बाँका। बाँका फुटबाल के भीष्म पितामह हरेकृष्ण प्रसाद उर्फ हरेराम दा आज इस दुनियाँ को छोड़कर परलोक सिधार गए। आज लगभग साढ़े दस बजे उनका देहांत हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र,दो पुत्री, पौत्र-पौत्री, नाती-नतनी एवं पत्नी सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं।
हरेराम दा शिक्षक के पद से लगभग दो दशक पूर्व अवकाश ग्रहण करने के बाद शहर के बाबुटोला स्थित अपने निवास स्थान पर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन गुजार रहे थे। लेकिन ईश्वर को नागवार लगा और हरेराम दा को हम बाँका वासियों से आज छीन लिया।
हरेराम दा को बाँका फुटबाल का जादुगर कहा जाता था। वे फुटबाल टीम में लेफ्ट स्टाॅपर के जगह खेला करते थे और उन्हें आयरन गेट के नाम से पुकारा जाता था। उनके रहते विपक्षी खिलाड़ियों का पार होना लगभग नामुमकिन था।वे इतने पाॅपुलर थे कि बाँका सहित पड़ोस के कई जिलों में उनकी चर्चा होती थी। खासकर बाँका में वे बड़ों और बच्चों के बीच भी हरेराम दा के रूप में पहचाने जाते थे। * के पी चौहान, बाँका।


0 comments: