हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर
सिरमौर जिला के गिरिपार शिलाई क्षेत्र में सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा के दावे हवा हवाई रहे जिससे महिलाओं में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है
हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं के लिए एचआरटीसी बसों में यात्रा निशुल्क की है। लेकिन शिलाई क्षेत्र में निगम की बसे न चलने से महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा गताधार- नैनीधार मार्ग पर एचआरटीसी की बस पिछले 23 दिनों से बंद पड़ी है। पांवटा- शिलाई मार्ग खुलने के बाद भी शनिवार को इस रूट पर बस सेवा शुरू नहीं की गई है जिसके चलते रक्षाबंधन पर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पांवटा-शिलाई, नैनीधार, गताधार रूट पर मात्र एक ही पथ परिवहन नाहन निगम कि एक ही बस चलती है। महिलाएं बस का इंतजार करती रही लेकिन बस नहीं आई। इधर प्राइवेट बस भी आज इस रूट पर उपलब्ध नहीं रही मात्र एक प्राइवेट बस ही इस रूट पर सुबह के समय चली, जिसके चलते प्राइवेट बस में भी अत्यधिक भीड़ नजर आई। बस में खड़े होने तक की जगह नहीं मिली, बरसात में महिलाओं को पैदल सफर करना पड़ा, जिससे लेकर स्थानीय महिलाओं में रोष व्याप्त है।क्षेत्र की महिलाओं सुमित्रा देवी,जयंती देवी, सरिता, संगीता, मनीषा देवी, कमला देवी, राजो देवी, अनिता देवी, बबीता देवी, कांता, रूमा देवी, आशा देवी, मस्तो देवी,हीरो देवी, ममता आदि दर्जनों महिलाओं का कहना है कि सरकार ने अतिरिक्त बसें व निशुल्क यात्रा की रक्षा बंधन पर घोषणा की लेकिन मार्ग खुलने के बाद भी नाहन निगम की पांवटा गताधार बस नही चली
महिलाओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि शिलाई क्षेत्र की जनता के साथ सरकार हमेशा ही अनदेखी करती आ रही है।

























