thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 Ranchi : झारखंड में पहली बार ईडी की रांची यूनिट की एक टीम फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत कार्रवाई कर रही है. ईडी ने रांची में एक जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापा मारा है. ED ने यह छापा PMLA के बजाय फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत मारा. झारखंड में FEMA के तहत ED का यह पहला छापा है.



मंगलवार सुबह करीब 6 बजे रांची, मुंबई और सूरत में नरेश केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा. ED ने रांची में चर्च कॉम्प्लेक्स में नरेश केजरीवाल के ऑफिस और घर को भी शामिल किया. ED ने नरेश केजरीवाल के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापों के आधार पर इस मामले में FEMA जांच शुरू की थी. ED की शुरुआती जांच में केजरीवाल के विदेश में इन्वेस्टमेंट के सबूत मिले थे.


विदेश में इन्वेस्टमेंट से जुड़े मामलों की जांच में नियमों के उल्लंघन का पता चला. ED की शुरुआती जांच में CA नरेश केजरीवाल के दुबई, अमेरिका और कई दूसरे देशों में इन्वेस्टमेंट के सबूत मिले थे. इसी के आधार पर ED ने FEMA के तहत इस CA और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है.

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 झारखंड में लगातार ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से अगले तीन-चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 2 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच का दिन कडाके की ठंड पड़ेगी जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.वही लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है.


अगले 3 दिनों में 10 डिग्री से नीचे जाएगा अधिकांश जिलों का पारा


 पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के तापमान में भारी गिरावट हुई है.आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के टैपमैन में और 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी.इस दौरान झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे हलांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन ठंड बढ़ेगी.जहा सुबह और शाम के समय को घना कोहरा तो वही दोपहर में सनसनाती हवा लोगों की हांड कंपायेगी.वहीं आने वाले अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड के अधिकाशं जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे जाने वाला है.


पिछले 24 घंटे के दौरान 5 डिग्री गिरा झारखंड का पारा


वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाये तो न्युनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट हुई है.वही अधिकतम तापमान भी 1 डिग्री की गिर चुका है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तपमान में 1 डिग्री की गिरावट हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 


पढ़े अपने जिले का तापमान 


रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जा सकता है.

Read More»

thumbnail

शीतकालीन कोहरे के मौसम 2025–26 के मद्देनज़र मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का एहतियाती नियमन....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

शीतकालीन कोहरे के मौसम 2025–26 के मद्देनज़र मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का एहतियाती नियमन

संवाददाता - शाहिद आलम

शीतकालीन मौसम 2025–26 के दौरान संभावित घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, यात्रियों की सुरक्षा एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में एहतियाती नियमन किया गया है। सर्दियों में प्रायः होने वाले घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित होती है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन संचालन में विलंब एवं सुरक्षा जोखिम बढ़ जाते हैं। सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्बाध रेल यातायात बनाए रखने की दिशा में निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की यात्राएँ अस्थायी रूप से रद्द की गई हैं:



---


मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की रद्द यात्राएँ


1️⃣ 15620 कामाख्या – गया साप्ताहिक एक्सप्रेस

दिनांक 01.12.2025 से 23.02.2026 तक कुल 13 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।


2️⃣ 15619 गया – कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस

दिनांक 02.12.2025 से 24.02.2026 तक कुल 13 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।


3️⃣ 14004 न्यू दिल्ली – मालदा टाउन एक्सप्रेस

दिनांक 04.12.2025 से 26.02.2026 तक कुल 25 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।


4️⃣ 14003 मालदा टाउन – न्यू दिल्ली एक्सप्रेस

दिनांक 06.12.2025 से 28.02.2026 तक कुल 25 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।


5️⃣ 22406 आनंद विहार – भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (रद्द यात्राएँ):

दिसंबर 2025 : 03/12/2025, 10/12/2025, 17/12/2025, 24/12/2025, 31/12/2025

जनवरी 2026 : 07/01/2026, 14/01/2026, 21/01/2026, 28/01/2026

फरवरी 2026 : 04/02/2026, 11/02/2026, 18/02/2026, 25/02/2026

➡ कुल 13 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।


6️⃣ 22405 भागलपुर – आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (रद्द यात्राएँ):

दिसंबर 2025 : 04/12/2025, 11/12/2025, 18/12/2025, 25/12/2025

जनवरी 2026 : 01/01/2026, 08/01/2026, 15/01/2026, 22/01/2026, 29/01/2026

फरवरी 2026 : 05/02/2026, 12/02/2026, 19/02/2026, 26/02/2026

➡ कुल 13 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।

Read More»

thumbnail

मालदा मंडल द्वारा हिंदी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती ससम्मान आयोजित....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मालदा मंडल द्वारा हिंदी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती ससम्मान आयोजित

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, November 26, 2025:





पूर्व रेलवे, मालदा मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा *हिंदी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मालदा* में ससम्मान मनाई गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ *मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता* द्वारा हरिवंश राय बच्चन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री शिव कुमार प्रसाद ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर साहित्यिक महापुरुष को नमन किया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


अपने मुख्य संबोधन में *मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता* ने हरिवंश राय बच्चन की साहित्यिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी काव्य और रचनाएँ हिंदी साहित्य की अमूल्य निधि हैं, जिन्होंने नई पीढ़ियों को भाषा एवं साहित्य के प्रति प्रेरित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजभाषा हिंदी हमारी कार्य संस्कृति का सशक्त माध्यम है और रेलवे प्रशासन के सभी स्तरों पर इसके प्रभावी अनुपालन हेतु निरंतर प्रगति की जा रही है।


कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शिव कुमार प्रसाद ने भी हिंदी के संवर्धन, साहित्यिक परंपराओं के संरक्षण तथा व्यवहारिक उपयोग बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ताओं द्वारा हरिवंश राय बच्चन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए 

1️⃣ *श्रीमती लक्खी साह, स्नातकोत्तर शिक्षक, केन्द्रीय विद्यालय, मालदा*

2️⃣ *डॉ. अंजनी कुमार सुमन, सहायक प्राध्यापक, महाबोधि बी•एड• कॉलेज, नालंदा (बिहार)*

3️⃣ *श्री प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (Sr. DFM), मालदा*


आमंत्रित वक्ताओं ने अपने संबोधन में हरिवंश राय बच्चन की प्रमुख कृतियों पर चर्चा की तथा उनकी पुस्तक “मधुशाला” के संदर्भ में कुछ लघु पंक्तियाँ भी प्रस्तुत कीं। वक्ताओं ने कहा कि बच्चन की रचनाएँ आज भी साहित्य प्रेमियों को सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणा और चिंतन प्रदान करती हैं।


मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा आमंत्रित सभी वक्ताओं को सम्मान स्वरूप मानदेय प्रदान किया गया तथा प्रत्येक अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। 


समारोह ने राजभाषा हिंदी के संवर्धन और कार्य संस्कृति में इसके सतत अनुपालन को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में मालदा मंडल के प्रयासों को पुष्ट किया। राजभाषा विभाग द्वारा कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन सराहनीय रूप से संपन्न किया गया।

Read More»

thumbnail

मंडल रेलवे अस्पताल, मालदा में “बेबी शो” का आयोजन .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मंडल रेलवे अस्पताल, मालदा में “बेबी शो” का आयोजन*

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, November 24, 2025:




*पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (ERWWO), मालदा की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता* के मार्गदर्शन एवं प्रेरक नेतृत्व में आज मंडल रेलवे अस्पताल (डीआरएच), मालदा के सेमिनार हॉल में “बेबी शो” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।


*कार्यक्रम में 0–1 वर्ष, 1–2 वर्ष तथा 2–3 वर्ष — इन तीन आयु वर्गों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।* प्रतिभागी बच्चों का मूल्यांकन विकास दर, पोषण, टीकाकरण की स्थिति एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य एवं विकासात्मक मानकों पर किया गया।


प्रत्येक आयु वर्ग के विजेताओं एवं प्रतिभागी शिशुओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह व आनंद का संचार हुआ। इसके अतिरिक्त बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे कार्यक्रम को और अधिक आनंददायक रूप मिला।


इस अवसर पर सीएमएस/मालदा, श्रीमती अनुपा घोष सहित अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे। श्रीमती मनीषा गुप्ता के साथ ERWWO/मालदा की सदस्यों की सक्रिय भागीदारी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं जीवंत बनाया।


इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माताओं एवं परिवारों को प्रारंभिक बाल्य देखभाल के प्रति प्रोत्साहित करना था, जिसमें पोषण, समय पर टीकाकरण एवं स्वस्थ पालन-पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना शामिल है।


कार्यक्रम के दौरान ERWWO/मालदा की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता ने सभी परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत देने में सहायक साबित होते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं।


कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं प्रतिभागियों ने ERWWO/मालदा एवं मंडल रेलवे अस्पताल, मालदा के प्रति इस महत्वपूर्ण, ज्ञानवर्धक एवं स्मरणीय आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Read More»

thumbnail

राउंड फायरिंग से थर्राया जमशेदपुर, गैंग वॉर में बदमाशों ने शास्त्री नगर में मर्दाना गैंग के क्रिमिनल को मारी गोली, मौत....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 Breaking News : कई राउंड फायरिंग से थर्राया जमशेदपुर, गैंग वॉर में बदमाशों ने शास्त्री नगर में मर्दाना गैंग के क्रिमिनल को मारी गोली, मौत




Jamshedpur : जमशेदपुर में गुरुवार की रात ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग से कदमा थाना क्षेत्र का शास्त्री नगर थर्रा गया। शास्त्री नगर रोड नंबर 2 में बदमाशों ने एक क्रिमिनल तौकीर उर्फ गोरा को गोली मार दी। उसको पांच गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में तौकीर उर्फ गोरा को इलाके के लोग और परिजन टीएमएच ले गए हैं। यहां डाक्टरों ने गोरा को मृत घोषित कर दिया है। हत्या की इस घटना से शास्त्री नगर में सनसनी फैल गई है। तौकीर उर्फ गोरा मर्दाना गैंग का क्रिमिनल बताया जाता है। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस थे। तौकीर कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था।

घटनास्थल के आसपास रहने वालों का कहना है कि उन्हें लगा जैसे बाहर पटाखे फोड़े जा रहे हैं। एक के बाद एक गोलियां चलने की आवाज़ें सुनाई दे रही थीं। एक महिला ने फोन पर बताया की कई राउंड गोली चली है। पता चला है कि तौकीर मस्जिद के पास खड़ा था। तभी उस पर पहले चापड़ से हमला किया गया। इसके बाद गोलियां मारी गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना को किसने अंजाम दिया इसका पता लगाया जा रहा है।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

पटना (PATNA):बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना पुलिस ने शनिवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोकामा के बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को हिरासत में लिया गया है.पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श् कार्तिकेय के० शर्मा के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम ने बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट से अनंत सिंह को हिरासत में लिया.गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना लेकर आई.



 हत्याकांड में नामजद अभियुक्त के रूप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी


सूत्रों के अनुसार, अनंत सिंह के खिलाफ दुलारचंद यादव हत्याकांड में नामजद अभियुक्त के रूप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. चुनावी माहौल के बीच ऐसी चर्चाएँ थीं कि वे जल्द ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते है.इसी इनपुट के आधार पर एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीम ने शनिवार रात उनके आवास सहित कई स्थानों पर दबिश दी और अंततः उन्हें कारगिल मार्केट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.


पूर्व विधायक से पूछताछ


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.गौरतलब है कि अनंत सिंह का नाम राज्य की राजनीति और आपराधिक घटनाओं दोनों में पहले से चर्चित रहा है. विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी गिरफ्तारी को राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है

Read More»

thumbnail

एण्डटीवी पर होगा सोच का हंगामा और शायरी का जादू!

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

एण्डटीवी पर होगा सोच का हंगामा और शायरी का जादू! 





संवाददाता - शाहिद आलम

इस हफ्ते *एण्डटीवी* के लोकप्रिय शोज़ *‘हप्पू की उलटन पलटन’* और *‘भाबीजी घर पर हैं’* के नए एपिसोड्स में दर्शकों को मिलने वाला है हंसी का डबल धमाका! जहां एक तरफ हप्पू हो जाएगा “माइंड रीडर”, वहीं मॉडर्न कॉलोनी में छा जाएगा “शायरी का जादू”!


*‘हप्पू की उलटन पलटन’ की कहानी के बारे में बताते हुए गीतांजलि मिश्रा ऊर्फ राजेश* ने कहा, _‘‘इस बार हप्पू (योगेश त्रिपाठी) परेशान है राजेश (गीतांजलि मिश्रा) से, जो हमेशा शिकायत करती है कि वो कभी उसकी बात नहीं समझता। गुस्से में हप्पू भगवान से प्रार्थना करता है कि उसे लोगों के मन की बातें समझने की ताकत मिले और चमत्कारिक रूप से उसकी मुराद पूरी हो जाती है! शुरू में तो हप्पू खुश होता है, लेकिन जल्द ही उसे अहसास होता है कि दूसरों के मन की बातें जानना उतना आसान नहीं जितना उसने सोचा था। मामला तब और बिगड़ जाता है जब एक चालाक डायमंड स्मगलर, गज्जू गजेन्द्र, हप्पू की इस नई शक्ति का फायदा उठाने की कोशिश करता है। क्या हप्पू इस मुश्किल से निकल पाएगा या उसके “मन की बात” ही उसकी सबसे बड़ी परेशानी बन जाएगी?_


‘ *भाबीजी घर पर हैं’ के बारे में बात करते हुए शुभांगी अत्रे ऊर्फ अंगूरी भाबी* कहती हैं, ‘ _‘मॉडर्न कॉलोनी मेंएक रहस्यमयी शायर शेरखान आता है, जिसकी शायरी पर महिलाएं फिदा हो जाती हैं। यह देखकर तिवारी (रोहिताश्व गौड़) और विभूति (आसिफ शेख) के होश उड़ जाते हैं और उन्हें डर सताने लगता है कि कहीं उनकी भाबियां भी कहीं उसके जाल में न फंस जाएं। दोनों तय करते हैं कि वे उन्हें बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। यहां तक कि दोनों खुद ही “शेरखान” बनकर अपने-अपने अंदाज़ में शायरी करने लगते हैं! लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब सक्सेना (सानंद वर्मा) को पता चलता है कि असली शेरखान दरअसल उसका पुराना दोस्त चिर्किन है, जो दिल टूटने के बाद फ्लर्टी शायर बन गया है। अब सवाल यह है कि क्या सक्सेना बदनाम शायर शेरखान की असलियत सबके सामने ला पाएगा या शेरखान मॉडर्न कॉलोनी की सभी महिलाओं को अपनी शायरी से दीवाना बनाता रहेगा?_


_*देखिये ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 10 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर!*_

Read More»

thumbnail

भागलपुर एवं जमालपुर स्टेशनों पर मीडिया टूर का आयोजन —छठ त्योहारों के अवसर पर मालदा मंडल की विशेष व्यवस्थाओं का प्रदर्शन....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

भागलपुर एवं जमालपुर स्टेशनों पर मीडिया टूर का आयोजन —छठ त्योहारों के अवसर पर मालदा मंडल की विशेष व्यवस्थाओं का प्रदर्शन

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, October 25, 2025:



मालदा मंडल के *मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता* के मार्गदर्शन में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा छठ पूजा एवं अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। इन्हीं तैयारियों को दर्शाने के उद्देश्य से आज *भागलपुर और जमालपुर* रेलवे स्टेशनों पर मीडिया टूर का आयोजन किया गया।


भागलपुर स्टेशन पर मीडिया टीम का मार्गदर्शन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिस अंजन द्वारा किया गया। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु दो अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं — एक स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया (20m × 10m) में, जिसमें लगभग 1200 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है, और दूसरा प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर (13.20m × 6.5m) जिसमें लगभग 500 यात्री रह सकते हैं। इन दोनों स्थानों पर पंखे, लाइट, बैठने की व्यवस्था तथा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था की गई है।


टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए M-UTS मोबाइल टिकटिंग सुविधा सीधे होल्डिंग एरिया में उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त ATVM मशीनें और नजदीकी टिकट काउंटरों के माध्यम से भी टिकट आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। 84 CCTV कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि भीड़ प्रबंधन एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


त्योहार की भावना को बनाए रखने हेतु स्टेशन पर छठ गीतों का प्रसारण किया जा रहा है, जिससे वातावरण में भक्ति एवं शांति का संचार हो रहा है। साथ ही एक सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया गया है, जहाँ भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जा रही हैं। यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था (NGO द्वारा), सफाई हेतु डस्टबिन, मोबाइल टिकटिंग सेवा, विशेष ट्रेन टाइम टेबल एवं आरामदायक बैठने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।


सुरक्षा की दृष्टि से डॉग स्क्वाड द्वारा जांच की जा रही है तथा CCTV कैमरों से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति के लिए सदर अस्पताल, भागलपुर के सहयोग से चिकित्सा सुविधा एवं एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध है। सेंट्रल रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन के स्वयंसेवक भी यात्रियों को पेयजल उपलब्ध करवा रहे हैं और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।


इसी प्रकार का मीडिया टूर जमालपुर स्टेशन पर भी आयोजित किया गया, जहाँ मीडिया प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शिव कुमार प्रसाद द्वारा किया गया। जमालपुर स्टेशन पर भी यात्रियों के लिए अस्थायी होल्डिंग एरिया तथा सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि त्योहारों के दौरान भारी भीड़ का समुचित प्रबंधन किया जा सके।


मालदा मंडल द्वारा किए गए ये व्यापक प्रयास यह दर्शाते हैं कि पूर्व रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है।

Read More»

thumbnail

विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर “अमृत संवाद” का आयोजन किया गया....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर “अमृत संवाद” का आयोजन किया गया

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, October 23, 2025:







अमृत काल की भावना और माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रतिपादित पंच प्रण के सिद्धांतों से प्रेरित होकर, रेलवे मंत्रालय द्वारा *विशेष अभियान 5.0 के तहत “अमृत संवाद”* नामक नागरिक-केन्द्रित जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। “रेल चौपाल” की संकल्पना से प्रेरित यह पहल नागरिकों और भारतीय रेल के बीच संवाद, सहभागिता एवं साझी जिम्मेदारी के भाव को और अधिक सुदृढ़ बनाने का उद्देश्य रखती है।


इसी क्रम में, पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा *साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर “अमृत संवाद”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता *मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता* के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ शाखा अधिकारियों की उपस्थिति रही। *साहिबगंज के प्रतिष्ठित चित्रकार एवं मूर्तिकार श्री अमृत प्रकाश* ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से आयोजन को और अधिक सार्थक बनाया। इसके अतिरिक्त एनजीओ (NGO) संजीवनी गंगा, ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज के छात्र, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, रेलवे कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक मालदा के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विभिन्न पहलों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि मालदा मंडल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्टेशन अधोसंरचना के उन्नयन के लिए निरंतर प्रयासरत है।


कार्यक्रम के दौरान डीआरएम/मालदा ने यात्रियों से सीधा संवाद कर उनके बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने यात्रियों से स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया और स्वच्छता से संबंधित विभिन्न उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डीआरएम/मालदा ने स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं और यात्री सुविधाओं के उन्नयन से संबंधित प्रमुख बिंदुओं का भी उल्लेख किया।


इसके अतिरिक्त, उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और विशेष अभियान 5.0 के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की।


अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत साहिबगंज स्टेशन को उन्नत यात्री सुविधाओं, सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरणीय सुधारों के साथ विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और सामुदायिक सेवा में योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत कचरा पृथक्करण एवं सतत अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके लिए स्टेशन परिसर में सूखे एवं गीले कचरे के लिए पृथक डस्टबिन लगाए गए। स्टेशन परिसर एवं रेलवे कॉलोनियों में गहन सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई।


यह आयोजन पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (EnHM) विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से किया गया, जिसने रेलवे परिसरों को अधिक स्वच्छ, हरित और सतत बनाने की दिशा में मालदा मंडल की सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Read More»

thumbnail

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा हेतु मालदा मंडल द्वारा भागलपुर सहित विशेष स्टेशनों पर व्यापक प्रबंध.....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा हेतु मालदा मंडल द्वारा भागलपुर सहित विशेष स्टेशनों पर व्यापक प्रबंध

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, October 22, 2025



त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की सुरक्षित, सहज एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रबंध किए हैं। विशेष रूप से भागलपुर, जमालपुर , साहिबगंज एवं मालदा टाउन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भीड़-नियंत्रण एवं यात्री सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं।


फुट ओवर ब्रिज (FOB) पर बैठने से अक्सर यात्रियों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे प्लेटफार्म बदलने वाले यात्रियों को असुविधा होती है। इसे ध्यान में रखते हुए, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा मालदा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सक्रिय तैनाती बढ़ाई गई है, ताकि यात्री फुट ओवर ब्रिज का सही उपयोग करें और भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।


इस पहल के अंतर्गत, प्लेटफार्म परिवर्तन के दौरान यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे बोर्डिंग एवं डी-बोर्डिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


भागलपुर स्टेशन पर, यात्रियों को लगातार उद्घोषणाओं (Announcements) के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि चढ़ने और उतरने की प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सामान्य श्रेणी के डिब्बों (General Coaches) में यात्रियों को कतारबद्ध (in queue) होकर चढ़ने हेतु मार्गदर्शन किया जा रहा है, जिससे भीड़ का बेहतर प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।


त्योहारों के इस व्यस्त समय में, रेलवे सुरक्षा बल लगातार सतर्कता के साथ तैनात है और यात्रियों की सहायता में तत्पर है, ताकि छठ पूजा एवं अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं संतुलित यात्रा अनुभव मिल सके।


मालदा मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखे हुए है।

Read More»

thumbnail

अमृत संवाद” कार्यक्रम मालदा टाउन स्टेशन पर विशेष अभियान 5.0 के तहत आयोजित — स्वच्छ, स्मार्ट एवं यात्री-केंद्रित रेलवे की दिशा में सार्थक पहल.....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

अमृत संवाद” कार्यक्रम मालदा टाउन स्टेशन पर विशेष अभियान 5.0 के तहत आयोजित — स्वच्छ, स्मार्ट एवं यात्री-केंद्रित रेलवे की दिशा में सार्थक पहल

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, October 11, 2025:







स्वच्छता पखवाड़ा (1 से 15 अक्टूबर 2025) एवं विशेष अभियान 5.0 (2 से 31 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा आज *“अमृत संवाद”* कार्यक्रम का आयोजन *मालदा टाउन स्टेशन* पर किया गया। यह कार्यक्रम *मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (EnHM) श्री प्रदीप दास के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ।*


इस अवसर पर *मालदा मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शिव कुमार प्रसाद* ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने उपस्थित यात्रियों एवं रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए भारतीय रेल की यात्री-केंद्रित विकास नीतियों, पर्यावरणीय सततता एवं सेवा सुधार के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला।


एडीआरएम श्री शिव कुमार प्रसाद एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (EnHM) श्री प्रदीप दास ने यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी राय एवं सुझाव सुने तथा मालदा टाउन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के और अधिक सुदृढ़ीकरण पर विचार-विमर्श किया। यात्रियों ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मालदा टाउन स्टेशन की आधुनिक सुविधाओं, बेहतर स्वच्छता, रोशनी एवं यात्री-अनुकूल वातावरण की सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के कम से कम प्रयोग एवं रेल परिसरों की स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कपड़े के थैले एवं जागरूकता पत्रक वितरित कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाया गया।


“अमृत संवाद” कार्यक्रम ने यात्रियों को सार्थक संवाद का एक सशक्त मंच प्रदान किया, जिससे जनभागीदारी को बढ़ावा मिला और स्वच्छ, हरित एवं स्मार्ट रेलवे के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी को पुनः सुदृढ़ किया गया।

Read More»

thumbnail

मुंबई के प्रतिष्ठित मेयर हॉल में आयोजित रेडियो अड्डा बिज़नेस अवार्ड 2025 ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

संवाददाता - शाहिद आलम

मुंबई, 8 अक्टूबर 2025 — आज मुंबई के प्रतिष्ठित मेयर हॉल में आयोजित रेडियो अड्डा बिज़नेस अवार्ड 2025 में मनोरंजन, मीडिया और प्रशासनिक जगत की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। अभिनेत्री फलक नाज़, संजीदा कलाकार शक्ति सिंह, लेखन जगत के दुर्गेश सिंह (गुल्लक फेम) और हीरेन्द्र झा (मीडिया के दिग्गज, सेज और दूर से नमस्ते फेम) को विशेष सम्मान मिला। वहीं अभिनेता सांचिता बनर्जी, रुहान सपरू, कोमल शर्मा, अनाया सोनी, सलीम ज़ैदी, विश्वजीत सोनी और एंकर अनुपमा सिंह को भी सम्मानित किया गया। मुंबई कस्टम्स के कमिश्नर डॉ. कुंदन यादव तथा एआईएए की वाइस प्रेसिडेंट रेखा गौर को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर रेडियो अड्डा के सर्वेसर्वा RJ दिलीप सिंह ने कहा कि “रेडियो और वॉइसिंग इंडस्ट्री को उद्योग जगत से जोड़ना समय की आवश्यकता है। व्यवसाय की सफलता के लिए ‘आवाज़’ एक अनिवार्य तत्व है।”
AI के प्रभाव पर उन्होंने कहा — “कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने वॉइसिंग इंडस्ट्री को गति और सुविधा दी है, लेकिन असली भावनाएँ और जुड़ाव केवल मानवीय आवाज़ ही दे सकती है। आने वाला समय AI और इंसानी आवाज़ के सहयोग का युग होगा।”





Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top