कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद बाबू के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी मायुसी
बाँका। भागलपुर जिला के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से नौ (9) बार प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के आकस्मिक निधन से यहाँ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी मायुसी देखी जा रही है।
इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि सदानंद बाबू के निधन से पार्टी में जो सुनापन आया है उसे भर पाना असंभव तो नहीं लेकिन आसान भी नहीं है।
बाँका जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा राधा झा ने कहीं कि सदानंद बाबू बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के अलावा विभिन्न विभागों के मंत्री रहते हुए बिहार के विकास में सराहनीय योगदान दिया।
बाँका जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो आजम सईद ने कहा कि सदानंद बाबू काफी नेक दिल इंसान थे। उन्होंने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार 1975 में कांग्रेस के टिकट पर विजय प्राप्त किया था। वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विधान सभा के अध्यक्ष सहित कई मंत्रालयों का भी कार्य भार संभाले। उनके निधन से हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक निर्विवाद गार्जन खो दिया है।
कमला कान्त झा, संजय झा, मृत्युजंय कुमार घोष, विश्वजीत कुमार सिंह, सुवोद कुमार मिश्र, मनीष कुमार घोष, सीताराम राय, सुरेन्द्र कुमार यादव सहित अनेक नेताओं ने कहा कि सदानंद बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हमलोग उनके बिचारों पर चलें। * के पी चौहान, बाँका।


0 comments: