देसी स्टार समर सिंह के धांसू सांग "ओठललिया रउवा मुँहे लागल बा" का टीज़र आउट, कल होगा फुल वीडियो रिलीज
भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के फैन्स उनके गानों को खूब लाइक करते हैं, यही वजह है कि उनके गाने घँटों में मिलियंस व्यूज हासिल करते हैं। उनके आने वाले धमाल सांग का नाम है "ओठललिया रउवा मुँहे लागल बा।" इसका टीज़र जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। समर सिंह इसमे अद्भुत लुक में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं वहीं टीज़र में समर सिंह की ऎक्ट्रेस रानी बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं। दोनों का डांस दीवाना बनाने वाला है।
समर सिंह का यह धांसू गीत "ओठललिया रउवा मुँहे लागल बा" समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर कल 29 सितंबर सुबह 6 बजे रिलीज होने जा रहा है। समर सिंह और अंकिता सिंह की आवाज़ में इस गीत के टीज़र ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और लोग बेसब्री से गाने का इंतेजार कर रहे हैं।
इस गाने में समर सिंह खूब मस्ती भरा डांस करते हुए दिखेंगे। इस यूनिक वीडियो का टीज़र बवाल मचा रहा है। गाने को बेहद भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है और समर सिंह क्या लग रहे हैं। उनका लुक हड़कंप मचाने वाला है वहीं उनकी ऎक्ट्रेस रानी अपनी अदाओं से फैन्स को दीवाना बना रही हैं। इस टीज़र ने दर्शकों का एक्साइटमेंट काफी हद से ज्यादा बढ़ा दिया है।
लिंक
https://youtu.be/-blJnzYWIYA
गाना एक नए कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है इसलिए दर्शकों को यह खूब रिझाने वाला है। समर सिंह ने इसे बड़ी शिद्दत से गाया है।
समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस गाने के बारे में बताया कि यह गाना कल आ रहा है। टीज़र रिलीज हो गया है। आप सब इस गाने को अपना आशीर्वाद जरूर दीजियेगा।"
वाकई इस गाने के टीज़र में समर सिंह और उनकी ऎक्ट्रेस रानी की गजब केमिस्ट्री दिख रही है। दोनों का डांस धमाकेदार होने वाला है।
समर सिंह के साथ अंकिता सिंह ने इसे मधुर स्वर में गाया है। इसके बड़े ही अच्छे गीत यादव राज ने लिखे हैं जबकि संगीत से सजाया है रौशन सिंह ने। डायरेक्टर पवन पाल हैं। परिकल्पना हैप्पी सिंह, मनोज लाल यादव की है।
संवाददाता - शाहिद आलम


0 comments: