thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


प्रियंका पंडित - आशीष और शिवम् की फिल्म 'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे' का फर्स्ट लुक आउट 


मुंबई 28 नवंबर 2022 . सिद्धि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म "मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे" का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है। फिल्म के पोस्टर को देखते ही आपको एक खास अहसास होगा। फिल्म में अभिनेता आशीष सिंह बंटी और शिवम् भारद्वाज दोनों दमदार भूमिका में एक साथ मुख्य भूमिका में नजर आएँगे । आशीष सिंह बंटी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक खास और अहम् हिस्सा है जिन्होंने कई खास और बेहतरीन फिल्में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को दी है और अब अपनी इस फिल्म से दर्शकों के बीच एक खास किरदार और अपनी दमदार भूमिका लेकर आ रहे है। वही शिवम् भारद्वाज भी  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी इस फिल्म 'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे' से खास और बिल्कुल ही हटके भूमिका के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे है। 


"मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे" फिल्म के निर्माता नन्दलाल आर.पांडेय है जिन्होंने एक प्यारी और साफ़ सुथरी भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है वही फिल्म के सह निर्माता चंद्रा एन. पांडेय है साथ ही फिल्म का निर्देशन नवजोत पोद्दार ने किया है। नवजोत पोद्दार ने फिल्म की हर एक बारीकियों पर खास नजर रखा है और फिल्म को एक खास और सबसे अलग फिल्म बनाने की पूरी कोशिश की है। नवजोत पोद्दार अपनी फिल्म को लेकर कहते है '' मेरी यह फिल्म का पोस्टर देखकर दर्शको से मुझे बेहद ही खास रिस्पॉन्स मिल रहा है। और मुझे यह देखकर बहुत ही ज्यादा यकीन हो गया है की मेरी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लेकर आएगी।  फिल्म में मेरे सभी कलाकारों ने अपने अभिनय का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ''फिल्म में आशीष सिंह बंटी और शिवम् भारद्वाज के साथ एक बहुत ही खास चेहरा दिखने मिलेगा जिनका नाम है प्रियंका पंडित। प्रियंका काफी समय के बाद भोजपुरी फिल्मों में वापसी कर रही है।


इस फिल्म के कलाकारों की बात करे तो इस फिल्म में आशीष सिंह बंटी , शिवम् भारद्वाज, प्रियंका पंडित,अनूप अरोरा,देव सिंह,जीतू शुक्ला, रूपा सिंह, पूनम वर्मा ,सुदेश कुमार सहित अन्य कई कलाकार नजर आएंगे .वही फिल्म के गाने काफी कर्णप्रिय है जिसमे संगीत राजेश घायल का दिया गया है और गीत लिखे है पवन मिश्रा और बाबर बेदर्दी। फिल्म की कहानी अरविन्द यादव ने लिखी है साथ ही फिल्म  उस्मान अंसारी की देखरेख में किया गया है। संकलन-नवजोत पोद्दार ,गोविंद दुबे ,नृत्य-संजय सुमन, छायांकन-नयाल अली(अल्तमस),कार्यकारी निर्माता-मुकेश मण्डल, सुनील प्रजापति, पोस्ट प्रोडक्शन-प्रियंका वीडियो(मदन सिंह),

फिल्म के एक्टर आशीष सिंह बंटी अपनी फिल्म को लेकर बताते है '' काफी समय से कोरोना की वजह से मेरा कोई फिल्म दर्शको के बीच रिलीज़ नहीं हुई है क्योंकि मैं एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ दर्शको का मनोरंजन  करना चाहता था और अब मैं अपनी इस फिल्म के माध्यम से दर्शको का मनोरंजन करने आ रहा हूँ क्योंकि मुझे पूरा विश्वास  है की यह फिल्म दर्शको का भरपूर मनोरंजन करेगी। फिल्म में मेरा किरदार भी लोगो को बेहद पसंद आएगा। ''प्रियंका पंडित के साथ मेरा अहम् कमेस्ट्री बहुत अच्छी है इस फिल्म में जो आप लोगो को बहुत पसंद आयएगी।


वही फिल्म के एक्टर शिवम् भारद्वाज भी अपनी फिल्म को लेकर बेहद ही ज्यादा उत्साहित है और दर्शकों से अपनी इस फिल्म के लिए बेहद प्यार और आशीर्वाद चाहते है। निर्देशन नवजोत पोद्दार के साथ काम कर के मुझे बहुत अच्छा लगा वह एक अच्छे निर्देशक के साथ साथ एक अच्छे इंसान है जो नए कलाकारों को बहुत सपोर्ट करते है।

संवादाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना का


किया शुभारंभ


प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर गंगाजल की आपूर्ति होगी - मुख्यमंत्री


हमने सभी धर्मस्थलों का विकास किया है - मुख्यमंत्री


जरासंघ के अखाड़े के बगल में जरासंघ स्मारक का


निर्माण होगा - मुख्यमंत्री


पटना, 27 नवम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राजगीर के लिए गंगाजल आपूर्ति योजना का दीप प्रज्ज्वलित कर और रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया।


आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज से राजगीर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गयी है। वर्ष 2019 में जल - जीवन - हरियाली अभियान की शुरुआत की गयी थी। इसको लेकर पहले ही सभी पार्टियों के साथ बैठक की गयी थी। उसी बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने को लेकर निर्णय लिया गया था। उसी का पार्ट गंगाजल आपूर्ति योजना है। इस योजना के तहत राजगीर, गया, बोधगया और नवादा में गंगाजल की सप्लाई होगी। आज राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना की शुरुआत की गयी है। कल गया में इसकी शुरुआत होगी। कुछ महीनों बाद नवादा में भी गंगाजल आपूर्ति योजना शुरू होगी। राजगीर के सभी घरों में गंगाजल पहुंचेगा। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर गंगाजल की आपूर्ति की जायेगी। इस पानी से आपलोग खाना, पीना, नहाना और दूसरे अन्य काम भी कर सकते हैं। आपको पानी की जितनी जरूरत होगी उतना पानी सभी घरों को मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर काफी महत्वपूर्ण जगह है। यहां विकास के काफी काम हुये हैं। घोड़ा कटोरा को भी काफी विकसित किया गया है। यहां वाहनों के साथ आना प्रतिबंधित है। इसके लिये टमटम चालकों को ई-रिक्शा दिया गया है ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो और पर्यटक यहां आसानी से आ-जा सकें। यहां भगवान बुद्ध की मूर्ति भी हमने लगवा दी है। राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनाया गया है। दिल्ली से भी मीटिंग करने लोग यहां आने लगे हैं। नेचर सफारी, जू सफारी का भी यहां निर्माण कराया गया है। पांडु पोखर को भी विकसित किया गया है। नालंदा यूनिवर्सिटी की फिर से स्थापना हमलोगों ने करवायी है। इसे और भी आगे बढ़ाना है। पहले नालंदा यूनिवर्सिटी में दुनिया भर के 20-22 देशों के लोग पढ़ने आते थे। राजगीर में स्पोर्ट्स अकादमी का निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञान प्राप्त करने से पहले भगवान बुद्ध वेणुवन में आये थे वेणुवन का विस्तारीकरण  और सौंदर्यीकरण कराया गया है। भगवान महावीर से जुड़ी कई चीजें यहां मौजूद हैं। यहां जैन धर्मशाला है, जहां पर बाहर से आकर लोग ठहरते हैं। राजगीर में प्रसिद्ध गर्म पानी का कुंड है। यहां शीतल कुंड गुरुद्वारा भी अच्छे ढंग से बनवा दिया गया है। यहां तीन साल में एक बार मलमास मेला लगता है। ऐसी मान्यता है कि 33 करोड़ देवी-देवता यहां आते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि घरों तक गंगाजल पहुंचने से राजगीर के सभी कुंड भी सुरक्षित रहेंगे। उनका जल संरक्षित रहेगा। राजगीर पौराणिक स्थल है। इसका अंतर्राष्ट्रीय महत्व है। मखदुम साहब को भी यहां ज्ञान की प्राप्ति हुयी। यहां के मखदुम कुंड को भी विकसित किया गया है। यहां का शांति स्तूप पचास साल पहले बना था। हमने सभी धर्मों के स्थलों का विकास किया है। जरासंघ के अखाड़े की देखभाल का काम ए०एस०आई० के पास है। हमने कहा है कि इसे हमें दे दीजिये। हम इसका ठीक ढंग से विकास करेंगे लेकिन वे दे नहीं रहे हैं तो हमने सोचा है कि जरासंघ के अखाड़े के बगल में जरासंघ का स्मारक बना देंगे। हम यहां लगातार आते रहे हैं। वर्ष 2009 में यहां आकर हम रूके थे और हमने एक-एक चीज को देखा था। पंच पहाड़ी पर वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया गया था, जिसके तहत काफी वृक्ष लगाये गये हैं। आज से आपलोगों को गंगाजल मिलने लगेगा। गंगाजल पीजिये और अपने घर बैठे गंगाजल से स्नान कीजिये ।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना से एक घंटे में राजगीर पहुंचने की योजना हमने बना दी है, उस पर काम चल रहा है। गया से भी एक घंटे में राजगीर पहुंचने की योजना पर काम जारी है आपलोगों से अपील है कि गंगाजल का सदुपयोग कीजियेगा। राजगीर बहुत पौराणिक और ऐतिहासिक जगह है। नई पीढ़ी के लोग भी यहां आएंगे और इसके बारे में जानेंगे- समझेंगे आपलोगों की खुशी देखकर मुझे भी काफी खुशी हो रही है।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने स्मृति चिह्न भेंटकर किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर ने गंगा पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी। गंगाजल आपूर्ति योजना पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। गंगाजल आपूर्ति योजना पर आधारित लेजर शो का भी आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में गंगाजल आपूर्ति योजना के सफल शुभारंभ के लिए बेहतर प्रयास करने वाले आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री आदित्यनाथ दास, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव सह नालंदा जिला के प्रभारी सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर सहित अभियंताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य मंत्री सह नालंदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री कौशल किशोर, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी एवं जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया।


इस अवसर पर विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक श्री राजेश रौशन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री जितेंद्र श्रीवास्तव, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सचिव सह नालंदा जिले के प्रभारी सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश राठी, नालंदा जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा, नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती सुनैना सिंह, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर इन चीफ श्री आई०सी० ठाकुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण, अभियंतागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

गंगाजल आपूर्ति योजना के लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री वार्ड नंबर - 19 पहुॅचे, जहाँ उन्होंने स्थानीय निवासी श्री नरेश प्रसाद एवं श्री बिनोद प्रसाद के घर पहुँचकर गंगाजल आपूर्ति योजना का हाल जाना। नल के माध्यम से पहुॅचे गंगाजल का भी मुख्यमंत्री ने सेवन किया।


राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना के उद्घाटन से पूर्व नवादा जिले के मोतनाजे में मुख्यमंत्री ने गंगाजल आपूर्ति योजना का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।


मुख्यमंत्री ने 24 एम0एल0डी० जलशोधन संयंत्र एवं क्लियर वाटर पंप हाऊस का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर में गंगाजी राजगृह जलाशय का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया तथा 24 एम0एल0डी० जलशोधन संयंत्र एवं क्लियर वाटर पंप हाऊस का बटन दबाकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने गंगाजल के शुभ आगमन के अवसर पर गंगा पूजा एवं गंगा आरती भी की


इसके पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक घर में 135 लीटर प्रतिदिन गंगाजल मिलेगा। खाना बनाना हो, पीना हो, नहाना हो, पूजा करना हो या फिर साफ-सफाई करनी हो या अन्य कामों के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज राजगीर में इस योजना की शुरुआत हो रही है और कल गया और बोधगया में इसकी शुरुआत होगी। लंबे समय के लिए सोचकर यह सब किया गया है। यह सब दिन रहेगा। इसे मेंटेन रखने का भी काम किया जाएगा। विभाग के लोगों को एक-एक चीज की ट्रेनिंग दी गई है, पानी की जो आपूर्ति हो रही है उसको ठीक ढंग से मेंटेन करके रखेंगे। इसकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान दिया गया है। जो इसको बना रहे हैं वही सब लोगों को ट्रेनिंग भी देंगे, उनसे हमने अनुरोध किया है। हमने अधिकारियों को बता दिया था कि पानी कहां से लेना है, पहले इस पर बहुत मंथन हुआ था। रास्ते को लेकर भी हमने सुझाव दिया था। एक एलाइनमेंट में सब जगह पानी भेजने की व्यवस्था की गई है। राजगीर में एक जगह पर पानी को स्टोर कर आगे प्यूरिफाई कर भेजा जाएगा। हथीदह से सीधे राजगीर गंगाजल आएगा और फिर यहां से गया, बोधगया और नवादा भेजा जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लड का ही पानी यहां लाया जाएगा। इससे बाढ़ की समस्या से भी बहुत हद तक निजात मिलेगी। अगर ज्यादा पानी की आवश्यकता होगी तो उसे भी देखा जाएगा। पटना एवं अन्य शहरों में भी इस योजना को लागू किया जाएगा। यह पानी सब जगह जाएगा। निजी घरों के साथ ही सरकारी जगहों पर भी इसका पानी जाएगा। होटल में, अस्पताल में सब जगह गंगाजल आपूर्ति योजना के माध्यम से पानी पहुँचाया जाएगा। चार महीने फ्लड के समय इन चार जगहों पर पानी लाया जाएगा। इसको राजगीर में स्टोर करके रखा जाएगा, जो 12 महीनों तक चलेगा। इससे वाटर लेवल भी ठीक हो जाएगा और लोग जमीन के अंदर से पानी निकालना बंद कर देंगे। इस योजना से सिंचाई वगैरह में भी काफी सुविधा होगी।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 नेहरू युवा केंद्र बाँका के तत्वावधान में स्थानीय डायट काॅलेज में " संविधान दिवस कार्यक्रम " का भव्य आयोजन 


  बाँका।  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में  स्थानीय डायट काॅलेज में आज " संविधान दिवस कार्यक्रम " का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद गिरधारी यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के युवा पदाधिकारी श्रवण कुमार  सहगल ने किया।

   सांसद गिरधारी यादव एवं नेहरु युवा केंद्र के युवा पदाधिकारी श्रवण कुमार सहगल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम  का शुभारंभ किया। 

             इस अवसर सांसद श्री यादव ने कहा कि भारत का संविधान बहुत ही मजबूत संविधान है और इसमें प्रशासनिक एवं राजनीति से जुड़े सभी प्रश्न के उत्तर हैं। सभी नागरिकों का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने अधिकारों के साथ- साथ अपने कर्तव्य के बारे में भी जाने और समाज के विकास में अपना योगदान दें। 

    इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री सहगल ने कहा कि भारत के संविधान को बनाने के लिए 2 साल 11 महिने एवं 18 दिन का समय लगा था। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ। श्री सहगल ने कहा कि हम सबको संविधान को पढ़ने की जरूरत है, ताकि हम अपने अधिकारों के बारे में जान सकें। 

       इस अवसर पर एम यू सी सी संस्थान के निदेशक राजिक राज, संतोष रजक, रंजीत यादव, सुभाष चंद्र यादव, सोनू कुमार, लक्ष्मी शाह, चंदा देवी,देवरंजन कुमार, निशा कुमारी, रोहित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।  

     * के पी चौहान ,बाँका।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

भागलपुर जिला परिषद

भागलपुर 

रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


निज संवाददाता

  ******************

26 नवंबर 2022/भागलपुर: आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को स्थानीय बिहार पेंशनर समाज कचहरी परिसर भागलपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 24 वें महाधिवेशन के फैसले की रिपोर्टिंग किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद कॉ० नागेन्द्र नाथ ओझा, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉ० ओम प्रकाश नारायण यादव और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधान पार्षद कॉ० संजय कुमार का भागलपुर में प्रथम आगमन पर उनलोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

               सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव कॉ० नागेन्द्र नाथ ओझा ने कहा कि-" भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24 वाॅं महाधिवेशन विजयवाड़ा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश को दक्षिण पंथ की ओर ले जा रही है। देश में फासीवादी ताकतों का हमला जारी है। संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। जनता इन सवालों पर आंदोलन कर रही है। मोदी सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। जाति और धर्म के नाम पर समाज में उन्माद पैदा करके लोगों को आपस में लड़ा रही है। उन्होंने आगे कहा कि- मोदी सरकार झूठ बोलती है उन्होंने जनता से जो भी वादे किए उसे पूरा नहीं किया। मजदूरों के कानून को बदल दिया किसानों के हितों के खिलाफ कानून लागू करने का प्रयास किया। दरअसल वह कारपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है।

              उन्होंने कहा कि पूंजीवाद संकट में है। पूरी दुनिया में पूंजीवाद ताकते इस संकट से उबरने के लिए युद्ध का सहारा लेती है। पूरी दुनिया में कई देशों में इस तरह की घटनाएं हो रही है। पूंजीवाद से परेशान जनता समाजवाद में अपना भविष्य देख रही है।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉ० ओम प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि-भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करके तानाशाही लागू कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को जनता के सामने आकर कहना पड़ा कि लोकतंत्र खतरे में है। संविधान को भी यह सरकार बदलना चाहती हैं और आर० एस० एस० के इशारों पर यह काम कर रही है। जनतांत्रिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है।

     उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने महाधिवेशन में यह प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है कि भाजपा के तानाशाही व्यवस्था को खत्म करने के लिए विपक्षी एकता को कायम किया जाय  इसलिए हमारा नारा है भाजपा हटाओ देश बचाओ और केंद्र में लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष ताकतों की सरकार बनाओ।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार ने कहा कि- देश में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है इसके लिए हमें अपने शहीदों एवं पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलकर जुझारू कम्युनिस्ट आंदोलन चलाने की जरूरत है।

      कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला सचिव डॉ सुधीर शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला सचिव कॉमरेड ब्रह्मदेव यादव, सीताराम राय, देव कुमार यादव, छोटे लाल यादव राजेंद्र कुमार, गोपाल राय अभिमन्यु मंडल , जूली शर्मा, अवधेश राय, राजकिशोर मंडल, शिवचंद्र सिंह, चंद्रशेखर मंडल, हिमांशु कुमार, गणेश सिंह ,अशोक यादव सचिन कुमार, संतोष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  सुधीर शर्मा, पूर्व जिला सचिव

  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भागलपुर


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मुंबई में धमाल मचा रही है  'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे', दर्शको का मिल रहा है खास रेस्पॉन्स                                                                                                                 

             मिर्जापुर और मुंबई में चल रही है इस फ़िल्म की शूंटिग भोजपुरी फिल्म  'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे', को दर्शको का बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है। फेन्स ने जमकर तारीफ़ भी कर रहे है।  दर्शको का भरपूर मनोरंजन करेंगे वही फिल्म में दमदार एक्शन को काफी पसंद भी किया जा रहा है। 


फिल्म के मशहूर प्रोड्यूसर नंदलाल पांड़े  ने किया है जिन्होंने भोजपुरी कई सुपरस्टारों के साथ सुपरहिट फिल्मे दी है और अब देव सिंह  के साथ अपनी इस फिल्म को लेकर दर्शको के बीच आने वाले है। 


फिल्म में देव सिंह  की दमदार एक्टिंग के लोग कायल हो रहे है। लोगो को देव सिंह  के एक्शन, डांस और अभिनय खूब पसंद आ रहा है। वही प्रियंका पुनडीत  की अदाकारी और खूबसूरती के लोग दीवाने हो रहे है। 


इस फिल्म का निर्माण नव्जोत पोद्दार किया है तो वही कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मो का निर्देशन कर चुके लेखक और प्रोड्यूसर नंदलाल पांड़े  है। 


इस फिल्म में अन्य कलाकारों की बात करे तो आशीष सिंह (बंटी ) और प्रियंका पुनडीत के साथ फिल्म में देव सिंह ,जीतू शुक्ला , ग्लोरी , शुभम पांड़े ,अनूप अरोरा नजर आएँगे। इस फिल्म के प्रचारक शाहिद आलम है।



Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपूर द्वारा 26/11 आतंकी हमल मैं शहीद हुए जवानों के सम्मान में पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

 विभाग सहसंयोजक कुणाल पाण्डेय ने कहा कि 26/11 आतंकी हमले की 14वीं बरसी है। 2008 के उस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों जख्मी हुए थे। मुंबई पर हुए सबसे बड़े आतंकी को देश का काला अध्याय में अंकित है। अनंतनाग में हुए आतंकी हमला पाकिस्तान की कायरता को दर्शाता है।

विद्यार्थी विस्तारित भावना ने कहा विद्यार्थी परिषद द्वारा शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम करने का उद्देश्य यह है कि हमारे वीर जवानों में का उत्साह बना रहे और उनको यह एहसास दिलाने का छन होता है कि उनके साथ पूरा देश खड़ा है।

Sfs प्रांत सह संयोजक संजय झा, नगर सह मंत्री रोजी सिंह, गौतम साहू, शुभम झा, दिलखुश, अनिकेत, रोहित, आशुतोष कुमार, राहुल राज, अभिषेक, केशव

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, गंगा मुक्ति आंदोलन, झुग्गी झोपड़ी संघर्ष समिति, दलित विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में "संविधान बचाओ सम्मेलन" का आयोजन हुआ। विषय प्रवेश कराते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामशरण ने कहा कि भारत के संविधान का निर्माण जिस मूल भावना के तहत किया गया था उसे आज खंडित करने की कोशिश हो रही है। इसलिए हम सभी विभिन्न विचारधारा मानने वाले लोगों को एक साथ संविधान को बचाने की कोशिश करनी होगी। अध्यक्षता करते हुए अंबेडकर विचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रोफेसर विलक्षण रविदास ने कहा कि आज संविधान पर चौतरफा हमला हो रहा है। संविधान की मूल आत्मा- समता, बंधुता और सब के लिए न्याय की भावना को नष्ट किया जा रहा है। मुख्य वक्ता हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ प्रो योगेंद्र ने कहा कि आज संविधान और सत्ता में बैठे लोगों के बीच द्वंद है। संविधान आम लोगों की रक्षा के लिए बना है पर सत्ता आम लोगों के अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है।  संचालन करते हुए उदय ने कहा कि हमें यह सोचने समझने की जरूरत है कि संविधान पर खतरा क्या है और किससे है? हमारा संविधान आजादी आंदोलन के मूल्य के साथ-साथ समता और बराबरी के सांस्कृतिक आंदोलन के बीज से निकले हैं। जिस तरह निजी क्षेत्र को बढ़ावा देकर समाजवाद की अवधारणा को खंडित किया जा रहा है ठीक उसी तरह जो गणराज्य की भावना है उसे भी   खंडित करने की कोशिश हो रही है। आज जो नारा दिया जा रहा है "एक निशान एक संविधान" यह भारत के गणराज्य की अवधारणा पर हमला है। मुकेश मुक्त ने अपनी बात रखत्ए हुए कहा कि आज संविधान पर खतरा स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है। कोर्ट द्वारा बिलकिस बानो के बलात्कारियों को छोड़ने की घटना इसके सबूत है। श्रम कानून में भी तब्दीली करके नियोक्ता मालिक को छूट देने की तैयारी हो रही है, इससे मजदूरों का शोषण और बढ़ जाएगा। जिस कानून को गरीबों, वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया था उसी कानून में तब्दीली कर मजदूरों वंचितों के खिलाफ इस्तेमाल करने की साजिश चल रही है। मनोज मीता ने कहा कि राम रहीम जैसे बलात्कारी को 40 दिनों के लिए पैरोल पर छोड़ा जाता है और वह चुनाव प्रचार में लगा है। कोर्ट चुप है, पार्टी के लोग उनकी आवोभगत में लगी है। यह दर्शाता है कि संविधान को शोषण और सत्ता पाने का औजार बना दिया गया है। निर्मल जी ने अपनी बात में कहा कि क़ानून ने हमें जिस कुरीति व बुराई से छुटकारा का अधिकार दिया है उस क़ानून पर खतरा का अर्थ है हमारे अधिकारों और आत्मसम्मान पर खतरा उत्पन्न होना। एनुल होदा ने कहा कि सम्मान के साथ न्याय पाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। देखा जा रहा है कि संविधान को दरकिनार कर आस्था के आधार पर कोर्ट भी अपना निर्णय सुना रहा है यह बहुत ही खतरनाक है। डॉ प्रो अर्जुन यादव ने कहा कि हमारा संविधान लोक कल्याणकारी संविधान है। अर्थात लोगों के कल्याण के लिए योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागों का संचालन करना राज्य की जिम्मेदारी है। परंतु आज सरकार द्वारा रेवड़ी की बात करके हमारे संविधानिक अधिकार को छीनने की कोशिश हो रही है। संविधान बचाओ सम्मेलन में बड़ी संख्या में  शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और झुग्गी झोपड़ी के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामशरण, शारदा श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र गुप्ता, हबीब मुर्शिद खां, झुग्गी झोपड़ी संघर्ष समिति के सह संयोजक मो. कासिम, दलित विकास समिति के रामपूजन, गंगा मुक्ति आंदोलन के गौतम कुमार, गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के संजय कुमार, इकराम हुसैन साद आदि मौजूद थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 पूर्व विधायक रजनीश आनंद के निधन पर शोक 

गोड्डा ::पूर्व विधायक रजनीश आनंद का निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन शनिवार की सुबह इलाज के क्रम में दिल्ली में हो गया। इसके बाद जिला कांग्रेस भवन में झंडा को झुकाया गया एवं कांग्रेसजनों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक रजनीश आनंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके उपरांत दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की गई वहीं शोक संतप्त स्वजनों के प्रति संवेदना प्रगट की गई। इस दौरान उनके कार्यकाल को याद किया गया। उनके पिता पूर्व बिहार सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय हेमंत कुमार के निधन के बाद 1995 से लेकर 2000 तक गोड्डा विधानसभा के विधायक रहे । जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि उनके जैसा नेता गोड्डा जिला को मिलना बहुत दुर्लभ है । उनके समय में बहुत कार्य किया गया जो आज भी सराहनीय है । गोड्डा जिला में सरकारी बस स्टैंड को लाने वाले उनके पिता हेमंत कुमार झा ही थे। फिर उन्होंने 2000 में चालू भी कराया था। आज स्थिति ऐसी है कि पुनः यह बंद हो चुका है । उन्होंने गोड्डा जिला के लिए जल संकट समस्या दूर करने के लिए पीएचईडी स्थित जल मीनार व सिंचाई के लिए नाहर गांधीग्राम आज भी उनके कार्यकाल की गवाही दे रही है। कई सड़क का निर्माण जो जिले से लेकर गांव तक जोड़ने काम किया है उन्हीं का कार्यकाल में हुआ था। आज हम सभी ने अभिभावक समान एक नेता को खो दिया है । मौके पर बिंदु मंडल, विनय ठाकुर ,सुमित कुमार बिट्टू,जगदात्री झा, राजीव मिश्रा, राकेश रौशन, प्रवीण कुमार झा कारू , जितेंद्र झा, कुंदन ठाकुर, वेणु चौबे, सोनी सिंह, अमरेंद्र कुमार अमर, कुंदन ठाकुर, सोनी सिंह, ध्रुव सिंह आदि मौजूद थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर

रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


*आज 26 नवंबर भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लालू शर्मा के नेतृत्व में नशा मुक्ति हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया,उक्त नशा मुक्ति जागरूकता रैली के आज के संयोजक डॉक्टर प्रोफेसर सलाउद्दीन आहसन थे,तो कार्यक्रम की व्यवस्था में महासचिव रवि प्रकाश बुधिया सचिव चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल एवं संजय साह कर रहे थे,अध्यक्ष लालू शर्मा ने कहा हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं उपमुख्यमंत्री महोदय खुद और हमारे बिहार की सरकार भी चाहती है कि प्रत्येक परिवार नशा मुक्त हो,समाज का प्रत्येक तबका वर्ग के परिवारों से नशा खत्म हो,और संपन्नता शिक्षा प्रत्येक घर में विराजमान हो,भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष की भी यही सोच है और इसीलिए हम लोगों ने सड़कों पर उतर कर बैनर पोस्टर एवं रैली के माध्यम से हजारों लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है,नशा घर को ही नहीं पूरे समाज और सामाजिक व्यवस्था को बर्बाद कर देता है,यह विनाश की प्रथम सीढ़ी है जिस पर चढ़ने वाला अंतिम सीढ़ी तक बर्बादी ही बर्बादी प्राप्त करता है,अतः भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स अपनी नागरिक जिम्मेदारी एवं सामाजिक कर्तव्य को समझते हुए आम आवाम से विनती प्रार्थना आग्रह करता है की हर एक दूसरे का साथ हाथ पकड़ कर नशा मुक्त समाज में सहयोग दें और नशे की लत अगर किसी हाथों को है तो उसे हाथ पकड़ कर रोक दें,राष्ट्रीय हित की बात करें राष्ट्रीय हित के कार्य करें, इसी महान मनसा के साथ हिंदुस्तान का प्रत्येक नागरिक अपना नागरिक धर्म समझें और धरातल पर समाज हितेषी कार्य करें!!*

*अध्यक्ष:- लालू शर्मा (चेंबर ऑफ कॉमर्स भागलपुर)*


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


कंट्रोवर्शियल क्वीन शर्लिन चोपड़ा के हाथो हुआ रैपर हितेश्वर का रैप सांग 'जब से भइलू जवान' रिलीज़ 


मुम्बई 25 नवंबर 2022 ! कई दिनों से सुर्खियों में रही शर्लिन चोपड़ा शामिल हुई मशहूर भोजपुरी रैपर हितेश्वर के नए रैप सांग के लॉन्चिंग पर। इस मौके पर शर्लिन चोपड़ा के इस गाने को सुना और अपनी खास प्रतिक्रिया भी शेयर की। शर्लिन चोपड़ा ने सॉन्ग 'जब से भइलू जवान' के रैप अंदाज को खूब पसंद किया और जमकर तारीफ़ की। शर्लिन चोपड़ा ने गायक और एक्टर हितेश्वर की भी जमकर तारीफ़ की साथ ही गाने के निर्माता संजय भूषण पटियाला और डायरेक्टर शिवा देवनाथ की भी सराहना की। वही शर्लिन चोपड़ा ने इस गाने को अपने अंदाज में गुनगुनाया भी,जिसे सुनकर मौजूद लोग भी गुनगुनाने लगे। रैपर हितेश्वर का गाने मे साथ दी है गयिका अलीशा खान है .


'जब से भइलू जवान' इस रैप गाना के गायक और एक्टर रैपर हितेश्वर इससे पहले भी कई रैप गाने गा चुके है और अब उनका यह गाना बेहद ही भव्य अंदाज में बनाया गया है जिसे लेकर काफी  उत्त्साह देखा जा रहा है। अपने रैप सांग को लेकर हितेश्वर ने कहा ''मैंने अब तक कई रैप गाने भोजपुरी में गाये है लेकिन इस गाने के लिए मेरी उत्त्साह काफी ज्यादा है क्योंकि गाने को काफी भव्य अंदाज में शूट किया गया है और इस गाने से जुड़े सभी लोगो ने काफी मेहनत भी की है। मुझे पूरा विश्वास है जब यह गाना दर्शको के बीच आएगा तो दर्शक इस गाने पर झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। ''


https://youtu.be/25Jgw8CpSXM


वही गाने के निर्माता संजय भूषण पटियाला जिन्होंने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मो का प्रचार प्रसार किया है वे इस गाने को निर्माता है जिसे लेकर उन्होंने कहा ''भोजपुरी इंडस्ट्री में रैप सांग का चलन अब तक बेहद ही कम देखने मिल रहा है लेकिन आने वाले समय में लोग रैप सांग पर जरूर झूमेंगे। मेरी यही कोशिश रहती है की दर्शको तक एक अच्छा मनोरंजक गाना लेकर आउ, वही हितेश्वर में मुझे वह क़ाबलियत नजर आती है की वह भोजपुरी  एक सुपरस्टार रैपर बनकर जल्द उभरेंगे। ''


'जब से भइलू जवान' गाने में हितेश्वर के साथ सोनिया प्रजापति, निकिता शर्मा राजपुरोहित, शीबा शेख और अंजलि सिंह है। जिनका जबरजस्त अंदाज गाने में देखने मिलेगा। वही गाने के निर्देशक शिवा देवनाथ ने भी गाने को भव्य अंदाज में शूट करने की हर जोर कोशिश की है। 


'जब से भइलू जवान' गाने के लॉन्चिंग के मौके पर शर्लिन चोपड़ा, दिलीप सेन सहित भोजपुरी के तमाम अन्य चेहरे शामिल हुए।

संवादाता - शाहिद आलम

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


पवन सिंह की फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का ट्रेलर कल आएगा एवरेस्ट म्यूजिक कंपनी से

 

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह Pawan Singh की भोजपुरी फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का ट्रेलर कल आएगा एवरेस्ट Everest म्यूजिक कंपनी से । पावर स्टार पवन सिंह को चाहनेवाले उनकी फिल्मो को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिये जल्द रिलीज़ की मांग भी मेकर्स से करते है। ऐसे में कल यानी 26 नवंबर को पवन सिंह ही फिल्म ''कइसे हो जाला प्यार'' का ट्रेलर आउट हो जायेगा सुबह 7:15 बजे । फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया गया था जिस को दर्शको ने बहुत सराहा था । फिल्म में आठ गाने है जिस में कई गाने पवन सिंह ने खुद गाये है फिल्म का निर्देशन जगदीश शर्मा jagdish sharma ने किया है। एवरेस्ट म्यूजिक कंपनी की यह पहली फिल्म है जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही है। एवरेस्ट म्यूजिक कंपनी मराठी इंडस्ट्री में बहुत बड़ी कॉरपरेट कंपनी है जो कई सालो से फिल्मो का निर्माण कर रही है अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख चुकी है पवन सिंह की फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' से। तो अब जो पवन सिंह के फैन है वो  एवरेस्ट Everest म्यूजिक चैनल को अभी से सब्सक्राइब कर ले ट्रेलर देखने के लिए। 


बात करे फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' की तो इस फिल्म में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी Kajal Raghwani मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। काफी समय बाद पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी एक साथ बड़े परदे पर धमाल मचाने वाली है और अभी से यह अंदाजा लगाया जा रहा है की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।  फिल्म को लेकर पावर स्टार पवन सिंह ने कहा '' मुझे इस फिल्म को लेकर काफी ख़ुशी है और मुझे पूरा यक़ीन है की यह फिल्म दर्शको को काफी पसंद आएंगी क्योंकि इसमें मनोरंजन का पूरा मसाला है। साथ ही बैनर गीता देवतोष सिने विजन ने इस फिल्म को लेकर बेहद ही खास सोच रखी है और मुझे इस टीम के साथ और इस बैनर के साथ काम करके बहुत ख़ुशी हुई है। फिल्म रिलीज़ को लेकर सभी तैयारी हो चुकी है एक से बढ़कर एक गाने मैंने इस फिल्म में गाये है जो आप लोगो को पसंद आयेगी।


गीता देवतोष सिने विजन प्रस्तुत पवन सिंह और काजल राघवानी की फ़िल्म ‘कइसे हो जाला प्यार’ एक साथ बॉक्स ऑफिस पर कमबैक कर रही है। फ़िल्म में रोमांस के साथ रोमांच का भी तड़का है। फ़िल्म के निर्माता राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार सिंह और निर्देशक जगदीश शर्मा हैं।


फ़िल्म ‘कइसे हो जाला प्यार’ के शानदार गानों में संगीत छोटे बाबा, छोटू रावत और आजाद सिंह ने दिया है। गीतकार आजाद सिंह, चंदन यदुवंशी, रजनीश चौके और विनय निर्मल हैं। कहानी मनोज के कुशवाहा ने लिखी है। डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। संकलन दिनेश का है। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह और सह निर्देशक ललित शुक्ला, अब्दुल रहमान और संजू बिष्ट है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। आर्ट नाजिर शेख, एक्शन मल्लेश और कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं। 

संवादाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 संवादाता .फैजूल शेख 





अमित कुमार चौधरी

संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष

 *लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी* 


 *प्रेषित,* 


 *माननीय प्रधानमंत्री महोदय,* 

भारत सरकार नई दिल्ली।


 *विषय : ऑनलाइन (Ludo) king लूडो कंपनी खेल के माध्यम से भारत के ऊर्जा शक्ति को भ्रमित और नाश करने के तहत* ।


 *महाशय,* 


भारत एक अध्यात्मिक देश है जिसकी परिणीति स्वयं की विकास के लिए है जिसके दायरे में भारत में सुख, शांति, समृद्धि की संभावना बनती है और विश्व के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करती है जीवन जीने की कला का भारत का ध्येय है। 

वसुधैव  कुटुम्बकम।


लेकिन लूडो किंग कंपनी के द्वारा ऑनलाइन जो खेल,खेला और खेलबाया जा रहा है इस कंपनी के चक्कर में कितने घर बर्बाद हो चुका है, कितने परिवार रोड पर आ चुका है, देश के अंदर जुआ का माहौल बन गया है कितने लोग लाखों रुपए जुआ में हार चुके हैं वो भारत के ऊर्जा शक्ति का अपव्याय है।

जिसमें स्वयं के नाश के साथ-साथ भारत का विनाश भी संभावित है।


इसलिए राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार और माननीय न्यायमूर्ति मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट महोदय से *लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी* स्वयं और देश के जनता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य बोध में आप सबों से आग्रह करती है इसे अविलंब बंद कराया जाए और ऐसी संस्थाओं पर अविलंब कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि जनता का कल्याण हो अगर समय सीमा में उचित कार्रवाई आप सबो द्वारा नहीं की गई तो पूरे भारत में जन आंदोलन के द्वारा इसे रोका जाएगा इसकी सारी जवाबदेही आप सबों की होगी ।

और की गई कार्यवाही की सूचना हमें भी दे।



इसके लिए आप सभी को धन्यवाद।

सूचनार्थ तथा आवश्यक कार्यवाही  हेतु।


 *प्रतिलिपि,* 


1. माननीया राष्ट्रपति महोदया,

    भारत सरकार नई दिल्ली।

2. माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय, सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली।

3. माननीय मुख्यमंत्री महोदय,

महाराष्ट्र सरकार।

3. माननीय विकास जयसवाल लूडो कंपनी संस्थापक महाराष्ट्र।



 *प्रेषक,* 


अमित कुमार चौधरी

संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष

 *लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी*

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती सिद्धेश्वरी देवी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी एक लाख रूपये की सहायता राशि


का चेक


पटना, 23 नवम्बर 2022 :- आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती सिद्धेश्वरी देवी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को सौंपा।


मुख्यमंत्री ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने के लिये धन्यवाद दिया एवं उन्हें अपनी शुभकामनायें दीं।

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top