thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखड के पंचायराज  जलालपुर गाव निवासी  _सोनू_कुमार_पाठक_को बजरंग सेना बिहार के गोपालगंज जिला का जिला उपाध्यक्ष  नियुक्त किया जाता है।
बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रणवीर पटेरिया जी की सहमति से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री/ बिहार प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय कोर कमिटी के निर्णय से नियुक्ति की गई है। मेरा पुरा सहयोग रहेगा की संगठन को ध्यान में रखते हुए  और हिन्दू समाज को विकास को रखते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे
आशा हीं नहीं पूर्ण विश्वास है कि, आप संगठन के हित को ध्यान में ऱखते हुए हिन्दूएकता को शीर्ष पर पहूँचायेंगे।
जय जय श्री राम जय बजरंग सेना।
Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

चार पंचायत के सैकड़ो गांव हुआ जल मगन हजारो घर मे पानी घुसा,हजारों एकड़ की फसल पानी मे डूबा करीब 10 पंचायत प्रभावित होने की है सम्भावना।

गोपालगंज से आलोक कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट!

मांझागढ़ गोपालगंज :- सारण तटबन्ध टूटते ही आई प्रलयकारी बाढ़ में चार पंचायत जल मग्न हो गया प्रशासन के द्वारा सारण तटबन्ध में हो रहे रिसाव को बंद कराने के लिए लिए चलाए जा रहे मरम्मत का कार्य उस समय नाकाम हो गया जब प्रखण्ड के पुरैना पंचायत के पुरैना गांव के बीचों बीच गुजरने वाली सारण तटबन्ध  पुरैना गांव के समीप गुरुवार की रात्री में टूट गया और सुबह होते होते ही गौसिया निमोइया भैषही  पुरैना सहित चार पंचायत जल मगन हो गए तथा इन पंचायतों में करीब 60 हजार की आबादी है जिसमे करीब 10 हजार परिवार  बसा हुआ है 10 हजार घर मे करीब चार फीट पानी प्रवेश कर गया सभी लोग घर से बाहर निकल कर उच्च पथ 28 पर शरण लिए हुए है करीब आधा दर्जन घर डूब बगया है।वही दो घर बाढ़ में बह गए है पुरैना के रविरंजन कुमार शिक्षक का घर बाढ़ बह जाने के कारण इनके परिवार बे घर हो गया है वही प्रखण्ड अंतर्गत हजारो एकड़ में लगी फसल पानी मे दुब गया है आई प्रलयकारी बाढ़ के पानी   कोइनी ,मांझा पूर्वी , कर्णपुरा मधु सरेयां सहित 10 पंचायत प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है रात्रि तक उच्च पथ 28 के सम्पर्क टूटने की सम्भावना बनी हुई है प्रशासन हर स्थिति से निबटने के किये तैयार हैं एनडी आर एफ के टीम भी गस्त कर रही है बाढ़ में फंसे लोगों की निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ला रही है।स्वास्थ्य विभाग स्वाथ्य कर्मी भी तैयार थे।उच्च पथ 28  पथरा झझवा में अंचल पदाधिकारी शाहिद अख्तर और प्रखण्ड विकास पाधिकारी अजित कुमार कैम्प किये हुए है स्थिति भयानक बनी हुई है एक तरफ कोरोना की कहर चल रही है इसी बिच प्रलयकारी बाढ़ की लहर चल रही है जिसके वजह से  कितने लोग बे घर हो गए वही  तबाही मचा दिया है।करोड़ो रूपये खर्च कर बनाये गए सारण तटबन्ध के टूटने से आज हजारे परिवार को सड़क पर प्लास्टिक तंग घर छोड़ कर रहने के लिए विवश होना पडा अगर समय रहते बांध की मरमत मजबूती से की गई होती तो आज यह इस्थिति से लोग बच सकते थे   ।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

*कानपुर-*

संजीत के घर से डेढ़ किमी की दूरी पर रुके अपहर्ता।
पुलिस का सर्विलांस सिस्टम नकारा साबित।
 घर के पास खुलेआम  घूमते रहे हत्यारे।एसपी साऊथ और बर्रा इंस्पेक्टर ने की घोर लापरवाही। घर से थोड़ी दूर पर बंधक बना रहा सुजीत।
 पुलिस सक्रियता दिखाती तो आज जिंदा होता सुजीत।
बहन से हत्यारों ने छीन लिया इकलौता भाई।

अभिषेक कुशवाहा की रिपोर्ट


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

डॉ0  अवधेश प्रसाद सिंह  के निधन पर  मुख्यमंत्री ने गहरी शोक  संवेदना  व्यक्त  की

 पटना :-  मुख्यमंत्री   नीतीश  कुमार  ने  डॉ0  अवधेश  प्रसाद  सिंह  के  निधन  पर गहरी  शोक  संवेदना  व्यक्त  की  है। मुख्यमंत्री  ने  अपने  शोक  संदेश  में  कहा  कि  डॉ0  अवधेष  प्रसाद  सिंह  के  निधन  के समाचार  से  दुखी  हूॅ।  उन्होंने  डॉ0  अवधेष  प्रसाद  सिंह  के  पुत्र  डॉ0  सुधीर  कुमार  सिंह  से  दूरभाष पर  वार्ता  कर  सांत्वना  दी।  उन्होंने  कहा  कि  वे  एक  प्रख्यात  चिकित्सक  थे।  उनके  निधन  से चिकित्सा  के  क्षेत्रों  में  अपूरणीय  क्षति  हुई  है।   मुख्यमंत्री  ने  दिवंगत  आत्मा  की  चिर  शान्ति  तथा  उनके  परिजनों  को  दुःख  की  इस घड़ी में  धैर्य  धारण  करने की  शक्ति  प्रदान  करने की  ईश्वर  से  प्रार्थना  की  है।


बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा की रिपोर्ट
Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

उत्तरप्रदेश
सिद्धार्थनगर//


इटवा तहसील अंतर्गत झकहिया से विशुनपुर सेमरा मार्ग पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है,जहाँ सरकार दावा कर रही है,सड़के गड्ढा मुक्त बनाने का वहीं बरसात होते ही विशुनपुर सेमरा मार्ग गड्ढे में तब्दील हो जाता है,ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन चाहे चारपहिया वाहन हो या दो पहिया   पंचर होते रहते हैं,
छेत्र के ग्रामीण ,शिवपूजन, मज़ीद ,मोज़िब ,,किशन प्रधान ,आदि लोग
सड़क बनवाने और जो सड़क पर पानी भरा रहता है उसपे पुलिया बनवाने  की मांग किये है,।


रिपोर्ट
सुमित शर्मा।
Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मुजफ्फरपुर :-  कोरोना मरीजों को लेकर सुनिश्चित की गई व्यवस्था  का निरीक्षण करने प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार आज एसकेएमसीएच पहुंचे।उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक कीऔर इस संबंध में आवश्यक निर्देश उनके द्वारा दिया गया ।उन्होंने निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुसार प्रतिनियुक्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ हर हाल में अपनी उपस्थिति बनाकर रखेंगे ।उन्होंने निर्देश दिया कि  डॉक्टर्स दिन भर में  कितनी बार  मरीजों को देखने जाएंगे इस हेतु  समय का निर्धारण सुनिश्चित किया जाए। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ यदि  ऑन कॉल भी रहे तो जरूरत के अनुसार  मरीज को  आकर वे देखेंगे  एसकेएमसीएच में स्थित कंट्रोल रूम को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि इसे  और व्यवस्थित किया जाए ।कंट्रोल रूम में मरीज और उनके परिजन  का विवरण फोन नंबर के साथ संधारित किया जाए और समय-समय पर  कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/ कर्मी ल मरीजों और उनके परिजनों से  बातचीत करें, उनका हक जाने। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगाए  लगाने का भी निर्देश दिया ताकि उसके द्वारा इलाजरत मरीज का अवलोकन किया जा सके ,उस पर ध्यान रखी जा सके।  इसके अतिरिक्त उन्होंने साफ -सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त करने का निर्देश दिया तथा कहा कि मेडिसिन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए।  इसमें किसी भी तरह की कोताही और लापरवाही  नहीं होनी चाहिए ।।                                       जिलाधिकारी डॉ ०चंद्रशेखर सिंह तुर्की स्थित कोविड केयर सेंटर   का निरीक्षण करने  पहुंचे । मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक  जयंत कांत,  डीसीएलआर पश्चिमी सहायक समाहर्ता खुशबू गुप्ता  उपस्थित थे ।तुर्की कोविड केयर सेंटर में आज 15 मरीज स्वस्थ होकर के अपने घर लौटे ।अभी भी वहां 7 मरीज इलाजरत है ।इलाजरत मरीजों से जिलाधिकारी ने बातचीत किया और उनका हाल जाना। जो भी मरीज वहां उपस्थित थे कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को लेकर  उन्होंने अपनी संतुष्टि प्रकट प्रकट की। सेंटर पर दवाओं की उपलब्धता थी ।उपचार करा रहे मरीजों ने बताया कि चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ प्रॉपरली उनका देखरेख करते हैं। उन्होंने कहा कि सेंटर की सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने की आवश्यकता है । जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सफाई कर्मियों को पीपी किट उपलब्ध कराया जाए  और सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करना सुनिश्चित किया जाए।


बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा की रिपोर्ट
Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

पटना :- समस्तीपुर और दरभंगा रेलखंड  पर ट्रेनों का परिचालन ठप,4 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित,रेल मंडल ने दिया है इसकी जानकारी।

समस्तीपुर और दरभंगा रेलखंड पर नदी का जलस्तर के खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने पर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।बता दें कि दरभंगा समस्तीपुर के हायाघाट और थलवारा के बीच करेह नदी में ही रेल पुल पर गार्डर तक पानी पहुंच गया है अब इस रेलखंड पर परिचालन ठप होने के कारण अब सरयू यमुना एक्सप्रेस,अप बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पवन और डाउन बिहार संपर्क क्रांति स्पेशल ट्रेनें भी मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होकर दरभंगा पहुंचेगी।


बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा की रिपोर्ट
Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

जिला परिषद् के भूतपूर्व चेयरमैन बिन्दी यादव के निधन पर युवा जनता दल यू के जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार कर्ण ने शोक व्यक्त किया


पटना :- गया जनता दल यू के युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार करण ने कहा कि वह एक पार्टी का बहुत ही कड़े वह संवेदनशील व्यक्ति थे जिनकी मृत्यु पर पार्टी का बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती
गया जिला के जाने - माने , हस्ती भूतपूर्व जिला परिषद् चेयरमैन, व गुरूआ विधानसभा के भूतपूर्व राजद प्रत्याशी एवं वर्तमान MLC   मनोरमा देवी के पती बिनदेसवरी प्रसाद यादव उर्फ बिन्दी यादव का निधन आज  पटना में  हो गई बताया जा रहा है कि पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद उर्फ़ बिंदी यादव पटना में इलाज के दौरान मृत्यु हुई इस घटना से राजनीतिक हलकों में कोरोनावायरस के लिए दोषपूर्ण व्यवस्था पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने बिंदी ज्यादा पर आत्मा की शांति की अपील की अंकित कुमार कर्ण ने कहा कि इस शोक की घड़ी में पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उनके के साथ खड़ा है।



बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा की रिपोर्ट
Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

*भागलपुर रेंज के 10 इंस्पेक्टर और 59 दारोगा इधर से उधर, जानिए:*


रेंज के जिलों में अपनी अवधि पूर्ण करने वाले 10 इंस्पेक्टर व 59 दारोगा को डीआइजी सुजीत कुमार ने एक जिले से दूसरे जिले या अनुमंडल में स्थानांतरित कर दिया है।

भागलपुर - आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग ने स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेंज के जिलों में अपनी अवधि पूर्ण करने वाले 10 इंस्पेक्टर व 59 दारोगा को डीआइजी सुजीत कुमार ने एक जिले से दूसरे जिले या अनुमंडल में स्थानांतरित कर दिया है। इस लेकर पूर्व में डीआइजी ने भागलपुर एसएसपी आशीष भारती, बांका एसपी अरविंद गुप्ता व तत्कालीन नवगछिया एसपी निधि रानी के साथ स्थानांतरण बोर्ड की बैठक की थी। इसमें ही निर्णय लिया गया था।

मुख्‍य बातें

- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को हो रहा स्थानांतरण

- डीआइजी ने के बोर्ड की बैठक के बाद लगाई है मुहर

इंस्पेक्टर :

नाम : वर्तमान पदस्थापन : स्थानांतरित जिला

इनामुल्लाह : भागलपुर : बांका

अनिल कुमार : भागलपुर : बांका

अजीत कुमार सिंह : भागलपुर : बांका

कुणाल आनंद चक्रवर्ती : भागलपुर : नवगछिया

अमर विश्वास : भागलपुर : नवगछिया

राजकिशोर सिंह : बांका : भागलपुर

राजेश कुमार झा : बांका : भागलपुर

विनय कुमार : बांका : भागलपुर

मार्केण्डेय सिंह : नवगछिया : भागलपुर

श्रीकांत भारती : नवगछिया : भागलपुर

दारोगा :

भागलपुर से नवगछिया : मु. मकबूल अहमद, अवधेश राम, राम प्यारे राय, विरेन्द्र कुमार-1, नवीन कुमार-2, राज कुमार राय, शैलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार-1, मनोज कुमार चौधरी, रमेश कुमार, हरिकिशोर सिंह,  सुदेश कुमार, मणि पासवान, मनोज कुमार-3, मारकुस आईन्द, बबलू कुमार पंडित, चंदन कुमार दुबे, नंद लाल यादव (प्रअनि, प्रशिक्षण)

बांका से नवगछिया : लाल कांत मिश्र, अरूण कुमार, पवन कुमार, फिरोज खान, सुरेश पंडित, श्रीनिवास शर्मा

नवगछिया से भागलपुर : अलख देव सिंह, महताब खां, अशोक कुमार सिंह, सुदर्शन राम, गोवर्धन प्रसाद महतो, सत्यनारायण प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, शोभाकांत लाल दास, सुनील कुमार सिंह, मु. शाहिद खान, अजय कुमार मिश्र, राजदेव यादव, सूर्य नारायण झा, प्रेम कुमार साह, विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, दुबे देव गुरू,

नवगछिया से बांका : राजकिशोर प्रसाद, मु. इस्तियाक आजम, रामा शंकर सिंह, अरूण कुमार प्रधान, राधेश्याम सिंह, गणेश कुमार सिंह, सुदर्शन यादव

भागलपुर से बांका : सर्गुण यादव, अनिल कुमार मंडल, मु. फिरदौस आलम, फेबियन क्वाड्रस, विरेंद्र कुमार सिंह (प्रअनि, प्रशिक्षण)

बांका से भागलपुर : बसंत यादव, गणेश पासवान, संजय कुमार झा, नवीन किशोर पांडेय, रामजी प्रसाद यादव (प्रअनि, प्रशिक्षण), विपिन कुमार सिंह (प्रअनि, प्रशिक्षण)
Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

रेगुलर करने की मांगों को लेकर लैब टेक्नीशियंस वीरवार को रहे हड़ताल पर  सरकार के खिलाफ जताया रोष

जालंधर से (विशाल )
 सरकारी अस्पतालों में ठेके पर तैनात लैबोरेटरी टेक्नीशियंस की ओर से सेवाएं रेगुलर करने की मांग को पूरा न करने पर वीरवार को हड़ताल की गई। इस मौके पर मुलाजिमों ने कामकाज ठप करके खूनदान कर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। एमएलटी एसोसिएशन (कांट्रेक्ट आधार) पंजाब के  महासचिव सुखविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन, नेशनल एड्स कंट्रोल सोसायटी, टीबी विभाग तथा एनएचएम के बैनर तले तैनात समूह लैब टेक्निसियंस सांझा मोर्चा पंजाब की ओर से वीरवार को हड़ताल की गई। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं दी गई। लैब टेक्निशंयस ने सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।सुखविंदर सिंह ने बताया कि लैब टेक्नीशियंस पिछले करीब 20 साल से सेहत विभाग में ठेके पर सेवाएं प्रदान कर रहे है। विभाग की नीतियों की पालना करते हुए उनकी नियुक्तियां की गई थी। कोरोना काल में हाईरिस्क पर उनके साथी लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहे है। इनमें से कई साथी कोरोना पॉजिटिव भी पाएं गए है। मुलाजिमों के वेतन भी इतने कम है कि घर का गुजारा मुश्किल से चलता है।उन्होंने सरकार के नए खाली पदों की जगह पर उनके मुलाजिम एडजेस्ट करने की गुहार लगाई है। सेहत मंत्री ने दोबारा आवेदन कर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करने होगा तथा मेरिट में आने वालों को नियुक्त करने की बात कही थी। सेहत मंत्री के इस जवाब के बाद एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों में रोष है। इस मौके पर नीतीश, निधि, रंजीत शिल्पी, सीमा, अरुण, रेनू, हरदीप सिंह तथा नवजीत मौजूद थे।
Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

जालंधर के पिम्स में शुरु हुआ कोरोना मरीजों का इलाज

जालंधर से (विशाल )
पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी पिम्स में वीरवार से कोरोना‌ से मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया है। पिम्स में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 20 बेड लगा दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम थोरी के निर्देशों के बाद पिम्स में लेवल-2 के लिए 110 बेड और लेवल तीन मरीजों के लिए 10 बेड तय कर लिए हैं।पिम्स में इलाज के दौरान बेहतर तालमेल के लिए एसडीएम टू राहुल सिंधु की अगुवाई में सेहत विभाग और सिविल प्रशासन की एक टीम भी बना दी गई है। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि इस मुश्किल हालात में जब पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही है तो पिम्स का रोल भी काफी अहम हो जाता है।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज होने की वजह से महामारी के खिलाफ जंग में पिम्स का योगदान काफी प्रभावशाली रहेगा। उन्होंने कहा कि अगस्त के पहले हफ्ते से प्राइवेट अस्पताल भी कोरोना वायरस मरीजों के खिलाफ जंग से जुड़ जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन के पास संसाधन और मेनपावर की कोई कमी नहीं है। अभी तक सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा था।
Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

डीसी ऑफिस के बाहर टीचर्स ने मटके फोड़ कैप्टन सरकार के खिलाफ लिया प्रदर्शन

जालंधर से (विशाल )

जालंधर  में गुरुवार को गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के आह्वान पर टीचर्स ने मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार के खिलाफ नाराज टीचर्स ने डीसी आफिस के बाहर मटके फोड़े और कहा कि सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। इसके अब इसी तरह फूटने की बारी है।शिक्षकों की रोष रैली श्री गुरु रविदास चौक से शुरू होकर डीसी ऑफिस के बाहर पहुंची थी। प्रदर्शनकारी पेंशनरों की मांग निपटाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी न हुई तो स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को राज्य में जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान जीटीयू के जिला महासचिव गणेश भगत ने कहा कि राज्य सरकार अध्यापकों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। इसी कारण वो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं। सरकार की तरफ से कोविड-19 की आड़ में जनविरोधी नीतियों को लागू किए जाने के विरोध में यूटी मुलाजिम और पेंशनर्स, सांझा फ्रंट पंजाब की तरफ से 24 जुलाई तक काले झंडे, काले मास्क और काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया जा रहा है। अपनी मांगों के बारे में बताया कि राज्य सरकार पंजाब में नई भर्ती करे, मुलाजिमों के केंद्र की तरफ से तय किए गए पे स्केल को लागू करने का पत्र जल्द जारी करें। अगर सरकार का रवैया न बदला तो सभी एकजुट होकर कड़ा संघर्ष करेंगे
Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर

शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत शिलाई  के  साथ लगते क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर किया सील- डीएम

जिला सिरमौर के ग्राम पंचायत शिलाई में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटीव पाए जाने के बाद ग्राम पंचायत शिलाई में  पुलिस चौकी के समीप मुख्य चौक पर बाली-कोटी रोड के विभाजन स्थल से  शिलाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के गेट तक  के क्षेत्र को   सील कर कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोड़कर किसी भी प्रकार की आवाजाही, लोगों का एक ही स्थान पर इक्कठा होने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 से नया रोड़  के विभाजन क्षेत्र से लेकर  मुख्य चौक पर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। 
     उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार का समारोह, प्रदर्शन, बैठक, जुलूस, कार्यशाला सामुदायिक या धार्मिक आयोजन नहीं करेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में दवाइयों की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। अस्पताल रोड पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा केवल आपातकालीन स्थिति व टमाटर ले जा रहे किसानों को ही जाने की अनुमति होगी। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर किसी भी वाहन को रूकने की अनुमति नहीं होगी तथा वाहन खडे करने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक सेवाएँ प्रदान कर रहे सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे लेकिन उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग व सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करना होगा। कन्टेनमेंट जोन में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर द्वार पर संबंधित पंचायत के प्रधान की सहायता से की जाएगी । यह आदेश मजिस्ट्रेट ड्यूटी, पुलिस कर्मियों, अधिकारियों, तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे अधिकृत व्यक्तियों व वाहनों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। सील किए गए क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी शिलाई द्वारा समय-समय पर सैनिटाईजेशन की जाएगी। यूको बैंक शिलाई जोकि बफर जोन में स्थित है, सभी कर्मचारियों के कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट आने तक बंद रहेगा।  उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया उसके विरूद्ध आईपीसी की धारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, 54 व 56 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top