मालदा मंडल द्वारा हिंदी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती ससम्मान आयोजित
संवाददाता - शाहिद आलम
Malda, November 26, 2025:
पूर्व रेलवे, मालदा मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा *हिंदी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मालदा* में ससम्मान मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ *मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता* द्वारा हरिवंश राय बच्चन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री शिव कुमार प्रसाद ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर साहित्यिक महापुरुष को नमन किया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
अपने मुख्य संबोधन में *मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता* ने हरिवंश राय बच्चन की साहित्यिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी काव्य और रचनाएँ हिंदी साहित्य की अमूल्य निधि हैं, जिन्होंने नई पीढ़ियों को भाषा एवं साहित्य के प्रति प्रेरित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजभाषा हिंदी हमारी कार्य संस्कृति का सशक्त माध्यम है और रेलवे प्रशासन के सभी स्तरों पर इसके प्रभावी अनुपालन हेतु निरंतर प्रगति की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शिव कुमार प्रसाद ने भी हिंदी के संवर्धन, साहित्यिक परंपराओं के संरक्षण तथा व्यवहारिक उपयोग बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ताओं द्वारा हरिवंश राय बच्चन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए
1️⃣ *श्रीमती लक्खी साह, स्नातकोत्तर शिक्षक, केन्द्रीय विद्यालय, मालदा*
2️⃣ *डॉ. अंजनी कुमार सुमन, सहायक प्राध्यापक, महाबोधि बी•एड• कॉलेज, नालंदा (बिहार)*
3️⃣ *श्री प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (Sr. DFM), मालदा*
आमंत्रित वक्ताओं ने अपने संबोधन में हरिवंश राय बच्चन की प्रमुख कृतियों पर चर्चा की तथा उनकी पुस्तक “मधुशाला” के संदर्भ में कुछ लघु पंक्तियाँ भी प्रस्तुत कीं। वक्ताओं ने कहा कि बच्चन की रचनाएँ आज भी साहित्य प्रेमियों को सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणा और चिंतन प्रदान करती हैं।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा आमंत्रित सभी वक्ताओं को सम्मान स्वरूप मानदेय प्रदान किया गया तथा प्रत्येक अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह ने राजभाषा हिंदी के संवर्धन और कार्य संस्कृति में इसके सतत अनुपालन को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में मालदा मंडल के प्रयासों को पुष्ट किया। राजभाषा विभाग द्वारा कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन सराहनीय रूप से संपन्न किया गया।




0 comments: