सेवा और समर्पण अभियान के तहत नवगछिया में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
नवगछिया (भागलपुर)। देश भर में चलाये जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय नवगछिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रुपेश रुप की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्षों के सेवा कार्य के सम्मान देने के लिए मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक कहलगांव पवन यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष नवगछिया विनोद मंडल ने किया। जहां भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सूरज झा तथा गोपालपुर मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सक्रिय रहे।
जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम में सुबोध कुमार आई टी सेल जिला संयोजक नवगछिया, कृष्ण सिंह, कल्याण झा आई टी सेल जिला संयोजक युवा मोर्चा, अभिषेक राज जिला उपाध्यक्ष, रीतेश रंजन, अभिषेक रोहित, अंकुश राज मौर्या, प्रहलाद यादव (बजरंग दल), जान्वी सिंह राजपूत, जिला मंत्री भाजयुमो नवगछिया सहित 21 लोगों ने रक्त दान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंजली कुमारी, सौरभ पौद्दार, महामंत्री मनोज मंडल, कन्हैया मंडल, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नन्हे सिंह राजपूत सहित मंडल महामंत्री रंजीत झा, संगठन विस्तारक राजेश झा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 comments: