thumbnail

FLAGGING-OFF CEREMONY FOR THE ADDITIONAL STOPPAGE OF SAHIBGANJ–DANAPUR–SAHIBGANJ EXPRESS AT SHIVNARAYANPUR STATION ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

FLAGGING-OFF CEREMONY FOR THE ADDITIONAL STOPPAGE OF SAHIBGANJ–DANAPUR–SAHIBGANJ EXPRESS AT SHIVNARAYANPUR STATION 

Reporter - Shahid Alam

Malda, January 21, 2026







Fulfilling a long-cherished demand of the people of Shivnarayanpur, Bihar, a formal flagging-off ceremony was organised for the *additional stoppage of the 13235/13236 Sahibganj–Danapur–Sahibganj Express today (21.01.2026) at Shivnarayanpur Railway Station.*


The ceremony was graced by *Shri Ajay Kumar Mandal, Hon’ble Member of Parliament, Bhagalpur (Bihar)* who flagged off the train. Shri Sheo Kumar Prasad, Additional Divisional Railway Manager, Malda, along with other railway officials and dignitaries, was also present on the occasion.

A colourful cultural programme was organised to mark the event, in which school students and a large number of local residents of Shivnarayanpur participated, adding vibrancy to the celebration.


Railway has decided to provide an additional stoppage of the 13235/13236 Sahibganj–Danapur–Sahibganj Express at Shivnarayanpur Station under Malda Division on an experimental basis.


◆ *13235 Sahibganj–Danapur Express*


• Journey commencing from 21.01.2026

• Arrival: 15:46 hrs

• Departure: 15:47 hrs


*◆ 13236 Danapur–Sahibganj Express*


• Journey commencing from 22.01.2026

• Arrival: 12:33 hrs

• Departure: 12:34 hrs


Both trains will have a one-minute stoppage at Shivnarayanpur Station.


This initiative aims to enhance connectivity and provide greater convenience to the people of Shivnarayanpur and the surrounding region.

Read More»

thumbnail

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान सारण जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान सारण जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की


> कृषि में प्रगति प्रदेश की समृद्धि पर सरकार का फोकस


> समृद्धि यात्रा के दौरान छपरा में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दिया निर्देश, कहा- किसानों की आमदनी बढ़ाना सरकार का मुख्य उद्देश्य ।


पटना, 21 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के क्रम में आज निर्माणाधीन बस स्टैंड मैदान से सारण जिले में चल रही विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 कार्यक्रमों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के प्रमुख उद्देश्यों में एक उद्देश्य 'कृषि में प्रगति प्रदेश की समृद्धि' भी शामिल है। इसके तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2024 से 2029 के लिए गठित चौथे कृषि रोड मैप को तेजी से लागू किया जा रहा है। साथ ही मखाना के लिये रोड मैप बनाकर मखाना के उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है। डेयरी एवं मत्स्य पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है तथा राज्य के सभी गावों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन एवं प्रत्येक पंचायत में "सुधा" बिक्री केंद्र की स्थापना की जा रही है। साथ ही हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के काम को और आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे एक ओर जहां राज्य में कृषि का विकास होगा वहीं दूसरी ओर किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी तथा लोगों के जीवन में समृद्धि आएगी।


समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें। अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है, उसके लिये कई योजनायें चलायी जा रही हैं। सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को जनता तक पहुंचायें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधायें देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। बिहार में उद्योग लगाने के लिये उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है, इससे राज्य में उद्योग लगाने वाले


उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। उद्योग लगाने के लिये सभी जिलों में सुविधायें दी जा रही हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप नीति बनाई गई है ताकि युवा अपना रोजगार शुरू कर सकें। हमारे राज्य के युवा दक्ष और सक्षम हों इसके लिए हमलोग कार्य कर रह हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' (Ease of Living) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। हमलोग राज्य के सभी नागरिकों की सुविधाओं का ख्याल रख रहे हैं। उनके जीवन को आसान और विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।


समीक्षा बैठक के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान सारण जिले के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।


समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक अभियान, विशेष कार्य बल सह पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा श्री कुंदन कृष्णन, संबद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, सारण प्रमंडल के आयुक्त श्री मनीष कुमार, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री निलेश कुमार, सारण के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail

समृद्धि यात्रा के दौरान सारण जिला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

समृद्धि यात्रा के दौरान सारण जिला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री


पटना, 21 जनवरी 2026 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज सारण जिला के छपरा में


निर्माणाधीन बस स्टैंड मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को पहली बार एन०डी०ए० की सरकार बनी थी, तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुये हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था, कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे, बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें बहुत कम थी और जो थी उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। शुरू से ही बिहार के विकास का काम हो रहा है। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। अब कोई हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा नहीं होता है, इसके लिए वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गयी। पहले लगभग 8 हजार कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गयी। बाद में कुछ और कब्रिस्तानों को चिन्हित किया गया, जिसकी घेराबंदी की जा रही है। वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी की गयी है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू से ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2015 में सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोडने का काम पूरा हो गया है। वर्ष 2018 में ही हर घर बिजली पहुँचा दी गयी। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली दी गयी। अब लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है। वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 के तहत सभी योजनाओं पर काफी काम हुआ है और जो भी काम बचे हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा। सात निश्चय-2 के तहत ही युवाओं के लिए 10 लाख नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया। अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। चाहे हिन्दू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो सभी के लिए काम किया गया है। मुस्लिम समुदाय के लिए भी हमने काफी काम किया है। सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। इससे 1 करोड़ 14 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। जुलाई, 2024 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी। फरवरी, 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गयी है। वर्ष 2018 से देश के अलग-अलग राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है। वर्ष 2025 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में हुआ, जो गौरव की बात है। इन सबके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी कई बार बिहार आये हैं और उनके द्वारा विकास कार्यों का शिलान्यास / शुभारम्भ किया गया है, इन सभी योजनाओं पर अब तेजी से काम हो रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अगले 5 वर्षों (2025-2030) में कई कार्य कराये जायेंगे। सरकार द्वारा पहले कार्यकाल 2005-2010 तक, दूसरे कार्यकाल 2010-2015 तक, तीसरे कार्यकाल 2015-2020 तथा चौथे कार्यकाल 2020-2025 को मिलाकर चारों कार्यकाल में हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत काम हुआ है। अब विकास की गति को और तेज किया जायेगा। केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अगले 5 वर्षों के लिए सात निश्चय 3 का गठन किया गया है। (1) दोगुना रोजगार दोगुनी आय राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना किया जायेगा तथा इसके लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर महिला को 10 हजार रूपये दिये गये हैं। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रूपये तक की सहायता दी जायेगी। अगले 5 वर्षों में युवाओं को 1 करोड़ नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराये जाएंगे। इसके लिए नये 'युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग' का गठन किया गया है। (2) समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार: अगले 5 वर्षों में उद्योग लगाने पर पूरा जोर दिया जायेगा। सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जायेगी। नये बड़े उद्योगों के लिए मुफ्त भूमि एवं अनुदान दिया जा रहा है। पुरानी बंद चीनी मिलों को चालू किया जायेगा। (3) कृषि में प्रगति प्रदेश की समृद्धिः कृषि विकास के लिए पहले से ही काफी काम किया गया है। इस काम में और तेजी लाने के लिए एक नये बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम की स्थापना की गयी है। मखाना के उत्पादन को और बढ़ावा दिया जायेगा। डेयरी एवं मछली पालन पर विशेष जोर दिया जायेगा। (4) उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय एवं डिग्री कॉलेज खोला जायेगा। एक नये एजुकेशन सिटी का निर्माण कराया जायेगा। (5) सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिला एवं प्रखंड के अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केन्द्र बनाया जायेगा। राज्य में प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन दिया जायेगा। सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लायी जायेगी। (6) मजबूत आधार आधुनिक विस्तार आधारभूत संरचनाओं को बेहतर किया जायेगा जिसमें (क) शहरों का विकास और नये नियोजित शहरों की स्थापना की जायेगी। (ख) 5 नये एक्सप्रेस-वे सड़कों का निर्माण तथा ग्रामीण सड़कों का 2-लेन चौड़ीकरण किया जायेगा। (ग) सभी इच्छुक लोगों के घर की छतों पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। (घ) बिहार में पर्यटन एवं इको टूरिज्म के विकास पर विशेष जोर दिया जायेगा। (च) पटना में स्पोर्ट्स सिटी का विकास तथा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिया जायेगा। (7) सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) आधुनिक तकनीक तथा अच्छे प्रशासन के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों के जीवन को आसान बनाया जायेगा। हमारा राज्य लगातार विकास कर रहा है। इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले 5 वर्षों में और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। केन्द्र का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। बिहार और विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जायेगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको याद होगा कि सारण जिले का पहले क्या हाल था। वर्ष 2005 से पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। सारण जिले में विकास के सभी काम करा दिये हैं जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी है। महिला आई०टी०आई० एवं सभी अनुमंडलों में आई०टी०आई० की स्थापना की गयी है। जी०एन०एम० संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गयी है। सारण में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की गयी है। कर्पूरी ठाकुर छात्रावास एवं 2 आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। सारण जिला नदियों से घिरे होने के कारण पथ निर्माण के क्षेत्र में काफी पिछड़ा जिला था, अब यहाँ अनेक पुलों एवं पुलियों का निर्माण कराया गया है। छपरा-मुजफ्फरपुर पथ का चौड़ीकरण कराया गया है। गंडक नदी के बंगरा घाट पुल का निर्माण कराया गया है। छपरा शहर में बाईपास एवं अन्य पथों का निर्माण कराया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसम्बर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में मैंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा और जो कमी रही उसे पूरा करने के लिए सारण जिले की 7 योजनाओं की स्वीकृति दी गयी जिन पर काम चल रहा है जिन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा। इसमें छपरा शहर में एलिवेटेड पथ का निर्माण शुरू किया जा रहा है। छपरा शहर में 4 नये रेल ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया है। एकमा से डुमाई गढ़ पथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है। एकमा मशरख पथ का चौड़ीकरण शुरू किया गया है। खैरा पथ का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सारण तटबंध पर डबल लेन पथ का निर्माण किया जा रहा है। सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का समग्र विकास कराया जा रहा है। सात निश्चय-3 के तहत अगले 5 वर्षों 2025 से 2030 के बीच में सारण जिले में अनेक काम कराये जायेंगे। रोजगार के लिए जिले की 5 लाख 18 हजार महिलाओं को 10 हजार रूपये के हिसाब से राशि दी जा चुकी है। इन्हें रोजगार आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। सारण जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जाएंगे। डेयरी को बढ़ावा देने के लिए जिले के शेष 1 हजार 87 गांवों में दूध उत्पादन समितियों का गठन तथा सभी 323 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केन्द्र खोला जायेगा। सभी 20 प्रखण्डों में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। सभी 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विशिष्ट अस्पताल तथा सारण सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जायेगा। सारण जिले में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी। सबका सम्मान-जीवन आसान निश्चय के तहत कठिनाइयों को दूर कर लोगों के लिए सरकारी सुविधाएं प्राप्त करना आसान बनाया जायेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कामों से जिले का पूरे तौर पर विकास होगा। केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अब बिहार बहुत आगे बढ़ेगा और देश के विकसित राज्यों में शामिल हो जायेगा।


जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बड़ी माला पहनाकर उनका स्वागत किया।


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, सांसद श्री राजीव प्रताप रूढ़ी, सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक श्री मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, विधायक श्री रणधीर कुमार सिंह, विधायक श्री केदारनाथ सिंह, विधायक श्री जनक सिंह, विधायक श्रीमती छोटी कुमारी, विधायक श्री कृष्ण कुमार मंटू विधायक श्री विनय कुमार सिंह, विधान पार्षद प्रो० (डॉ०) वीरेन्द्र नारायण यादव सहित पूर्व विधायकगण, पूर्व विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail

मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया







पटना, 21 जनवरी 2026 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के प्रतिनिधियों ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किए गए विभागीय सुधार एवं नवाचार हेतु अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। मुख्यमंत्री वर्ष 2005 से सामान्य प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।


ज्ञातव्य है कि बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स द्वारा 12 जनवरी 2026 को प्रदान किया गया है, जो वर्ष 2029 तक वैध रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों में कार्यस्थल के नवीनीकरण, सुव्यवस्थितीकरण, विभागीय कार्य प्रणाली में आमूल-चूल सुधार, पारदर्शिता तथा नवाचार को प्राथमिकता देते हुए ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त करने की दिशा में सतत् प्रयास किए गए हैं।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव श्री संजय कुमार, इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के डी०जी०एम० श्री तरूण स्वरूप एवं श्री आफताब आलम सहित सामान्य प्रशासन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail

Successful Eviction Drive Conducted at New Farakka Railway Station under “Operation Bhumi”....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

Successful Eviction Drive Conducted at New Farakka Railway Station under “Operation Bhumi”

Reporter : Shahid Alam

Malda, January 20, 2026




*Malda Division of Eastern Railway* successfully carried out an eviction drive on19.01.2026 *under “Operation Bhumi”* to remove unauthorized pakka/hard encroachments from the premises of New Farakka Railway Station.


The operation was led by SSE (Works), Jangipur Road, with full support from officers and staff of RPF and GRPS/New Farakka. Local Police, Farakka, also provided active cooperation to ensure smooth, coordinated, and secure execution of the programme.


The drive commenced at *11:00 hrs.* and during the *five-hour operation,* the joint team dismantled and cleared *10 unauthorized pakka/hard encroachments* from railway land. The operation was completed peacefully by 16:00 hrs, with no untoward incidents reported.


This successful eviction under Operation Bhumi reflects the commitment of Malda Division, Eastern Railway, to safeguarding railway property, ensuring safe station surroundings, and maintaining obstruction-free premises for the convenience of passengers.

Read More»

thumbnail

बढ़ते ठंड में मानवता की मिसाल: जीवन जागृति सोसायटी ने गरीब वृद्ध व विधवा महिलाओं के बीच किया कंबल वितरण*

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बढ़ते ठंड में मानवता की मिसाल: जीवन जागृति सोसायटी ने गरीब वृद्ध व विधवा महिलाओं के बीच किया कंबल वितरण*





बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड से सबसे अधिक प्रभावित गरीब, असहाय, वृद्ध और विधवा महिलाएं हैं ऐसे समय में जीवन जागृति सोसायटी द्वारा किए जा रहे राहत कार्य जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं इसी कड़ी में आज जीरो माइल स्थित सच्चिदानंद कॉलोनी के सरस्वती मंदिर के समीप गरीब वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के बीच लगभग 100 कंबलों का वितरण किया गया कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था जीवन जागृति सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शीतलहर के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है सोसायटी लगातार ऐसे इलाकों को चिन्हित कर रही है, जहां ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है आपको बता दें कि जीवन जागृति सोसायटी केवल कंबल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन रक्षा से जुड़ी विभिन्न जागरूकता अभियानों में भी अहम भूमिका निभा रही है सड़क सुरक्षा, जल सुरक्षा, अग्निकांड से बचाव और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर समिति द्वारा लगातार जागरूकता रैली और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि आम लोग सुरक्षित और सतर्क रह सकें आज के इस कार्यक्रम में जीवन जागृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार, पुनीत सालारपुरिया, संस्था के मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार, मृत्युंजय, अखिलेश, पुरंजय एवं आनंद कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर में कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही संस्था का संकल्प है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read More»

thumbnail

समाजिक कार्यकर्ता रिजवान खान की बहन कि शादी के बहु भोज वलीमा का आयोजन हुआ,

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

समाजिक कार्यकर्ता रिजवान खान की बहन कि शादी के बहु भोज वलीमा का आयोजन हुआ,

बिहार, भागलपुर, वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता रिजवान खान कि बहन फ़रहा कि शादी के बहु भोज वलीमा का आयोजन रविवार दिनांक 4 जनवरी 2026 को तातारपुर  भागलपुर,बिहार स्थित अजीज विवाह भवन में संध्या समय से आयोजित किया गया, रिज़वान खान ने बताया की बहु भोज वलिमा कार्यक्रम के दावत में परिवार, दोस्त, रिश्तेदार,समाजिक कार्यकता,शिक्षाविद,लड़के एव लड़की परिवार के लोग शामिल हुए, बहु भोज वलीमा कि दावत आमंत्रण में शामिल लोगो ने अपनी तरफ से दुल्हा दुल्हन से मिलकर अपनी अपनी  दुआओं आशीर्वाद से नवाजा, शादी के नए जोड़ों को दावत मे आए महमानों ने दुल्हा दुल्हन दोनों को जीवन में हमेशा सफल और खुशहाल जीवन भर रहने के लिये अपनी तरफ से खूब दुआएं दी, बहु भोज वलीमा कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में शामिल परवेज जमाल, पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद, भागलपुर, सलाह उद्दीन अहसन ,डिप्टी मेयर,नगर निगम, भागलपुर, जिया अल हक उर्फ जेड हसन पूर्व प्रत्याशी नाथनगर विधानसभा, भागलपुर, डॉक्टर फारुक अली, पूर्व कुलपति छपरा विश्विद्यालय, शिशुपाल भारती, मजहर अख्तर शकील, जिला अध्यक्ष सुन्नी वक्फ बोर्ड,भागलपुर, प्रोफेसर शाहिद रज़ा जमाल मुंगेर विश्व विद्यालय, जिनी हमीदी, डायरेक्टर जेड मांउट स्कूल, भागलपुर सज्जाद, रिर्पोटर ईटीवी भारत, भागलपुर, इरशाद अहमद उर्फ गुड्डू, तारीख अनवर उर्फ लबली, रिंकू सरपंच, ईमामपुर भागलपुर, गुलाब आलम, अन्नी खान, परवेज खान, गुलसबा उर्फ लक्की,  इमरान खान उर्फ बाबू,आबाद हुसैन,  फिरोज उद्दीन, करीम उद्दीन उर्फ दुलारे, आजम, उमर ताज,  नाज हुसैन, ईमाम अब्दुल्ला, गुलाब हुसैन, तसनीम कौसर रिपोर्टर इन्कलाब भागलपुर आजाद हुसैन, असद आबाद, फैजी, गौतम सुमन, सननी, जनाब गुलाम अब्दुल कादिर,  ईमाम आलम, माज अली, टाइगर अकबर खान, उपस्थित रहे।




Read More»

thumbnail

समाजिक कार्यकता रिजवान खान की छोटी बहन फरहा कि शादी में दोस्त परिवार के साथ गणमान्य लोग भी शामिल हुए

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

समाजिक कार्यकता रिजवान खान की छोटी बहन फरहा कि शादी में दोस्त परिवार के साथ गणमान्य लोग भी शामिल हुए


 

बिहार,भागलपुर, समाजिक कार्यकता रिजवान खान के छोटी बहन फरहा की शादी गुरुवार दिनांक 1 जनवरी 2026 को स्थान शादी महल, हुसैनपुर रोड, मोजाहिदपुर, पश्चिम टोला भागलपुर,बिहार में आयोजन किया धाम से सम्पन्न गया, बारात रात में आये बरातियों एवं दूल्हे का स्वागत लड़की के रिज़वान खान भाइयों एवं दोस्तों  ने हाथ मिला कर किया, लड़की के घर पर बारात आने के बाद बारातियों को नाश्ता दिया गया नाश्ता के बाद काजी द्वारा निकहा की रस्में पूरी होने के बाद बारात में आये सभी बारातियों को भोजन कराया गया, शादी की सारी रस्मे पूरी करने के बाद दिनांक 2 जनवरी 2026 की सुबह लड़की के सभी भाइयों ने बहन एवं दोस्तों ने मिलकर अपनी कि ओर से बिदाई की रस्में पूरी की रिजवान खान कि बहन कि शादी कार्यक्रम के आयोजन में हमदर्द,दोस्त रिश्तेदारों के साथ गणमान्य लोग भी शामिल होकर शादी के नए जोड़े जोड़े दूल्हा दुल्हन को अपनी अपनी ओर से बहुत सारी दुआएं और आशीर्वाद दिया,शादी कार्यक्रम मे शामिल होने वाले लोगो शामिल परवेज जमाल, सिकंदर जमाल, नगर निगम भागलपुर के डिप्टी मेयर, सलाहउद्दीन अहसन, डॉक्टर अशरफ रिज़वी, मजहर अख्तर शकील,जीनी हमीदी, गौतम सुमन,काबुल,असलम नियाज़ी,, कैशरुल बेग,बदरू उद्दीन उर्फ चुनना, नौशाद उर्फ छोटू ,सैफुल्लाह, जुम्मन अंसारी, तारीख अनवर उर्फ लवली, अशरफ आलम उर्फ अरसी, इरशाद अहमद उर्फ़ गुड्डू, मिन्हाज आलम, महबूब आलम, रिजवाना खातुन, हाजी सलीम उद्दीन, राजीव कुमार, असद आबाद, मुन्ना, अन्नी खान,गौतम सुमन, फैजुल शेख,उदय, राहुल राजीव, गुलाब आलम, दाऊद अली अजीज, साइमा दाऊद,गुलाम अब्दुल कादिर,निशु खान, अमीरुद्दीन उर्फ मुन्ना,तकी अहमद उर्फ जावेद,परवेज खान, वसीम खान उर्फ लल्लू, सननी ,नाज हुसैन, आजाद हुसैन, आबाद, गुलाब हुसैन, शादाब उर्फ लाली, इमरान खान उर्फ बाबू ,फिरोज उद्दीन, मुस्तफा, हमजा, दुलारे,लड़के वालों कि ओर से वलीमे बहू भोज कार्यक्रम का आयोजन कल रविवार दिनांक 4 जनवरी 2026 को स्थान,तातारापुर चौंक के पास विवाह भवन भागलपुर, बिहार में रात 8 बजे से कार्यक्रम का आयोजन शुरू होगा,

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

Under Operation UPLABDH, RPF Malda Division continues anti-touting drive; one arrested fo illegal ticketing at Sahibganj Railway Station

Reporter - Shahid Alam 

Malda, December 28, 2025



As part of the ongoing *Operation UPLABDH,* an all-India anti-touting initiative aimed at curbing illegal ticketing and ensuring fair access to reserved railway tickets for genuine passengers, the Railway Protection Force (RPF), Malda Division, is maintaining strict vigil at *Passenger Reservation System (PRS) counters* and station premises under the guidance of *Shri Manish Kumar Gupta, Divisional Railway Manager, Malda, and the supervision of Shri Aseem Kumar Kullu, Divisional Security Commissioner, RPF, Malda.*


In continuation of this sustained drive, a joint team of RPF/CIB Malda, with assistance from RPF/Post Sahibganj, *apprehended one person today on December 28, 2025 at Sahibganj Railway Station for involvement in illegal procurement and sale of reserved railway tickets.* The individual was noticed engaging in suspicious activities near the PRS counter during a targeted check.


On verification, a live reserved Tatkal railway ticket along with other materials connected with unauthorised ticketing activities were recovered from his possession. The apprehended person failed to produce any valid authority or satisfactory explanation for possession of the ticket.


Accordingly, the accused was arrested under the relevant provisions of the Railway Act for illegal touting. A case has been registered at RPF/Post Sahibganj, and further legal proceedings are underway as per law.

Read More»

thumbnail

“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर तीन नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर तीन नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, December 23, 2025:



*मालदा मंडल में नाबालिगों की सुरक्षा एवं संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन तथा श्री ए. के. कुल्लू, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, मालदा के नेतृत्व में, “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की आरपीएफ पोस्ट बरहरवा द्वारा दिनांक 22 दिसंबर 2025 को बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर से तीन नाबालिग बालकों को सुरक्षित रूप से संरक्षण में लिया गया।*


नियमित निगरानी एवं चेकिंग के दौरान स्टेशन परिसर में *तीन नाबालिग बालक* असामान्य परिस्थिति में पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि वे अपने घरों से बिना अभिभावकों की जानकारी के बाहर निकल आए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, आरपीएफ द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई।


निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए, तीनों नाबालिग बालकों को आगे की देखरेख, परामर्श एवं पुनर्वास हेतु बाल संरक्षण मंथन, राजमहल (साहिबगंज) के सुपुर्द किया गया।


आरपीएफ, मालदा मंडल द्वारा की गई यह संवेदनशील पहल रेलवे परिसरों में नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आरपीएफ आम नागरिकों से अनुरोध करती है कि रेलवे क्षेत्र में किसी भी असहाय अथवा संदिग्ध नाबालिग की सूचना तत्काल निकटतम आरपीएफ कर्मियों को दें।

Read More»

thumbnail

भागलपुर बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान खान ने अपनी छोटी बहन कि शादी में शामिल होने के लिये महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती दुरुपति मुर्मू जी ,उप राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्याल जी को आमंत्रित किया हैं ।

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

भागलपुर बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान खान ने अपनी छोटी बहन कि शादी में शामिल होने के लिये महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती दुरुपति मुर्मू जी ,उप राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्याल जी को आमंत्रित किया हैं ।


भागलपुर 

बिहार, भागलपुर के वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता रिजवान खान ने अपने देश कि राष्ट्रपति श्रीमती दुरुपति मुर्मू जी उप  राष्ट्रपति श्री सीपी राधा कृष्णन जी, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू जी, लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी,राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मालिका अर्जुन खडगे जी, बिहार के राज्यपाल जनाब आरिफ मोहम्मद खान साहब, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री  विजय सिंहा जी बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री तेजस्वी यादव जी  बिहार विधान परिषद के सभापति जी,बिहार विधान परिषद में विपक्ष कि नेता श्रीमती रावड़ी देवी जी , भागलपुर लॉक सभा के सांसद श्री अजय मंडल जी भागलपुर लोक सभा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन साहब, भागलपुर शहर के विधायक श्री रोहित पांडे जी, हज़रत शाहबाज़ मोहम्मद भागलपुरी रहमतुल्लाह अलेय के सज्जादा नशी हज़रत सैय्यद इंतेखाब आलम शहबाजी साहब,हज़रत पीर दमडीया शाह भावलपुर के सज्जादा नशी सैय्यद शाह फखरे आलम हसन साहब, शाह मार्केट भागलपुर, सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद शाह अली सज्जाद साहब शाह मार्केट भागलपुर, सिल्ली गोडी के निजी अस्पताल में न्यूरो विभाग दिमाग के एक बेहतरीन डॉक्टर नवनीत सिंह जी, भागलपुर,प्रमंडल के श्रीमान आयुक्त , भागलपुर  जिला के श्रीमान पदाधिकारी, भागलपुर जिला के श्रीमान उप विकास आयुक्त,भागलपुर सदर के श्रीमान अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर, नगर निगम के श्रीमान नगर आयुक्त, नगर निगम भागलपुर कि मेयर, श्रीमती डॉक्टर बसुधरा लाल, नगर निगम के डिप्टी मेयर, जनाब सलाहउद्दीन अहसन, भागलपुर जिला परिषद के अध्यक्ष, यू

उपाध्यक्ष श्रीमान पप्पू यादव ,भागलपुर जिला के श्रीमान एस एस पी भागलपुर, के श्रीमान सिटी एस भागलपुर शहर के श्रीमान डीएसपी जी मैं निवेदन गुज़ारिश करते है कि 

मेरी छोटी बहन फरहा कि शादी दिनांक 1 एक जनवरी 2026 को होने जा रही है, शादी समारोह के आयोजन का स्थान, शादी महल, भागलपुर जंकशन के दक्षिणी क्षेत्र के रेलवे यात्री आवागमन गेट के सामने मोजाहिदपुर पश्चिम, हुसैनपुर रोड भागलुर बिहार है, रिजवान खान ने कहा कि मेरा ब्रेन हैमरेज 14 नवंबर 2025 को दूसरी   बार हो गया है, इस से पहले मेरा 5 सितंबर 2023 को भी हुआ था, जिस में दोनों बार मेरा बायां हाथ पैर काम करना बंद हो गया था, पहली बार ब्रेन हैमरेज बहुत कम था, पहली बार मेरा ब्रेन हैमरेज कम हुआ था, लेकिन इस बार बहुत ज्यादा हो गय है ,मेरे छोटे भाईयों ने मुझे तुरन्त जल्द बेहतर ईलाज के लिये सिल्ली गोडी लेकर गए, जहां मुझे एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर मेरा तुरन्त ईलाज शुरू हो गया,वहां मुझे 2 दोनो तक ICU में रखा गया, अस्पताल में एक हफ्ता के ईलाज बाद मुझे घर वापस भेज दिया गया, डॉक्टर ने मुझे समय पर दवा लेते रहने के साथ फिजियो थेरेपी करवाने को कहा हैं, मैं एक महीने से दवा लेने के साथ मे फिजियो थेरेपी  भी लगातार चल रहा है, मेरे ईलाज में हुए खर्च का सारा पैसा मेरे छोटे भाईयों ने किया है, छोटी बहन कि शादी के इनतेजाम पर हो रहे सारे खर्च छोटे भाई ही कर रहे हैं, मै अपनी बहन की शादी कि तैयारी में बहुत पहले से लग गया था लेकिन मेरे ब्रेन हमरेज हो जाने से बीमार हो जाने सारा मेरा सपना अधूरा रह गया, मैं एक महीने से भी ज्यादा समय से बेड पर ही हूं, इस के बाबजूद भी छोटे भाइयों की मदद से दोस्तो रिश्तेदारों को शादी का कार्ड और फोन से मैं और मेरे घर वाले लोग दावत दिये जा रहे हैं,

रिजवान खान ने बताया कि अपने समाजिक जीवन का 25  वर्षों से भी ज्यादा समय अपने भागलपुर कि तरक्की में लगा रखा है , मैने अपने लिये अब तक कुछ भी नहीं किया है, हमेश भागलपुर कि जनता के लिये अपने जीवन को लगाया है,मैने सन 2000 से भागलपुर में रेल सुविधा बढ़ाने के साथ भागलपुर जंक्शन के दक्षिणी एरिया में रेल टिकट काउंटर खोलने एवं रेल यात्रीओ के लिये स्टेशन में आने जाने का रास्ता खोलने कि मांग करने के साथ भागलपुर से जनता के लिये हवाई उड़ान सेवा शुरू करने ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण कि वे मांग के लिये लगातार हस्ताक्षर अभियान चलाने का काम करते रहे हैं, हमें उम्मीद हैं की हवाई जहाज में उड़ने का सपना भागलपुर कि जनता का जल्द जरूर पूरा होगा , आप से मेरी हाथ जोड़ कर के निवेदन गुजारिश है कि मेरी बहन कि शादी में शामिल होकर शादी के जोड़ों को अपना आशीर्वाद दुआ जरूर दें, मेरे दावत में आने के लिये मैं और मेरा पूरा परिवार आप के सदा आभारी बने रहेंगे,

आपके विश्वासी 

रिजवान खान समाजिक कार्यकर्ता भागलपुर, बिहार 

मोबाइल नम्बर 

6209120255












नांक 23,12,2025,

 

 विषय, भागलपुर के समाजिक कार्यकर्ता रिजवान bnnb nn bnbbnbnb nbnbn bnnbnbbbnbbnbnbnbnbnnb।   Bnbnb bnnnn n nnn noi  खान ने अपनी छोटी बहन कि शादी 

में राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता, राज्यसभा में विपक्ष के नेता, राज्यपाल, बिहार विधानसभा अध्यक्ष,मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री बिहार, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता, बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष , बिहार विधान परिषद में विपक्ष कि नेता, विधायक भागलपुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद

 भागलपुर, प्रमंडल आयुक्त भागलपुर, जिला पदाधिकारी, भागलपुर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर, नगर निगम भागलपुर नगर निगम आयुक्त, नगर निगम भागलपुर मेयर,डिप्टी मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एस एस पी भागलपुर, सिटी एस पी शहर, भागलपुर डीएसपी शहर भागलपुर से शादी में शामिल होने के लिये गुज़ारिश आमंत्रित किया,



बिहार   भागलपुर के वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता  रिजवान खान 25  वर्षों से भी ज्यादा से समय से अपने भागलपुर में रेल सुविधाओं को बढ़ाने एवं भागलपुर से जनता के लिये हवाई उड़ान सेवा शुरू करने कि मांग एवं  ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण कि मांग के लिये लगातार संघर्ष करते आरहे हैं, रिजवान खान कि ओर से अपने भागलपुर कि तरक्की के लिए किए जा रहे संघर्ष में रिजवान खान को भागलपुर की जनता का भी पूरा साथ मिल रहा है, रिजवान खान ने पूरे सामाजिक जीवन में हमेशा दुसरो कि भलाई के लिये काम कर रहे हैं,अपने फायदे के लिये कुछ भी नहीं किया है,रिजवान खान का 14 नवंबर 2025 कि सुबह 6,30 बजे दूसरी बार ब्रेन हैमरेज बीमार के शिकार हुए हैं, जिस के कारण उनका बायां हाथ पैर काम करना बंद कर दिया,है, रिजवान खान को ईलाज के लिये परिवार वाले भागलपुर के लोकल डॉक्टर के पास ले गए, वहां पर डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार कर सिटी स्कैन करवाया, सिटी स्कैन में पता चला की सर में खून जम गया है, रिजवान खान को बेहतर ईलाज के लिये भाई ने सिल्लीगोड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उन का बेहतरीन ईलाज एक सप्ताह तक चला, डॉक्टर ने एक हफ्ता बाद उनको घर भेज दिया, डॉक्टर ने उनको घर पर ही रह कर समय पर दवा लेने के साथ अपना फिजियो थैरपी करवाने को कहा, रिजवान खान का इस से पहले 5 सितंबर 2023 को भी ब्रेन हैमरेज के शिकार हुए थे , रिजवान खान के दोनों बार के ईलाज पर उनके छोटे भाईयो ने अपनी तरफ से काफी ज्यादा पैसा खर्च किया है, छोटे भाईयों ने उनके ईलाज में दिल खोल कर मदद किया है ,बाप का फर्ज भाईयो ने तन मन धन से निभाया हैं, छोटे भाईयों ने कोई शोर किए बगैर उसने वह काम अपने बड़े भाई के लिये किया है, जो एक पिता भी नहीं किया होगा, रिज़वान खान पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से बेड पर है, इस समय उनके ईलाज में उनके भाई, बहन,पत्नी उनकी पूरी तरह से मदद और देखभाल कर रहे है,


रिजवान खान ने अपनी छोटी बहन कि शादी में आने वाले सभी मेहमानों से निवेदन करते हुए कहा है कि मेरी छोटी बहन कि शादी दिनांक 1 जनवरी 2026 को स्थान,भागलपुर जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 6 रेलवे यात्री निकासी रास्ता के सामने शादी महल ,मोजाहिदपुर पश्चिम हुसैनपुर रोड भागलपुर बिहार में होने जा रही है, आप लोगों से हम हाथ जोड़ कर निवेदन करते है कि मेरी छोटी बहन कि शादी ज़रूर से शामिल हो कर मुझ पर और मेरे पूरे परिवार के लोगों पर अपना दुआ आशीर्वाद बनाए रखने कि कृपा करें, इस के लिये मैं और मेरा घर परिवार के सभी लोग आप के सदा आभारी और शुक्रगुजार बने रहेंगे,



भागलपुर, प्रमंडल श्रीमान आयुक्त, भागलपुर, श्रीमान जिला पदाधिकारी, भागलपुर, सदर श्रीमान अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर नगर निगम श्रीमान आयुक्त, नगर निगम भागलपुर की मेयर,डिप्टी मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष,  उपाध्यक्ष श्रीमान पप्पू यादव श्रीमान, एस एस पी भागलपुर श्रीमान सिटी एस पी भागलपुर शहर, श्रीमान डीएसपी भागलपुर, नगर ,

Read More»

thumbnail

Malda Division Conducts Intensive Ticket Checking Drive — 503 Cases Detected, ₹4.33 Lakh Penalty in Just One Day....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

Malda Division Conducts Intensive Ticket Checking Drive — 503 Cases Detected, ₹4.33 Lakh Penalty in Just One Day

Reporter - Shahid Alam 

Malda, 17 December 2025





Under the guidance of *Shri Manish Kumar Gupta, Divisional Railway Manager, Malda* and the supervision of *Shri Kartik Singh, Senior Divisional Commercial Manager, Malda,* Malda Division has intensified its efforts to curb ticketless and irregular travel across the division.


As part of this initiative, an intensive ticket checking drive was conducted today(17.12.2025)*onboard various trains operating in the Bhagalpur–Kahalgaon section.*


The drive was led by *Shri Dilip Chourasia, Chief Inspector of Tickets (CIT/Bhagalpur),* assisted by a dedicated team comprising Commercial Inspectors, Ticket Checking Staff and Railway Protection Force (RPF) personnel. Their coordinated efforts ensured strict checks and enhanced passenger discipline.


During the operation, *503 cases* of ticketless and irregular travel were detected, resulting in the realisation of *₹4,33,075/- as penalty,* reflecting Malda Division’s uncompromising stand against ticketless travel.


Among the ticket checking team, *Shri Subhash Jha* achieved the highest detection with the maximum penalty of *₹58,330/-,* showcasing exemplary vigilance and commitment.


*Malda Division urges passengers to travel with proper and valid ticket* and extend cooperation to maintain discipline and lawful travel across the railway network.

Read More»

thumbnail

RPF of Malda Division Apprehends Person with Illegal Firearm at Jamalpur Railway Station....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

RPF of Malda Division Apprehends Person with Illegal Firearm at Jamalpur Railway Station*

Reporter - Shahid Alam

Malda, December 16, 2025:



The *Railway Protection Force (RPF) of Malda Division* apprehended one person in possession of an illegal country-made firearm during vigilant checking in the railway premises at Jamalpur Railway Station.


On December 15, 2025, acting on specific intelligence, RPF personnel of RPF Post Jamalpur were maintaining surveillance in the marshalling yard area. During the vigil, a person was observed moving suspiciously and attempted to flee upon noticing the presence of RPF personnel. He was immediately chased and apprehended by the RPF team.


During checking, a silver-coloured country-made pistol along with a mobile phone was recovered from his possession. The recovered articles were seized following due legal procedure.


*The apprehended person has been identified as a 19-year-old male, a resident of Munger district, Bihar* . During interrogation, he admitted his involvement in snatching activities by threatening people with the illegal firearm.


Subsequently, the apprehended person along with the seized articles was handed over to GRP Jamalpur for further legal action as per law.


The RPF of Malda Division remains committed to ensuring the safety and security of passengers, railway staff and railway premises through continuous vigilance and proactive measures.

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top