राहुल सिंह, तनुश्री की भोजपुरी फिल्म छैला संदु का ट्रेलर कल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से होगा रिलीज
रैबल हीरो राहुल सिंह और सिनेतारिका तनु श्री के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म छैला संदु का ट्रेलर कल 7 सितंबर को सुबह 6 बजे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होने जा रहा है। बता दें कि "जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन" की पहली भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू के सभी राइट्स "वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स" के पास हैं।
फिल्म छैला संदु - ए ट्राइबल लव स्टोरी हर वर्ग के दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु बनाई गई है। सुपरहिट भोजपुरी फिल्म प्लेटफॉर्म नं० 2 से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बना चुके राहुल सिंह एक बार फिर रुपहले पर्दे पर काफी अलग किरदार से खूब धमाल मचाने वाले हैं। उनके साथ तनु श्री अपनी मोहक अदा से दर्शकों का मन मोह लेंगी।
फ़िल्म के पोस्टर में राहुल सिंह बांसुरी बजाते दिख रहे हैं वहीं तनुश्री अपनी आकर्षक मुस्कान से पागल कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म छैला संदु - ए ट्राइबल लव स्टोरी दर्शकों को खूब रोमांचित करने वाली है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड के खूबसूरत क्षेत्रों में की गई है। यह फिल्म हर पहलू पर काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माई गयी है। फिल्म के निर्माता राजेंद्र बगड़िया हैं। सह निर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन हैं। फिल्म के निर्देशक संजय आर निषाद हैं, जिन्होंने बहुत ही अच्छी फिल्म की मेकिंग की है। लेखक मनोज कुमार शर्मा हैं। संगीतकार उमेश मिश्रा तथा गीतकार मुकेश सावन हैं। छायाकार इमरान अंसारी हैं जबकि नृत्य निर्देशक स्वर्गीय मयंक श्रीवास्तव, संतोष सर्वदर्शी हैं। मारधाड़ सुयोग रिजाल, कला सतीश गिरी का है। सहायक निर्देशक व प्रोडक्शन मैनेजर बीरेंद्र सिंह और मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह हैं। एडिटर धरम सोनी, संवाद लेखक अगस्त आर साहब हैं। फिल्म प्रचारक समरजीत सिंह व रामचन्द्र यादव, कुमार यूडी हैं। मुख्य कलाकार राहुल सिंह, तनु श्री, आनंददेव मिश्रा, उदय श्रीवास्तव, गोपाल राय, माया यादव, आशा चौहान, राहुल सिंह राज, उज्ज्वल कुमार रॉकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू आदि हैं। स्पेशल सांग में आकांक्षा दूबे जलवा बिखेरने वाली हैं।
संवाददाता - शाहिद आलम


0 comments: