thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


1 दिन में 2.5 मिलियन हुआ अंकुश राजा-शिल्पी राज का सांग 'लईका सीधा साधा', नीलम गिरी और पल्लवी गिरी का जलवा


भोजपुरी इंडस्ट्री में बदलाव की लहर लाने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के द्वारा सुपर स्टार सिंगर अंकुश राजा, शिल्पी राज, ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी और पल्लवी गिरी का बवाल वीडियो सांग लईका सीधा साधा रिलीज होते ही वायरल हो गया है। 1 दिन में 2.5 मिलियन व्यूज क्रॉस कर गया है। इस वीडियो में लड़कियां रंगदारी करती हुई दिख रही हैं। इस अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से गाने को इतने व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से 3 मिलियन क्लब में शामिल होने जा रहा है। अब तक के काफ़ी महंगे म्यूज़िक वीडियो को ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर रवि पंडित ने निर्देशित किया है और इसके वीडियो में उनकी कॉमेडी टाइमिंग भी खूब गुदगुदा रही है।

इस गाने को बड़ी खूबसूरती से लिखा गया है। "आजकल की लईकी रंगदार "लईका सीधा साधा"। इसीलिए यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।

अंकुश राजा इसमे सीधे सादे लड़के के रोल में हैं जबकि नीलम गिरी और पल्लवी गिरी बाइक चलाती हैं और लड़कों की तरह रंगदारी करती नजर आ रही हैं। 


लिंक

https://youtu.be/Fd_mlPJw9UM


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस धमाकेदार सांग का टीज़र जबसे रिलीज किया गया है लोग गाने का इंतजार कर रहे थे। सांग में नीलम गिरी जितनी हसीन और अमेजिंग लग रही हैं, उतनी ही खूबसूरत पल्लवी गिरी भी दिखाई दे रही हैं। अंकुश राजा का स्टाइल डैशिंग है। गाना बेहद भव्य रूप से शूट किया गया है जिसमे डांस, लोकेशन, कॉस्ट्यूम, डांसर्स और स्टाइल का ऐसा मिक्सचर है कि गाना देखते समय आप की नजरें एक सेकंड के लिए भी नहीं हट सकती।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस धमाल सांग में नीलम गिरी का जलवा और उनका कातिलाना डांस मदहोश कर रहा है और पल्लवी गिरी की अदाओं से दर्शक क्रेजी हुए जा रहे हैं। अंकुश राजा का बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस और उनकी एनर्जी तो लाजवाब है। सुपरस्टार अंकुश राजा व शिल्पी राज की आवाज में इस बवाल सॉंग के निर्माता रत्नाकर कुमार, डायरेक्टर रवि पंडित हैं। बोस रामपुरी ने गीत लिखा है, आर्या शर्मा का संगीत है। कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


9 सितंबर को रिलीज होगा अंतरा सिंह प्रियंका और सुनील वारियर की आवाज में एक बेहतरीन देवर भाभी का नोकझोंक भरा सॉन्ग और रानी का धमाकेदार डांस हरियार हरियार चूड़िया.

भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका और सुनील वारियर का धमाकेदार वीडियो कुमार गौरी म्यूजिक भोजपुरी चैनल से 9 सितंबर सुपर 6:15 बजे को आ रहा है इसका पोस्टर आज रिलीज हो चुका है और बहुत पसंद किया जा रहा है लोगों के बीच में इस गाने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस गाने के गाने में म्यूजिक दिया है बहुत ही अच्छी म्यूजिक डायरेक्टर शुभम यादव और लिरिक्स भोजपुरी फिल्मों में सॉन्ग देने वाले सत्या सावरकर का है और इसके प्रोड्यूसर मंतोष कुमार पंडित जी हैं और यह सॉन्ग कोको रिकॉर्डिंग स्टूडियो गोरेगांव वेस्ट मोतीलाल एक नंबर के स्टूडियो में फेमस स्टूडियो मैं रिकॉर्ड किया गया है यह गाना साफ सुथरा देवर भाभी के नोकझोंक पर आधारित है अश्लीलता से बहुत दूर है इसे फैमिली के साथ दोस्तों के साथ सुन सकते हैं.

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


नुक्कड़ नाटक "गावँ रा विकास"से लोगों को किया जागरुक


जिला सिरमौर के विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत चाकली व बनेठी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गीतों और नुक्कड़ नाटक से लोगों तक पहुंचाया।

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक “गांव रा विकास“  में मनोरंजक तरीके से लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत सरकार युवाओं को ₹60  लाख तक की परियोजना लगाने के लिए 25 प्रतिशत उपदान दे रही है जबकि महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा विधवाओं को 35 प्रतिशत  दिया जा रहा है तथा 40 लाख तक के ऋण पर 3 वर्ष तक 5 प्रतिशत उपदान भी दिया जा रहा है। नाटक में फिश्का राम व रीडकु राम के किरदार से मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हिम केयर योजना में ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज व प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना की जानकारी दी ।

विकास खण्ड संगडाह  की पंचायत रजाना व  बाऊनल काकोग  में सरस्वती कला मंच, विकास खण्ड पच्छाद के  नारग  और चमैन्जी  में  धालटा कला मंच, विकास खण्ड राजगढ़ के  कोटलाबांगी  व डीम्बर  में चेष्ठा कला मंच,विकास खण्ड पांवटा साहिब  के गोजर  व निहालगढ में नितिका कला मंच तथा विकास खण्ड शिलाई  के ग्राम पंचायत बकरास व मिल्लाह के गांव मानल  में लोक सांस्कृतिक  कला मंच के कलाकारों ने सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को  गीतों व नाटक के माध्यम से लोगों को जानकारी दी और लोगों से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।



Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

                           


सदा याद किए जाएंगे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद जी: अश्विनी चौबे


पटना,9 सितंबर 2021


केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहलगांव में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के परिजनों से मिले, उन्हें ढाढस बंधाया। इसके पूर्व, सदानंद सिंह के पार्थिव शरीर पर उन्होंने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


श्री चौबे ने कहा कि सदानंद जी को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन बिहार की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसे निकट भविष्य में भरना मुश्किल है। वे बड़े भाई समान थे। उनसे पारिवारिक संबंध था। पूरे बिहार में उनकी लोकप्रियता थी। कुशल प्रशासक एवं जनप्रिय नेता थे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे कहलगांव घाट पर उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

 

                     


वेद प्रकाश,मीडिया प्रभारी,

श्री अश्विनी कुमार चौबे,

राज्यमंत्री,

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,भारत सरकार

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


बाँका दक्षिणी से जिला परिषद के लिये सीताराम साह ने भरा नामांकन पर्चा,:कहा मिल रहा अपार जनसमर्थन।*


रिपोर्ट:बाँका



गुरुवार को बांका अनुमंडल कार्यालय में निर्धारित स्क्रुटनी को सीएम आगमन के कारण स्थगित कर दिया गया जबकि एडिशनल रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन की प्रक्रिया जारी रही।वहीं बांका दक्षिणी सीट से जिला परिषद पद के लिए सीताराम शाह ने अपना नामांकन दाखिल किया । जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है और इसी समर्थन के बलबूते इस बार वे चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखाने उतरे हैं। ताकि जीतकर जनसेवा के कार्य को आगे बढ़ा सकें। इस दौरान उनके समर्थन में जिला परिषद सदस्य रणवीर यादव,सुरेश प्रसाद साह ,मंगल किस्कू, गोविंद यादव, प्रभास मंडल, परमानंद मंडल, संजय यादव, शंकर यादव, झगरु यादव ,झकसू यादव,चंद्रशेखर यादव, विनोद यादव, मनोज यादव,मुन्ना तिवारी, शुभम आनंद, राजीव यादव,बेदानंद यादव, अमित यादव समेत अन्य समर्थक भी मौजूद रहे । 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


बाढ़ राहत में नीतीश-भाजपा सरकार की धोखाधड़ी के खिलाफ भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन*


*बाढ़ का हो स्थायी निदान, प्रभावितों को मिले सहायता व फसल नुकसान का मुआवजा*


9 सितम्बर 2021, सहेबगंज, नाथनगर


       बाढ़ राहत में नीतीश-भाजपा सरकार की धोखाधड़ी के खिलाफ भाकपा-माले ने आज स्थानीय साहेबगंज के बिनटोली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने झंडे बैनर से लैस होकर  नीतीश-भाजपा सरकार में विरोध में नारे लगते हुए मौके पर बाढ़ का स्थायी निदान करने, बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि व फसल मुआवजा देने की मांग की। साथ ही बाढ़ राहत वितरण को लेकर प्रशासन द्वारा झूठा आंकड़ा पेश किए जाने से खफा बाढ़ प्रभावितों ने चम्पानगर-सराय मुख्यमार्ग पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।


       प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले के नगर प्रभारी सह ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, जिला कमिटी सदस्य विष्णु कुमार मंडल व साहेबगंज ब्रांच सचिव वीरबल यादव ने की।


       प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के नगर प्रभारी सह ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि बाढ़ राहत वितरण के सवाल पर नीतीश-भाजपा प्रशासन का दावा झूठा है। शहर सहित जिले के हजारों बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि का भुगतान नहीं हुआ। झूठा आंकड़ेबाजी  कर प्रशासन लोगों को गुमराह कर रही है। जमीनी हकीकत उससे बिल्कुल उलट है। राहत शिविर के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गयी। पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद ही अचार संहिता का बहाना बनाकर समुदाययिक रसोई को बन्द कर दिया गया। सहायता राशि के लिए शहरी बाढ़ पीड़ित अंचल कार्यालय व नगर-निगम कार्यालय का चक्कर काट रहें हैं।

       उन्होंने बताया कि नाथनगर अंचल अंतर्गत नगर निगम वार्ड – 9, 10, 1 के साहेबगंज, मोहनपुर, साकम, लालूचक, बुद्धुचक आदि मोहल्लों में प्रायः हर साल बाढ़ आता है और हर साल इसकी यही स्थिति होती है।  सरकार और प्रशासन से कई बार अनुरोध किए जाने के बाद भी बाढ़ के स्थायी निदान के लिए पहलकदमी नहीं ली गयी। इन प्रभावितों में ज्यादातर लोग खेतिहर, पशुपालक व दैनिक मजदूर है। इन परिवारों के पास तत्काल ना खाने-पीने का सामान है ना पशुओं के लिए चारा। लोग फांकाकशी करने के लिए मजबूर हैं।


       भाकपा-माले मांग करती है कि–

शहर के वार्ड 9, 10, 1, 16 आदि के मोहल्लों को बाढ़ से बचाने का स्थायी उपाय किया जाय। सभी बाढ़ प्रभावितों को अविलम्ब सहायता राशि का भुगतान किया जाय और फसल क्षति मुआवजा दिया जाय साथ ही जिनलोगों का घर ढह-गिर गया है उन्हें आवास अनुदान दिया जाय।


       प्रदर्शन में भाकपा-माले के नगर प्रभारी सह ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, जिला कमिटी सदस्य विष्णु कुमार मंडल, साहेबगंज ब्रांच सचिव वीरबल यादव, प्रकाश यादव, संतोष कुमार, पिंटू यादव, गुंजन देवी, बद्री तांती, पूनम देवी, रंजू देवी, गंगा यादव, कंचन देवी, विनोद विश्वकर्मा, बबलू ठाकुर, अमृत ठाकुर, संतोष साह, प्रभु महतो, शंकर यादव, रूपनी देवी, चिंता देवी, अनिता देवी, जयमाला देवी, दुर्गा देवी, हीरा देवी, बुट्टी यादव, महेश यादव, समुद्रा देवी, रामदेव यादव, गोविंद तांती, बालेश्वर यादव, हाबो देवी, सारो देवी आदि बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष शामिल हुए। 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


भारतीय मजदूर संघ  के द्वारा,केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भागलपुर जिला इकाई द्वारा सैकड़ों की संख्या में रेलवे स्टेशन चौक भागलपुर से प्रदर्शन  करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय भागलपुर के समक्ष  प्रदर्शन किया गया। एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से बेतहाशा महंगाई पर रोक लगाना , 

एलपीजी गैस मुल्य वृद्धि पर रोक लगाना, तथा पेट्रोल , डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना एवं खाद्य सामग्री एवं अन्य वस्तुओं पर लागत मूल्य अंकित करना  शामिल है। अन्य मांगों में रेलवे  तथा अन्य सभी सम्बद्धित औद्योगिक इकाइयों को बेचने तथा निजीकरण को रोकने की भी मांग की गई । प्रदर्शन का नेतृत्व राजेश लाल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, सुरेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री चितरंजन पांडेय जिला मंत्री भागलपुर, श्री राकेश पटेल पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ जोनल संगठन मंत्री, श्री शुभेन्दु जोनल सहायक मंत्री पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ श्री प्रवासचंद्र  झा अध्यक्ष भागलपुर पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ, रंजीत गुप्ता, सज्जन सिन्हा, अशोक ताती , शंकर ताती भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ भागलपुर इसके अतिरिक्त सैकड़ों कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पूरे देश में सभी जिला मुख्यालय पर भारतीय मजदूर संघ एवं उनके सभी अनुषांगिक संगठन द्वारा आंदोलन कर जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी दिया गया।

राकेश कुमार पटेल 

जोनल संग़ठन मंत्री/शाखा सचीब 

पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ भागलपुर

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद बाबू के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी मायुसी 

            बाँका। भागलपुर जिला के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से नौ (9) बार प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के आकस्मिक निधन से यहाँ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी मायुसी देखी जा रही है। 

                   इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि सदानंद बाबू के निधन से पार्टी में जो सुनापन आया है उसे भर पाना असंभव तो नहीं लेकिन आसान भी नहीं है। 

             बाँका जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा राधा झा ने कहीं कि सदानंद बाबू बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के अलावा विभिन्न विभागों के मंत्री रहते हुए बिहार के विकास में सराहनीय योगदान दिया। 

               बाँका जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो आजम सईद ने कहा कि सदानंद बाबू काफी नेक दिल इंसान थे। उन्होंने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार 1975 में कांग्रेस के टिकट पर विजय प्राप्त किया था। वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विधान सभा के अध्यक्ष सहित कई मंत्रालयों का भी कार्य भार संभाले। उनके निधन से हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक निर्विवाद गार्जन खो दिया है। 

             कमला कान्त झा, संजय झा, मृत्युजंय कुमार घोष, विश्वजीत कुमार सिंह, सुवोद कुमार मिश्र, मनीष कुमार घोष, सीताराम राय, सुरेन्द्र कुमार यादव सहित अनेक नेताओं ने कहा कि सदानंद बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हमलोग उनके बिचारों पर चलें।  * के पी चौहान, बाँका।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 झारखंड जमशेदपुर


गोलमुरी 10 नंबर बस्ती कमेटी द्वारा गठन किया गया जिसमें नगर के मंत्री पद स्थापित राकेश कुमार जी के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें गोलमुरी क्षेत्र 10 नंबर बस्ती के गुरुद्वारा समीप इस बैठक में चुनाव के अंतर्गत 10 नंबर बस्ती के अध्यक्ष दिनेश पांडे पदस्थापित दिया गया और उपाध्यक्ष अजय रजक

महासचिव रामाधार सिंह यादव यह पदस्थापित सदस्यों को क्षेत्र के किसी भी तरह के कार्यवाही या किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के उपरांत विधायक श्री सरयू राय के माध्यम से घोषणा पुष्टि की गई है जिसमें जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद और बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण शामिल हुए थे.


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

केंद्रीय राज्यमंत्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष खा.श्री कपिल पाटिल जी व आमदार श्री महेश चौघुले जी के मार्गदर्शन में तथा जिल्हा अध्यक्ष श्री संतोष शेट्टी जी के नेतृत्व में तथा भारतीय जनता पार्टी, भिवंडी शहर जिल्हा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष श्री प्रवीण मिश्राजी द्वारा श्री कृष्णा ज. हलवाई व श्री मंगेश एल. यादव जी की पक्ष के प्रती काम व निष्ठा को देखते हुए आज पदोन्नति कर उत्तर भारतीय मोर्चा महासचिव पद की जिम्मेदारी दिया गया साथ मे  उपाध्यक्ष श्री बिपिन पांडेय जी , सदस्य श्री मो. अहमद अंसारी जी को जिम्मेदारी दिया गया। 

इस समय जिल्हा सचिव श्री बालमुकुंद शुक्ला जी , प्रसिद्ध प्रमुख श्री पी. डी. यादव जी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

संवाददाता - फैजूल शैख़ 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भगवानपुर प्रखण्ड अंतर्गत शर्मा अमर गाँव में ब्राइट फ्यूचर संस्था के द्वारा क्रिप्टो रिलीफ फण्ड के तहत वाढ़ से पीडित 50 परिवार को राशन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है








मुज़फ़्फ़रपुर से मोहम्मद आरीफ अंसारी की रिपोर्ट



भगवानपुर प्रखण्ड अंतर्गत शर्मा अमर गाँव में ब्राइट फ्यूचर संस्था के द्वारा क्रिप्टो रिलीफ फण्ड के तहत वाढ़ से पीडित 50 परिवार को राशन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है।

संस्था के सचिव रंजन कुमार गिरि ने बताया कि 'निःस्वार्थ भाव से परहित सेवा ही मानव धर्म है। वाढ़ एवं जल जमाव से लोगों का जीवनयापन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को मुलभुत सुविधाओं जैसे खाना-पीना, स्वास्थ्य एवं आवागमन में लोगों को बहुत जादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए हमारे संस्था ने बिहार के वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, दरभंगा, पुर्वी चंपारण, मधुबनी झारखण्ड, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश आदि जगहों पर  शिविर का आयोजन कर लोगों का कठिनाई को दूर कर रही है। एवं लोगों के जरूरतो को पूरा कर रही है। सभी सक्षम लोगों से इस त्रासदी की घड़ी में जरूरतमंद लोगों को मदद करने के लिए अपील भी किए। राशन कीट का डिटेल्स:-1.  चावल- 5 किलो, 2. आटा- 10 किलो, 3. मिक्स दाल- 2.5 किलो, 4. दलिया- 1 किलो, 5. चिनी- 1 किलो, 6. चायपत्ति- 500 ग्राम, 7. पोहा- 1 किलो, 8. नमक- 1 किलो, 9. मसाला- 1 किलो, 10. बिस्कुट- 2 पैकेट, 11. नैपकिन पैड

सामग्री वितरण कार्यक्रम मे रंजन कुमार गिरि के साथ मे कार्यकर्ता नवीन कुमार, नितिश कुमार, कुशेश्वर गिरि, सुबोध गिरि, अभिषेक कुमार, अमरनाथ गिरि, राकेश गिरि,  समेत दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद होकर राहत कार्यक्रम को सफल किये।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


राहुल सिंह, तनुश्री की भोजपुरी फिल्म छैला संदु का ट्रेलर कल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से होगा रिलीज




रैबल हीरो राहुल सिंह और सिनेतारिका तनु श्री के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म छैला संदु का ट्रेलर कल 7 सितंबर को सुबह 6 बजे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होने जा रहा है। बता दें कि "जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन" की पहली भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू के सभी राइट्स "वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स" के पास हैं।

फिल्म छैला संदु - ए ट्राइबल लव स्टोरी हर वर्ग के दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु बनाई गई है। सुपरहिट भोजपुरी फिल्म प्लेटफॉर्म नं० 2 से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बना चुके राहुल सिंह एक बार फिर रुपहले पर्दे पर काफी अलग किरदार से खूब धमाल मचाने वाले हैं। उनके साथ तनु श्री अपनी मोहक अदा से दर्शकों का मन मोह लेंगी। 

फ़िल्म के पोस्टर में राहुल सिंह बांसुरी बजाते दिख रहे हैं वहीं तनुश्री अपनी आकर्षक मुस्कान से पागल कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म छैला संदु - ए ट्राइबल लव स्टोरी दर्शकों को खूब रोमांचित करने वाली है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड के खूबसूरत क्षेत्रों में की गई है। यह फिल्म हर पहलू पर काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माई गयी है। फिल्म के निर्माता राजेंद्र बगड़िया हैं। सह निर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन हैं। फिल्म के निर्देशक संजय आर निषाद हैं, जिन्होंने बहुत ही अच्छी फिल्म की मेकिंग की है। लेखक मनोज कुमार शर्मा हैं। संगीतकार उमेश मिश्रा तथा गीतकार मुकेश सावन हैं। छायाकार इमरान अंसारी हैं जबकि नृत्य निर्देशक स्वर्गीय मयंक श्रीवास्तव, संतोष सर्वदर्शी हैं। मारधाड़ सुयोग रिजाल, कला सतीश गिरी का है। सहायक निर्देशक व प्रोडक्शन मैनेजर बीरेंद्र सिंह और मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह हैं। एडिटर धरम सोनी, संवाद लेखक अगस्त आर साहब हैं। फिल्म प्रचारक समरजीत सिंह व रामचन्द्र यादव, कुमार यूडी हैं। मुख्य कलाकार राहुल सिंह, तनु श्री, आनंददेव मिश्रा, उदय श्रीवास्तव, गोपाल राय, माया यादव, आशा चौहान, राहुल सिंह राज, उज्ज्वल कुमार रॉकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू आदि हैं। स्पेशल सांग में आकांक्षा दूबे जलवा बिखेरने वाली हैं।  

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


धोरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  चंदाडीह पंचायत के कुसमी गांव से मुख्य प्रत्याशी विभूति कुमार सिंह ने आज नॉमिनेशन देकर महादेव मंदिर पहुंचा महादेवा मंदिर में पहुंचकर अपने सभी सहयोगी के साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में 5 केजी लड्डू का भोग लगाया और अपने इस पंचायत की कठिन परीक्षा में पास होने की मनोकामना भी मांगे विभूति कुमार सिंह काफी प्रतिष्ठित व्यक्ति है Vakil bhi hai अमीन भी है और चंदा डी पंचायत में बहुत अच्छी पकड़ भी है वही धोरैया में नॉमिनेशन के दौरान काफी भीड़ देखने को मिला लेकिन किसी के चेहरे पर मास्क नहीं दिख रहा है इस कड़कड़ाती धूप में मुखिया पंचायत समिति सरपंच वार्ड एवं सभी कैंडिडेट इस धूप में भी डाटा रहा बांका से बृजेश कुमार मंडल की रिपोर्ट

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top