भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने भागलपुर जिला से राहुल झा को भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी बनाये जाने पर भागलपुर भाजपा नेताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है। ज्ञात हो कि राहुल झा स्मृति शेष भाजपा नेत्री साधना झा के पुत्र हैं। स्वयं सेवक संघ पृष्ठभूमि वाले राहुल झा लगातार भाजपा के संगठन में सक्रिय रहे है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर द्वारा राहुल झा को नई जिम्मेदारी देने से भागलपुर का मान बड़ा है।
भाजपा भागलपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, श्यामल मिश्र, विजय कुशवाहा , मुकेश सिंह, रौशन सिंह, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, जिला मीडिया प्रभारी इंदुभूषण झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, प्यारे हिंद, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, उमाशंकर, प्रकाश वर्मा, कुमकुम, अर्जित शास्वत, प्रीति शेखर, अभय वर्मन, रुबी दास, जिया गोस्वामी, पंकज सिंह, शशि मोदी, सुधीर भगत, गौरव दास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, चुनाव आयोग सेल के जिला संयोजक विनोद सिन्हा, कला संस्कृति मंच के जिला संयोजक राजकिशोर गुप्ता, अल्तमस बिहारी सहित पार्टी नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इनके बनने से किसान मोर्चा और अधिक मजबूत होगी।


0 comments: