thumbnail

समर सिंह, आकांक्षा दूबे का हिट गाना "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" का डबल सेलेब्रेशन, 10 मिलियन पार, इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

समर सिंह, आकांक्षा दूबे का हिट गाना "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" का डबल सेलेब्रेशन, 10 मिलियन पार, इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में ....




देसी स्टार समर सिंह का मैजिक यूट्यूब पर सक्सेसफुली चल रहा है। उनके गाने मिलियन्स पे मिलियंस व्यूज पाते जा रहे हैं। अपने ही सुपर हिट सांग "'ककरी भईल बा कमरिया लपक के' की सुपर सक्सेस के बाद जब वह इसका सेकंड पार्ट "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" दर्शकों के सामने लेकर आए तो दर्शकों ने इसे हाथो हाथ लिया है। इस वीडियो सांग को 10 मिलियन से अधिक लोगों का प्यार मिल चुका है अर्थात यह सांग अब तक एक करोड़ लोग देख चुके हैं। साथ ही यह गाना इंस्टाग्राम रील पर ट्रेंडिंग सांग भी साबित हुआ है। जी हां, इस ब्लॉकबस्टर गाने पर 20 हजार से ज़्यादा इंस्टाग्राम रील बन गई है। समर सिंह ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर सभी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है "आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2 को 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा। ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखिये।" 

समर सिंह का भोजपुरी गाना 'ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2' समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है। गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है। 

इस भव्य वीडियो सांग में समर सिंह के साथ फ़िल्म अदाकारा अकांक्षा दूबे नजर आ रही हैँ और गाने में दोनो की धांसू केमिस्ट्री देखने लायक है। 


लिंक

https://youtu.be/SXX_Y7v89Mk


समर सिंह के इस गाने को 100 लाख से अधिक लोगों ने देखा और पसन्द किया है। लोग इस गीत के बारे में खूब कमेंट कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

इस गाने के गीतकार इमरान भाई और संगीतकार आशीष वर्मा हैं। विनय पाण्डे सानू और वनराज एंटरटेनमेंट का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। इसके निर्देशक सोनू वर्मा हैं और परिकल्पना हैप्पी सिंह की है। गोल्डी बॉबी ने कोरियोग्राफ किया है। इस जानदार वीडियो के डीओपी संतोष यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। प्रोजेक्ट डिज़ाइन एस के आनन्द यादव ने किया है।

यह सांग समर सिंह का बड़ा धमाका सांग सिद्ध हुआ है। एंटरटेनमेंट का पूरा डोज़ देता हुआ समर सिंह का यह सांग स्पेशल गीत है जिसमे उनका लुक, स्टाइल कमाल का है। अकांक्षा दूबे इस वीडियो में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। इस गाने में समर सिंह अपनी को-ऎक्ट्रेस अकांक्षा दूबे के साथ स्मार्ट लुक में दिख रहे हैं और दोनों का डांस लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग सांग बनना कोई आसान काम नहीं होता मगर समर सिंह, आकांक्षा दूबे ने यह कर दिखाया है।

संवाददाता-शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बाँका। बाँका सदर थाना क्षेत्र के नवटोलिया मस्जिद परिसर में स्थित मदरसा भयंकर विस्फोट में हुए जमींदोज का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जबकि घटना को हुए 36 घंटे से भी अधिक हो चुके हैं। 

                समय खिसक रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ विशेष बताने में हिचक रहे हैं। कल डाॅग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम भी गहन जांच और पूछताछ किया है। आज भागलपुर से डी आई जी भी घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया, कई जानकारी हासिल कर उपस्थित एस पी अरविंद कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। 

              पत्रकारों द्वारा पूछे सवालों पर डी आई जी सुजीत कुमार ने बताया जाँच सही दिशा में चल रहा है, मामला गंभीर है, इसलिए अभी आप लोगों से साझा करना मुमकिन नहीं है। फोरेंसिक टीम द्वारा भी सैम्पल लेकर लेबोरेट्री भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद सभी जानकारी आप लोगों को दी जाएगी। डी आई जी ने बताया कि उक्त गाँव के ज्यादातर पुरुष फरार हैं जो जाँच का विशेष है। 

               वहीं फाॅरेंसिक टीम के पदाधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से जाँच किया जा रहा है, हमलोग सैम्पल लेकर फाॅरेसिंक लैव भेजे हैं, जाँच के बाद जो फाइनल रिपोर्ट आएगा तब ही इसका सही खुलता हो पाएगा। प्रथम द्रष्टया बारूद का गंध आ रहा है। 

             मृतक मौलवी मो.अब्दुल सत्तार के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके शरीर पर दर्जनों जख्मों के निशान काले पड़ गए थे, जो बारूद होने की ही बात सावित कर रहा है। लेकिन पुलिस पदाधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।  * के पी चौहान, बाँका।


Read More»

thumbnail

आखिरकार लंबे समय के बाद रिलीज हो गई अभिनेता श्वेत कमल राज की भोजपूरी फिल्म ......

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

आखिरकार लंबे समय के बाद रिलीज हो गई अभिनेता श्वेत कमल राज की भोजपूरी फिल्म।


कुमार शशि की रिपोर्ट

बिहार के एक छोटे से शहर बेगूसराय के रहने वाले श्वेत कमल राज की भोजपूरी फिल्म लंबे समय के बाद आखिरकार रिलीज हो ही गई। फिल्म के रिलीज होते ही भोजपूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन अभिनेता का प्रवेश हुआ है जो आने वाले समय में सबके दिलों पे राज करने वाले हैं। बता दें कि इनकी फिल्म *गूंगा* एक पारिवारिक फिल्म है जिसे सपरिवार एक साथ बैठ कर देख सकते हैं। बात करें फिल्म की कहानी कि तो इस फिल्म कि कहानी श्वेत कमल राज ने लिखी है, जिसके निर्देशक  सुब्बू  जी है तो निर्माता  राहुल गोयल हैं । इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता श्वेत कमल राज और अभिनेत्री सपना गौतम हैं तो नृत्य निर्देशक ऋतु राज हैं।वही इस फिल्म में आइटम नंबर पर ग्लोरी ने अपने डांस से जलवा बिखेरा है। बताते चलें कि फिल्म के सभी गानों को आलोक कुमार,मोहन राठौड़ ,इंदु सोनाली,प्रियंका सिंह, एवं हिमांशु ने अपनी आवाज़ से सजाया है।म्यूजिक राज कुमार जी ने दिया है। यह फ़िल्म you tube पे रिलीस हुआ है TS Bhojpuri music कंपनी से। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

संवाददाता- शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 मोक्ष एवं ज्ञान की धरती गया में श्री माधव रुद्राणी सेवा धाम का हुआ शुभारंभ


संवाददाता राजेश मिश्रा


मोक्ष एवं ज्ञान की धरती गया में श्री माधव रुद्राणी सेवा धाम का किया गया प्रारंभ बताते चलें कि गया जिले के अशोक बिहार कॉलोनी स्थित श्री माधव रुदानी सेवा धाम संस्थान का गया शहर में अवलोकन हुआ श्री माधव रुद्राणी सेवा संस्थान के संचालक शिव शंकर प्रियदर्शी का कहना है कि यह संस्था गरीब वह लाचार बुजुर्ग के लिए यह संस्थान खोला गया है इसमें मुख्य रूप से गरीब वाला चार लोगों को निशुल्क में यहां रहने की सुविधा कराई जाएगी उन्होंने बताया कि यह प्रेरणा हमारे पिता श्री माधव लाल पाठक से मिला मैं आज लोगों को देखता हूं तो तरस आता है कि आज के बाल बच्चे कैसे हैं कि अपने माता पिता को बुजुर्ग होने पर अकेला छोड़ देते हैं और अपने और बाल बच्चों के साथ मग्न रहते हैं मैं ऐसे समाज को कहना चाहता हूं कि जिस तरह से आज समाज में त्रुटियां रखी हुई है उसे हम लोगों को मिलकर के दूर करना है इस उपलक्ष में गया शहर के विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में अपने पिता के पुण्यतिथि पर श्री शिव शंकर प्रियदर्शी ने गरीब व लाचार लोगों को बीच कराया भोजन और यह संदेश दिया कि जिस किसी को भी मदद की आवश्यकता हो हम हमसे जरूर संपर्क करें

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


जिला सिरमौर में कोरोना काल में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं निभा रही अनुकरणीय भूमिका 


कोरोना महामारी की रोकथाम में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सिरमौर के शिलाई उपमण्डल के 3 स्वयं सहायता समूह की 22 महिलाओं ने अनुकरणीय भूमिका निभा रही हैं। यह महिलाएं सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए उपमण्डल शिलाई के विभिन्न गांव को खुद सैनिटाइज कर रही हैं और लोगों को खुद तैयार किए हुए मास्क भी बांट रही हैं।

उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हर गतिविधी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं तथा इस कोरोना महामारी के दौरान भी यह महिलाएं लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाता है ताकि यह महिलाएं अपनी आर्थिकी को सुदृढ कर सकें। उन्होंने बताया कि इसी दिशा में नाहन के चौगान मैदान में इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो दिवसीय सिरमौरी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगभग 1 लाख 50 हजार से अधिक की कमाई की गई थी।

खण्ड विकास अधिकारी शिलाई विनीत ठाकुर ने बताया कि इन 3 स्वयं सहायता समूह में वैष्णवी, साई और थारी माता स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कोरोना महामारी में सक्रिय भूमिका निभाई है। इन महिलाओं ने शिलाई उपमण्डल जैसे दुर्गम क्षेत्र के कई गांव को खुद सैनिटाइज किया है और लोगों को खुद तैयार किए हुए कपडे के मास्क भी बांटे हैं। कोरोना काल में इन महिलाओं ने गरीब और असहाय लोगों को उनके घर द्वार पर राशन भी मुहैया करवाया है। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए यह महिलाएं जिला प्रशासन का हर प्रकार से सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।


Read More»

thumbnail

महामारी की शुरुआत से सोनू सूद के नक्शेकदम पर बिहार के एक्टर शिव आर्यन ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

महामारी की शुरुआत से सोनू सूद के नक्शेकदम पर बिहार के  एक्टर शिव आर्यन 




शिव आर्यन ने कोरोना की शुरुआत में ही पुरे भारत में सबसे पहले अंधेरी जोगेश्वरी गोरेगाँव के झुग्गी झोपड़ी मे खुद जा जा कर मास्क बॉंट कर लोगों के बीच जागरूकता और सतर्कता फैलाने की कोशिश की। जब हमारी टीम ने उनसे मुलाक़ात की तो उन्होंने दिखाया काफ़ी सिनेकलाकारों के अलावा आम जनता को भी को उन्होंने घर प्रवास में पैसे से मदद की।शिव आर्यन पहले कलाकार हैं जो शोशल मिडिया की मदद से कलाकारों के बीच और आम जनता के बीच मदद के लिए अपना नंबर दिए थे और लोगों के काम भी आए। मुंबई में गुरुद्वारा के माध्यम से किसी भी राज्यों के लोगों को खाना पाना दिया। मुंबई पुलिस के बीच पानी चाय सेनेटाईजर मास्क बिहार पुलिस के बीच ग्लुकोज़ चाय पानी सेनेटाईजर मास्क की व्यवस्था करवाई उनके तकलीफ़ों को देखते हुए। 



कोरोना महामारी और लॉक डाउन में सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की और सुर्खियों में रहे, लेकिन हम बात कर रहे हैं बिहार के एक्टर शिव आर्यन की। शिव आर्यन ने भी कोरोना काल में लोगों की बढ़चढ़ कर मदद की और जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का वितरण किया और अब मदद करने के लिए मुंबई आ चुके हैं। यहां वे उन गरीब अनाथ बच्चों की मदद कर रहे हैं, जिनके पास न रहने के लिए जगह है न खाने के लिए भोजन और न पहनने के लिए कपड़े हैं। वे यहां ऐसे हर मुहल्ले में जाकर कैम्प लगा कर लोगों की मदद कर रहे हैं। 


शिव आर्यन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे बिहार के बाढ़ जिले के रहने वाले हैं और बीते दिनों वे बॉलीवुड के भाई सलमान खान की रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म रेस 3 में नज़र आ चुके हैं।मराठी फ़िल्म सौभाग्य माँझी मंगलसूत्र के निर्माता और बतौर ननमराठी हीरो भी रहे हैं। इससे पहले भी वे कई दिग्गज निर्माता निर्देशक की फिल्मों स्ट्राइकर; दरबार;रानी बेड्स राजा ; सजना के अँगना में सोलह श्रृंगार मे अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। और अब वे इस कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे हैं।


इसको लेकर शिव आर्यन ने कहा कि अपनों के बीच सब मिलकर एक दुसरे का साथ दे। इस सब में उनके बड़े भाई पिंटु जी परिवार अस्मिता ;रवि ; यश;सौरभ ;रूद्रा ; अभि काफ़ी प्रोत्साहित कर रहे हैं। स्पेशल थैंक्स  नीरज भाई ;नवीन प्रकाश;कल्यान ब्रदर;अंकिता ;वीरू ;शैलेश जी एंड जल्द ही हम मिलकर कुछ अच्छा होने की मुहिम शुरू करेंगे। शिव ने कोरोना काल में बिहार में भी लोगों की खूब मदद की और अब मुंबई में कर रहे हैं। 


जहां तक शिव के फिल्मी करियर का सवाल है तो शिव अपनी कड़ी मेहनत के दम पर फिल्मों के अलावे कई चर्चित धारावाहिक में भी नज़र आ चुके हैं और अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। बाढ़ के रहने वाले शिव ने पटना के एएन कॉलेज से पढ़ाई की। एमआईबीएम से हार्डवेयर कंप्यूटर की शिक्षा ली और 2008 में मुंबई आये, जहां उन्होंने अपने सपने के लिए स्ट्रगल शुरू की। फिर स्टार प्लस के धारावाहिक राजा की आएगी बारात, संतान क्राईम पेट्रोल सावधान इंडिया क्राईम अलर्ट और डीडी के सपने में आयी सपना में अहम किरदार निभा कर लोगों के दिलों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। और एक के बाद एक कई बॉलीवुड और रीजनल प्रोजेक्ट पर काम करते हुए आगे बढ़ते रहे। और आज वे बॉलीवुड की बड़ी  बड़ी फिल्में बड़े स्टार्स के साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं।

संवाददाता-शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail

समर सिंह का बवाल सांग "'दुबर भईला" कल सुबह होगा रिलीज, शुभम, खुशबू का डांस देखते रह जाएंगे आप ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

समर सिंह का बवाल सांग "'दुबर भईला" कल सुबह होगा रिलीज, शुभम, खुशबू का डांस देखते रह जाएंगे आप ....





देसी स्टार समर सिंह की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। उनका हर गाना तेजी से मिलियंस व्यूज क्रॉस कर जाता है और घँटों में उनके गाने वायरल हो जाते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का नतीजा है कि लगभग डेली उनका हर नया गाना आउट होता है और फैन्स को भी उनके लेटेस्ट सांग का इंतजार होता है। उनके प्रशंसकों के लिए एक गुड न्यूज यह है कि उनका एक और धमाल सांग "दुबर भईला" कल 9 जून को सुबह 5:45 बजे रिलीज किया जाएगा। यह वीडियो सांग प्रो डिजिटल मीडिया के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर आउट किया जाएगा।

इस गाने की खास बात यह होगी कि समर सिंह के इस गीत पर शुभम जैकर और खुशबू गाजीपुरी का गजब डांस देखने को मिलेगा।

समर सिंह के इस स्पेशल सांग का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर जैसे ही आउट किया गया है, उनके फैन्स इसका फुल वीडियो देखने को बेकरार हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गाने के टीज़र में इसके लिरिक्स बेहद कमाल लग रहे हैं "अरे दुबई से अइला, छोहारा जइसन सुखईला, लागे कौन सौतन में जाके ओझरइला।"

इस गाने के गीतकार दीपक राय, संगीतकार रतन बाबा, 

डायरेक्टर सन्दीप राज, डीओपी बृजेश यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। परिकल्पना मनोज लाल यादव की है। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं। 

गौरतलब है कि समर सिंह के ब्लॉकबस्टर गीत "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" पर भी शुभम जैकर और खुशबू गाजीपुरी के गजब डांस ने बवाल मचाया है, यह सांग खूब वायरल हुआ है। समर सिंह के ब्लॉकबस्टर सांग "कईली रोपनिया निहुर निहुर' ने भी बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार किया है। इस गाने पर भी शुभम और खुशबू गाजीपुरी का डांस वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ है। 

और अब समर सिंह के सांग दुबर भईला पर शुभम जैकर और खुशबू गाजीपुरी ने ऐसा डांस किया है कि आप देखते रह जायेंगे। दोनो की एनर्जी और स्टेप्स इसके टीज़र में नजर आ रहे हैं। 

तो कल सुबह का इंतजार करें, जब यह धमाल सांग रिलीज होगा।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail

पैसा वसूल है रितेश पांडे का नया धमाका "हजारों का क्या होगा" किया 1 मिलियन व्यूज पार, रितेश पांडे संग प्रमिला घोष का दिखा ग्लैमरस जलवा ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

पैसा वसूल है रितेश पांडे का नया धमाका "हजारों का क्या होगा" किया 1 मिलियन व्यूज पार, रितेश पांडे संग प्रमिला घोष का दिखा ग्लैमरस जलवा ....



भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे ट्रेंडिंग स्टार कहलाए जाने लगे हैं। उनका लेटेस्ट गाना "पुरबी बयरीया" यूट्यूब पर 1 नम्बर पर ट्रेंड कर चुका है और लगातार 8वें दिन ट्रेंडिंग पर रहा है। रितेश पांडे अब एक और नया धमाका लेकर आए हैं "हजारों का क्या होगा।" यह शानदार वीडियो सांग सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही घँटों में 1 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। इस भोजपुरी गीत का टीज़र कुछ दिन पहले आउट हुआ था उसे भी लाखों लोगों द्वारा देखा और पसन्द किया गया और लोग बेसब्री से फुल वीडियो का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही पूरा गाना रिलीज हुआ तो इसने बवाल मचा कर रख दिया है। वीडियो में हीरोइन प्रमिला घोष हद से ज़्यादा खूबसूरत और हॉट लग रही हैं। 


लिंक

https://youtu.be/TKBlC-Do724


रितेश पांडे ने सोशल मीडिया पर अपने इस गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा है "पैसा वसूल...मेरा ये नया गाना हजारों का क्या होगा देख कर आप यही कहेंगे।" वाकई यह पैसा वसूल सांग है जो किसी बॉलीवुड म्यूज़िक वीडियो की तरह शूट किया गया है। उनके फैन्स के काफी अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है "भईया आपका गाना तो मार्केट में गर्दा उड़ा रहा है।" एक और यूज़र ने इसे सुपर डुपर हिट गाना कहा है।

गाने के बोल बेहद खूबसूरत लिखे गए हैं। लड़की कहती है "जबरी जवानी न तुमको मिलेगी, हूँ किसी और की न दाल गलेगी, करो खुद से मैनेज तो अच्छा होगा।" तब रितेश पांडे गाते हैं "लव एक से करोगी खाली उसी पे मरोगी, तो बताओ हजारों का क्या होगा।"

रितेश पांडे का लुक और उनका ड्रेस इस गाने में काफी आकर्षक है। ब्लू जीन्स और उसी से मैच करता जूता, यलो कलर की टी शर्ट और उस पर से रेड जैकेट में रितेश पांडे सुपर स्टार दिख रहे हैं। वीडियो में बंगाली बाला प्रमिला घोष अपने जलवों का जादू दिखा रही हैं। प्रमिला घोष का बोल्ड डांस बवाल मचा रहा है। दोनो की केमिस्ट्री कमाल की है। बहुत सारे डांसर्स के साथ यह गाना काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है।

हजारों का क्या होगा सांग को रितेश पांडे और प्रियंका सिंह ने गाया है जबकि इसको लिखा है रजनीश चौबे ने। संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। डायरेक्टर सोनू वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं। परिकल्पना छोटन पांडे की है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बाँका। बाँका फुटबाल के भीष्म पितामह हरेकृष्ण प्रसाद उर्फ हरेराम दा आज इस दुनियाँ को छोड़कर परलोक सिधार गए। आज लगभग साढ़े दस बजे उनका देहांत हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र,दो पुत्री, पौत्र-पौत्री, नाती-नतनी एवं पत्नी सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। 

हरेराम दा शिक्षक के पद से लगभग दो दशक पूर्व अवकाश ग्रहण करने के बाद शहर के बाबुटोला स्थित अपने निवास स्थान पर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन गुजार रहे थे। लेकिन ईश्वर को नागवार लगा और हरेराम दा को हम बाँका वासियों से आज छीन लिया। 

                हरेराम दा को बाँका फुटबाल का जादुगर कहा जाता था। वे फुटबाल टीम में लेफ्ट स्टाॅपर के जगह खेला करते थे और उन्हें आयरन गेट के नाम से पुकारा जाता था। उनके रहते विपक्षी खिलाड़ियों का पार होना लगभग नामुमकिन था।वे इतने पाॅपुलर थे कि बाँका सहित पड़ोस के कई जिलों में उनकी चर्चा होती थी। खासकर बाँका में वे बड़ों और बच्चों के बीच भी हरेराम दा के रूप में पहचाने जाते थे।  * के पी चौहान, बाँका।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 अश्विनी चौबे के खिलाफ विधायकों ने फूंका बिगुल, पत्रकार उमेश पाण्डेय का किया समर्थन


केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री एवं बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे के खिलाफ विपक्षी दल के विधायकों ने बिगुल फूंक दिया है| बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम एवं डुमरांव विधायक अजीत सिंह कुशवाहा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकार उमेश पाण्डेय पर दर्ज की गई एफ.आई.आर की निष्पक्ष जांच कर उसे यथाशीघ्र हटाया जाए| 


दरअसल, कोरोना काल में सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अश्विनी चौबे ने एक ही एम्बुलेंस का चार जगहों से चार बार उद्घाटन करवाया था| अश्विनी चौबे के इस झूठ के आडम्बर को उमेश पाण्डेय ने उजागर कर जनता को जमीनी हकीकत से रूबरू करवाया जो मंत्री जी को नागवार गुजरा| केंद्र से बिहार तक सत्ता की हनक रखनेवाले मंत्री अश्विनी चौबे के इशारे पर भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी द्वारा पत्रकार पर 10 पन्नों की FIR दर्ज कराई गयी| बक्सर सदर थाना में 23 मई को उमेश पाण्डेय के खिलाफ 500, 506, 290, 420 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. दर्ज FIR में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और बीजेपी की छवि धूमिल करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं|


विधायकों द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में यह स्पष्ट किया गया है कि पत्रकार उमेश पाण्डेय पर किसी भी कार्रवाई का हमलोग विरोध करेंगे, धरना प्रदर्शन, जेल भरो आन्दोलन के साथ हम सभी अपनी गिरफ्तारी देंगे| पत्रकार ने स्थानीय भाजपा सांसद के काले कारनामे को उजागर किया है उसे किसी भी प्रकार से नाजायज नहीं ठहराया जा सकता| लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसे पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा हम सबों के साथ-साथ स्वयं जनता भी करेगी| 



उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता द्वारा पत्रकार उमेश पाण्डेय के खिलाफ दर्ज कराई गयी FIR का विरोध एनडीए के घटक दल भी कर चुके हैं| पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जहाँ मुकदमा वापस लेने की मांग की वही जदयू नेता अशोक कुमार सिंह ने अश्विनी चौबे पर मुख्यमंत्री को बदमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश रचना बंद करें. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई अन्य राजनीतिक दल के लोग भी पत्रकार उमेश पाण्डेय पर फर्जी मुकदमा कर फंसाए जाने की घोर भर्त्सना करते हुए FIR वापस लेने की मांग कर चुके हैं|


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भूमि विवाद में हुआ 144 फिर भी रात के अंधेरे में होता है भवन का निर्माण 


गया ज़िला के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग दो से दक्षिण की ओर सटे ग्राम घोड़सारी टोला कंचन नगर में भूमि विवाद का मामला आया प्रकाश में । ये भूमि विवाद हीरा यादव वर्सेस मनोज यादव पिता बासदेव यादव के बीच का मामला बताया गया जहाँ एसडीओ कोर्ट से विवादित भूमि पर 31 मई 2021 को 144 किया गया है। वहीं एक पक्ष की ओर से हीरा यादव द्वारा मनोज यादव पर 144 के नोटिस के बावजूद रात के अंधेरे में भवन निर्माण करने का आरोप लगाते हुए बाराचट्टी पुलिस से कोर्ट के आदेश आने तक रोक लगाने की माँग किया है। हीरा यादव बताते हैं के सतिया देवी नामक महिला जो मनोज यादव की गोतिया में है 2.5 डिसमिल भूमि 2017 में खरीदे थे। और वो प्लॉट 5 डिसमिल का है जिसमे आधा मनोज यादव का और आधा हमारा है। हीरा यादव द्वारा मनोज यादव पर धमकी का आरोप लगाते हुए कहा के ज़मीन छोड़ने की धमकी देते है नहीं तो बहुत बुरा हाल करने को कहते है । इस मामले की जानकारी बाराचट्टी  थाना के एसआइ से जानकारी प्राप्त हुई के उस भूमि पर 144 हुआ है । जिसकी नोटिस दोनों पक्ष को देदी गई है । कोर्ट के फैसले आने तक कोई भी उस भूमि में 60 दिन तक भवन निर्माण नहीं करने और वहाँ जाने पर प्रतिबंध है। अगर किसी पक्ष द्वारा ऐसा कुछ किया जाता है तो न्यायलय के आदेश का उलंघन माना जाएगा। उसके बाद उनपर कानूनी करवाई की जाएगी ।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 नवटोलिया गाँव स्थित मदरसे में भयंकर विस्फोट, मदरसा जमींदोज 

     बाँका। जिला मुख्यालय से लगभग दो किमी दूर चांदन नदी के पूर्वी तट पर अवस्थित नवटोलिया गाँव के मस्जिद परिसर में स्थित मदरसे में भयंकर विस्फोट हुआ है। विस्फोट इतना जोरदार था कि पुरा  मदरसा जमींदोज हो गया। विस्फोट की गुंज दूर-दूर तक सुनाई दी। आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीण भयभीत हो गये, लोग आपस में कई तरह के चर्चा करने लगे। 

           ज्ञात हो कि गाँव स्थित मस्जिद परिसर में ही मस्जिद के सामने वाले हिस्से में मदरसा चलता है, इसी मदरसे में भीषण विस्फोट हुआ है ।शुरुआत में तो ग्रामीण कई तरह के बहाने बनाते रहे, किसी को कुछ नहीं हुआ है बताते रहे।लेकिन भीतर-बाहर चर्चामंच से कई बातें छन-छन कर आ रहे थे। पुलिस भी कुछ बताने से इंकार कर रहे थे। लेकिन चार से पांच बजे के बीच एक अज्ञात कार गाँव के समीप आकर कार से एक व्यक्ति का शव गिराकर भाग गया, कार को भगाने में कुछ ग्रामीणों ने सहयोग किया। 

            शव के समीप पुलिस पहुँचा और शव को अपने कब्जे लेकर पुछताछ करने लगा, तब पता चला कि यह शव मो.अब्दुल सत्तार मोबीन का है, यह इसी मदरसे का मौलवी है। वह मदरसे में पढाने के साथ-साथ मस्जिद का मोअज्जिन भी था। वह झारखंड के सारठ का रहने वाला था। हालांकि इस भीषण विस्फोट में कुछ और लोगों के मरने एवं जख्मी होने की चर्चा है। 

             आरक्षी अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में घटनास्थल पुलिस छावनी तब्दील है। चमरेली- मजलिसपुर गाँव के पथ को ब्लाॅक कर डाॅग स्क्वैड घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैदी से जाँच की जा रही है। लोगों का मानना है कि मलवे में कुछ लोग दवे हो सकते हैं। अब मलवा साफ होने के बाद ही पता चलेगा कि मलवे में कुछ मिलता है या नहीं। फिलहाल आरक्षी अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता एक मौलवी के ही मरने की पुष्टि कर रहे हैं।  * के पी चौहान, बाँका।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 गिरीडीह से संतोष तिवारी की रिपोर्ट 



परिजनों के मांग पर जांच करने पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गड़े शव को बाहर निकाल कर कराया जा रहा है पोस्टमार्टम।


गावां थाना क्षेत्र के जमदार में गत दिन पूर्व हुए 2 सगे भाइयों की मौत के मामले में परिजनों की मांग के बाद जांच के लिए खोरिमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार मंगलवार को मृतक के घर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने छोटे भाई आकाश के गड़े शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिए।

बता दें कि शुरुआत में मृतक के परिजनों ने अपने समधी पर दोनों बेटों को जहर दे कर मारने का आरोप लगाया था। जिसके बाद धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी मृतक के परिजनों से मिलने व सांत्वना देने उनके घर गए थे। इस दौरान मृतक के परिजनों ने अपने बेटे के मौत का जांच का मांग किया। साथ ही लिखित आवेदन देते हुए गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

बताते चलें कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और जांच के लिए मंगलवार को मृतक के घर पहुंचे।

मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार के अलावा बीडीओ मधु कुमारी, अंचलाधिकारी हीरक मन्ना करकेटा, थाना प्रभारी सूरज कुमार, जिप सदस्य इमरान अंसारी, जमदार मुखिया प्रतिनिधि बलराम मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।


Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top