thumbnail

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव भवानीपुर प्रखंड के बिरनिया गांव ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव भवानीपुर प्रखंड के बिरनिया गांव


पहुचें जहां पिछले दिनों केलाश शर्मा का रोड दुर्घटना में मौत हो गया था उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया पप्पू यादव पूर्णिया डीटीओ एवं सीओ थाना प्रभारी से बात कर उन्हें सरकारी मुआवजा देने की बात कही है पप्पू यादव ने कहा कि केलाश शर्मा से मेरा परिवारिक रिश्ते थे उनके गुजरने से मेरे लिए नीजी छति हुई है

Read More»

thumbnail

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बना रहे अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक में प्रयुक्त होगी अंग प्रदेश की मिट्टी।

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बना रहे अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक में प्रयुक्त होगी अंग प्रदेश की मिट्टी।


राष्ट्रीय सेवा योजना तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर द्वारा अपने सभी अंगी भूत एवं संबद्ध महाविद्यालय द्वारा एवं विश्वविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम करके छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों से उनके घर एवं क्षेत्र की मिट्टी एवं चावल का दाना कलश में एकत्रित किया गया था । मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत, माटी को नमन और वीरों को वंदन करने के लिए बनने वाले राष्ट्रीय स्मारक के लिए दिल्ली भेज दिया गया है। आज हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम संबंधित डॉ राहुल कुमार ने सभी एकत्रित कलश को नेहरू युवा केंद्र के जिला प्रतिनिधि को सौंपा

Read More»

thumbnail

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के


संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023–24 का आयोजन 28 से 30 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय स्थित सैंडीस कंपाउंड भागलपुर के अलावा विभिन्न स्थलों पर एक साथ की जा रही है। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग अंडर–14,17,19 कक्षा 6 से 12वी तक के सभी कोटी के विद्यालयों में अध्ययनरत बालक– बालिका खिलाड़ी पदक की प्राप्ति के लिए अपने कला–कौशल व शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स खो–खो कबड्डी बैडमिंटन फुटबॉल क्रिकेट योगा शतरंज वॉलीबॉल आदि खेल आयोजित की जाएगी। सभी खिलाड़ी मार्च पास्ट में ड्रेस कोड सहित विद्यालय के बैनर के साथ शामिल होंगे। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने यह भी बताया की मुख्य समारोह स्थल सैंडिस कंपाउंड भागलपुर को दुल्हन के तरह सजा दिया गया है। सभी विभिन्न प्रतियोगिता स्थल पर आवश्यकतानुसार कुर्सी टेबल अन्य संगत व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। खेल पदाधिकारी ने आगे बताया की उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन, झंडोत्तोलन , मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति , शपथ ग्रहण समारोह आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। खिलाड़ियों के लिए सेफी प्वाइंट भी बनाया गया है। जिला प्रशासन के ओर से सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मार्च पास्ट में खिलाड़ी तिरंगे झंडे के साथ सैंडीज कंपाउंड भागलपुर में शान बान के साथ शोभा बढ़ाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक भागलपुर एवम अन्य अतिथियों के द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे किया जायेगा। यह भी बताते चलें की जिला स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर निचिश्त संख्या में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी प्रतियोगिता नॉक आउट पद्धति के आधार पर आयोजित की जायेंगी। जिला स्तर पर विजेता ,उपविजेता , प्रथम ,द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवम ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। कल उद्घाटन सत्र के बाद एथलिक्ट्स एवम कराटे की सभी आयु वर्ग बालक बालिका की प्रतियोगिता कराई जाएगी साथ ही साथ कबड्डी बालिका वर्ग एवम खो खो बालक वर्ग की प्रतियोगिता तीनों आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी एवम क्रिकेट अंडर–19 बालक वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।खेल में व्यवधान डालने वाले आसामजिक तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

Read More»

thumbnail

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ई.आर.ओ ......

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर, दिनांक 27.10.2023. 

  आज दिनांक-27.10.2023. को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ई.आर.ओ.


एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जानकारी दी गई कि मतदाता सूची का प्ररूप प्रकाशन हो गया है। अर्हता तिथि 01.01.24 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य होना है,जिसके अन्तर्गत 18 से 19 आयु वर्ग के अधिकाधिक युवा मतदाताओं एवं पात्र छुटे हुए महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तदनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु सभी बी.एल.ओ. को अधिक से अधिक फर्म 6 प्राप्त करने का निदेश दिया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पी.डब्लू.डी. मतदाताओं को चिन्हित कर मार्क करना है। सभी बी.एल.ओ. को शत प्रतिशत मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने हेतु प्ररूप 7 प्राप्त करने का निदेश दिया गया। बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बी.एल.ए. संबंधित सूची यथाशीघ्र जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराने अनुरोध किया गया है। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि आज दिनांक- 27.10.2023 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन हो गया है। दावा आपत्ति हेतु आवेदन 27.10.2023 से 09.12.2023 तक स्वीकार किये जायेगें। विशेष अभियान हेतु 28.10.2023 एवं 29.10.2023 /25.11.2023 एवं 26.11.2023 निर्धारित है। दावा आपत्ति संबंधि आवेदनों का निष्पादन 26.12.2023 तक कर लिया जाना है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05.01.2024 तक कर दिया जाना है। बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्त्ता, सभी ई.आर.ओ., उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments





गृह मंत्री अमित शाह जी के सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता शुरू करें जनसंपर्क अभियान :  सम्राट चौधरी


      आगामी 5 नवंबर को पताही हवाई अड्डा के मैदान में आहुत गृह मंत्री अमित शाह जी के सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर शुरू कर दें जनसंपर्क अभियान।

                 उक्त बातें गुरुवार को स्थानीय पकड़ी चट्टी स्थित एक निजी सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा। 

उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओं के सामने अभी दो महत्वपूर्ण मिशन है एक 2024 के लोकसभा चुनाव में आदरणीय नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना, वही दूसरी चुनौती 2025 के विधानसभा के चुनाव में नीतीश - लाल मुक्त बिहार बनाना। इन दोनों मिशन पर हम कार्यकर्ताओं को गंभीरता पूर्वक कार्य करना है। इस संदर्भ में आगामी 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर के धरती पर गृह मंत्री जी पधार रहे हैं उनके सभा को ऐतिहासिक बनाकर हम अपने इस मिशन का शुरुआत करेंगे। इसलिए कार्यकर्ता साथी आज से ही गृह मंत्री जी के आगमन की सूचना टोली बनाकर गांव के लोगों तक पहुंचने का काम करें।

                          इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते  गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज पूरा दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जय - जय कार कर रहा है। ऐसे में हम सब 2024 के मिशन को सफल बनाने में जी जान से लगे। उन्होंने  राष्ट्र हित में तीसरी बार फिर से देश का प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी को  बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। श्री राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से 5 नवंबर को पताही हवाई अड्डे के मैदान में होने वाले गृह मंत्री के सभा मे  भीड़ जुटा कर इतिहास रचने को कहा ।  

           बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने अपने संबोधन  में दोनों नेताओं को आस्वस्थ किया की कांटी- मरवन के इलाके से पचिस हजार  से अधिक लोग गृह मंत्री के स्वागत में हवाई अड्डा मैदान हर हालत में पहुंचेंगे। इस बाबत हमारे कार्यकर्ता साथी जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है ,  मैं भी 27 अक्टूबर से न्योता देने के लिए पूरे मुजफ्फरपुर जिले के गांव गांव का दौरा करूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप आज से ही गृह मंत्री के सभा को ऐतिहासिक बनाने में जी जान से लगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद अजय निषाद ने भी गृह मंत्री के सभा में इस इलाके से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ,प्रदेश के महामंत्री राजेश वर्मा , विधायक रामसूरत राय, मो समीम ,अजय चौधरी, राहुल शाह ,डॉक्टर हरेंद्र चौहान, अंकेश ओझा ,रणधीर कुमार सिंह, पंडित शंभूनाथ चौबे ,जय किशन कुमार चौहान, मनोज कुमार सिंह ,अजय ठाकुर ,सुमन कुमार सिंह ,अरविंद कुमार सिंह, मूर्ति देवी, रेखा पासवान ,डब्लू कुमार आदि ने संबोधित किया।

मुजफ्फरपुर से सतीश कुमार झा कि रिपोर्ट।

Read More»

thumbnail

शारदीय नवरात्र का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने दी नम आँखों से विदा

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 शारदीय नवरात्र का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने दी नम आँखों से विदाई 


    बाँका। जिला मुख्यालय सहित इसके अन्य सभी प्रखंडों में शारदीय नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त- दुरुस्त देखी गई। 

     खासकर जिले की तेलडीहा शक्तिपीठ, गोड़धोवा शक्तिपीठ सहित करहरिया,जगतपुर, मल्लिक टोला, विजयनगर, भरको, केन्दुआर, बाराहाट, बौंसी, ककबारा आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती थी। 

        यहाँ कुछ जगहों पर कल भी माँ दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मैया के विसर्जन के पहले श्रद्धालू माता- बहनें माँ दुर्गा की खोयचा भराई कर माँ को सिंदूर लगाया फिर सभी अपने भी सिंदूर पहनी फिर वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं ने एक- दुसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर की होली खेली। 

       तत्पश्चात सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता की जय, के नारे के बीच ढोल- नगाडों की थाप पर नाचते- थिरकते नदी में माँ दुर्गा का विसर्जन किया। 


      के पी चौहान, बाँका।

Read More»

thumbnail

बाँका। बाराहाट प्रखंड के बभनगामा गाँव में शिक्षित और जागरूक मुखिया दिगंबर मंडल ने युवाओं में शिक्षा का संचार

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

बाँका। बाराहाट प्रखंड के बभनगामा गाँव में शिक्षित और जागरूक मुखिया दिगंबर मंडल ने युवाओं में शिक्षा का संचार हो, इसके लिए उन्होंने एक नायाब तरीका निकाला। उन्होंने गाँव में युवाओं के बीच घोषणा कर डाला था कि पंचायत में जो छात्र मैट्रिक में 80 प्रतिशत अंक लाएगा और साथ ही साथ जो युवा सरकारी सेवा चयनित होगा, उन्हें दुर्गा पूजा में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। 

          मुखिया श्री मंडल के द्वारा किए गए उक्त घोषणा ने पंचायत के उत्साहित युवाओं में शिक्षा का ऐसा अलख जगाया कि जो छात्र ताश, कैरमबोड या चौक- चौराहे पर चौकड़ी में तल्लीन रहते थे, वे आज घर में पढ़ाई करने में व्यस्त नजर आते हैं। लोकप्रिय मुखिया दिगंबर मंडल के इस प्रयास ने युवाओं को शिक्षा की ओर आकर्षित किया, जिसका प्रतिफल है कि आज युवा अच्छे अंकों से सफल तो हो ही रहे हैं। विभिन्न सरकारी सेवा में योगदान कर रहे हैं। 

          कल (वुधबार)को पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित कर डा• दीपक कुमार, डा संदीपन कुमार, डा इशिता भगत, हेमशंकर राही एवं कुन्दन कुमार परिहार को अंगवस्त्र और हरित पंचायत का प्रतीक पौधा देकर दिगंबर मंडल ने सभी को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह अन्य पंचायतों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगा। छोटे- बड़े खासकर शिक्षित वर्ग मुखिया दिगंबर मंडल का बहुत ही गुणगान कर रहे हैं। 

    

       के पी चौहान, बाँका।

Read More»

thumbnail

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश


पटना, 26 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'नेक संवाद' में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के अद्यतन कार्यों एवं प्रस्तावित नई कार्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।


बैठक में अभियंता प्रमुख (सिंचाई) श्री ईश्वर चन्द्र ठाकुर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नहर उन्नयन कार्य की जानकारी दी। उन्होंने नहरों तथा नदी तटबंधों पर समेकित योजना के तहत सड़क सम्पर्कता, कृषि उत्पादन को बाजार सुलभता, हरित ऊर्जा उत्पादन, हरित आवरण संवर्द्धन कार्य को लेकर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पुनपुन बराज योजना के संबंध में भी जानकारी दी।


समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय पार्ट-2 के अन्तर्गत हर खेत तक सिंचाई पहुँचाने के कार्य में तेजी लायें। किसानों को सिंचाई का प्रबंध होने से उन्हें कृषि कार्य में काफी सहूलियत होगी। चतुर्थ कृषि रोड मैप में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास के लिये विस्तृत योजना बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि नदी तटबंधों पर हरित आवरण को बढ़ावा दें। वहां सोलर प्लेट लगायें ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिले। ऐसी व्यवस्था करें कि नहरों में पूर्ण क्षमता के साथ जलस्राव हो ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुंचे एवं सिंचित क्षेत्र में बढ़ोतरी हो । जो भी प्रस्तावित नई कार्य योजनाओं की जानकारी दी गयी है, उसका स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है। जल संचयन क्षेत्र में वृद्धि के लिये जो योजना बनायी गयी है, उस पर भी तेजी से काम करें। पहाड़ी के तलहट्टी क्षेत्रों में भी जल संचयन क्षेत्र को विकसित करें। सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है।


बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री संजीव हंस, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, अभियंता प्रमुख (सिंचाई) श्री ईश्वर चन्द्र ठाकुर, जल संसाधन विभाग के सलाहकार श्री रविन्द्र शंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंतागण मौजूद थे।

Read More»

thumbnail

केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा स्वच्छता अभियान 3.0 के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन,कल होंगे कई कार्यक्रम .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 पटना बिहार 

पत्र सूचना कार्यालय, पटना

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा स्वच्छता अभियान 3.0 के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन,कल होंगे कई कार्यक्रम


                                                   पटना बिहार : 26-10-2023

केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा गुरुवार (26 अक्टूबर 2023) को स्वच्छता अभियान 3.0 के मद्देनजर प्री-पब्लिसिटी अभियान चलाया गया, जिसमें अंकुर पब्लिक स्कूल, दीघा, पटना में छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता ही सेवा विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। पेंटिंग प्रतियोगिता सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी केंद्रीय संचार ब्यूरो, सर्वजीत सिंह के देख-रेख में की गयी। मौके पर स्कूल के निदेशक संजय कुमार मौजूद रहे। स्वच्छता अभियान 3.0 के तहत शुक्रवार (27 अक्टूबर 2023) को कई कार्यक्रम होंगे, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता रैली निकाली जायगी, स्कूल के आसपास के क्षेत्रों की सफाई, क्विज़, जादूगर का शो एवं परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा। पेंटिंग प्रतियोगिता के सभी विजेताओें को मुख्य कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Read More»

thumbnail

विक्रमशिला पुल पर हथियार दिखा लूटी बाइक: अपराधी का 35 किमी तक पुलिस ने किया पीछा तालाब में कूद किया गिरफ्तार .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

विक्रमशिला पुल पर हथियार दिखा लूटी बाइक: अपराधी का 35 किमी तक पुलिस ने किया पीछा तालाब में कूद किया गिरफ्तार


पानी में कूदकर अपराधी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

भागलपुर बिहार:

जिले के विक्रमशिला पुल के पहुंच पथ पर मंगलवार की दोपहर 3 बजे हथियार के बल पर अपराधी ने बाइक लूट ली। लूट के दौरान बाइक सवार का हथियार के बट से सिर भी फोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी नवगछिया की तरफ भाग गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद नवगछिया पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस ने 35 किमी तक अपराधी का पीछा किया। इस दौरान बिहपुर के इंदिरा मंच के पास अपराधी सड़क किनारे जलकुंभी में कूद गया। पुलिस ने भी पानी में छलांग लगा दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित तिलकामांझी थाना क्षेत्र कॉलोनी निवासी विजय कुमार मंडल के पुत्र विक्की कुमार अपने ससुराल नवगछिया के तिनटंगा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधी ने घेर लिया। चार थानों की पुलिस ने इलाके को घेराः सूचना प्राप्त होते ही नवगछिया पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। इसके अलावा बिहपुर थाना, झंडापुर ओपी, परवत्ता थाना, इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष ने ऑपरेशन में अपनी सक्रियता दिखाई। इलाके में नाकाबंदी कर अपराधी के पीछे पड़ गए। गिरफ्तार अपराधी खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र निवासी राजेश यादव के पुत्र अपूर्व कुमार हैं।

हथियार पानी में फेंक दियाः नवगछिया पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि अपराधी ने पानी में हथियार को फेंक दिया। काफी खोजबीन करने के बाद भी हथियार नहीं मिल सका। इस संदर्भ में प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More»

thumbnail

सदन का सत्र और त्योहारों के कारण भीम संसद की तिथि में हुआ बदलाव, 26 नवंबर को होगा भव्य आयोजन- अशोक चैधरी .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 पटना बिहार 

सदन का सत्र और त्योहारों के कारण भीम संसद की तिथि में हुआ बदलाव, 26 नवंबर को होगा भव्य आयोजन- अशोक चैधरी


भीम संसद को लेकर उत्साहित है प्रदेश की जनता- सुनील कुमार

26 नवंबर को संविधान विरोधी मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जायेगा- रत्नेश सदा

26 अक्टूबर 2023, पटना गुरुवार को जनता दल (यू0) मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री श्री रत्नेश सदा ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।इस दौरान बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि जनता दल यू0 द्वारा 5 नवम्बर को पटना के वेटनरी काॅलेज ग्राउंड में जो भीम संसद का आयोजन किया जाना था। उसकी तारीख में अब बदलाव कर दिया गया है। दरअसल 6 नवम्बर से ही बिहार विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है और उसके बाद दीपावली और महापर्व छठ पर्व की अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। इसको ध्यान में रखकर पार्टी ने निर्णय लिया है कि भीम संसद कार्यक्रम का आयोजन अब 26 नवम्बर को होगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ओर से भी 26 नवंबर को लेकर हम सभी को सहमति मिल चुकी है। श्री अशोक चैधरी ने कहा कि भीम संसद कार्यक्रम को भव्यतम बनाने के लिए प्रदेश के 250 से अधिक जगहों पर दलित चैपाल का आयोजन अब तक किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। श्री अशोक चैधरी ने कहा कि पहले समय की बाध्यता के कारण सभी टोलो एवं मोहल्लों में जाना मुश्किल होता था लेकिन अब चुकी भीम संसद की तारीख में बदलाव हुआ है तो हम सभी के पास पर्याप्त समय है। इस समय का हमलोग सदुपयोग करेंगे। पहले से अधिक जोरशोर से अब इसकी तैयारी चलेगी और अधिकतम लोगो तक पहुंचने का प्रयास किया जायेगा और सभी को आमंत्रित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने दलितों में भी सबसे कमजोर वर्ग को सबल और ताकतवर बनाने का काम किया। पहली बार उन्हें महादलित का नाम दिया गया। इस आयोजन का मुख्य मकसद दलित उत्थान में किए गए श्री नीतीश कुमार ने कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है और उन राजनीतिक दलों से भी सचेत करना है जो आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। बेगूसराय की घटना पर केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह के बयान पर श्री अशोक चैधरी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बेगूसराय में जो भी घटना हुई है उसमें दोषी लोगों को चिन्हित कर कठोरतम करवाई सुनिश्चित की जाएगी लेकिन श्री गिरिराज सिंह ऐसे संवेदनशील विषयों पर अनर्गल बयान देकर समाज को बांटने की कोशिश करते हैं। भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों के सहारे अपनी राजनीतिक दुकान चलाती है। बेरोजगारी और महंगाई से उन्हें को कोई वास्ता नहीं है।बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार ने कहा कि देश बचाओ, संविधान बचाओ और आरक्षण बचाओ हमारे इस भीम संसद कार्यक्रम का मूलमंत्र है। भीम संसद कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की जनता बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। इस विषय में भी आम जनता को जागरूक किया जायेगा। बाबा साहेब के संविधान के साथ छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री श्री रत्नेश सदा ने कहा कि 26 नवबंर को बिहार की जनता केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेगी। इतिहास साक्षी रहा है कि जब जब बिहार ने अंगड़ाई लिया है तब तब देश की सत्ता में हलचल पैदा हुई है। संविधान विरोधी भाजपा के खिलाफ बिहार का दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा समाज 26 नवंबर को पटना में एकत्रित होकर पूरे देश को सन्देश देने का काम करेगा।संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री अरुण मांझी, श्री रामेश्वर रजक, श्री कमल किरोड़ी, श्री रुबेल रविदास श्री राम कुमार राम एवं डाॅ0 हुलेष मांझी उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)कार्यालय सचिव

Read More»

thumbnail

पूर्व मुख्यमंत्री बिहार केशरी श्री श्रीकृष्ण सिंह जी के प्रति भाजपा का नफरत स्वाभाविक .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 पटना बिहार 

पूर्व मुख्यमंत्री बिहार केशरी श्री श्रीकृष्ण सिंह जी के प्रति भाजपा का नफरत स्वाभाविक


पटना बिहार 26 अक्टूबर 2023 ; बिहार केशरी श्री श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती समारोह में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जी को सदाकत आश्रम जाने पर भाजपा नेताओं की आपत्ति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि श्रीबाबू के प्रति भाजपा नेताओं का नफरत होना स्वाभाविक है। चुंकि भाजपा ने श्रीबाबू द्वारा उठाए गए कई ऐतिहासिक फैसलों को आज तक नहीं स्वीकार कर पाया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि श्रीबाबू ने भारी बिरोधी का सामना करते हुए सबसे पहले दलितों को साथ लेकर देवघर मन्दिर में प्रवेश किया था । दलित विरोधी मानसिकता वाली भाजपा इसीलिए उन्हें नफरत की नजरिए से देखती है। इसी प्रकार श्रीबाबू ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बिहार में जमिन्दारी प्रथा को समाप्त किया था जिसका भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन तत्कालीन जनसंघ द्वारा जबरदस्त रुप से बिरोध किया गया था।राजद प्रवक्ता ने कहा कि लालू जी के सदाकत आश्रम जाने पर वही लोग आलोचना कर रहे हैं जो लोग आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की मुखबिरी किया करते थे। सदाकत आश्रम का अपना एक इतिहास रहा है। आजादी के आन्दोलन में वह एक महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राजेन्द्र बाबू, जयप्रकाश नारायण, आचार्य कृपलानी जैसे अनेकों राष्ट्रनायकों का इतिहास उससे जुड़ा हुआ है तो आरएसएस मुख्यालय नागपुर को अपना मन्दिर मानने वालों को लालू जी के सदाकत आश्रम जाने पर स्वाभाविक रूप से कष्ट होगा। वैचारिक मतभेद के बावजूद आजादी की लड़ाई और देश के निर्माण में जिनकी भी भूमिका रही है उन्हें सम्मान देना हीं भारतीय संस्कृति और संस्कार है।राजद प्रवक्ता ने कहा बिहार के विकास में श्रीबाबू के अमूल्य योगदान का हर बिहारी कृतज्ञ है और उन्हें स्मरण करना हर बिहारियों का फर्ज । लालू जी शुरू से हीं बिहार के निर्माण में श्रीबाबू के योगदान को सम्मान देते रहे हैं और पटना में रहने पर उनके जयन्ति समारोह में शामिल होते रहे हैं। तो भाजपा नेताओं को नागवार लग रहा है। चित्तरंजन गगन,

प्रदेश प्रवक्ता राजद बिहार

Read More»

thumbnail

भागलपुर जिला में मंजूषा महोत्सव 2023 का आयोजन भव्य तरीके से किये ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर जिला में मंजूषा महोत्सव 2023 का आयोजन भव्य तरीके से किये जाने का निदेश कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त है। उक्त के आलोक में भागलपुर जिला की "स्मारिका" का प्रकाशन कराने का निर्णय आयोजन समिति द्वारा जिलाधिकारी महोदय, भागलपुर की अध्यक्षता में आहूत बैठक के माध्यम से लिया गया है। मंजूषा महोत्सव का आयोजन दिनांक-23.11.2023 से 26.11.2023 तक सैण्डिस कम्पाउन्ड में किया जाना है, जिसकी शुरूआत "स्मारिका के विमोचन" कार्यक्रम से की जायेगी।


विदित हो कि मंजूषा महोत्सव, 2023 पर आधारित स्मारिका का थीम भागलपुर जिले की समस्त सांस्कृतिक विविधताओं एवं विशेषताओं को रेखांकित करना है, जिसमें मंजूषा कला के अवदान का उल्लेख अपरिहार्य है।

तदनुसार इच्छुक व्यक्तियो से स्मारिका प्रकाशन हेतु आलेख (कम्प्यूटर जनित प्रति / हस्तलिखित प्रति अथवा टंकित प्रति) की मांग की जाती है, जिसे दिनांक- 10.11.2023 तक जिला सामान्य शाखा भागलपुर में ऑफलाईन के माध्यम से या Email- sdc.general.bgp01@gmail.com पर अवश्य उपलब्ध कराया जा सकता है।स्मारिका के प्रकाशन में आलेख की गुणवत्ता की जाँच का सर्वाधिकार प्रकाशन समिति के हाथों में होगी। उक्त तिथि के बाद आलेखों पर विचार नहीं किया जायेगा।

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top