thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर बिहार 29 सितंबर 2021 दिन बुधवार। गांधी शांति प्रतिष्ठान के द्वारा आयोजित लेख प्रतियोगिता का आया रिजल्ट। जैसा की ज्ञात हो कि स्कूलों में गांधी के नाम से गांधी जयंती प्रतियोगिता गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के द्वारा विगत के दिनों में आयोजित की गई थी जिसमें लेख प्रतियोगिता का रिजल्ट आज जजों द्वारा पेश किया गया है क्योंकि लेख प्रतियोगिता के समुचित जांच के बाद विजेता तय करना था इसीलिए इसमें कुछ दिन लगा है। यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई थी जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग दो खंडों में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जूनियर खंड से एंजेल रंजन माउंट कार्मेल स्कूल कक्षा 5 को प्रथम स्थान दिया गया है द्वितीय स्थान अभिनव राज एसएमएस मिशन हाई स्कूल को दिया गया है तृतीय स्थान पर अदिति सिंह डीपीएस स्कूल को प्राप्त हुआ है डिंपी आनंद संत टेरेसा स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है सीनियर खंड से मुस्कान कुमारी संत पॉल स्कूल को प्रथम मोना कुमारी एसएमएस मिशन स्कूल को द्वितीय एवं निधि भारती संत पॉल स्कूल भागलपुर को तृतीय स्थान दिया गया है विजेता प्रतिभागियों का चयन एक निर्णायक मंडल द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से प्रोफेसर योगेंद्र अध्यक्ष स्नातकोत्तर हिंदी विभाग तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के द्वारा नामों की घोषणा की गई इन विजेता प्रतिभागियों को 2 अक्टूबर को आयोजित विश्व अहिंसा दिवस एवं गांधी जयंती समारोह के अवसर पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार ने सभी छात्रों और अभिभावकों स्कूल के शिक्षकों से आग्रह किया है कि 2 अक्टूबर को 1:11 बजे तक कार्य क्रम में आयोजित समारोह में अवश्य शामिल हो जाएं और पुरस्कार और प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर ले। इस वर्ष के समारोह के उद्घाटन करता


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बेखौफ चल रहा अवैध लकड़ी का कारोबार, पुलिस ट्रक चालको से नजराना वसूली करने में रहती है व्यस्त 


गोड्डा : मेहरमा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के बजाय माफियाओं को खुली छूट दे दी गई है माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने की वजह उसे संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। अवैध कारोबार रोकने के बजाय बेतहाशा बढ रहा है। बताते चलें कि मेहरमा थाना क्षेत्र बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार फल फूल रहा है बताते चले की अवैध धंधे में संलिप्त अधिकतर माफिया पुलिस से साठगांठ के लिए थाने का चक्कर लगाते रहते हैं। इधर झारखंड- बिहार के सीमावर्ती गांव जैसे सिमानपुर, दिग्घी, खंधार, ककरघट, सुखाडी़, देवनचक, भगैया, मेहदी पोखर समेत अन्य गांव के चिन्हित लकड़ी माफिया, बालु माफिया, गांजा माफिया, कई बड़े कांडों में संलिप्त अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। मेहरमा पुलिस की लापरवाही के कारण पेड़ कि अंधाधुंध कटाई हो रहे हैं। लकड़ी माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर दिन के उजाले में धडल्ले से वनों को नष्ट कर रहे हैं। जिसमें वन विभाग व पुलिस प्रशासन की माफियाओं से साठगांठ के चलते उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। ताजा तस्वीरें मंगलवार का बताया जा रहा है जो मेहरमा थाना क्षेत्र के खंधार गांव का है आए दिन यह सड़क लकड़ी माफियाओं के लिए सेफ जोन बन गया है। इस तरह की तस्वीर दिन के उजाले में कभी भी देखा जा सकता है हालांकि लोगों में चर्चा है कि मेहरमा पुलिस भगैया-पिरोजपुर सड़क पर हमेशा पत्थर चिप्स लदा ट्रकों से नजराना की वसूली करने में व्यस्त रहती हैं इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दिए जाने के बाद भी कई तरह का बहाना बता दिया जाता है वही मेहरमा थाना के पिरोजपुर, इशीपुर थाना क्षेत्र के मेहदी पोखर गांव में अवैध रुप से संचालित आरा मीलों में झारखंड से पेड़ों की कटाई कर लकड़ी का बोटा चिन्हित वाहनों के सहारे तस्करी के लिए पहुंचाया जाता है।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर,दिनांक:29/09/2021

आज दिनांक:29/09/2021 को श्री सुब्रत कुमार सेन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) सह जिलाधिकारी ने पंचायत आम निर्वाचन द्वितीय चरण अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों यथा:पंचायत भवन बलुआ चक पुरैनी,मतदान केंद्र संख्या:102,भाग-40/उर्दू मध्य विद्यालय शाहजंगी/उर्दू मध्य विद्यालय इमामपुर(हबीबपुर),मतदान केंद्र संख्या:40/पंचायत खीरी बांध,जमनी मतदान केंद्र संख्या-01/पंचायत बैजानी मतदान केंद्र संख्या:73 मध्य विद्यालय फुलवरिया आदि का निरीक्षण किया।निरीक्षण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) सह  जिलाधिकारी मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओ से अवगत हुए। प्रखंड अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया जारी है।जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कारवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार प्रायः सभी मतदान केंद्रों पर कोविड:19 संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।ज्ञात हो कि पंचायत आम निर्वाचन के तहत जगदीश


पुर प्रखंड के दो सौ आठ मतदान केंद्रों पर 02 जिला परिषद,18 पंचायत समिति सदस्य,14 ग्राम पंचायत मुखिया,179 ग्राम पंचायत सदस्य,14 ग्राम कचहरी सरपंच,179 ग्रान कचहरी पंच पदों हेतु मतदान प्रक्रिया जारी है।निरीक्षण क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 12:00 बजे से 1:00 बजे तक की अपडेट


समुदायिक भवन शाहजंगी , नवटोलिया  ( बूथ 12 ) प्रतिशत वोटिंग ( 24.4 %) 


उर्दू मध्य विद्यालय शाहजंगी  ( वोटिंग प्रतिशत 37.71%)  केंद्र संख्या : 9 


उर्दू मध्य विद्यालय शाहजंगी 

केंद्र संख्या : 13  ( वोटिंग प्रतिशत (45 .02 ) 


उर्दू मध्य विद्यालय शाहजंगी 

केंद्र संख्या : 12 

 वोटिंग प्रतिशत : 41.36%


समुदायिक भवन शाहजंगी 

बूथ संख्या : 10

वोटिंग प्रतिशत   43%


प्राथमिक विद्यालय  शाहजंगी नवटोलिया  

केंद्र संख्या : 14 

वोटिंग प्रतिशत : 23 .6 % 


प्राथमिक विद्यालय सालेपुर 

बूथ संख्या 4242 

वोटिंग प्रतिशत : 35% 



सामुदायिक भवन सोलेपुर बेलनाथ  मंदिर 

केंद्र संख्या 20 

वोटिंग प्रतिशत : 26.3% 


 .....

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 अलर्ट मुंबई माई भारी बारिश की चेतावनी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया।


🌧️ मुंबई और आस पास के इलाको मैं इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने प्रेडिक्ट किया है.


️मुंबई, पालघर, ठाणे, नासिक, अहमदनगर, नंदुरबार, धुले मैं आज भारी बारिश हो सकती है चक्रवात गुलाब की वजह से बाहर निकलते समय बरतें सावधानियां. 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 देसी स्टार समर सिंह के धांसू सांग "ओठललिया रउवा मुँहे लागल बा" का टीज़र आउट, कल होगा फुल वीडियो रिलीज




भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के फैन्स उनके गानों को खूब लाइक करते हैं, यही वजह है कि उनके गाने घँटों में मिलियंस व्यूज हासिल करते हैं। उनके आने वाले धमाल सांग का नाम है "ओठललिया रउवा मुँहे लागल बा।" इसका टीज़र जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। समर सिंह इसमे अद्भुत लुक में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं वहीं टीज़र में समर सिंह की ऎक्ट्रेस रानी बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं। दोनों का डांस दीवाना बनाने वाला है।

समर सिंह का यह धांसू गीत "ओठललिया रउवा मुँहे लागल बा" समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर कल 29 सितंबर सुबह 6 बजे रिलीज होने जा रहा है। समर सिंह और अंकिता सिंह की आवाज़ में इस गीत के टीज़र ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और लोग बेसब्री से गाने का इंतेजार कर रहे हैं।

इस गाने में समर सिंह खूब मस्ती भरा डांस करते हुए दिखेंगे। इस यूनिक वीडियो का टीज़र बवाल मचा रहा है। गाने को बेहद भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है और समर सिंह क्या लग रहे हैं। उनका लुक हड़कंप मचाने वाला है वहीं उनकी ऎक्ट्रेस रानी अपनी अदाओं से फैन्स को दीवाना बना रही हैं। इस टीज़र ने दर्शकों का एक्साइटमेंट काफी हद से ज्यादा बढ़ा दिया है।


लिंक

https://youtu.be/-blJnzYWIYA


गाना एक नए कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है इसलिए दर्शकों को यह खूब रिझाने वाला है। समर सिंह ने इसे बड़ी शिद्दत से गाया है।

समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस गाने के बारे में बताया कि यह गाना कल आ रहा है। टीज़र रिलीज हो गया है। आप सब इस गाने को अपना आशीर्वाद जरूर दीजियेगा।"

वाकई इस गाने के टीज़र में समर सिंह और उनकी ऎक्ट्रेस रानी की गजब केमिस्ट्री दिख रही है। दोनों का डांस धमाकेदार होने वाला है।

समर सिंह के साथ अंकिता सिंह ने इसे मधुर स्वर में गाया है। इसके बड़े ही अच्छे गीत यादव राज ने लिखे हैं जबकि संगीत से सजाया है रौशन सिंह ने। डायरेक्टर पवन पाल हैं। परिकल्पना हैप्पी सिंह, मनोज लाल यादव की है।

संवाददाता - शाहिद आलम 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 समर सिंह का ब्लास्ट गाना "नयका नन्दोईया जी" 30 सितंबर को होगा रिलीज, रानी के होंगे जलवे


देसी स्टार समर सिंह अपने फैन्स के लिए लगभग रोज़ ही एक नया गाना लेकर आते हैं। समर सिंह और रानी पर फिल्माया गया ब्लास्ट सांग "नयका नन्दोईया जी" 30 सितंबर को सुबह 6 बजे नव भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होने जा रहा है। समर सिंह के इस ब्लॉकबस्टर सांग का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही लोग गाने का इंतजार करने लगे हैं। पोस्टर में समर सिंह का देसी अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है वहीं रानी ब्लू कलर के ब्लाउज़ में कहर ढा रही हैं।

समर सिंह इसमें कुर्ता पहने बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं, गाने को बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाना भव्य रूप से फ़िल्माया गया है, जिसकी झलक पोस्टर में दिख रही है। गाने में उनके डांस स्टेप्स और मूव्स दर्शकों को मदहोश करने वाले हैं।

समर सिंह के इस सांग के पोस्टर में रानी वाकई बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं, वहीं समर सिंह भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। उनके फैन्स को यह गाना एक तोहफा है। 

नव भोजपुरी और पुल्कित गुप्ता प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने नयका नन्दोईया जी" को समर सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। नूपुर ऑडियो प्रस्तुत इस सांग के गीतकार विशाल भारती, संगीतकार रौशन सिंह, वीडियो डायरेक्टर पवन पाल, मैनेजर अफजल शाह हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 कल रिलीज होगा प्रदीप पांडेय चिंटू, शिल्पा पोखरेल की फ़िल्म 'प्रेमगीत 2' का रोमांटिक सांग "जान काहे बन गईलू"


