बीजेपी एक पार्टी नही परिवार है:-आरती यादव
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन जिला कार्यालय किया गया।
इस दौरान विभिन्न स्पर्धा भी आयोजित की गई। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती यादव के नेतृत्व में महिलाओं का विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे परिधान में कार्यक्रम में शामिल हुई।
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती यादव ने कहा की हरियाली धरती का श्रृंगार है।सावन उत्सव समेत अन्य सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से भाजपा ने भारत की संस्कृति और त्योहारों को घर-घर तक पहुंचाने और उसमें उसकी महत्वता और लोगों को जागरूक करने की एक कोशिश कर रही है।सावन महीना भोलेनाथ का महीना है।जिसमें आराधना के साथ साथ हरियाली भी रहती है।
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की उपस्थित महिलाओं को सावन महोत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सावन के महीने पर जाने कितनी कविताएं, कहानियां और गीत लिखे गए हैं.प्रकृति, प्रेम और आस्था से जुड़े इस महीने को जहां भारतीय संस्कृति, परंपरा और हिदू धर्म से जोड़ा गया है.
आज की भागती-दौड़तीजिंदगी ने सावन का उल्लास खत्म कर दिया है.गांवों, शहरों में सावन को महोत्सव के रूप में मनाया जाता था लेकिन अब यह महोत्सव सिमट गया है.
इस अवसर परमहामंत्री लक्ष्मी कुशवाहा,पम्मी, सुनीता गोस्वामी,अनुनंदा कुमारी प्रीति मिश्रा,कुंदन,लक्ष्मी शाह,श्वेता सुमन,डेजी श्रीवास्तव, अनामिका ठाकुर, प्रीति पांडे, गीता शर्मा,रिंकू वर्मा, प्रियंका पांडेय सहित सैकड़ो महिला
उपस्थित हुई।

























