चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए भाजपा भागलपुर के द्वारा में हनुमान चालीसा एवं पूजन पाठ का आयोजन।
दुनिया देखेगी भारत की ताकत:-संतोष कुमार
भाजपा भागलपुर के द्वारा कोतवाली थाना के सामने बाबा कुपेस्वर नाथ मंदिर में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ एवं भव्य पूजा अर्चना किया गया।
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।
जिला अध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि चंद्रमा को हमारे भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं। वे ही हमें सफलता देंगे। भारत के लिए यह गर्व की बात है।
चंद्रयान-3 अपने एक-एक पड़ाव को सफलतापूर्वक पार करते जा रहा है।वैज्ञानिकों की मेहनत को बधाई हो और हमें यह पूरा विश्वास है कि इस बार भारतीय झंडा चांद की सतह पर बुलंदी के साथ लहरायगा दूसरी तरफ देश के करोड़ों लोगों की दुआएं हैं जो लगातार भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि यह मिशन पूरी तरह से सफल हो जाए।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर,बंटी यादव,रोशन सिंह, विजय कुशवाहा,अभय घोष,योगेश पांडेय, मनीष दास,राजेश टंडन,जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,विनोद सिन्हा,अमरदीप साह,सोमनाथ शर्मा,आशीष सिंह, सुनील सिंह, ज्ञानदीप मंडल, लक्ष्मी कुशवाहा, पिंकी बगोरिया, संगीता शर्मा, मनीष कश्यप,चंदन यादव,गीता शर्मा, रोशन राजपूत,संगीता शाह,अर्चना,राहुल मंडल आदि कार्यकर्ता ने पूजा अर्चना करके सफलता कि का
मना किया।























