भागलपुर से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ईशान सिन्हा जी के निर्देशानुसार भागलपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार शर्मा, जिला सचिव मुन्ना साह, जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद कुमार, रॉकी जी आदि तमाम सदस्यों के साथ आज जागरूकता अभियान चलाया गया।लोगों को मास्क सैनिटाइजर और फेस शील्ड दिया गया और वैक्सीन लेने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।
जगदीशपुर थाना में प्रशासन के बीच मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया गया। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी मदद की गई तथा उनके सहयोग से समाज कल्याण हेतु कार्य किया गया।
हमारे संगठन का उद्देश्य है कि सभी लोग स्वस्थ रहे तथा पूरे बिहार में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो इसके लिए हमारे संगठन के सभी सदस्य युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
*Ishaan sinha*


0 comments: