पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ0 अवधेश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ0 अवधेष प्रसाद सिंह के निधन के समाचार से दुखी हूॅ। उन्होंने डॉ0 अवधेष प्रसाद सिंह के पुत्र डॉ0 सुधीर कुमार सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वे एक प्रख्यात चिकित्सक थे। उनके निधन से चिकित्सा के क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा की रिपोर्ट


0 comments: