भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
भागलपुर जिला परिषद
भागलपुर
रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
निज संवाददाता
******************
26 नवंबर 2022/भागलपुर: आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को स्थानीय बिहार पेंशनर समाज कचहरी परिसर भागलपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 24 वें महाधिवेशन के फैसले की रिपोर्टिंग किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद कॉ० नागेन्द्र नाथ ओझा, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉ० ओम प्रकाश नारायण यादव और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधान पार्षद कॉ० संजय कुमार का भागलपुर में प्रथम आगमन पर उनलोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव कॉ० नागेन्द्र नाथ ओझा ने कहा कि-" भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24 वाॅं महाधिवेशन विजयवाड़ा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश को दक्षिण पंथ की ओर ले जा रही है। देश में फासीवादी ताकतों का हमला जारी है। संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। जनता इन सवालों पर आंदोलन कर रही है। मोदी सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। जाति और धर्म के नाम पर समाज में उन्माद पैदा करके लोगों को आपस में लड़ा रही है। उन्होंने आगे कहा कि- मोदी सरकार झूठ बोलती है उन्होंने जनता से जो भी वादे किए उसे पूरा नहीं किया। मजदूरों के कानून को बदल दिया किसानों के हितों के खिलाफ कानून लागू करने का प्रयास किया। दरअसल वह कारपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पूंजीवाद संकट में है। पूरी दुनिया में पूंजीवाद ताकते इस संकट से उबरने के लिए युद्ध का सहारा लेती है। पूरी दुनिया में कई देशों में इस तरह की घटनाएं हो रही है। पूंजीवाद से परेशान जनता समाजवाद में अपना भविष्य देख रही है।
राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉ० ओम प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि-भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करके तानाशाही लागू कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को जनता के सामने आकर कहना पड़ा कि लोकतंत्र खतरे में है। संविधान को भी यह सरकार बदलना चाहती हैं और आर० एस० एस० के इशारों पर यह काम कर रही है। जनतांत्रिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने महाधिवेशन में यह प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है कि भाजपा के तानाशाही व्यवस्था को खत्म करने के लिए विपक्षी एकता को कायम किया जाय इसलिए हमारा नारा है भाजपा हटाओ देश बचाओ और केंद्र में लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष ताकतों की सरकार बनाओ।
राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार ने कहा कि- देश में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है इसके लिए हमें अपने शहीदों एवं पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलकर जुझारू कम्युनिस्ट आंदोलन चलाने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला सचिव डॉ सुधीर शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला सचिव कॉमरेड ब्रह्मदेव यादव, सीताराम राय, देव कुमार यादव, छोटे लाल यादव राजेंद्र कुमार, गोपाल राय अभिमन्यु मंडल , जूली शर्मा, अवधेश राय, राजकिशोर मंडल, शिवचंद्र सिंह, चंद्रशेखर मंडल, हिमांशु कुमार, गणेश सिंह ,अशोक यादव सचिन कुमार, संतोष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुधीर शर्मा, पूर्व जिला सचिव
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भागलपुर


0 comments: