thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 गांधी जयंती पर सराफ कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने नवगछिया स्टेशन पर चलाया स्वच्छता व जागरूकता अभियान


नवगछिया (भागलपुर)। गांधी जयंती के मौके पर शनिवार को स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा नवगछिया स्टेशन परिसर में स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका उद्घाटन नवगछिया स्टेशन के स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस क्रम में महाविद्यालय के एनसीसी ड्रिल इंस्ट्रक्टर तुषार कांत झा के नेतृत्व में कैडेटों और छात्राओं ने स्टेशन परिसर, मुसाफिरखाना, प्लेटफॉर्म इत्यादि क्षेत्रों की सफाई की। 

वहीं मौके पर ही स्टेशन पर यात्रियों को सफाई के लिए जागरूक भी किया। साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर मास्क का उपयोग करने की सलाह भी दी। महाविद्यालय प्रवक्ता राजेश कानोडिया ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में महाविद्यालय एनसीसी के पूर्व केयर टेकर मो खालिद महमूद ने भी कैडेटों की हौसला अफजाई की। वहीं मौके पर पहुंचे आरपीएफ के नए इंसपेक्टर ने सभी कैडेटों को धन्यवाद भी दिया।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने भागलपुर जिला से राहुल झा को भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी बनाये जाने पर भागलपुर भाजपा नेताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है। ज्ञात हो कि राहुल झा स्मृति शेष भाजपा नेत्री साधना झा के पुत्र हैं। स्वयं सेवक संघ पृष्ठभूमि वाले राहुल झा लगातार भाजपा के संगठन में  सक्रिय  रहे है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर द्वारा राहुल झा को नई जिम्मेदारी  देने से भागलपुर का मान बड़ा है।

भाजपा भागलपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, श्यामल मिश्र, विजय कुशवाहा , मुकेश सिंह, रौशन सिंह, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, जिला मीडिया प्रभारी इंदुभूषण झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, प्यारे हिंद, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, उमाशंकर, प्रकाश वर्मा, कुमकुम,   अर्जित शास्वत, प्रीति शेखर, अभय वर्मन, रुबी दास, जिया गोस्वामी, पंकज सिंह, शशि मोदी, सुधीर भगत, गौरव दास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, चुनाव आयोग सेल के जिला संयोजक विनोद सिन्हा, कला संस्कृति मंच के जिला संयोजक राजकिशोर गुप्ता, अल्तमस बिहारी सहित पार्टी नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इनके बनने से किसान मोर्चा और  अधिक मजबूत  होगी।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 टीएमबीयू के चार परीक्षा केंद्रों पर पैट की परीक्षा आज।


कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए  सभी केन्द्रों पर उड़नदस्ता और ऑब्जर्वर नियुक्त।


तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के मुख्यालय स्थित चार परीक्षा केंद्रों पर आज (3 अक्टूबर को) प्री-पीएचडी (पैट)-2021 की परीक्षा आयोजित होगी।

पैट के लिए टीएनबी कॉलेज, बीएन कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और एसएम कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में पैट परीक्षा के संचालन के लिए टीएमबीयू प्रशासन ने सभी चारों परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक आब्जर्बर और फ्लाईंग स्क्वायड का गठन किया है।

टीएमबीयू के प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार ने बताया कि पैट की परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए चारों परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालय स्तर से उड़नदस्ता और ऑब्जर्वर की टीम का गठन कर लिया गया है। प्रतिकुलपति ने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को मास्क से फेस कवर करने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।

टीएमबीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार सिंह और रिसर्च कॉर्डिनेटर डॉ सुदेश जायसवाल ने बताया कि पैट परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही परीक्षा संचालन को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

यह जानकारी पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने दी।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


महाविद्यालय भागलपुर* 


आज दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को मारवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गांधी जी के 151वीं जयंती समारोह  पर  श्रद्धांजलि भी अर्पित किया गया एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के एनएसएस ग्रुप लीडर मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में किया गया । यह कार्यक्रम भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत कार्यक्रम को लॉन्च किया गया है । इस कार्यक्रम में सानू प्रिया, विशाल कुमार एवं अन्य छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।


डॉ. आशीष कुमार मिश्र

कार्यक्रम पदाधिकारी 

राष्ट्रीय सेवा योजना

मारवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments




गांधीजी की जयंती के अवसर पर आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) ने एक अनोखा कार्यक्रम " सेवा पर्मोधर्म "का आयोजन किया गया  ऐसे लोगो को सन्मान किया गया जो लोग अपने कार्य से  मुंबई को स्वच्छ और सुंदर व् सुरक्षित  रखते है। जिनके कारण हम सभ लोगो मुंबई में गंदगी व् अप्रिय घटना से बच्चे रहते है। जो मुंबई के लिए दिन रात अपनी सेवा देने का बहुमूल्य कार्य करते ऐसे सभी लोगो का आज गुलाब का पुष्प देकर आपकी अपनी पार्टी(पीपल्स) ने सत्कार किया. 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 केवल डिग्री बांटना ही नहीं बल्कि छात्रों को स्किल और रोजगार के लिए तैयार करना भी जिम्मेवारी -कुलपति प्रो. हनुमान पाण्डेय!



तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के सिंडीकेट हॉल में सभी संकायों के डीन और पीजी विभागों के विभागाध्यक्षों की एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रभारी कुलपति ने सबसे पहले सभी संकायों के डीन और पीजी हेड से परिचय प्राप्त किया। कुलपति ने खुद भी अपना परिचय दिया।

प्रभारी कुलपति के टीएमबीयू में योगदान के बाद पीजी हेड और डीन के साथ यह पहली बैठक थी।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की मूलभत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था और गतिविधियों को सुदृढ किया जाएगा। एकेडमिक एटमॉस्फियर को और भी बेहतर बनाया जाएगा। सबके सहयोग और टीम भावना से विश्वविद्यालय का विकास किया जाएगा।

कुलपति प्रो. पाण्डेय ने कहा कि हम बदलती हुई परिस्थितियों में कैसे बेहतर सुधार कर सके, इस पर ध्यान देना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का आधार नहीं है। बल्कि उसका सामंजस्य और जुड़ाव रोजगार परक भी होना चाहिए। पठन-पाठन के साथ-साथ रोजगार के अवसर तलाशने होंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है। साथ ही ज्ञान के साथ कलात्मक, सृजनात्मक और रोजगारपरक पर बल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जो ट्रेडिशनल कोर्स पहले से चलते आ रहे हैं उसमें समय की जरूरत के मुताबिक कुछ नए आयामों को जोड़कर उसे रोजगारपरक बनाया जा सकता है।

कई विश्वविद्यालयों में हिंदी विषय के साथ भाषा विज्ञान को भी जोड़ा जा रहा है। इस दिशा में थोड़े ही प्रयास से छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में पहल की जा सकती है। छात्र जब पास आउट (उतीर्ण) होते हैं तो उनके सामने रोजगार के विकल्प होने चाहिए। पास आउट होने के बाद छात्र दिशाहीन न हो, बल्कि रोजगार के लिए एक टारगेट होनी चाहिए।

वीसी ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में डिप्लोमा स्तर पर फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नैचुरोपैथी, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री आदि कोर्स चलाये जा सकते हैं। ये सभी कोर्स रोजगारपरक हैं। पढ़ाई के साथ ही कैम्पस सेलेक्शन की भी व्यवस्था होनी चाहिए।

बैठक में वीसी को कई विभागाध्यक्षों ने बताया कि फैकल्टी और संसाधन की कमी से पीजी विभाग जूझ रहा है।

कुलपति ने बैठक के दौरान कहा कि यदि सभी पीजी हेड सहमत हैं तो विभागों की छोटी -मोटी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए संबंधित संकाय के डीन को जिम्मा या अधिकृत किया जा सकता है।

डीन साइंस प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने कुलपति को बताया की टीएमबीयू ने अबतक चार संस्थानों के साथ एमओयू किया है।

बैठक में टीएमबीयू के प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ अशोक कुमार ठाकुर, सभी संकायों के डीन और पीजी विभागों के अध्यक्ष के अलावे रजिस्ट्रार डॉ निरंजन प्रसाद यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार सिंह, जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार दिनकर भी उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 सर्राफ कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष को दी गई भावभीनी विदाई


नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय बनारसीलाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में 1987 से कार्यरत हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो गोवर्धन दास को महाविद्यालय परिसर में ही भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही साथ उन्हें सेवान्तलाभ भी प्रदान कर दिया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो नईम उद्दीन, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव रामानन्द सिंह, प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह, लेखपाल विनोदानंद मंडल, वरिष्ठ प्राध्यापक अनिल मंडल, श्याम सुंदर शर्मा, रमेश कुमार, अवधेश कुमार वैद्य सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सेवानिवृत्त प्रो गोवर्धन दास को माला पहनाकर इनके कार्यकाल की भरपूर प्रशंसा की। वहीं सेवानिवृत्त प्रो गोवर्धन दास को शिक्षक संघ सचिव रामानंद सिंह ने अंगवस्त्र और शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल यादव ने रामायण से सम्मानित किया। इसी दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो नईम उद्दीन ने सेवानिवृत्त होने के दिन ही प्रो गोवर्धन दास को सेवान्तलाभ भी प्रदान कर एक इतिहास बना दिया।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


देश में लोगों ने गांधी को राजनीतिक लाभ के रूप में देखा,उनके विचारों को भूल गया।

 असहमति लोकतंत्र की विरासत है लेकिन वह तार्किक होनी चाहिए,गांधी के हिसाब से पंच  परमेश्वर को महत्वपूर्ण स्थान मिलना चाहिए, समाज में समरसता सिर्फ सत्ता तंत्र से संभव नहीं है।


   यह बातें भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत स्वराज  से सुराज तक, गांधी से मोदी तक  विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान होटल रूप बिहार में कही।

 

  उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मन का राज ही स्वराज है गांधी का स्वराज सिर्फ आजादी मात्र नहीं।



मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम जी उपस्थित थे,उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज देश आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव को मना रही है,

और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार स्वराज की बात कर रही है इसलिए हमें प्रधानमंत्री जी के साथ सब का प्रयास के नारे को सफल करना होगा।


वहीं उन्होंने कहा कि हमें विदेशी मुगल आक्रांता बाबर और अकबर को महान बताकर पढ़ाया गया जबकि हमारे देश मैं महाराणा प्रताप से लेकर तिलकामांझी जैसे अद्भुत पराक्रमी योद्धा अवतार लिया था।


वहीं उन्होंने कहा कि वीर सावरकर व अंबेडकर के किताब पढ़ने पर प्रतिबंध लगाया गांधी के विचारों को दबाकर गांधी नाम जप कर सिर्फ सत्ता हासिल करने का कार्य लोगों ने किया था।


कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरवंश मनी सिंह ने कहा कि गांधी सामान्य व्यक्ति नहीं वह राजनीति के धर्म योद्धा थे।

सम्मान अपमान से ऊपर उठे गांधी युगों–युगों तक स्वीकार्य रहेंगे।


भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि भारत में कई तरह के विचारधारा के लोग फलते फूलते हैं और बिखरते हैं,लेकिन गांधी का विचार सदैव अमर रहेगा।


   इससे पूर्व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, प्रीति शेखर,नमन मिश्रा,आनंदराम ढनढानिया  के प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा,दिलीप निराला ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा कर रहे थे।



   अपने अध्यक्ष संबोधन के दौरान जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय,नानाजी देशमुख ने गांधी के ग्राम दर्शन को आत्मसात किया और उसे लोगों तक पहुंचाने का काम किया। 

वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया कि गांधी के सपनों को साकार करने के लिए हमें खुद में गांधी तरासना होगा।


तत्पश्चात सभी लोगों ने बरारी सीढ़ी घाट पहुंचकर नमामि गंगे प्रकल्प के  जिला संयोजक डॉ आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में  पतित पावनी मां गंगा की पावन आरती की।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, विपुल सिंह,जिला महामंत्री देवव्रत घोष, किरण सिंह, उमाशंकर, मनीष दास, इंदुभुषण झा, प्रिंस मंडल, श्वेता सिंह, डॉ अमित रंजन सिंह,मुकेश हरि, शैलेंद्र पासवान, कुणाल सिंह,दीपक शर्मा, आदित्य पांडे, बिरेश मिश्रा,ओम प्रकाश द्विवेदी, भोला मंडल, प्यारे हिंद, रंजीत यादव, जीवन कुमार, सुधीर भगत, विनोद सिंहा, मंतोष कापड़ी, नवीन चिंटू,पृथ्वीराज, आशुतोष ढिल्लो, बमबम पांडेय,रूबी दास,जिया गोस्वामी, योगेश पांडेय, आशीष सिन्हा, निरंजन साहा, विष्णु शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 दुर्गापूजा त्योहारों को लेकर यातायात एवं सुरक्षा को लेकर हुई विचार विमर्श



दुर्गा पूजा व अन्य त्योहारों को लेकर यातायात एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से किए जाने वाले उपायों को लेकर आज दिनांक 1 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को वार्ड 38 में  ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,भागलपुर  की ओर से संवाद गोष्ठी पुलिस प्रशासन एवं व्यापारीगण के साथ चेम्बर कार्यालय में आयोजित किया गया। इस संगोष्ठी में चेम्बर अध्यक्ष अशोक भिवानी वाला, महासचिव रोहित झुनझुनवाला, संयोजक अभिषेक जैन ,जॉनी संथालिया ,कोतवाली थाना अध्यक्ष रामप्रीत कुमार जी ,यातायात थानाध्यक्ष भागलपुर श्री बृजेश कुमार जी, उप महापौर श्री राजेश वर्मा भी ने शहर में जाम कैसे कम हो उसके बारे में अपना वक्तव्य रखा । उपमहापौर ने त्योहार के समय होने वाले जाम,उस दौरान बाजार में होने वाली असुविधा एवं यातायात की अव्यवस्था को बेहतर करने के कुछ सुझाव समाधान विचार साझा किया। साथ ही उन्होंने ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा इस संगोष्ठी आयोजन के लिए  सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सामूहिक प्रयास ही सार्थक होता है। सामूहिक तौर पर किए गए प्रयास एवं एक दूसरे की राय लेकर उठाए गए कदम से ही बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाली अध्यक्ष, यातायात निरीक्षक  ने सभी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इस मौके पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।जिससे बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस संगोष्ठी में ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से श्री श्रवण बाजोरिया, बालमुकुंद गोयनका,पुनीत चौधरी, मनीष बुचसिया, गिरधर गोपाल मवांडिया ,आयुष केजरीवाल ,रवि सर्राफ ,राहुल अग्रवाल ,अंकित सराफ, दीपक श्रीवास्तव, निमित गोयनका और शहर के कई गणमान्य उपस्थित रहे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर आज दिनांक 01 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को।

नाथनगर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने जनसंपर्क अभियान के तहत दौड़ा कर लोगों से मिलते हुए जनसमस्याओं को सुनें एवं समस्या के समाधान को लेकर राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने पहले समाज को शिक्षित होने पर बातचीत किए,समाज के मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दिए, कैसे समाज को नई दिशा दे, कैसे जागरुक करें पर विचार किए , एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कहें,।

इसके साथ ही नाथनगर जिला परिषद क्षेत्र दक्षिणी से जिला परिषद के भावी उम्मीदवार समाजिक न्याय की एक मात्र उम्मीद नारी शक्ति घर घर तक सुख दुःख में पहुंचने वाली  श्री मति रिंकू राज के लिए लोगों से जनसमर्थन मांगें।

जन जन की यही पुकार नहीं चाहिए नोटों का राज हमें चाहिए रिंकू राज।

साथ में नाथनगर जिला परिषद क्षेत्र दक्षिणी के भावी उम्मीदवार श्री मति रिंकू राज,चतुरी दास,राजू यादव,भवेश यादव, मंजीत ठाकुर आदि मौजूद थे।

निवेदक -

चंद्रशेखर प्रसाद यादव

 जिला अध्यक्ष

 राष्ट्रीय जनता दल

 भागलपुर


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 अभी तक जीते गए मुखिया की सूची

1.शाहजंगी पंचायत से बीबी तरन्नुम

2. ईमामपुर पंचायत से ईसरत बानो

3. खीरी बांध पंचायत से अजय राय

4 .जंमनी पंचायत से मोहम्मद चांद

5 .बैजानी पंचायत से नवल सिंह


6.सन्हौली पंचायत मुखिया प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद मरगूब


7.बलुआचक पुरैनी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप में मुकेश मंडल


8. पुरैनी उत्तरी पंचायत मुखिया प्रत्याशी के रूप में बिल्किस प्रवीण


9. पुरैनी दक्षिणी पंचायत मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद शांहबाज

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


मुम्बई के प्रेस क्लब में एक यूनिक रियलिटी शो "हम हैं गली गाइस बॉयज एंड गर्ल्स" हुआ लांच !



शो के ऑर्गनाइजर्स 2 बच्चे शम्स राठौड़ और जयंत बगदा हैं


रियलिटी शोज़ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आज मुम्बई में एक अनोखे किस्म का रियलिटी शो "हम हैं गली गाइस बॉयज एंड गर्ल्स" (Hum Hai Gully Guys Boys & Girls)

लांच किया गया। इस टैलेंट हंट शो की खास बात यह है कि इसके ऑर्गनाइजर्स 2 बच्चे शम्स राठौड़ और जयंत बगदा हैं। इस  रियलिटी शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुम्बई के प्रेस क्लब में किया गया जहां मीडिया की भारी संख्या मौजूद थी।


इस टैलेंट हंट इंडिया 2021) आगामी फैशन शो में सभी प्रकार के कलाकारों को मौका मिलेगा। इसमे हिस्सा लेने के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। इस मे भाग लेने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होगी और इस मे न कोई टेक है, न कोई रीटेक और कोई ऑडिशन नहीं। इस अनोखे फैशन शो में रैंप वॉक, रियलिटी शो, कोरियोग्राफी, फोटोशूट, मेक ओवर, ग्रूमिंग शामिल रहेगी। 


ऑर्गनाइजर शम्स राठौड़ ने बताया कि ये शो 3 दिन तक चलता रहेगा। तो अगर आप कलाकार हैं तो आप पंजीकरण करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

3 दिनों के होने वाले इस इवेंट में फ्री रजिस्ट्रेशन होगा, ऑडिशन नहीं लिया जाएगा। यह शो मुम्बई के किसी बड़े रिसोर्ट या फाइव स्टार होटल में होगा। 


सलमान खान द्वारा एंकर किए जा रहे शो बिग बॉस का फैसला 3 महीने बाद होता है जबकि हम हैं गली गाइस का फ़िनाले ग्रूमिंग के साथ 3 दिनों में रखा जाएगा। 


इस रियलिटी शो के लॉन्च पर इससे जुड़े कई लोग मौजूद रहे। ऑर्गनाइजर्स बच्चे शम्स राठौड़ और जयंत बगदा के अलावा नदीम शेख, प्रिया बगदा, इकबाल वोरा, प्रिया राठौड़, नितिन तायड़े (अध्यक्ष मारिया क्रिकेट अकादमी आज़ाद मैदान), मुश्ताक चनावाला (वाईस प्रेसिडेंट) उपस्थित रहे।


यह रियलिटी शो अपने आप मे एक अलग तरह का कॉन्सेप्ट रखता है जहां पहली बार ऐसा हो रहा है कि दो कम उम्र के बच्चे इस तरह के फैशन शो, रैम्प वॉक का आयोजन कर रहे हैं। दोनो बच्चों शम्स और जयंत की बातों में जो कांफिडेंस दिख रहा था उससे लग रहा था कि दोनों ने काफी तैयारी की है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके माता पिता का इस पूरे मामले में काफी सपोर्ट रहेगा, क्योंकि परेंट्स ने उनकी बहुत हौसलाअफजाई की है और हम चाहते हैं कि देश भर की प्रतिभाएं इस प्रतियोगिता में भाग लें, हमारी टीम उनके टैलेंट को तराशेगी निखारेगी और उन्हें परफॉर्म करने के लिए प्लेटफॉर्म मुहय्या करवाएगी।


प्रिया बगदा ने बताया कि इस रियलिटी शो के विनर्स को प्रिया फिल्म्स सिने विज़न के बैनर तले बनने वाले म्यूज़िक वीडियो और फिल्मों में अभिनय का चांस भी दिया जाएगा। प्रिया फिल्म्स सिने विज़न प्रेजेंट्स हम हैं गली गाइस में हिस्सा लेने के लिए और इस मामले में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस वेबसाइट पर जाकर डीटेल देख सकते हैं। 

www.priyafilmscinevision.com


इस रियलिटी शो में इवेंट मैनेजमेंट एंड पीआर की जिम्मेदारी फेम मीडिया (वसीम सिद्दीकी और नजमा शेख) द्वारा निभाई जा रही है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


धारावी के आर्थिक परिस्थिति से गरीब व् दिव्यांग स्कूल के बच्चों को महानगर पालिका जी/उत्तर विभाग के माध्य से बच्चो को ऑनलाइन शिक्षण में मद्त हेतु  TAB वितरण की योजन चलाई जाने वाली है। इस योजन का लाभ धारावी के 5 से 9 तक के विद्धार्थी को मिलना चाईए । इस उद्देश्य से धारावी में स्थित सभी क्लाससे , व् शिक्षण संस्था के माध्य्म से धारावी के गरीब ,गरजू बच्चो को योजना का लाभ मिले इस विषय में आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) धारावी के क्लाससे में भेट देखकर योजन की जानकारी दी  व् साथ में निवेदन पत्र भी दिया ।

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top