समस्या निवारण समिति एवं रेड स्वस्तिक सोसायटी के तत्वावधान में रविवार 27-6-2021 को स्थानीय बल्लू बाबू धर्मशाला लहरी टोला स्टेशन रोड भागलपुर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उ द्घाटन माननीय सिविल सर्जन के द्वारा किया गया।
समस्या निवारण समिति ने रेड स्वस्तिक सोसायटी एवं स्वास्थ्य विभाग भागलपुर को धन्यवाद दिया जिनके मार्गदर्शन से इस कार्यक्रम को एक जागरूकता अभियान के तौर पर शुरू किया गया है 18+ आयु के लोगों को एवं 45+ आयु के लोगों को वैक्सीनेशन करवाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर दयानंद मिश्रा समस्या निवारण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष तकी अहमद जावेद महासचिव रवि प्रकाश बुधिया, सचिव जुगल कुमार सिंह उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं रेट स्वास्तिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार महासचिव प्रकाश चंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष रतन संथालिया उपाध्यक्ष अशोक जीवराजका श्रावण बाजोरिया अन्य सदस्य उपस्थित थे।
साभार:
रवि प्रकाश बुधिया
महासचिव
समस्या निवारण समिति ,भागलपुर


0 comments: