thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 ब्रेकिंग बाराबंकी


*बाराबंकी लायी जा रही है मुख्तार अन्सारी की सेवा में लगी एम्बुलेन्स ,धाराओं में भी हुई और बढ़ोत्तरी*


एंबुलेंस कांड के बाद अब बाराबंकी से भी जुड़ेगा मुख्तार का आपराधिक इतिहास। 


जनपद मऊ निवासी राजनाथ यादव पुत्र फुलेश्वर यादव निवासी अहिरौली थाना - सराय लखनसी की हुयी गिरफ्तारी। 


मुख्तार और उनके सहयोगी का मुकदमे में जालसाजी के साथ-साथ मुख्तार को 120 बी / 506 / 177 भादवि व सीएलए एक्ट का भी अभियुक्त बनाया पुलिस ने। 


फर्जी एंबुलेंस और डा. अल्का राय का बयान होगा मुख्तार पर मुकदमे का आधार। 


मुख्तार अन्सारी के साथ  डा. अल्का राय , सहयोगी शेषनाथ राय मुजाहिद , राजनाथ यादव व अन्य का नाम कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने में आया सामने। 


पूछताछ के आधार पर कई और लोगों का नाम इस केस जोड़ने की तैयारी में बाराबंकी पुलिस। 


मुख्तार को पेशी पर ले जाने वाली एंबुलेंस का बाराबंकी में रजिस्ट्रेशन होने का हुआ था खुलासा। 


एंबुलेंस कांड के बाद मुख्तार का बाराबंकी जिले में भी गहरा नेटवर्क होने का हुआ था राजफाश। 


बाराबंकी एआरटीओ पंकज सि‍ंह ने मऊ की अस्पताल संचालिका डा.अलका राय के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा।

बाराबंकी सें देवेंद्र की रिपोर्ट

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले विभिन्न इलाकों मेंअप्रैल में बर्फबारी से मौसम ठंडा व  सुहावना हो गया है मौसम के करवट बदलते ही मौसम विभाग के द्वारा तीन दिन तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुल्लू जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए ही अपनी यात्रा करें। वहीं मनाली लेह राष्ट्रीय मार्ग पर भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है जिसके चलते एक बार फिर से इस सड़क मार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए हैं। लाहुलस्पीति पुलिस प्रशासन के द्वारा इस सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। दारचा से आगे किसी भी वाहन को जाने कि फिलहाल अनुमति नहीं दी जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार मनाली लेह सड़क मार्ग के बारालाचा दर्रे पर एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि बीते दिनों भी यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद की गई थी लेकिन बाद में से वाहनों के लिए खोल दिया गया था।


Read More»

thumbnail

मुंबई से बड़ी खबर. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देश मुख के इस्तीफे के बाद NCP के दिलीप पाटिल महाराष्ट्र के अगले गृहमंत्री होंगे....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

बॉम्बे हाईकोर्ट की सीबीआई जांच के आदेश के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा. मुंबई, 05 अप्रैल (ए)। भ्रष्टाचार के मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सीबीआई जांच के आदेश के तीन घंटे के भीतर ही महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है। अनिल देशमुख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंपा। पार्टी सुप्रीमो शरद पवार से बात करने के बाद अनिल देशमुख ने अपना इस्तीफा सौंपा। फिलहाल गृह मंत्रालय उद्धव ठाकरे के पास रहेगा। अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री को लिखी इस्तीफे की चिट्ठी को ट्वीट की । वहीं महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि अनिल देशमुख पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद है। मलिक ने बताया कि देशमुख ने खुद ही इस पद से इस्तीफा दिया है। देशमुख ने कहा कि वह जांच चलने तक पद पर नहीं रहेंगे। 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के लोद्रगढ़ स्तिथ मनसा माता मंदिर  में जातर ले जाते समय एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई  इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। नोकरी मिलने की मन्नत पूरी होने पर यह लोग माता मनसा देवी मंदिर जा रहे थे

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहुंता से द्रमण की तरफ जाने वाली सड़क पर गाड़ी नम्बर एच पी 90 0929 लोद्रगढ़ के पास  पलट गई।

कार में सवार पांच लोगों में से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।चालक समेत दो अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हैं।

सभी लोग जातर लेकर मनसा माता के मंदिर जा रहे


थे। इसी दौरान लोद्रगढ़ के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

पुलिस चौकी सिहूंता टीम की ओर से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

Read More»

thumbnail

दुनियाबॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की जांच कराने की अपील....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को कोरोना हो गया है. अभिनेता की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद अक्षय कुमार ने बताया है कि वो अपने घर पर ही क्वारंटीन में हैं और लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में हैं. अक्षय कुमार का बयान अक्षय कुमार ने बयान जारी कर कहा, ”आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं. मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें. जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा.” रामसेतु की शूटिंग

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग में कर रहे थे. ऐसे में अब अभिनेता शूटिंह से ब्रेक लेकर घर पर क्वारंटीन हो गए हैं. इसके साथ ही अक्षय कुमार ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में आए सभी लोगों से टेस्ट कराने और सावधानी बरतने की अपील की है. कुछ ही दिनों पहले अक्षय ने रामसेतु में अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया था. मुंबई में कोरोना का प्रकोप

हर गुजरते दिन के साथ महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. वायरस की चपेट में अभी तक तमाम सेलेब्स आ चुके हैं. हाल ही में संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और आमिर खान ने भी कोरोना की पुष्टी की थी. लॉकडाउन नहीं लगाने की अपील

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर फिर से लॉकडाउन नहीं लगाये जाने की गुजारिश की है. शुक्रवार को लिखे गये इस खत में FWICE ने‌ कहा है कि पिछले साल लगाये गये लॉकडाउन से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान झेलना पड़ा था और लाखों मजदूरों, तकनीशियनों और कलाकारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया था. खत में लिखा गया है एक बार फिर से लॉकडाउन लगाये जाने की स्थिति में इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को फिर भारी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और इंडस्ट्री दोबारा गहरे संकट में आ जाएगी.


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 गया जिला भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा  के अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय उत्सव भवन मे हुआ बैठक संपन


संवाददाता राजेश मिश्रा गया (बिहार) 


आज दिनांक 3.4.2021 को भाजपा गया जिला की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय आनंदी माई मोड़ के नजदीक उत्सव भवन में संपन्न हुआ।

       यह बैठक गया जिला परिषद के 46प्रभारीयों के साथ आयोजित की गई है। उक्त बैठक में 46जिला परिषद के चुनाव की तैयारी से संबंधित था। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना  दिवस 6अप्रैल को सभी बुथों पर बुथ अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाने का कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि स्थानीय निकाय का चुनाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व के फैसले को युद्ध स्तर पर लागू करने का समय आ गया है। जैसा की मालूम है भाजपा जिला परिषद का चुनाव में पार्टी का समर्थित उम्मीदवार घोषित करने का फैसला किया है।अभी पार्टी के विस्तार में लोगों को जोड़ने का कार्य चल रहा है। जल्द ही बैठक आयोजित कर जिला परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवार देने के लिए सूची प्रदेश कार्यालय को भेजने का कार्य किया जा सकता है। बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार,जिला परिषद अध्यक्षा करूणा कुमारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, अजय कुमार, नरेन्द्र सिंह दांगी, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, कंचन सिन्हा, डॉ अनुज कुमार, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, जिला मंत्री वेंकटेश शर्मा, नीमा कुमारी,किरण पाण्डेय, विनोद सिंह, संतोष ठाकुर, महेश शर्मा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुमार सत्यशील, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, पप्पू चंद्रवंशी, अनिल कुमार सिंह, सरयु ठाकुर,


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


प्रदेश में  आगजनी की घटनाओं  ने तांडव मचाया है। पावटा रेणुका संगड़ाह मैं  पिछले 2 दिनों से लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है


 ताजा मामला कांटी मश्वा पंचायत के है जहां शुक्रवार को खलियांटी नामक स्थान पर  आग ने रणजीत सिंह कंवर के घर को चारों तरफ से घेर लिया। एक बार परिवार आग के बीच फंस गया। लेकिन महिलाएं हिम्मत रखते हुए जहां बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान पर पंहुची वहीं रणजीत सिंह और उनके बेटे ने साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों का सामना करते हुए पहले गोशाला मे बंधे पशुओं को खोलकर भगाया और फिर अपने आशियाने को बचाने मे जुट गये। 

इस दौरान तीन गोशालाएं तो आग की भेंट चढ़ गई लेकिन रिहायश मकान को किसी तरह जलने से बचा लिया। बाद मे कुछ स्थानीय लोग भी मौके पर पंहुचे और आग पर काबू पा लिया। उसके बाद पशुओं को ढूंढकर इकट्ठा किया गया। इस आगजनी से परिवार को आर्थिक हानि हुई है। पंचायत प्रधान कांटी मश्वा काहन सिंह ने मांग की है कि राजस्व विभाग मौके का मुआयना कर नुकसान की रिपोर्ट बनाएं ताकि पीड़ित को उचित मुआवजा मिल सके। तहसीलदार कमरऊ नरौत्तम लाल ने बताया कि मौके पर पटवारी को भेजकर नुकसान की रिपोर्ट बनाई जाएगी।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 घर में लगी आग तीन मासूम की जल कर हुई मौत


चैत का पछुआ घर जलाने के बाद बांका में अब जान लेने पर भी आमदा हो गई है। शुक्रवार को धोरैया प्रखंड के धनकुंड ओपी अंतर्गत बबुरा गांव में पछुआ के झोंके से लगी आग में दो बच्चे की जलकर मौत हो गई है। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से जलकर जिंदगी और मौत से झुझते हुए अस्पताल में दम तोड़ा। जानकारी के अनुसार बबुरा दलित टोला में बंधु दास सुबह अपने बच्चों को घर में छोड़कर गेहूं काटने बहियार चले गए थे। बंधु दास का बेटा बेटी के अलावा एक छोटी साली भी घर पर थी। तीनों दोपहर के वक्त एक साथ सोए थे। इसी दौरान घर में आग लग गई। जिसमें 5 साल की साली मीनाक्षी कुमारी और 4 साल की बेटी चांदनी कुमारी की जलकर मौत हो गई है। जबकि 3 साल का बेटा ओम कुमार गंभीर रूप से जल गया था जिसे स्थानीय अस्पताल से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई चांदनी कुमारी मूल रूप से धोरैया के बटसार गांव की रहने वाली है। घटना के बाद दोनों जगह मातम पसरा हुआ है।

वहीं मुखिया ने  पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुये 10000 रुपये से की आर्थिक मदद  एवं भूतपूर्व धोरैया विधानसभा के विधायक मनीष कुमार ने भी घरवालों को सांत्वना दिया और 5000 रुपये देकरआर्थिक मदद किया

धोरैया co व  bdo ने प्रत्येक मृतक व मृतका के  घरवालों को चार चार लाख का चेक दिलाने का अस्वासन दिया.


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 श्रीश्री108 नवदिवसिय शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ स्थान हिरम्बी बिसहरी स्थान धोरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिरम्बी गाँव मे 31/03/2021को कथा वाचक श्री बालमुकुन्द पाठक उर्फ फकिरा बाबा के मुखारबिंद  से शिव महापुराण  नवदिवसिय  कथा का शुभारंभ  किया गया है जो कि 8/04/2021 तक चलने वाला है जिसमे आचार्य गणेश मंडल एवं उनकी पत्नी आशा देवी मुख्यकार्यकत्ता भोला मंडल गंगा डिजे सांउड के प्रोपराइटर राज कुमार जी सांउड के बादशाह ध्वनी यंत्र को सुसज्जित कर दूर दूर तक आवाज को बिखेरने वाले आँप्रेटर सुमन कुमार मंडल ग्राम पंचायत चंलना के मुखिया प्रत्याशी गुंजन कुमारी के प्रतिनिधि प्रसुरामदास जी कृषीय सलाहकार और हिरम्बी गाँव के समस्थ ग्राम वाशियो की भरपूर समर्थन तन मन धन सभी तरह किया गया है नवदिवसिय शिवमहापुराण कथा आयोजन पुरे हिरम्बी के ग्राम वासियो की सहयोग से करवाया जा रहा है वही हिरम्बी ग्राम वाशी फकिरा बाबा के मुखारबिंद से शिव रुपी अमृत की बारिश भावविभोर होकर डुबकी लगाते दिखे वही हिरम्बी ग्राम वाशियो ने बड़े-बुजूर्ग माता बहनो ने बढ़चढ़कर 

कथा मे भाग ली 

बाँका से ब्रजेश कुमार मंडल की रिपोर्ट


Read More»

thumbnail

मुंबई के रसियन विला में क्या कर रहे निरहुआ और निर्देशक दिनकर कपूर (के डी)....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मुंबई के रसियन विला में क्या कर रहे निरहुआ और निर्देशक दिनकर कपूर (के डी) 


-------------------------------------------------------------------------------

जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और सुपर हीट निर्देशक दिनकर कपूर (के डी) मुंबई के मड आईलैंड स्थित रसियन विला में स्पॉट किये गए हैं। वे दोनों वहां क्या कर रहे थे, ये तो हम आपको बताएंगे ही, लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि रसियन विला से निरहुआ और निर्देशक दिनकर कपूर (के डी) की शूटींग की तस्वीरें वायरल हो गयी है. 


वैसे आपको तो पता ही होगा कि निरहुआ और अक्षरा फिल्‍म ‘जान लेबू का’ की शूटिंग अभी हाल ही में यूपी में पूरी की है। मगर इसी फिल्म का कुछ हिस्सा बांकी था, जिसके लिए दूसरा शूटिंग शेड्यूल मुंबई में रखा गया, जहां आज वे दोनों स्पॉट किये किये और फ़ोटो वायरल होने लगी। यहां मामला पूरा फिल्मी ही है, जहां निरहुआ और निर्देशक दिनकर कपूर (के डी) फिल्‍म ‘जान लेबू का’ की बांकी शूट को पूरा कर रहे हैं। साथ ही इस फ़िल्म की एडिटिंग भी चल रही है। इसको लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं। 

 लंबे समय के बाद जो निरहुआ और अक्षरा की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली है। निरहुआ और अक्षरा की फिल्‍म ‘जान लेबू का’ के निर्माता श्रेय श्रीवास्‍तव हैं। फिल्‍म के निर्देशक दिनकर कपूर (के डी) हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में निरहुआ और अक्षरा के साथ महिमा गुप्‍ता, जोया खान, मनोज टाइगर, दीपक भाटिया, निलिमा पांडेय, इशा, जफर खान, शंकर मिश्रा और अरविंद वाहे मुख्‍य भूमिका में हैं। एक्‍शन प्रदीप खड़गे का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे का है। कॉस्‍ट्यूम बादशाह का है।  डीओपी मनोज कुमार हैं।

संवाददाता - शाहीद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

ब्रजेश कुमार


की रिपोर्ट अमरपुर बांका* काली सड़कें लाल हो रही है  सड़क दुर्घटना में तीन की मौत तीन की हालत गंभीर बताया जा रहा है कि अमरपुर शाहकुंड मुख्य मार्ग रेफरल अस्पताल के समीप एक बाइक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हुई जिसमें तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई 3 को प्राथमिक इलाज कर मायागंज रेफर कर दिया गया है जहां घायल का स्थिति गंभीर बताया जा रहा है  घायल राहुल कुमार स्कार्पियो चालक अरविंद मंडल एवं प्रिंस कुमार का इलाज मायागंज में चल रहा है  जबकि अवधेश सिंह शंभू पोद्दार सचिन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसमें शंभू को तार अमरपुर का रहने वाला है यह बाइक से  डॉ सुरेश आपके यहां अपने परिजन को खाना साइकिल से देने जा रहे थे इसी क्रम में बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गया जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है  मृतक शंभू पोद्दार पैसे से सोनार था अब इनके घर का भरण पोषण कैसे होगा दो बेटी और एक बेटा छोटा छोटा है उन तक संभोग उतार के घरवाले ने मुआवजे की मांग सरकार से करते हुए कहा इसी तरह सरकार हम दुखियों का दुख सुनकर मुआवजा दे ताकि परिवार का भरण पोषण किसी तरह हो सके वही स्कार्पियो चालक अवधेश सिंह अपने रिश्तेदार के यहां से भोज खाकर वापस आ रहे थे अमरपुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि अवधेश सिंह का सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है.

Read More»

thumbnail

फ़िल्म 'लिट्टी चोखा' के ट्रेलर लॉन्च से दूर रहीं काजल राघवानी और श्रुति राव, खेसारीलाल यादव ने कहा - सोच की बात है ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

फ़िल्म 'लिट्टी चोखा' के ट्रेलर लॉन्च से दूर रहीं काजल राघवानी और श्रुति राव, खेसारीलाल यादव ने कहा - सोच की बात है 



सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और खूबसूरत काजल राघवनी के रास्ते तो जुदा हो ही चुके हैं, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में भी अब दोनों को एक दूसरे से बचते नज़र आते हैं। यही वजह है कि जब प्रयागराज में निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल की फ़िल्म 'लिट्टी चोखा' का ट्रेलर लांच हो रहा था, तब एक बार फिर से फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस काजल राघवानी इस मौके पर शामिल नहीं हुई। वहीं, फ़िल्म की दूसरी अभिनेत्री श्रुति राव भी इस समारोह में शामिल नहीं हुई। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर निर्माता - निर्देशक के अलावे सिर्फ खेसारीलाल यादव ही नज़र आये। वहीं, इस खास मौके पर कोई भी काजल राघवानी की अनुपस्थिति पर बात करने से बचते नज़र आये।

Link - https://youtu.be/gt64d9CnH0M

 

लेकिन खेसारीलाल यादव ने फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद जमकर बातें की और कहा कि यह फ़िल्म शानदार है। इसमें हर किरदार का अपना महत्व है। इसमें प्रदीप के शर्मा, पराग पाटिल, पद्म सिंह, काजल राघवानी जैसे सभी लोगों की सोच दिखती है। यह फ़िल्म किसानों की बात को प्रमुखता से दर्शकों के बीच रखेगी। इसकी कहानी शोषण, उत्पीड़न और जुल्म पर चोट करती है। तो किसानों के मुद्दे पर खुलकर बात करती है। आखिर किसान आत्महत्या क्यों करते हैं, जबकि किसानों के बिना पैसे वालों की भी ज़िंदगी नहीं चल सकती। किसान साल भर खेत में खून पसीना एक करते हैं, तब जाकर एक आम आदमी से लेकर देश की नीतियां बनाने वाले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, अधिकारी और पैसे वालों को रोटी नसीब होती है। इसलिए यह ज्वलंत विषय है। इसपर सरकार को और हमें भी सोचना चाहिए। 


बताते चलें कि खेसारी ने पत्रकारों से फ़िल्म को लेकर तो काजल राघवानी का जिक्र किया, मगर उन्होंने उनके ट्रेलर लांच के मौके पर नहीं आने की वजह नहीं बताई। काजल फ़िल्म के फर्स्ट लुक लांच के दौरान भी शामिल नहीं हुईं थीं, मगर उन्होंने खेसारीलाल यादव से विवाद पर बोलती हुए कहा था कि वे लिट्टी चोखा से जुड़े इवेंट्स में शामिल होंगी। 

बहरहाल, फ़िल्म लिट्टी चोखा का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह फ़िल्म अप्रैल के दूसरे हफ्ते में रिलीज होगी। इसकी जानकारी निर्माता प्रदीप के शर्मा पहले ही दे चुके हैं। बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले फ़िल्म 'लिट्टी चोखा' में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव, करण पांडेय, प्रकाश जैस हैं। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा - रामचन्द्र यादव  हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा का है।

संवाददाता - शाहीद आलम 

Read More»

thumbnail

भोजपुरी एल्बम में पहली बार अरविन्द अकेला कल्लू और काजल राघवानी एक साथ, रिलीज हुआ गाना "कल्लू को पल्लू से बाँधोगी कहिया"....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

भोजपुरी एल्बम में पहली बार अरविन्द अकेला कल्लू और काजल राघवानी एक साथ, रिलीज हुआ गाना "कल्लू को पल्लू से बाँधोगी कहिया"





वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी एल्बम के इतिहास में पहली बार सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और काजल राघवानी एक साथ तहलका मचाने आये हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर यह गाना "कल्लु को पल्लू से बाँधोगी कहिया" रिलीज किया गया है। 

इस खूबसूरत गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और गायिका शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज मे गाया है।

Link -

https://youtu.be/cv9eQgvgg2A


होली के बाद अरविन्द अकेला कल्लू और काजल राघवानी के शानदार अदायगी से सजा यह गाना भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक बड़ा धमाका है। इस गाने में दोनों स्टार की जोड़ी जलवा बिखेर रही है। इस वीडियो को बेहद भव्य ढंग से शूट किया गया है, जो किसी फिल्म के गाने की तरह फिल्माया गया है। कल्लू और काजल राघवानी के फैन्स इस गीत को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इस रोमांटिक गीत "कल्लू को पल्लू से बाँधोगी कहिया" को लिखा है आशुतोष तिवारी ने जबकि इसको संगीत से सजाया है साजन मिश्रा ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं जबकि कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। इस गाने के एडिटर दीपक पंडित हैं। इसकी परिकल्पना अरविन्द मिश्रा ने

की है। इसमे गुड्डू जी पांडे, हनुमान जी पांडे और सुजीत मीडिया आरा का सहयोग प्राप्त है।

संवाददाता - शाहीद आलम 

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top