रत्नाकर कुमार प्रस्तुत पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और नेपाली स्टार शिल्पा पोखरेल के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी "प्रेम गीत 2" जहां 1 अक्टूबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों मे रिलीज होने जा रही है। वहीं निर्माता व निर्देशक सोनू खत्री की इस फ़िल्म का एक जबरदस्त रोमांटिक सांग "जान काहे बन गईलू" कल 29 सितंबर को सुबह 11 बजे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल चैनल से रिलीज होने जा रहा है। गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट किया गया है जिसमें प्रदीप पांडेय चिंटू ब्यूटिफुल शिल्पा पोखरेल को अपनी बांहों में लिए हुए हैं। इस सुपर सांग को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। मनोरम लोकेशन पे शूट किया गया गाना देखने लायक होगा जिसका सभी को इंतजार है।

फिल्म के ट्रेलर से आपको ये तो पता चल ही गया है कि फ़िल्म पूरी तरह एक्शन पैक होने वाली है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर हाल ही में रिलीज फ़िल्म के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला है। ट्रेलर को लाखों बार देखा जा चुका है। ट्रेलर की शुरुआत सुबह की सूर्य की किरण व प्यार-मोहब्बत के खुमार के साथ होती है। प्रदीप पांडेय चिंटू यानी कि प्रेम और शिल्पा पोखरेल यानी कि गीत की रोमांटिक जोड़ी विभिन्न रमणीय व मनोरम लोकेशन पर प्रेम रस में डूबे प्रेम गीत गाते हुए नजर आ रही हैं। जिसमें चिन्टू का रोमांटिक अंदाज और शिल्पा की मासूमियत मन मोह रही है। पूरा ट्रेलर देखने पर यह फिल्म रोमांस, रोमांच और मारधाड़ से भरपूर है। ट्रेलर यूटयूब पर वायरल हो चुका है। 


म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि प्रेमगीत 2 एक म्यूजिकल लव स्टोरी है। इसमें आपको प्यार के कई रंग देखने को मिलेंगे। हम प्रेमगीत 2 को 1 अक्टूबर को पूरे भारत मे रिलीज करने जा रहे हैं। क्योंकि अब धीरे धीरे सिनेमाघर खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेलर देखकर आप समझ ही गये है कि फिल्म में चिंटू और शिल्पा प्रेमगीत की भूमिका में हैं। इस फ़िल्म में बहुत ही जबरदस्त म्यूजिक है,जो दर्शकों को अपनी ओर खिंचेगा।

प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि यह फ़िल्म पूरी तरह से नई है, जिसमें रोमांस के साथ साथ एक्शन और इमोशन का शानदार कॉम्बिनेशन है। फिल्म  के गाने को कई बेहतरीन लोकेशनों पर शूट किया गया है। मुझे उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शको बेहद पसंद आयेगी।

आपको बता दें कि प्रदीप पांडेय चिंटू स्टारर भोजपुरी फिल्म “प्रेम गीत” की अपार सफलता के बाद अब इस फ़िल्म का सीक्वेल प्रेम गीत 2 बनाया गया है। फिल्म प्रेम गीत 2 को सोनू खत्री ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। फ़िल्म के सह निर्माता बिनोद कुमार ठाकुर हैं।  लेखक एबी मोहन, संगीतकार ओम झा, गीतकार उमा लाल यादव हैं। डीओपी हरि घले लामा, एडिटर बंदे प्रसाद, फाइट मास्टर श्री श्रेष्ठ हैं। एसोसिएट डायरेक्टर नवराज शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर दीपक कुमार हैं। फ़िल्म के कोरियोग्राफर कबिराज गहतराज, शिव बीके, रिक्की गुप्ता, विबेक थापा, प्रोडक्शन डिज़ाइनर आरव खत्री, अर्जुन केसी हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रदीप पांडेय चिन्टू, शिल्पा पोखरेल, अमित शुक्ला, सीपी भट्ट, रोहित सिंह मटरू, सुधा झा, इंद्रासनी मिश्रा, रंजीत शर्मा, बबलू खान, अजय कुमार आदि है।

संवाददाता - शाहिद आलम 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी आदेश जारी करते हुए बताया कि    ऑकलैंड सुरंग मैं लोक निर्माण विभाग द्वारा  सड़क निर्माण एवं तारकोल बिछाने के कार्य के चलते ऑकलैंड सुरंग को 29 सितंबर प्रातः 11:00 बजे से 30 सितंबर 2021 रात्रि 10:00 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगी।

      उन्होंने बताया संजौली के लिए इस दौरान यातायात आरकेएमवी कॉलेज लॉन्गवुड से होकर गुजरेगा ।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी आदेश जारी करते हुए बताया कि    ऑकलैंड सुरंग मैं लोक निर्माण विभाग द्वारा  सड़क निर्माण एवं तारकोल बिछाने के कार्य के चलते ऑकलैंड सुरंग को 29 सितंबर प्रातः 11:00 बजे से 30 सितंबर 2021 रात्रि 10:00 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगी।

      उन्होंने बताया संजौली के लिए इस दौरान यातायात आरकेएमवी कॉलेज लॉन्गवुड से होकर गुजरेगा ।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 कहलगांव के भाजपा विधायक को नवगछिया में किया गया सम्मानित


नवगछिया (भागलपुर)। भारतीय जनता पार्टी के कहलगांव विधायक पवन यादव को तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रमुख समाजसेवी सह राष्ट्रीय जन जन पार्टी (राजपा) से गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबोदा ने माला पहनाकर सम्मानित किया। 


मौके पर समाजसेवी विजय राय, रवि कुमार, राकेश रंजन राय, बबलू सिंह, अमर राय, लंकेश यादव एवं बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने 14 नंबर सड़क जो तेतरी से साहू परबत्ता तक एवं पकरा पशु हाट से नेशनल हाईवे सड़क को जोड़ती है, के बारे में चर्चा की एवं बताया कि एनएच में जाम की समस्या होने पर भागलपुर जाने के लिए यह एक पुराना वैकल्पिक मार्ग भी है। जो विगत 5 वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस कार्य को पूरा करवाने का उनसे आग्रह किया गया। वहीं विधायक पवन यादव द्वारा कार्य पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया गया।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 सेवा और समर्पण अभियान के तहत नवगछिया में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

 

नवगछिया (भागलपुर)। देश भर में चलाये जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय नवगछिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  रुपेश रुप की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्षों के सेवा कार्य के सम्मान देने के लिए मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक कहलगांव पवन यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष नवगछिया विनोद मंडल ने किया। जहां भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सूरज झा तथा गोपालपुर मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सक्रिय रहे। 


जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम में सुबोध कुमार आई टी सेल जिला संयोजक नवगछिया, कृष्ण सिंह, कल्याण झा आई टी सेल जिला संयोजक युवा मोर्चा, अभिषेक राज जिला उपाध्यक्ष, रीतेश रंजन, अभिषेक रोहित, अंकुश राज मौर्या, प्रहलाद यादव (बजरंग दल), जान्वी सिंह राजपूत, जिला मंत्री भाजयुमो नवगछिया सहित 21 लोगों ने रक्त दान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंजली कुमारी, सौरभ पौद्दार, महामंत्री मनोज मंडल, कन्हैया मंडल, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नन्हे सिंह राजपूत सहित मंडल महामंत्री रंजीत झा, संगठन विस्तारक राजेश झा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर,दिनांक:28/09/2021

भागलपुर जिलान्तर्गत पंचायत आम निर्वाचन के अवसर पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराने,सूचनाओ के सम्प्रेषण एवं प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कारवाई हेतु जिला नियंत्रण कक्ष प्रतेयक चरण में मतदान तिथि के दो दिन पूर्व से लेकर एक दिन बाद तक समाहरणालय स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार  में कार्यरत रहेगा।जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों यथा:6 बजे पूर्वाह्न से 2 बजे अपराह्न तक,2 बजे अपराह्न से 9 बजे अपराह्न तक एवं मतदान तिथि को तृतीय पाली 9 बजे अपराह्न से 6 बजे पूर्वाह्न तक कार्यशील रहेगा।जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या सभी प्रखंडो के लिए हंटिंग लाइन सहित क्रमश:0641-2401114,0641-2401124,

0641-2401125,0641-2401126,

0641-2401128,0641-2401129,

0641-2401115 है।

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top