बाँका। बाराहाट प्रखंड के बभनगामा गाँव में शिक्षित और जागरूक मुखिया दिगंबर मंडल ने युवाओं में शिक्षा का संचार हो, इसके लिए उन्होंने एक नायाब तरीका निकाला। उन्होंने गाँव में युवाओं के बीच घोषणा कर डाला था कि पंचायत में जो छात्र मैट्रिक में 80 प्रतिशत अंक लाएगा और साथ ही साथ जो युवा सरकारी सेवा चयनित होगा, उन्हें दुर्गा पूजा में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
मुखिया श्री मंडल के द्वारा किए गए उक्त घोषणा ने पंचायत के उत्साहित युवाओं में शिक्षा का ऐसा अलख जगाया कि जो छात्र ताश, कैरमबोड या चौक- चौराहे पर चौकड़ी में तल्लीन रहते थे, वे आज घर में पढ़ाई करने में व्यस्त नजर आते हैं। लोकप्रिय मुखिया दिगंबर मंडल के इस प्रयास ने युवाओं को शिक्षा की ओर आकर्षित किया, जिसका प्रतिफल है कि आज युवा अच्छे अंकों से सफल तो हो ही रहे हैं। विभिन्न सरकारी सेवा में योगदान कर रहे हैं।
कल (वुधबार)को पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित कर डा• दीपक कुमार, डा संदीपन कुमार, डा इशिता भगत, हेमशंकर राही एवं कुन्दन कुमार परिहार को अंगवस्त्र और हरित पंचायत का प्रतीक पौधा देकर दिगंबर मंडल ने सभी को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह अन्य पंचायतों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगा। छोटे- बड़े खासकर शिक्षित वर्ग मुखिया दिगंबर मंडल का बहुत ही गुणगान कर रहे हैं।
के पी चौहान, बाँका।

0 comments: