्टी समर्थकों के साथ मोहम्मद इमाम के आवास पर संवेदना प्रकट करें उनके हालचाल लेने पहुंचे एवं स्वास्थ्य लाभ इस संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिय। इस घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिवार जनों से दुख की घड़ी में साथ रहने का भरोसा दिलाया उक्त मौके पर श निराला के साथ युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार , सुजीत कुमार , नंदकिशोर यादव संजीत कुमार शर्मा, नीरज कुमार, सुनील प्रसाद, धीरेंद्र प्रसाद ,सुरेंद्र पासवान, सिंटू प्रसाद, संजू शर्मा, अमर कुमार ,इत्यादि जदयू नेताओं ने प्रखंड युवा जदयू उपाध्यक्ष मोहम्मद इमाम के इटवा बाजार स्थित आवास पर पहुंचकर गहरी संवेदना प्रकट किया गया है।  हम ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं एवं पार्टी संगठन को लाभ मिल सके। 

उक्त आशय की जानकारी मोहनपुर प्रखंड के अध्यक्ष युवा जदयू अभिषेक कुमार सिंह ने दी।

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

गिरिडीह से संतोष तिवारी की रिपोर्ट 


तिसरी के दो भाई दो दिनों से लापता, अगवा की आशंका
तिसरी पंदनाटांड़ निवासी अंशु कुमार व चंदन कुमार पिछले दो दिनों से गायब हैं।
गिरिडीह :तिसरी पंदनाटांड़ निवासी अंशु कुमार व चंदन कुमार पिछले दो दिनों से गायब हैं। दोनों को अगवा कर लिए जाने का आशंका है। तिसरी से लेकर बिहार के जमुई जिले की पुलिस दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। हालांकि जमुई एवं गिरिडीह जिले की पुलिस के बीच यह मामला फंसा हुआ है। कहीं भी अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। दोनों भाइयों का कुछ भी पता नहीं चल सका है। इधर उनके दो दिनों से लापता होने से उनके स्वजन व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। अंशु तिसरी के चंदौरी में फास्ट फूड का दुकान चलाता है जबकि उसका भाई चंदन कुमार मुंबई में होटल चलाता है बताया जाता है कि 
बुधवार की सुबह दोनों भाई राजधनवार के डोरंडा किसी से पैसा लाने बाइक से गए थे। शाम तक घर लौटने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक जब दोनों नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई। दो बजे के बाद दोनों का फोन नहीं लगने लगा। इधर बुधवार को बिहार के गरही डैम से पानी की निकासी होने के रास्ते पर गायब युवक चंदन का पर्स मिलने पर स्वजन काफी चितित हो गए। उनकी तलाश के लिए जमुई के खैरा थाना में लापता युवक के मामा प्रमोद बरनवाल ने आवेदन दिया। क्षेत्र नहीं होने की बात कहकर खैरा थाना पुलिस ने तिसरी थाना भेज दिया। इधर स्वजन खैरा थाना में ही कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। चंदन की पत्नी प्रिया देवी ने बताया कि मंगलवार को वे पैसा लाने डोरंडा गए थे। रात को जब वे घर नहीं आए तो चिता होने लगी। सुबह से हमलोगों ने उनकी काफी खोजबीन करने लगी
.
 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

वश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती लंब्बू पासी लाइन में जोरों शोरों से चल रहा नगर निगम कर्मचारी सागर मंडल व जवाहर के घर में अवैध  गेसिन का धंधा वैसे तो पप्पू मंडल इस गेसिंग का मालिक है वैसे तो पैसा का लेन देन उदय मंडल करता है चिट्ठा काटने का काम नगर निगम के कर्मचारी बड़े भाई राजेश मंडल उर्फ गंगा मंडल कर रहा है जेसिग में  रोज यहां लाखों लाखों रुपए  हार कर जाता है जिसमें खेलने वालों की उम्र नहीं देखी जाती 15 वर्ष से 50 वर्ष के लोग इस जुआ को खेलते हैं लोग इसे खेलने कई जगहों से आते हैं जैसे हबीबपुर, लहेरी टोला तातारपुर, पंखा टोली कबीरपुर, हुसैनाबाद,      नसरतखानी, नूरपुर, कंपनीबाग, सराय, मंदरोजा, नया बाजार, ऐसे कई अन्य इलाके हैं जब परबत्ती के लोग इनकि शिकायत लेकर थाना जाता है तो उसे कहा जाता है पहले आवेदन दो जब आवेदन दिया जाता है तो कहा जाता है कि जिस जगह जेसिग चल रहा है उसका वीडियो या फोटो बना कर दो जब फोटो वीडियो बना कर दिया जाता है उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती बल्कि शिकायत करने वालों के साथ मारपीट किया जाता है तस्वीर को देखने से खुद पता चल रहा है किस तरह बैठकर चिट्ठा काट रहे दूसरी ओर पैसा का लेन देन चल रहा है इससे समाज के कई वर्ग के लोगों को परेशानी हो रही है परवत्ती समाज एक दलित बस्ती के रूप में जाना जाता है जो मजदूर वर्ग के लोग हैं दिनभर कमाया हुआ पैसा डबल करने के चक्कर में हार जाता है पहले यह परवत्ती में कभी नहीं होता था जब से विश्वविद्यालय थाना प्रभारी श्रीकांत चौहान आया है तब से महुआ दारू व जेसिग का धंधा जोरों शोरों से चल रहा है अब यह देखा जाएगा इस फोटो और वीडियो देखने के बाद प्रशासन द्वारा कितनी कार्रवाई होती है । प्लीज सर इस चीज को पेपर में छाप कर प्रकाशित किया जाए ताकि यह पूरी तरह बंद किया जाए. भागलपुर से शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

हरियाणवी सेंशसन सपना चौधरी फ़िल्म 'लव यू लोकतंत्र' की शूटिंग मुंबई में कर रही है 


हरियाणवी सेंशसन सपना चौधरी आज कल निर्देशक अभय निहलानी की अपकमिंग फ़िल्म 'लव यू लोकतंत्र' की शूटिंग मुंबई में कर रही हैं। मुंबई में डांस मास्टर लोंगजी फ़र्नान्डिस के निर्देशन में इस फ़िल्म का एक स्पेशल गाना सपना चौधरी पर फिल्माया गया, जो बेहद धमाकेदार गाना है। गाने की शूटिंग मुंबई में चल रही है न्यूज़ लिखे जाने तक , जहां सपना के हर के ठुमके पर पूरा सेट मदमस्त हो गया।


सपना चौधरी की डिमांड स्टेज शो हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री हर जगह खूब डिमांड है। यही वजह है कि इस गाने में भी सपना चौधरी ही पहली पसंद बनकर उभरी और आज उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ इस गाने शूटिंग में लगी है । इसके बाद उन्होंने कहा कि फ़िल्म ''लव यू लोकतंत्र'' एक बेहतरीन फ़िल्म बन रही है । इसका गाना इतना मजेदार है की हर वर्ग के दर्शक देखना पसंद करेंगे । इस फ़िल्म के टीम के साथ जुड़कर बेहद मजा आया। उम्मीद करती हूं सबों को मेरा परफॉर्मेंस और फ़िल्म दोनों खूब पसंद आएगा । 


आपको बता दें कि  फ़िल्म के निर्माता एडवोकेट अमित मेहता और राज प्रेमी हैं। प्रोडक्शन हेड अखिलेश राय हैं। डीओपी नरेंद्र जोशी हैं। कोरियोग्राफर लोंगजी फ़र्नान्डिस हैं। लेखक संजय छैल है। म्यूजिक जतिन ललित का है।

इस फिल्म के मुख्य कलाकार है रवि किशन ,स्नेहा उल्लल ,ईशा कोपिकर राज  प्रेमी ,मनोज जोशी ,अली असगर ,दयाशंकर पांडेय ,देव सिंह ,अमित मेहता ,बॉबी खन्ना और सुधीर पांडेय है !

संवाददाता - शाहिद आलम 


Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 संक्रमण से बचाव को लेकर जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ ने आयोजित की बैठक 

भागलपुर से शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट




एंकर... कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बिहार सरकार के द्वारा आगामी 6 महीनों में प्रदेश के 6 हजार सेंटरों पर  प्रदेश के 6 करोड़ व्यस्कों को टीकाकरण कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसको लेकर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश के सभी अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ, जदयू कार्यकर्ता भी लक्ष्य को पूरा करने को लेकर काफी गंभीर दिख रहे हैं, जिसको लेकर भागलपुर के पटल बाबू रोड स्थित एक  होटल में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया , बैठक के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जदयू के अलग-अलग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल हुए  , इस दौरान कोविड से बचाव को लेकर सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन और टीकाकरण के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाएं जाने को लेकर लोगों को जागरूक करने पर चर्चा भी हुई , इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए लक्ष्य को हम लोग समय पर 100% पूरा कर लेंगे ,जिसको लेकर चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा जागरूकता रथ रवाना किया जा रहा है, जो गांव -गांव, डगर -डगर जाकर लोगों के मन में जो टीकाकरण के लिए  उलझन है , भ्रांतियां है, जो आशंका है, उसको दूर करने को लेकर लोगों को जागरूक करेगी,  वहीं जदयू के जिला अध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव ने कहां के पूरे प्रदेश में टीकाकरण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है, और  पूरा विश्वास है कि सरकार ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है ,उसे समय पर पूरा कर लिया जाएगा , साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के द्वारा तय किए गए लक्ष्य को पूरा कराने में चिकित्सा प्रकोष्ठ का बड़ा योगदान होने वाला है , जिसके तहत चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा आम लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा, और हम सभी टीका लेकर ही अपना ,अपने परिवार ,राज्य और देश को सुरक्षित रख सकते हैं.......

 बाइट... डॉ अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ ,भागलपुर 

बाइट... पंचम श्रीवास्तव ,जिला अध्यक्ष ,जदयू  ,भागलपुर


Read More»

0 comments:

thumbnail

देसीस्टार समर सिंह के बवाल सांग "गोर देहिया पs बलाऊज करिया जान मारेला' ने उड़ाया गर्दा, हुआ 10 मिलियन पार ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

देसीस्टार समर सिंह के बवाल सांग "गोर देहिया पs बलाऊज करिया जान मारेला' ने उड़ाया गर्दा, हुआ 10 मिलियन पार ....



करोड़ो दिलों पर राज करने वाले देसी स्टार समर सिंह के गाने इन दिनों यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहे हैं। उनका एक और वीडियो सांग "'गोर देहिया पs बलाऊज करिया जान मारेला'" काफी वायरल हो रहा है और महादेव एन फिल्म्स के यूटयूब चैनल पर रिलीज गाने को 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। भोजपुरी गाने 'गोर देहिया प बलाऊज करिया जान मारेला' का विडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है और संगीत ऑन पार्टी (आलोक, मनोज) ने दिया है। गीत के बोल हरिंदर हरियाली ने लिखे हैं और 

एडीआर आंनद ने इसे मिक्स किया है। गाने का वीडियो बवाल मचा रहा है। काले ब्लाउज़ में समर सिंह की ऎक्ट्रेस बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। भोजपुरी का यह धोबी गीत गांव और हरियाली के माहौल में बखूबी फ़िल्माया गया है।


लिंक

https://youtu.be/udSNRgqU_Pc


इस गाने में समर सिंह और उनकी हीरोइन की जोड़ी व केमिस्ट्री बहुत ग्लैमरस दिख रही है। समर सिंह अपने गानों के जरिये नए कॉन्सेप्ट पर वीडियो लेकर आते हैं। उनका यह नया सांग भी यूनिक है जिसमें वह डबल अवतार में नजर आते हैं।

इसके निर्देशक सुनील बाबा हैं। कोरिओग्राफर संदीप राज, एडिटर पप्पु वर्मा हैं। परिकल्पना पंकज सोनी की है। 

गाने में हीरोइन कुछ लम्हों के लिए पीली साड़ी में हैं और फिर लाल साड़ी में, लेकिन दोनों कपड़ों में ब्लाउज़ काला ही है, वो बेहद खुबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं जबकि समर सिंह के साथ उनकी जोड़ी देखने लायक लग रही है। गाने को देखकर उनके फैन्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं। 

हीरोइन का लुक, अदाएं और उनका डांस बहुत ही ग्लैमर से भरपूर है जो दर्शकों के लिए एक शानदार तोहफा है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आउट हुए भोजपुरी फिल्‍म ‘फाइटर किंग’ के टीजर में एक्‍टर समर सिंह का सिंघम अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। देखा जाए तो म्यूज़िक वीडियो से लेकर फिल्मों तक समर सिंह अपना मैजिक दिखा रहे हैं। 

संवाददाता - शाहिद आलम 


Read More»

0 comments:

thumbnail

भोजपुरी फ़िल्म 'आग और सुहाग' की शूटिंग 15 जुलाई से सिद्धार्थनगर में ......

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

भोजपुरी फ़िल्म 'आग और सुहाग' की शूटिंग 15 जुलाई से सिद्धार्थनगर में ...... 



चंबल बॉय रवि यादव की भोजपुरी फ़िल्म 'आग और सुहाग' की शूटिंग अब 15 जुलाई से होगी। इस फ़िल्म की शूटिंग यूपी के सिद्धार्थनगर में कई जानी है, जिसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। हालांकि इस फ़िल्म की शूटिंग पहले अप्रैल महीने के 22 तारीख को होनी थी, लेकिन यूपी में पंचायत चुनाव और उसके बाद कोरोना महामारी के दूसरे वेब की वजह से फ़िल्म की शूटिंग एक्सटेंड कर दी गयी, जो अब 15 जुलाई से होगी। 


फ़िल्म 'आग और सुहाग' के प्रोड्यूसर राकेश चंद्रा और निर्देशक संजय वत्सल श्रीवास्तव है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म बेहद अच्छी होने वाली है। फ़िल्म की कहानी पर हमने खूब काम किया है। लॉक डाउन की वजह से फ़िल्म  की शूटिंग जरूर लेट हुई, मगर हमें कुछ वक्त और तैयारियों के लिए मिल गया। फ़िल्म की पटकथा और स्क्रीनप्ले कमाल की होगी। हम फ़िल्म को व्यापक स्तर से बना रहे हैं। हमें उम्मीद है फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। 


उन्होंने बताया कि फिल्म में अवधेश मिश्रा के साथ में चंबल ब्वॉय रवि यादव, श्रुति राव , अनामिका पाण्डे "अन्नू" , जे नीलम, अनिता सहगल , संतोष पहलवान, आयुषी पॉल, खुश्बू यादव, कृष्णा यादव, बंटी तिवारी, एवं बंधू खन्ना जी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म के डी. ओ. पी. हैं। जग्गी पाजी, लेखक- शकील नियाज़ी, गीतकार- प्यारे लाल "कवि जी", राजेश मिश्रा, अजय बच्चन, प्रदीप सत्यदेव जी हैं। फिल्म के पी. आर. ओ. संजय भूषण पटियाला जी है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

0 comments:

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मुख्यमंत्री वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 76वीं बैठक में हुए शामिल


मुख्य बिन्दु-

हर ग्राम पंचायतों में बैंकों की शाखा खोली जाए।


सी0डी0 रेाियो बढ़ाएं और इसे राष्ट्रीय स्तर के लक्ष्य तक लाने की कोशिश करें।


विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य योजनाओं में भी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार के विकास में बैंक अपनी सहभागिता और बढ़ायें।


अगले वर्ष के लिए ए0सी0पी0 (एनुअल क्रेडिट प्लान) का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करें।


एम0एस0एम0ई0 के क्षेत्र में बिहार में काफी संभावनाएं हैं। इसको बढ़ावा देने के लिए बैंकों का सहयोग जरूरी है।


आयोजित बैठकों में निर्धारित किये गये लक्ष्य पर गंभीरता से अमल हो। 


बैंकों की शाखा खुलेंगी, बैंकों का विस्तार होगा तो न सिर्फ राज्य और देश का विकास होगा बल्कि बैंकों का खुद का भी विकास होगा।


सभी परस्पर सहयोग से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करें। 


बैंकों की सुरक्षा के लिए हमलोग पूरे तौर पर गंभीर हैं। कहीं कोई घटना घटती है तो गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।

बैंकों में काम करने वाले और बैंक में आने जाने वाले लोगों को कोविड एपरोप्रियेट विहेवियर का पालन करना चाहिए और समय-समय पर जांच सभी कराते रहें। सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।


पटना, 22 जून 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से वीडियो कन्फ्रेंसिंग द्वारा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 76वीं बैठक में शामिल हुए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज 76वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एस0एल0बी0सी0) की बैठक में शामिल होने का मौका मिला है। हर साल होने वाली एस0एल0बी0सी0 की पहली बैठक में अधिकतर बार मैं शामिल हुआ हूं। पिछले वर्ष 15 जून को एस0एल0बी0सी0 की बैठक में भी शामिल हुआ था। आज की बैठक में एस0बी0आई0 के मुख्य महाप्रबंधक, रिजर्व बैंक के महा प्रबंधक एवं प्रभारी, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने चर्चा के दौरान कई बातों की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा रहा है। देश और बिहार में भी कोरोना संक्रमण के दर में गिरावट आयी है। कोरोना संक्रमण के मामले में बिहार देश में 21 वें स्थान पर है जबकि आबादी के ष्टिकोण से तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हमलोग टीकाकरण के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी को इसके लिए विशेषतौर पर बधाई देता हूं कि सबका मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। हमलोगों ने कल से टीकाकरण के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लकडाउन लगाया गया, जिस दौरान गरीब असहाय लोगों को भोजन आदि का प्रबंध किया गया। विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य योजनाओं में भी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार के विकास में बैंक अपनी सहभागिता और बढ़ायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020-21 में राज्य का क्रेडिट डिपजिट रेाियो 46.40 प्रतिशत रहा है। जबकि पूरे देश का 76.5 प्रतिशत रहा है। इस मामले में लक्ष्य से हमलोग काफी पीछे हैं। राष्ट्रीय स्तर तक सी0डी0 रेाियो के लक्ष्य को लाने की कोशिश करें। यहां के लोगों का पैसा यहां के बैंकों में जमा होता है। जबकि यहां का पैसा विकसित राज्यों में चला जाता है। बिहार के लोगों का बैंकों पर पूरा भरोसा है, जिस कारण वे अपना पैसा बैंकों में रखते हैं। कुछ राज्य ऐसे हैं जिसका सी0डी0 रेाियो 100 प्रतिशत से ऊपर है। बिहार के कई जिलों में लक्ष्य से काफी कम सी0डी0 रेाियो है। राज्य की राजधानी पटना जो काफी एक्टिविटी वाला जिला है जिसका सी0डी0 रेाियो 39.22 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020-21 में एनुअल क्रेडिट प्लान (ए0सी0पी0) का लक्ष्य 1 लाख 54 हजार 500 करोड़ रखा गया था, जिसका 87.86 प्रतिशत, 1 लाख 27 हजार 161 करोड़ रुपये खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्य षि क्षेत्र के लिए 47 हजार 778 करोड़ रुपये जबकि एग्रिकल्चर अलायड क्षेत्र में 917 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो कि लक्ष्य से कम है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के लिए ए0सी0पी0 का लक्ष्य 1 लाख 61 हजार 500 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। षि क्षेत्र के लिए 51 हजार 500 करोड़ रुपये तथा एग्रिकल्चर अलायड के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हमें उम्मीद है इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) के क्षेत्र में बिहार में काफी संभावनाएं हैं। हमलोगों के सरकार में आने से पहले राज्य में पुलों, सड़कों, संस्थानों, स्कूलों, कलेजों की क्या स्थिति थी, यह सभी जानते हैं। हमलोगों को जब से काम करने का मौका मिला है, विकास के कई कार्य किए गए हैं। राज्य में उस तरह उद्योग की प्रगति नहीं हुई जैसा हमलोग चाहते हैं, लेकिन राज्य में व्यापार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए आपके सहयोग की जरुरत है। अगले वर्ष के ए0सी0पी0 में एम0एस0एम0ई0 के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है, मेरा निवेदन है कि इसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का जो पैसा यहां जमा है उसी का हिस्सा आपको लगाना है। मेडिकल के क्षेत्र में तथा अक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। इथेनल के उत्पादन के लिए हमलोग वर्ष 2007 से ही प्रयासरत हैं। बिहार में इथेनल उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं इसके लिए कई प्रस्ताव आ रहे हैं, जिसमें आपके सहयोग की जरुरत है। राज्य में उद्योंगों को बढ़ावा के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन नीति लायी गई। उन्होंने कहा कि लकडाउन के दौरान बाहर से आए श्रमिकों को यहीं पर रहकर काम करने की व्यवस्था की जा रही है। हमलोग इसके लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पश्चिम चंपारण में कुछ श्रमिक सामूहिक तौर पर बेहतर काम कर एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है और इससे 1 करोड़ 27 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। जीविका समूहों की बैंकों द्वारा मदद करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि 5000 हजार की आबादी पर बैंकों की शाखा खोलने की आपलोगों की योजना नहीं पूरी हो पा रही है। हम शुरु से कहते आ रहे हैं कि हरेक ग्राम पंचायतों में बैंकों की एक शाखा खोली जाए। हमारे यहां औसत ग्राम पंचायत की आबादी 11 हजार है जबकि यहां 16 हजार की आबादी पर बैंकों की शाखा है। हमलोग बैंकों की शाखा के लिए पंचायत सरकार भवन में जगह देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आपलोगों की सुरक्षा के लिए हमलोग हमेशा चिंतित रहते हैं। बैंकों की सुरक्षा के इंतजाम में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। कोई भी घटना घटती है तो उसकी सूचना पुलिस को त्वरित दें ताकि तेजी से कार्रवाई हो सके। बैंकों में सास्त्र गार्ड की नियुक्ति करें। उन्होंने कहा कि हाल ही में हाजीपुर के जढ़ुआ के एच0डी0एफ0सी0 शाखा से 1 करोड़ 19 लाख 60 हजार 777 रुपए की डकैती की गई, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 1 करोड़ 2 लाख 72 हजार रुपए की रिकवरी की है। इस मामले में कई अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। कहीं कोई घटना घटती है तो उसपर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि बैंकों के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव, डी0जी0पी0 के स्तर पर एक बैठक आयोजित की जाये जिसमें सुरक्षा संबंधी सुझावों पर गौर कर आगे की कार्रवाई हो। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की बैठक का जो आयोजन किया जाता है उसमें सिर्फ बातचीत ही न हो बल्कि जो लक्ष्य निर्धारित किये जाते हैं उस पर गंभीरता से अमल हो। बैंकों की शाखा खुलेगी, बैंकों का विस्तार होगा तो न सिर्फ राज्य और देश का विकास होगा बल्कि बैंकों का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि बैंकों में काम करने वाले और बैंक में आने जाने वाले लोगों को कोविड एपरोप्रियेट विहेवियर का पालन करना चाहिए और समय-समय पर सभी को जांच कराते रहना चाहिये। सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी होगी कि इस बैठक में जिन बातों की चर्चा की गई है उस पर कार्य किया जाए। इसके साथ ही मुझे विश्वास है कि सभी के परस्पर सहयोग से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जायेगा।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक एस0बी0आई0 श्री सुरेंद्र कुमार राणा, महाप्रबंधक एवं प्रभारी, भारतीय रिजर्व बैंक श्री बृजराज, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड ड0 सुनील कुमार ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उद्योग मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन, षि मंत्री श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री श्री सुबाष सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्री मुकेश सहनी, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्रो0 मो0 युनूस हकीम, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, प्रधान सचिव वित्त श्री एस0 सिद्धार्थ, संयुक्त सचिव वित्तीय सेवाएं, भारत सरकार श्री भूषण कुमार सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक एस0बी0आई0 श्री सुरेंद्र कुमार राणा, महाप्रबंधक एवं प्रभारी, भारतीय रिजर्व बैंक श्री बृजराज, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड ड0 सुनील कुमार, महाप्रबंधक एवं संयोजक राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति श्री मनोज कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक एस0बी0आई0 श्री मृगांक जैन, सहायक महाप्रबंधक एस0बी0आई0, पटना श्री अजीत कुमार मिश्रा, संबद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, अन्य वरीय पदाधिकारीगण, सभी जिलों के जिलाधिकारीगण एवं बैंकों के वरीय पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

’’’’’’


Read More»

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top