Breaking News : कई राउंड फायरिंग से थर्राया जमशेदपुर, गैंग वॉर में बदमाशों ने शास्त्री नगर में मर्दाना गैंग के क्रिमिनल को मारी गोली, मौत
Jamshedpur : जमशेदपुर में गुरुवार की रात ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग से कदमा थाना क्षेत्र का शास्त्री नगर थर्रा गया। शास्त्री नगर रोड नंबर 2 में बदमाशों ने एक क्रिमिनल तौकीर उर्फ गोरा को गोली मार दी। उसको पांच गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में तौकीर उर्फ गोरा को इलाके के लोग और परिजन टीएमएच ले गए हैं। यहां डाक्टरों ने गोरा को मृत घोषित कर दिया है। हत्या की इस घटना से शास्त्री नगर में सनसनी फैल गई है। तौकीर उर्फ गोरा मर्दाना गैंग का क्रिमिनल बताया जाता है। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस थे। तौकीर कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था।
घटनास्थल के आसपास रहने वालों का कहना है कि उन्हें लगा जैसे बाहर पटाखे फोड़े जा रहे हैं। एक के बाद एक गोलियां चलने की आवाज़ें सुनाई दे रही थीं। एक महिला ने फोन पर बताया की कई राउंड गोली चली है। पता चला है कि तौकीर मस्जिद के पास खड़ा था। तभी उस पर पहले चापड़ से हमला किया गया। इसके बाद गोलियां मारी गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना को किसने अंजाम दिया इसका पता लगाया जा रहा है।


0 comments: