thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष पर चलाए जा रहे 20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी विजय मित्रा मंडल द्वारा कोरोना काल में सेवा देने वाले कोरोना योद्धा का सम्मान समारोह स्थानीय आनंदराम ढनढनिया विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर तदोपरांत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर वंदन अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संत आगमानंद जी महाराज ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो श्रीराम को नहीं जानते हैं, जो लोग ऐसा बोलते हैं, शायद वैसे व्यक्ति अपने पांच पीढ़ियों के लोगों को नहीं जानते होंगे। परंतु श्रीराम तो सतयुग काल से कण कण में व्याप्त है। 

मन में राम, तन में राम, जीवन में राम व्याप्त है। 

सेवा करने वाले लोग जिनकी सेवा की जा रही है एवं यहां उपस्थित सबों में ईश्वर का बास है। मैं ह्रदय से सेवा और समर्पण कार्य में लगे कोरोना योद्धा को शुभकामना एवं अशीष देता हूं। 

ये भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, हम सबके सुख एवं स्वस्थ्य की कामना करते हैं।

सर्वे भवंतू सुखिन: सर्वे संतु निरामया! 

सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित् दु:खभाग भवेत!

इस कार्यक्रम में कोरोना काल में जिन लोगों ने चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई, लोगों को घर पर जाकर सुई दवाई देना आदि कार्य करने वाले ऐसे कोरोना योद्धा को सम्मानीत करने का कार्य किया गया।  महादेव रजक, नवल मंडल, मदन जी, सुनील श्रीवास्तव, नरेंद्र जी, अनिल झा, पंडित जी, मनोज जी मुन्ना, संजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, रोहित चौधरी, रंजन झा, संगीता राय, विजय कुमार, राजेश टंडन, संदीप शर्मा, अंजलि घोष, निरंजन सिंह, संजय भट्ट, पवन कुमार खेतान, डॉ प्रीति शेखर, संतोष कुमार, इंदु भूषण झा, विनोद सिन्हा, श्यामल किशोर मिश्रा, सुधांशु भूषण तिवारी, राजीव मुन्ना, आलोक सिंह बंटू, अभय बर्मन, अभय घोष सोनू, दिनेश मंडल, आशुतोष कुमार ढिल्लू, अमरदीप साह, स्वेता सिंह, सुनिधि मिश्रा, धर्मेंद्र बबलू, हेमंत शर्मा, सूरज शर्मा, अनंत प्रसाद सिन्हा, राजेश जैन, वीरेंद्र राय, प्रशांत विक्रम, रोहित ठाकुर, पिंकी बागोरिया, अरविंद झा, चंदन ठाकुर, को अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमारे यहां  पिता का पुत्र के प्रति धर्म, पुत्र का पिता के प्रति धर्म और मानव का मानव के प्रति धर्म जो मानवता का धर्म है। प्रत्येक नागरिक का राष्ट्र के प्रति राष्ट्र धर्म है, और धर्म के अनुसार अपना कर्म करते हैं। धर्म से विमुख होना ही कर्तव्य विमुख होना है। ऐसे घड़ी में हम अपने धर्म और कर्तव्य का पालन करें यही मानवता की सेवा है। प्रीति शेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में ही सेवा भाव दिखता है। विकट परिस्थितियों में भी मानव और समाज की सेवा करना ही हम जैसे कार्यकर्ताओं की पहचान है।

भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिलाध्यक्ष सह भागलपुर विधानसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने कहा कि सेवा ही संगठन है। सेवा और समर्पण अभियान के रूप में लगातार समाज के सभी वर्गों के बीच हम कार्यक्रम कर लोगों का उत्साह एवं स्वाभिमान बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के समय अपने जीवन की प्रवाह किए बिना लोगों की सच्ची सेवा करने वाले ऐसे कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर मैं बहुत अभिभूत महसूस कर रहा हूं। इनके किए कार्यों की तुलना नहीं की जा सकती है।

योगेश पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत मंच से विषय प्रवेश कराकर किया।

नेता हरिवंश मणि सिंह, अभय कुमार घोष सोनू, निरंजन सिंह, विष्णु शर्मा एवं अभय बर्मन ने अपने-अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में विनोद सिन्हा के द्वारा संगठन गीत गाया गया। मंच संचालन डॉ विनय गुप्ता एवं प्रदीप जैन ने संयुक्त रूप से किया। संजय भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, चंदन ठाकुर, सतीश कुमार उर्फ कनेहया झा, अश्वनी जोशी मोंटी, गुड्डू राय, बीरेश मिश्रा, जिया गोस्वामी, भोला मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता बंधु उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 कल दिनांक 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर समस्या निवारण समिति द्वारा अंतिम 24वाॅ वैक्सीनेशन कैंप किया गया।

इसके लिए समस्या निवारण के साथ मिलकर वैक्सीनेशन कैंप करने के लिए हम ए आर अग्रवाल स्कूल के संजय जी का बिरला स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश जी का दस्तक नर्सिंग होम के रोमा कासिम जी का मुजाहिदपुर में कैंप कराने के लिए इम्तियाज हाजी साहब का गौशाला मैं कैंप कराने के लिए गौशाला प्रबंधक श्री गिरधारी जी केजरीवाल का झुनझुनवाला स्कूल की प्रिंसिपल शबनम कुमारी जी का बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव श्री अनिल जी खेतान का एमजी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर के प्रिंसिपल अमरदीप जी का जीवराजका धर्मशाला के प्रबंधक श्री अशोक जी जीवराजका का रानी सती मंदिर के प्रबंधक का राजस्थानी मेढ़ क्षत्रिय सभा के सचिव राजू वर्मा जी का टीएमबी यू की वाइस चांसलर नीलिमा गुप्ता जी का गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के प्रबंधक श्री संजय कुमार जी का एसकेपी विद्या विहार के मणिकांत जी का जन जन तक सूचना पहुंचाने के लिए प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति भागलपुर के सभी पदाधिकारी वेरीफायर एनम का हम तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमारा साथ दिया और शहर से कोरोना को खत्म करने में मददगार साबित हुए। जिला स्वास्थ्य समिति भागलपुर को जरूरत पड़ने पर आगे भी समस्या निवारण समिति उनके साथ खड़ी है।


महासचिव 

रवि प्रकाश बुधिया 

समस्या निवारण समिति


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


   

 

पटना, 02 अक्टूबर 2021:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल श्री फागू चैहान, मुख्यमंत्री श्री नीतीा कुमार ने पटना के गाॅधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विााल आदमकद प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं तित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री नीतीा कुमार ने उनके आदर्शांे को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रमण्डलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज श्री संजय सिंह, जिलाधिकारी श्री चन्द्रोखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

इस अवसर पर सूचना जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।  

माल्यार्पण के पचात् पत्रकारों से बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बापू की जयंती पर हम सब उनके विचारों को याद करते हैं। हम सभी को उनके विचारों पर न सिर्फ आगे बढ़ना है बल्कि नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुॅचाना है ताकि देा आगे बढ़े, दुनिया आगे बढ़े और आपस में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव का माहौल रहे। 

’’’’’’

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व्यवहार न्यायालय नालसा के तहत आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव व्यवहार न्यायालय पटना सिटी में  मनाया गया। 


महात्मा गांधी की त्याग व तपस्या को यह देश कभी नहीं भुल सकता: संतोष कुमार 


नसीम रब्बानी के साथ सुधांशु रंजन की रिपोर्ट 



पटना सिटी  में  विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता अभियान विशेष अभियान भारत का अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा दिवस पर 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। आम जनों को निशुल्क विधिक सहायता का स्वरूप सरकारी खर्च पर अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं मुकदमे की कोर्ट फीस माफ की जाती है। न्यायालय के समक्ष विचाराधीन मामलों में कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य महिलाएं एवं बच्चे मानसिक रोगी एवं विकलांग किन्नर बरिय नागरिक, तेजाब पीड़ित एबं पीड़िता, जनजातीय हिंसा,जाति अत्याचार बाढ़ भूकंप या औद्योगिक विनाश की दशाओं के अधीन सताए हुए व्यक्ति,औद्योगिक 

श्रमिक ,बंदी ऐसे सभी  व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपया से कम हो वैसे व्यक्ति को विधिक सेवा प्राधिकार के तहत निःशुल्क विधिक सहायता का स्वरूप ले सकते है। 


जिला विधिक सेवा प्रधिकरण पटना के लोक अदालत  के कर्मचारी संतोष कुमार ने  महात्मा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली।

लोक अदालत के कर्मचारी संतोष कुमार  ने कहा महात्मा गांधी की देश के प्रति त्याग व तपस्या को कभी भुलाया नहीं जा सकता।बिना हिंसा के किसी भी आंदोलन को हम कैसे जित सकते हैं यह कला क्रांतिकारीयों को उन्होंने ही सिखाया।उनके द्वारा बताई गई शिक्षा बुरा मत कहों,बुरा मत सुनों,बुरा मत देखों आज भी सार्थक हैं।मै तहे दिल से आज उन्हें नमन करता हुं।इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व्यवहार न्यायालय पटना के विनोद कुमार ,पीएलबी स्टाफ एवं अधिवक्ता गण मौजूद थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया गया


   

 

पटना, 02 अक्टूबर 2021:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूूत बनाने का संकल्प लिया गया। 

पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन शास्त्रीनगर पार्क में किया गया। राज्यपाल श्री फागू चैहान, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री तारकिाोर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, विधायक श्री संजीव चैरसिया, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर प्रमण्डलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज श्री संजय सिंह, जिलाधिकारी श्री चन्द्रोखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती-पूजन एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया। 

’’’’’’

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मुख्यमंत्री ने चक्रवाती तूफान के कारण बाढ़ जैसे हालात को देखते हुये पटना, नालंदा एवं नवादा जिले के प्रभावित कई इलाकों का सड़क मार्ग से जायजा लिया, राहत कार्य को लेकर अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश


पटना 02 अक्टूबर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चक्रवाती तूफान के कारण बाढ़ जैसे हालात को देखते हुये पटना, नालंदा एवं नवादा जिले के प्रभावित कई इलाकों का सड़क मार्ग से जायजा लिया। लगभग छह घंटे तक मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों दौरा किया और ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले के बेलछी प्रखण्ड के भीखोचक दरियापुर गांव में पैदल जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर उनके सुझाव भी लिये और अधिकारियों को गांव के पास जलजमाव की स्थिति का स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।


मुख्यमंत्री ने बिंद के पास जिराइन और कुम्हरी नदी में आई उफान के कारण टूटे हुए तटबंध का स्थल पर पैदल जाकर निरीक्षण किया। वहां के ग्रामीणों की समस्याओं को भी मुख्यमंत्री ने गौर से सुना और इसके तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कतरीसराय में सकरी नदी के कारण आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के अंतर्गत पंचाने / धनार्जय नदी के बढ़े


हुये जलस्तर का भी जायजा लिया। पटना लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने रहुई प्रखण्ड अन्तर्गत डिहरा पुल से पंचाने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहाँ चार-पाँच गाँव नदी के बढ़े जलस्तर के


कारण पूरी तरह प्रभावित हुये हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी नालंदा को अविलम्ब सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे नालंदा एवं नवादा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने आये हैं। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए जो भी जरुरी इंतजाम हैं, वे सभी किये जायेंगे।


निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, विधायक श्री जीतेन्द्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस, पटना प्रमंडल आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री हरि प्रसाथ एस० सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 गांधी जयंती पर सराफ कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने नवगछिया स्टेशन पर चलाया स्वच्छता व जागरूकता अभियान


नवगछिया (भागलपुर)। गांधी जयंती के मौके पर शनिवार को स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा नवगछिया स्टेशन परिसर में स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका उद्घाटन नवगछिया स्टेशन के स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस क्रम में महाविद्यालय के एनसीसी ड्रिल इंस्ट्रक्टर तुषार कांत झा के नेतृत्व में कैडेटों और छात्राओं ने स्टेशन परिसर, मुसाफिरखाना, प्लेटफॉर्म इत्यादि क्षेत्रों की सफाई की। 

वहीं मौके पर ही स्टेशन पर यात्रियों को सफाई के लिए जागरूक भी किया। साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर मास्क का उपयोग करने की सलाह भी दी। महाविद्यालय प्रवक्ता राजेश कानोडिया ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में महाविद्यालय एनसीसी के पूर्व केयर टेकर मो खालिद महमूद ने भी कैडेटों की हौसला अफजाई की। वहीं मौके पर पहुंचे आरपीएफ के नए इंसपेक्टर ने सभी कैडेटों को धन्यवाद भी दिया।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने भागलपुर जिला से राहुल झा को भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी बनाये जाने पर भागलपुर भाजपा नेताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है। ज्ञात हो कि राहुल झा स्मृति शेष भाजपा नेत्री साधना झा के पुत्र हैं। स्वयं सेवक संघ पृष्ठभूमि वाले राहुल झा लगातार भाजपा के संगठन में  सक्रिय  रहे है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर द्वारा राहुल झा को नई जिम्मेदारी  देने से भागलपुर का मान बड़ा है।

भाजपा भागलपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, श्यामल मिश्र, विजय कुशवाहा , मुकेश सिंह, रौशन सिंह, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, जिला मीडिया प्रभारी इंदुभूषण झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, प्यारे हिंद, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, उमाशंकर, प्रकाश वर्मा, कुमकुम,   अर्जित शास्वत, प्रीति शेखर, अभय वर्मन, रुबी दास, जिया गोस्वामी, पंकज सिंह, शशि मोदी, सुधीर भगत, गौरव दास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, चुनाव आयोग सेल के जिला संयोजक विनोद सिन्हा, कला संस्कृति मंच के जिला संयोजक राजकिशोर गुप्ता, अल्तमस बिहारी सहित पार्टी नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इनके बनने से किसान मोर्चा और  अधिक मजबूत  होगी।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 टीएमबीयू के चार परीक्षा केंद्रों पर पैट की परीक्षा आज।


कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए  सभी केन्द्रों पर उड़नदस्ता और ऑब्जर्वर नियुक्त।


तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के मुख्यालय स्थित चार परीक्षा केंद्रों पर आज (3 अक्टूबर को) प्री-पीएचडी (पैट)-2021 की परीक्षा आयोजित होगी।

पैट के लिए टीएनबी कॉलेज, बीएन कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और एसएम कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में पैट परीक्षा के संचालन के लिए टीएमबीयू प्रशासन ने सभी चारों परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक आब्जर्बर और फ्लाईंग स्क्वायड का गठन किया है।

टीएमबीयू के प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार ने बताया कि पैट की परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए चारों परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालय स्तर से उड़नदस्ता और ऑब्जर्वर की टीम का गठन कर लिया गया है। प्रतिकुलपति ने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को मास्क से फेस कवर करने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।

टीएमबीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार सिंह और रिसर्च कॉर्डिनेटर डॉ सुदेश जायसवाल ने बताया कि पैट परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही परीक्षा संचालन को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

यह जानकारी पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने दी।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


महाविद्यालय भागलपुर* 


आज दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को मारवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गांधी जी के 151वीं जयंती समारोह  पर  श्रद्धांजलि भी अर्पित किया गया एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के एनएसएस ग्रुप लीडर मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में किया गया । यह कार्यक्रम भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत कार्यक्रम को लॉन्च किया गया है । इस कार्यक्रम में सानू प्रिया, विशाल कुमार एवं अन्य छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।


डॉ. आशीष कुमार मिश्र

कार्यक्रम पदाधिकारी 

राष्ट्रीय सेवा योजना

मारवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments




गांधीजी की जयंती के अवसर पर आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) ने एक अनोखा कार्यक्रम " सेवा पर्मोधर्म "का आयोजन किया गया  ऐसे लोगो को सन्मान किया गया जो लोग अपने कार्य से  मुंबई को स्वच्छ और सुंदर व् सुरक्षित  रखते है। जिनके कारण हम सभ लोगो मुंबई में गंदगी व् अप्रिय घटना से बच्चे रहते है। जो मुंबई के लिए दिन रात अपनी सेवा देने का बहुमूल्य कार्य करते ऐसे सभी लोगो का आज गुलाब का पुष्प देकर आपकी अपनी पार्टी(पीपल्स) ने सत्कार किया. 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 केवल डिग्री बांटना ही नहीं बल्कि छात्रों को स्किल और रोजगार के लिए तैयार करना भी जिम्मेवारी -कुलपति प्रो. हनुमान पाण्डेय!



तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के सिंडीकेट हॉल में सभी संकायों के डीन और पीजी विभागों के विभागाध्यक्षों की एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रभारी कुलपति ने सबसे पहले सभी संकायों के डीन और पीजी हेड से परिचय प्राप्त किया। कुलपति ने खुद भी अपना परिचय दिया।

प्रभारी कुलपति के टीएमबीयू में योगदान के बाद पीजी हेड और डीन के साथ यह पहली बैठक थी।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की मूलभत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था और गतिविधियों को सुदृढ किया जाएगा। एकेडमिक एटमॉस्फियर को और भी बेहतर बनाया जाएगा। सबके सहयोग और टीम भावना से विश्वविद्यालय का विकास किया जाएगा।

कुलपति प्रो. पाण्डेय ने कहा कि हम बदलती हुई परिस्थितियों में कैसे बेहतर सुधार कर सके, इस पर ध्यान देना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का आधार नहीं है। बल्कि उसका सामंजस्य और जुड़ाव रोजगार परक भी होना चाहिए। पठन-पाठन के साथ-साथ रोजगार के अवसर तलाशने होंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है। साथ ही ज्ञान के साथ कलात्मक, सृजनात्मक और रोजगारपरक पर बल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जो ट्रेडिशनल कोर्स पहले से चलते आ रहे हैं उसमें समय की जरूरत के मुताबिक कुछ नए आयामों को जोड़कर उसे रोजगारपरक बनाया जा सकता है।

कई विश्वविद्यालयों में हिंदी विषय के साथ भाषा विज्ञान को भी जोड़ा जा रहा है। इस दिशा में थोड़े ही प्रयास से छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में पहल की जा सकती है। छात्र जब पास आउट (उतीर्ण) होते हैं तो उनके सामने रोजगार के विकल्प होने चाहिए। पास आउट होने के बाद छात्र दिशाहीन न हो, बल्कि रोजगार के लिए एक टारगेट होनी चाहिए।

वीसी ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में डिप्लोमा स्तर पर फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नैचुरोपैथी, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री आदि कोर्स चलाये जा सकते हैं। ये सभी कोर्स रोजगारपरक हैं। पढ़ाई के साथ ही कैम्पस सेलेक्शन की भी व्यवस्था होनी चाहिए।

बैठक में वीसी को कई विभागाध्यक्षों ने बताया कि फैकल्टी और संसाधन की कमी से पीजी विभाग जूझ रहा है।

कुलपति ने बैठक के दौरान कहा कि यदि सभी पीजी हेड सहमत हैं तो विभागों की छोटी -मोटी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए संबंधित संकाय के डीन को जिम्मा या अधिकृत किया जा सकता है।

डीन साइंस प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने कुलपति को बताया की टीएमबीयू ने अबतक चार संस्थानों के साथ एमओयू किया है।

बैठक में टीएमबीयू के प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ अशोक कुमार ठाकुर, सभी संकायों के डीन और पीजी विभागों के अध्यक्ष के अलावे रजिस्ट्रार डॉ निरंजन प्रसाद यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार सिंह, जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार दिनकर भी उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 सर्राफ कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष को दी गई भावभीनी विदाई


नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय बनारसीलाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में 1987 से कार्यरत हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो गोवर्धन दास को महाविद्यालय परिसर में ही भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही साथ उन्हें सेवान्तलाभ भी प्रदान कर दिया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो नईम उद्दीन, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव रामानन्द सिंह, प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह, लेखपाल विनोदानंद मंडल, वरिष्ठ प्राध्यापक अनिल मंडल, श्याम सुंदर शर्मा, रमेश कुमार, अवधेश कुमार वैद्य सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सेवानिवृत्त प्रो गोवर्धन दास को माला पहनाकर इनके कार्यकाल की भरपूर प्रशंसा की। वहीं सेवानिवृत्त प्रो गोवर्धन दास को शिक्षक संघ सचिव रामानंद सिंह ने अंगवस्त्र और शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल यादव ने रामायण से सम्मानित किया। इसी दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो नईम उद्दीन ने सेवानिवृत्त होने के दिन ही प्रो गोवर्धन दास को सेवान्तलाभ भी प्रदान कर एक इतिहास बना दिया।

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top