thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर 



*भागलपुर में बन रहे फोरलेन के निर्माण में तेजी, जिलाधिकारी ने कहा डेढ़ साल के अंदर पूरा होगा निर्माण*


मुंगेर से भाया भागलपुर मिर्जाचौकी तक 5788 करोड़ की लागत से बन रहे फोरलेन के निर्माण कार्य मे तेजी देखी जा रही है। 125 किलोमीटर फोरलेन का 100 किलोमीटर का हिस्सा भागलपुर में है। चार पैकेज में दो कंपनियां मोंटे कार्लो और एप्को मगध एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी निर्माण कार्य कर रही है। फोरलेन के निर्माण में सबसे बड़ी समस्या भूमि अधिग्रहण और भुगतान को लेकर थी। जिलाधिकारी सुब्रत सेन के मुताबिक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। रैयतों को 500 करोड़ से अधिक भुगतान की जा चुकी है। डेढ़ साल में सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार होगा। इसके बन जाने से लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिले भर में कई हिस्सों में मजदूर 24 घण्टे काम कर रहे हैं। वहीं बायपास के समीप कलवर्ट, नाले और सड़क के निर्माण में तेजी देखी जा रही है । 


Byte: सुब्रत सेन, जिलाधिकारी

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 "अधिवक्ता दिवस "के उपलक्ष पर बाँका जिला विधीज्ञ संघ में पधारे  पटना उच्च न्यायालय के चार माननीय न्यायमूर्ति 

  रिपोर्ट- के पी चौहान। 


    बाँका।  भारत के प्रथम राष्ट्रपती भारत रत्न डा•राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को भारत के अधिवक्तागण 

""अधिवक्ता दिवस " के रूप में मनाते रहे हैं। इस बावत अधिवक्ता दिवस पर बाँका जिला विधीज्ञ संघ एवं जिला एडवोकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला विधीज्ञ संघ परिसर में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए पटना उच्च न्यायालय के चार माननीय न्यायमूर्ति पधार कर जिला विधीज्ञ संघ को तो गौरवान्वित किया ही बाँका जिला को भी इतिहास लिखने का मौका दे दिया। क्योंकि आज तक किसी भी राज्य के जिले में ऐसे कार्यक्रम में एक मंच पर उच्च न्यायालय के चार- चार माननीय न्यायमूर्ति एक साथ नहीं उपस्थित हुए हैं। 



       


 दोपहर बाद बाँका पहुंचने पर



बाँका सर्किट हाउस में सभी माननीय न्यायमूर्ति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । उसके बाद संध्या 5 •45बजे सभी न्यायाधीश जिला न्यायालय परिसर आयेऔर बाँका जिला न्यायाधीश सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ ऑफिशियल चर्चा की। तत्पश्चात न्यायालय परिसर से सेंट जोसेफ के छात्र- छात्राओं द्वारा ऑनर के साथ बैंड बाजा के धुनों के बीज बाँका जिला विधीज्ञ संघ परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। 

       माननीय न्यायमूर्ति के सम्मान में छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाया। तत्पश्चात समारोह को दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा 





 



 ऐसा यह कार्यक्रम बिहार में पहली बार बाँका जिला में होने जा रहा है- जहाँ एक साथ चार- चार माननीय न्यायाधीश पधारे हैं। श्री सिंह ने कहा 

 कि कार्यक्रम को यहाँ तक पहुंचाने में हमारे बाँका के ही अग्रज जो पटना उच्च न्यायालय में ही वकालत करते हैं- संजय कुमार झा, राजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार झा और अजय कुमार मुखर्जी का सराहनीय योगदान रहा है। 

        इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के माननीय सिनियर न्यायाधीश सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा•राजेन्द्र प्रसाद की जयंती  "अधिवक्ता दिवस " के रूप में मनाया जाता है। माननीय न्यायाधीश श्री सिन्हा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली तभी होगी जब हम लोग आज कसम खायें की समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ न्याय पहुंचाने में बार और बेंच एक दुसरे का पूरक बनें। 

         माननीय न्यायाधीश एस के पवांर जो पहले बाँका में जिला जज रह चुके हैं उन्हौने यहाँ के अधिवक्तागण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा आप लोगों का प्यार दुबारा यहाँ खीच लाया। जल्द ही न्यायालय परिसर में पाॅकसो न्यायालय भवन सहित अन्य भवनों का निर्माण होगा। 

          माननीय न्यायाधीश चन्द्र शेखर झा और माननीय न्यायाधीश अरूण कुमार झा ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालटे हुए कहा कि राजेन्द्र बाबु यदि राजनीति में नहीं जाते तो वे देश के मूर्धन्य वकीलों में एक रहते। 

      जिला जज, डी एम, एस पी और एडवोकेट एसोसिएशन के सचिव महेश्वरी प्रसाद यादव ने भी देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की कश्में खायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधीज्ञ संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया, जबकी मंच संचालन कर रहे युवा अधिवकता आजम सईद ने अपने चुटीली शेरो- शायरी और गंभीर उद्बोधन से उपस्थित श्रोताओं से ताली बजाने को बाध्य कर दिया। 

          जिला विधीज्ञ संघ के सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बाँका जिला विधीज्ञ संघ और जिला एडवोकेट एसोसिएशन के 24 वैसे अधिवक्ताओं को माननीय न्यायाधीशों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा जो वकालत के पेशे में 50 वर्ष की अवधि पूर्ण कर लिए हैं। इसमें ज्योतिर नन्दन झा, विभूति भूषण सिंह, भागवत प्रसाद सिंह, फणीन्द्र मोहन झा सलीम हुसैन, स्वपन कुमार घोष, कैलाश दुवे, विनोद कुमार झा, सुभाष चंद्र झा, यशोधर ठाकुर, बनारसी मंडल, परमा नंद ठाकुर, सुधाकर झा, उमेश चौधरी, उमेशा नंद पंडित, बशीष्ठ प्रसाद चौधरी, त्रिपुरारी दुवे, भवेश प्रसाद शर्मा, गिरिश्वर प्रसाद सहाय को माननीय न्यायाधीशों द्वारा बारी- बारी से बुके, प्रशस्ति और अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व विधीज्ञ संघ के अध्यक्ष, सचिव, एडवोकेट एसोसिएशन के सचिव और एक बरीय अधिवक्ता द्वारा माननीय चारों न्यायाधीशों को बुके और अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं जिला जज, डी एम, एस पी ,सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण को भी कुछ चुनिन्दे अधिवक्तागण द्वारा बुके और अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।       समारोह को सजिंदा और मनमोहक बनाने के लिए रेडियो स्टेशन के कलाकारों श्यामाकांत झा और उनके सहयोगियों द्वारा गजल व शास्त्रीय संगीत परोस कर ऐसा समां बांधा की उपस्थित श्रोता मंत्र मुग्ध हो झुमने पर विवश हो गए। 

         इस अवसर पर आनंदी चौधरी, बाँके बिहारी, नरेश झा, अम्बर मुखर्जी, संतोषकुमारसिंह, अरविंद कुमार सिंह, बाबूलाल यादव, अब्दुल वशीर, प्रदीप चक्रवर्ती, विपिन कुमार यादव, मो मोतल्विव, राजीव कुमार यादव सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल


हुए मुख्यमंत्री, 79 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


पटना, 05 दिसम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए । 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 79 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।


आज 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी।


'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में सुपौल जिला से आयी महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेहनत-मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पैसा इकट्ठा करके साढ़े सात डिसमिल जमीन हमने लिया था। रजिस्ट्री हो गई है, दाखिल-खारिज हो गया है उसके बाद भी गांव के दबंग की बहन ने जबरदस्ती मेरी जमीन को हड़प लिया है। जब भी अपनी जमीन मांगने के लिए जाते हैं तो मारपीट करती है। वहीं सुपौल जिला से आए एक अन्य फरियादी ने कहा कि उनकी जमीन को तीन साल से अवैध तरीके से लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


सुपौल जिला से आए एक अन्य फरियादी ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय की भूमि को जिस व्यक्ति ने दान दिया था उन्हीं के द्वारा स्कूल की दान की हुई भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। रोहतास जिला से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पिता की वर्ष 2016 में मृत्यु होने के बाद उनकी पुश्तैनी जमीन को कुछ लोगों ने कब्जाकर घेराबंदी कर लिया है। अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


बांका जिला से आये एक वृद्ध ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि उनकी जमीन को कुछ दबंगों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है। अपनी जमीन को उनलोगों से छोड़ने के लिए कहता हूं तो जान से मारने की धमकी देते हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया


• अररिया जिला से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके बहनोई की हत्या कर दी गई और मामला दर्ज नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बक्सर जिला से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि 16 एकड़ 56 डिसमिल बेनामी भूमि को अंचलाधिकारी द्वारा गलत तरीके से नामान्तरण किया गया है, जिस आदमी के नाम पर 

नामांतरण किया गया है उसका इस जमीन से कहीं कोई ताल्लुकात नहीं है और दाखिल खारिज कर दिया गया है। अंचलाधिकारी से इसकी शिकायत की गई, मगर दबंगों के दबाव में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


लखीसराय जिला से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके निजी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। थाना से मिलकर मेरे जमीन पर धारा 144 लागू करवा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


किशनगंज जिला से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि सरकारी जमीन को जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। राजस्व कर्मचारी सरकारी जमीन का ऑनलाइन जमाबंदी करते हैं। इस संबंध में हमलोगों ने आवेदन दिया था मगर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


गोपालगंज जिला से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि कुछ दबंगों द्वारा इनके परिवार के लोगों की इज्जत लूटने का प्रयास किया जाता है, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करता है। गोपालगंज जिला से आए एक अन्य युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पिताजी की भू-माफियाओं द्वारा हत्या कर दी गई। हमेशा कुछ अनजान लोग हमारे यहां आते हैं और दबाव बनाते हुए कहते हैं कि केस को उठा लीजिए नहीं तो जो आपके पिताजी का हश्र हुआ था वही हश्र आपका भी होगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।


समस्तीपुर जिला से आयी एक महिला ने गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पति की हत्या कर दी गई और अब तक अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। केस नहीं उठाने पर मुझे भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


भोजपुर जिला से आए एक पिता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी पुत्री की शादी हुई। दहेज को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट किया जाता रहा और अब मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


समस्तीपुर जिला से आयी एक मां ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरा बेटा शराब नहीं पीता था, उसको गोतिया में लोगों ने शराब पिलाकर मेरी जमीन को अपने नाम चढ़वा लिया है। मैं अपनी बेटी के यहां गुजर बसर कर रही हूं। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।


'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार, खान एवं भू-तत्व मंत्री डॉ० रामानंद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री एस0के0 सिंघल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 आज 3 दिसम्बर को अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष पर बाँका जिला विधीज्ञ संघ में पधार रहे पटना उच्च न्यायालय के चार माननीय न्यायमूर्ति के लिए जिला विधीज्ञ संघ परिसर सज धज कर तैयार 

  रिपोर्ट- के पी चौहान। 


    बाँका।  भारत के प्रथम राष्ट्रपती भारत रत्न डा•राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को भारत के अधिवक्तागण 

""अधिवक्ता दिवस " के रूप में मनाते रहे हैं। इस बावत अधिवक्ता दिवस पर बाँका जिला विधीज्ञ संघ एवं जिला एडवोकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला विधीज्ञ संघ परिसर में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए पटना उच्च न्यायालय के चार माननीय न्यायमूर्ति पधार रहे हैं। 

       जिला विधीज्ञ संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि 3 दिसम्बर को दोपहर बाद बाँका पहुंच रहे हैं। बाँका पहुंचने पर बाँका सर्किट हाउस में सभी माननीय न्यायमूर्ति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। उसके बाद संध्या 5 बजे सभी न्यायाधीश जिला न्यायालय परिसर आयेंगे और 5 •45 बजे न्यायालय परिसर से सेंट जोसेफ के छात्र- छात्राओं द्वारा ऑनर के साथ बाँका जिला विधीज्ञ संघ परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 

       माननीय न्यायमूर्ति के सम्मान में छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाया जाएगा। तत्पश्चात समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया जाएगा। अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि ऐसा यह कार्यक्रम बिहार में पहली बार बाँका जिला में होने जा रहा है- जहाँ एक साथ चार- चार माननीय न्यायाधीश पधार रहे हैं, ऐसा बिहार में पहला कार्यक्रम है जहाँ चार माननीय न्यायाधीश एक साथ एक मंच पर पधार रहे हैं। 

          जिला विधीज्ञ संघ के सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बाँका जिला विधीज्ञ संघ और जिला एडवोकेट एसोसिएशन के 25 से अधिक वैसे अधिवक्ताओं को माननीय न्यायाधीशों के द्वरा सम्मानित किया जाएगा जो वकालत के पेशे में 50 वर्ष की अवधि पूर्ण कर लिए हैं। समारोह को और जीवंत बनाने के लिए रेडियो स्टेशन के कलाकारों द्वारा गजल व शास्त्रीय संगीत भी आयोजित किए जाएँगे। 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में उद्घाटन, अधिवक्ताओं को सम्मान एवं माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा देशरत्न डा• राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाए जाने के ऑचित्य पर अपने- अपने विचार प्रकट करेंगे। सचिव श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को अनुसाशित रूप से सफल बनाने के लिए अधिवक्ता गण द्वारा सारी तैयारी पुरी कर ली गई है। इस अवसर पर जिला एडवोकेट एसोसिएशन के सचिव महेश्ववरी प्रसाद यादव, बाँके बिहारी, नरेश झा, अम्बर मुखर्जी, मो आजम सईद, बाबूलाल यादव, अब्दुल वशीर, प्रदीप चक्रवर्ती, विपिन कुमार यादव, मो मोतल्विव, राजीव कुमार यादव सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 संग्रामपुर


रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


 शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के अंदर पुरानी तथा जिर्ण शीर्ण हो चुके भवन को अतिक्रमण मुक्त कराकर तथा भवन निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर जेसीबी के माध्यम से गिरा दिया गया। इस मौके पर बीडीओ अजेश कुमार सी ओ स्नेहा सत्यम थाना प्रभारी रंजन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे। पुरानी हो चुकी इन सभी भवन में पहले प्रखंड कार्यालय कर्मी के आवास तथा विभिन्न विभागों के कार्यालय हुआ करते थे। नया कार्यालय तथा आवासीय परिसर बन जाने के बाद  इन कमजोर हो चुके भवनों को बहिष्कृत कर दिया गया था। परंतु धीरे-धीरे अनाधिकृत रूप से ही बाहर से आकर कुछ परिवारों ने  इन भवनों को अपना आशियाना बना लिया। कमजोर दीवाल पर टिकी इन भवनों का गिरने का खतरा बना रहता था जिससे अनाधिकृत रूप से रह रहे परिवारों के जानमाल की क्षति की संभावना भी बनी हुई है। सर्वप्रथम सी ओ के द्वारा  अनाधिकृत रूप से रह रहे परिवारों को नोटिस निर्गत कर तथा उसके बाद शक्ति का प्रयोग करते हुए इन जिर्ण शीर्ण  हो चुके भावनों  को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बीडीओ अजीत कुमार की द्वारा भवन निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद शनिवार को बीडीओ अजेश कुमार सी ओ स्नेहा सत्यम, थाना अध्यक्ष  रंजन कुमार तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इन सभी मकानों को खाली कराकर जेसीबी के माध्यम से तोड़ दिया गया। इस संबंध में सी ओ स्नेहा सत्यम ने जानकारी देते हुए बताया कि कमजोर पड़ चुके सरकारी भवन जिसे  पहले ही खाली कर दिया गया था उसमें कुछ परिवार अनाधिकृत रूप से आकर रह रहे थे। मकान की स्थिति इतनी जर्जर थी कि कभी कोई अनहोनी हो सकती थी। यह सब को पहले नोटिस निर्गत कर तथा आज पुलिस बल की मौजूदगी में इन सभी मकानों को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। अवैध रूप से रह रहे सभी परिवार तारापुर अंचल के  माधोडीह गांव के हैं। बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि जर्जर हो चुके ये मकान असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन चुके थे। 28 की स्थिति इतनी खराब थी किसके गिरने के बाद दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। इसलिए भवन निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर आज सभी भवनों को धराशाई कर दिया गया।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर


रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता



विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें प्राचार्य प्रोफ़ेसर 

के सी झा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजय कुमार जायसवाल एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे। रैली के बाद महाविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें एचआईवी एड्स विशेषज्ञ डॉक्टर रीना झा ने एचआईवी एड्स के कारण, विस्तार और प्रभाव के बारे में छात्र छात्राओं को  विस्तार से बताया गया इस दौरान छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा का समाधान प्रस्तुत करते हुए विशेषज्ञ ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें बेबाक ढंग से प्रश्नों के उत्तर दिए गए।  छात्र-छात्राओं ने भी अपनी सहभागिता प्रदर्शित की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजय कुमार जायसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक से अपील की आप जिस शहर या गांव से आते हैं वहां कम से कम 11 लोगों को एचआईवी एड्स के बारे में जागरूक करना है और उसे सुरक्षित रखने का उपाय बताना है। प्राचार्य प्रोफ़ेसर के सी झा ने अपने संबोधन में कहा कि आप समाज के प्रहरी हैं। आप स्वयं सेवक होने का दायित्व निभाए, समाज के गली मोहल्लों में आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करें। इस मौके पर प्रोफ़ेसर आलोक रंजन , प्रोफेसर कमला पारी , प्रोफेसर प्रभात कुमार प्रोफेसर अक्षय रंजन एवं प्रोफेसर बासुकी कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापन प्रोफ़ेसर स्वस्तिका दास ने किया।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये निर्देश


30/11/2022


पटना, 30 नवम्बर 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होनेवाले प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पटना सिटी के मालसलामी में नवनिर्मित 6 तल्ला ओ०पी० साह सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न तल्लों पर जाकर डॉरमेटरी, टॉयलेट, डाइनिंग हॉल, कमरों आदि को देखा और श्रद्धालुओं को मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छत पर सोलर प्लेट लगाने का भी निर्देश दिया तथा साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री गुरु के बाग स्थित प्रकाश पुंज का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री वहां प्रदर्शित सिख धर्म के आध्यात्मिक उपदेशों, प्रदर्शों एवं कलाओं का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकाश पर्व के दौरान सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखें और बाहर से आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हमलोगों ने अपने राज्य में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई कार्य किए हैं और एक-एक चीज पर ध्यान दिया गया है। इसके पश्चात् लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री जे०पी० गंगापथ पर बांस घाट के पास रुककर बांस घाट और जे०पी० गंगा पथ के बीच वाले हिस्से को वाटर बड्डीज और उद्यान के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही जे०पी० गंगा पथ से जुड़ने के लिए कनेक्टिंग मार्ग को भी डेवलप करने को कहा।


इस दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव श्री इंद्रजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं आयोजन समिति से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


प्रियंका पंडित - आशीष और शिवम् की फिल्म 'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे' का फर्स्ट लुक आउट 


मुंबई 28 नवंबर 2022 . सिद्धि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म "मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे" का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है। फिल्म के पोस्टर को देखते ही आपको एक खास अहसास होगा। फिल्म में अभिनेता आशीष सिंह बंटी और शिवम् भारद्वाज दोनों दमदार भूमिका में एक साथ मुख्य भूमिका में नजर आएँगे । आशीष सिंह बंटी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक खास और अहम् हिस्सा है जिन्होंने कई खास और बेहतरीन फिल्में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को दी है और अब अपनी इस फिल्म से दर्शकों के बीच एक खास किरदार और अपनी दमदार भूमिका लेकर आ रहे है। वही शिवम् भारद्वाज भी  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी इस फिल्म 'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे' से खास और बिल्कुल ही हटके भूमिका के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे है। 


"मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे" फिल्म के निर्माता नन्दलाल आर.पांडेय है जिन्होंने एक प्यारी और साफ़ सुथरी भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है वही फिल्म के सह निर्माता चंद्रा एन. पांडेय है साथ ही फिल्म का निर्देशन नवजोत पोद्दार ने किया है। नवजोत पोद्दार ने फिल्म की हर एक बारीकियों पर खास नजर रखा है और फिल्म को एक खास और सबसे अलग फिल्म बनाने की पूरी कोशिश की है। नवजोत पोद्दार अपनी फिल्म को लेकर कहते है '' मेरी यह फिल्म का पोस्टर देखकर दर्शको से मुझे बेहद ही खास रिस्पॉन्स मिल रहा है। और मुझे यह देखकर बहुत ही ज्यादा यकीन हो गया है की मेरी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लेकर आएगी।  फिल्म में मेरे सभी कलाकारों ने अपने अभिनय का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ''फिल्म में आशीष सिंह बंटी और शिवम् भारद्वाज के साथ एक बहुत ही खास चेहरा दिखने मिलेगा जिनका नाम है प्रियंका पंडित। प्रियंका काफी समय के बाद भोजपुरी फिल्मों में वापसी कर रही है।


इस फिल्म के कलाकारों की बात करे तो इस फिल्म में आशीष सिंह बंटी , शिवम् भारद्वाज, प्रियंका पंडित,अनूप अरोरा,देव सिंह,जीतू शुक्ला, रूपा सिंह, पूनम वर्मा ,सुदेश कुमार सहित अन्य कई कलाकार नजर आएंगे .वही फिल्म के गाने काफी कर्णप्रिय है जिसमे संगीत राजेश घायल का दिया गया है और गीत लिखे है पवन मिश्रा और बाबर बेदर्दी। फिल्म की कहानी अरविन्द यादव ने लिखी है साथ ही फिल्म  उस्मान अंसारी की देखरेख में किया गया है। संकलन-नवजोत पोद्दार ,गोविंद दुबे ,नृत्य-संजय सुमन, छायांकन-नयाल अली(अल्तमस),कार्यकारी निर्माता-मुकेश मण्डल, सुनील प्रजापति, पोस्ट प्रोडक्शन-प्रियंका वीडियो(मदन सिंह),

फिल्म के एक्टर आशीष सिंह बंटी अपनी फिल्म को लेकर बताते है '' काफी समय से कोरोना की वजह से मेरा कोई फिल्म दर्शको के बीच रिलीज़ नहीं हुई है क्योंकि मैं एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ दर्शको का मनोरंजन  करना चाहता था और अब मैं अपनी इस फिल्म के माध्यम से दर्शको का मनोरंजन करने आ रहा हूँ क्योंकि मुझे पूरा विश्वास  है की यह फिल्म दर्शको का भरपूर मनोरंजन करेगी। फिल्म में मेरा किरदार भी लोगो को बेहद पसंद आएगा। ''प्रियंका पंडित के साथ मेरा अहम् कमेस्ट्री बहुत अच्छी है इस फिल्म में जो आप लोगो को बहुत पसंद आयएगी।


वही फिल्म के एक्टर शिवम् भारद्वाज भी अपनी फिल्म को लेकर बेहद ही ज्यादा उत्साहित है और दर्शकों से अपनी इस फिल्म के लिए बेहद प्यार और आशीर्वाद चाहते है। निर्देशन नवजोत पोद्दार के साथ काम कर के मुझे बहुत अच्छा लगा वह एक अच्छे निर्देशक के साथ साथ एक अच्छे इंसान है जो नए कलाकारों को बहुत सपोर्ट करते है।

संवादाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना का


किया शुभारंभ


प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर गंगाजल की आपूर्ति होगी - मुख्यमंत्री


हमने सभी धर्मस्थलों का विकास किया है - मुख्यमंत्री


जरासंघ के अखाड़े के बगल में जरासंघ स्मारक का


निर्माण होगा - मुख्यमंत्री


पटना, 27 नवम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राजगीर के लिए गंगाजल आपूर्ति योजना का दीप प्रज्ज्वलित कर और रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया।


आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज से राजगीर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गयी है। वर्ष 2019 में जल - जीवन - हरियाली अभियान की शुरुआत की गयी थी। इसको लेकर पहले ही सभी पार्टियों के साथ बैठक की गयी थी। उसी बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने को लेकर निर्णय लिया गया था। उसी का पार्ट गंगाजल आपूर्ति योजना है। इस योजना के तहत राजगीर, गया, बोधगया और नवादा में गंगाजल की सप्लाई होगी। आज राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना की शुरुआत की गयी है। कल गया में इसकी शुरुआत होगी। कुछ महीनों बाद नवादा में भी गंगाजल आपूर्ति योजना शुरू होगी। राजगीर के सभी घरों में गंगाजल पहुंचेगा। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर गंगाजल की आपूर्ति की जायेगी। इस पानी से आपलोग खाना, पीना, नहाना और दूसरे अन्य काम भी कर सकते हैं। आपको पानी की जितनी जरूरत होगी उतना पानी सभी घरों को मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर काफी महत्वपूर्ण जगह है। यहां विकास के काफी काम हुये हैं। घोड़ा कटोरा को भी काफी विकसित किया गया है। यहां वाहनों के साथ आना प्रतिबंधित है। इसके लिये टमटम चालकों को ई-रिक्शा दिया गया है ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो और पर्यटक यहां आसानी से आ-जा सकें। यहां भगवान बुद्ध की मूर्ति भी हमने लगवा दी है। राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनाया गया है। दिल्ली से भी मीटिंग करने लोग यहां आने लगे हैं। नेचर सफारी, जू सफारी का भी यहां निर्माण कराया गया है। पांडु पोखर को भी विकसित किया गया है। नालंदा यूनिवर्सिटी की फिर से स्थापना हमलोगों ने करवायी है। इसे और भी आगे बढ़ाना है। पहले नालंदा यूनिवर्सिटी में दुनिया भर के 20-22 देशों के लोग पढ़ने आते थे। राजगीर में स्पोर्ट्स अकादमी का निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञान प्राप्त करने से पहले भगवान बुद्ध वेणुवन में आये थे वेणुवन का विस्तारीकरण  और सौंदर्यीकरण कराया गया है। भगवान महावीर से जुड़ी कई चीजें यहां मौजूद हैं। यहां जैन धर्मशाला है, जहां पर बाहर से आकर लोग ठहरते हैं। राजगीर में प्रसिद्ध गर्म पानी का कुंड है। यहां शीतल कुंड गुरुद्वारा भी अच्छे ढंग से बनवा दिया गया है। यहां तीन साल में एक बार मलमास मेला लगता है। ऐसी मान्यता है कि 33 करोड़ देवी-देवता यहां आते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि घरों तक गंगाजल पहुंचने से राजगीर के सभी कुंड भी सुरक्षित रहेंगे। उनका जल संरक्षित रहेगा। राजगीर पौराणिक स्थल है। इसका अंतर्राष्ट्रीय महत्व है। मखदुम साहब को भी यहां ज्ञान की प्राप्ति हुयी। यहां के मखदुम कुंड को भी विकसित किया गया है। यहां का शांति स्तूप पचास साल पहले बना था। हमने सभी धर्मों के स्थलों का विकास किया है। जरासंघ के अखाड़े की देखभाल का काम ए०एस०आई० के पास है। हमने कहा है कि इसे हमें दे दीजिये। हम इसका ठीक ढंग से विकास करेंगे लेकिन वे दे नहीं रहे हैं तो हमने सोचा है कि जरासंघ के अखाड़े के बगल में जरासंघ का स्मारक बना देंगे। हम यहां लगातार आते रहे हैं। वर्ष 2009 में यहां आकर हम रूके थे और हमने एक-एक चीज को देखा था। पंच पहाड़ी पर वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया गया था, जिसके तहत काफी वृक्ष लगाये गये हैं। आज से आपलोगों को गंगाजल मिलने लगेगा। गंगाजल पीजिये और अपने घर बैठे गंगाजल से स्नान कीजिये ।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना से एक घंटे में राजगीर पहुंचने की योजना हमने बना दी है, उस पर काम चल रहा है। गया से भी एक घंटे में राजगीर पहुंचने की योजना पर काम जारी है आपलोगों से अपील है कि गंगाजल का सदुपयोग कीजियेगा। राजगीर बहुत पौराणिक और ऐतिहासिक जगह है। नई पीढ़ी के लोग भी यहां आएंगे और इसके बारे में जानेंगे- समझेंगे आपलोगों की खुशी देखकर मुझे भी काफी खुशी हो रही है।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने स्मृति चिह्न भेंटकर किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर ने गंगा पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी। गंगाजल आपूर्ति योजना पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। गंगाजल आपूर्ति योजना पर आधारित लेजर शो का भी आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में गंगाजल आपूर्ति योजना के सफल शुभारंभ के लिए बेहतर प्रयास करने वाले आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री आदित्यनाथ दास, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव सह नालंदा जिला के प्रभारी सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर सहित अभियंताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य मंत्री सह नालंदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री कौशल किशोर, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी एवं जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया।


इस अवसर पर विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक श्री राजेश रौशन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री जितेंद्र श्रीवास्तव, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सचिव सह नालंदा जिले के प्रभारी सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश राठी, नालंदा जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा, नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती सुनैना सिंह, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर इन चीफ श्री आई०सी० ठाकुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण, अभियंतागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

गंगाजल आपूर्ति योजना के लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री वार्ड नंबर - 19 पहुॅचे, जहाँ उन्होंने स्थानीय निवासी श्री नरेश प्रसाद एवं श्री बिनोद प्रसाद के घर पहुँचकर गंगाजल आपूर्ति योजना का हाल जाना। नल के माध्यम से पहुॅचे गंगाजल का भी मुख्यमंत्री ने सेवन किया।


राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना के उद्घाटन से पूर्व नवादा जिले के मोतनाजे में मुख्यमंत्री ने गंगाजल आपूर्ति योजना का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।


मुख्यमंत्री ने 24 एम0एल0डी० जलशोधन संयंत्र एवं क्लियर वाटर पंप हाऊस का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर में गंगाजी राजगृह जलाशय का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया तथा 24 एम0एल0डी० जलशोधन संयंत्र एवं क्लियर वाटर पंप हाऊस का बटन दबाकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने गंगाजल के शुभ आगमन के अवसर पर गंगा पूजा एवं गंगा आरती भी की


इसके पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक घर में 135 लीटर प्रतिदिन गंगाजल मिलेगा। खाना बनाना हो, पीना हो, नहाना हो, पूजा करना हो या फिर साफ-सफाई करनी हो या अन्य कामों के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज राजगीर में इस योजना की शुरुआत हो रही है और कल गया और बोधगया में इसकी शुरुआत होगी। लंबे समय के लिए सोचकर यह सब किया गया है। यह सब दिन रहेगा। इसे मेंटेन रखने का भी काम किया जाएगा। विभाग के लोगों को एक-एक चीज की ट्रेनिंग दी गई है, पानी की जो आपूर्ति हो रही है उसको ठीक ढंग से मेंटेन करके रखेंगे। इसकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान दिया गया है। जो इसको बना रहे हैं वही सब लोगों को ट्रेनिंग भी देंगे, उनसे हमने अनुरोध किया है। हमने अधिकारियों को बता दिया था कि पानी कहां से लेना है, पहले इस पर बहुत मंथन हुआ था। रास्ते को लेकर भी हमने सुझाव दिया था। एक एलाइनमेंट में सब जगह पानी भेजने की व्यवस्था की गई है। राजगीर में एक जगह पर पानी को स्टोर कर आगे प्यूरिफाई कर भेजा जाएगा। हथीदह से सीधे राजगीर गंगाजल आएगा और फिर यहां से गया, बोधगया और नवादा भेजा जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लड का ही पानी यहां लाया जाएगा। इससे बाढ़ की समस्या से भी बहुत हद तक निजात मिलेगी। अगर ज्यादा पानी की आवश्यकता होगी तो उसे भी देखा जाएगा। पटना एवं अन्य शहरों में भी इस योजना को लागू किया जाएगा। यह पानी सब जगह जाएगा। निजी घरों के साथ ही सरकारी जगहों पर भी इसका पानी जाएगा। होटल में, अस्पताल में सब जगह गंगाजल आपूर्ति योजना के माध्यम से पानी पहुँचाया जाएगा। चार महीने फ्लड के समय इन चार जगहों पर पानी लाया जाएगा। इसको राजगीर में स्टोर करके रखा जाएगा, जो 12 महीनों तक चलेगा। इससे वाटर लेवल भी ठीक हो जाएगा और लोग जमीन के अंदर से पानी निकालना बंद कर देंगे। इस योजना से सिंचाई वगैरह में भी काफी सुविधा होगी।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 नेहरू युवा केंद्र बाँका के तत्वावधान में स्थानीय डायट काॅलेज में " संविधान दिवस कार्यक्रम " का भव्य आयोजन 


  बाँका।  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में  स्थानीय डायट काॅलेज में आज " संविधान दिवस कार्यक्रम " का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद गिरधारी यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के युवा पदाधिकारी श्रवण कुमार  सहगल ने किया।

   सांसद गिरधारी यादव एवं नेहरु युवा केंद्र के युवा पदाधिकारी श्रवण कुमार सहगल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम  का शुभारंभ किया। 

             इस अवसर सांसद श्री यादव ने कहा कि भारत का संविधान बहुत ही मजबूत संविधान है और इसमें प्रशासनिक एवं राजनीति से जुड़े सभी प्रश्न के उत्तर हैं। सभी नागरिकों का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने अधिकारों के साथ- साथ अपने कर्तव्य के बारे में भी जाने और समाज के विकास में अपना योगदान दें। 

    इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री सहगल ने कहा कि भारत के संविधान को बनाने के लिए 2 साल 11 महिने एवं 18 दिन का समय लगा था। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ। श्री सहगल ने कहा कि हम सबको संविधान को पढ़ने की जरूरत है, ताकि हम अपने अधिकारों के बारे में जान सकें। 

       इस अवसर पर एम यू सी सी संस्थान के निदेशक राजिक राज, संतोष रजक, रंजीत यादव, सुभाष चंद्र यादव, सोनू कुमार, लक्ष्मी शाह, चंदा देवी,देवरंजन कुमार, निशा कुमारी, रोहित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।  

     * के पी चौहान ,बाँका।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

भागलपुर जिला परिषद

भागलपुर 

रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


निज संवाददाता

  ******************

26 नवंबर 2022/भागलपुर: आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को स्थानीय बिहार पेंशनर समाज कचहरी परिसर भागलपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 24 वें महाधिवेशन के फैसले की रिपोर्टिंग किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद कॉ० नागेन्द्र नाथ ओझा, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉ० ओम प्रकाश नारायण यादव और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधान पार्षद कॉ० संजय कुमार का भागलपुर में प्रथम आगमन पर उनलोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

               सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव कॉ० नागेन्द्र नाथ ओझा ने कहा कि-" भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24 वाॅं महाधिवेशन विजयवाड़ा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश को दक्षिण पंथ की ओर ले जा रही है। देश में फासीवादी ताकतों का हमला जारी है। संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। जनता इन सवालों पर आंदोलन कर रही है। मोदी सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। जाति और धर्म के नाम पर समाज में उन्माद पैदा करके लोगों को आपस में लड़ा रही है। उन्होंने आगे कहा कि- मोदी सरकार झूठ बोलती है उन्होंने जनता से जो भी वादे किए उसे पूरा नहीं किया। मजदूरों के कानून को बदल दिया किसानों के हितों के खिलाफ कानून लागू करने का प्रयास किया। दरअसल वह कारपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है।

              उन्होंने कहा कि पूंजीवाद संकट में है। पूरी दुनिया में पूंजीवाद ताकते इस संकट से उबरने के लिए युद्ध का सहारा लेती है। पूरी दुनिया में कई देशों में इस तरह की घटनाएं हो रही है। पूंजीवाद से परेशान जनता समाजवाद में अपना भविष्य देख रही है।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉ० ओम प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि-भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करके तानाशाही लागू कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को जनता के सामने आकर कहना पड़ा कि लोकतंत्र खतरे में है। संविधान को भी यह सरकार बदलना चाहती हैं और आर० एस० एस० के इशारों पर यह काम कर रही है। जनतांत्रिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है।

     उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने महाधिवेशन में यह प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है कि भाजपा के तानाशाही व्यवस्था को खत्म करने के लिए विपक्षी एकता को कायम किया जाय  इसलिए हमारा नारा है भाजपा हटाओ देश बचाओ और केंद्र में लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष ताकतों की सरकार बनाओ।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार ने कहा कि- देश में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है इसके लिए हमें अपने शहीदों एवं पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलकर जुझारू कम्युनिस्ट आंदोलन चलाने की जरूरत है।

      कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला सचिव डॉ सुधीर शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला सचिव कॉमरेड ब्रह्मदेव यादव, सीताराम राय, देव कुमार यादव, छोटे लाल यादव राजेंद्र कुमार, गोपाल राय अभिमन्यु मंडल , जूली शर्मा, अवधेश राय, राजकिशोर मंडल, शिवचंद्र सिंह, चंद्रशेखर मंडल, हिमांशु कुमार, गणेश सिंह ,अशोक यादव सचिन कुमार, संतोष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  सुधीर शर्मा, पूर्व जिला सचिव

  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भागलपुर


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मुंबई में धमाल मचा रही है  'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे', दर्शको का मिल रहा है खास रेस्पॉन्स                                                                                                                 

             मिर्जापुर और मुंबई में चल रही है इस फ़िल्म की शूंटिग भोजपुरी फिल्म  'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे', को दर्शको का बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है। फेन्स ने जमकर तारीफ़ भी कर रहे है।  दर्शको का भरपूर मनोरंजन करेंगे वही फिल्म में दमदार एक्शन को काफी पसंद भी किया जा रहा है। 


फिल्म के मशहूर प्रोड्यूसर नंदलाल पांड़े  ने किया है जिन्होंने भोजपुरी कई सुपरस्टारों के साथ सुपरहिट फिल्मे दी है और अब देव सिंह  के साथ अपनी इस फिल्म को लेकर दर्शको के बीच आने वाले है। 


फिल्म में देव सिंह  की दमदार एक्टिंग के लोग कायल हो रहे है। लोगो को देव सिंह  के एक्शन, डांस और अभिनय खूब पसंद आ रहा है। वही प्रियंका पुनडीत  की अदाकारी और खूबसूरती के लोग दीवाने हो रहे है। 


इस फिल्म का निर्माण नव्जोत पोद्दार किया है तो वही कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मो का निर्देशन कर चुके लेखक और प्रोड्यूसर नंदलाल पांड़े  है। 


इस फिल्म में अन्य कलाकारों की बात करे तो आशीष सिंह (बंटी ) और प्रियंका पुनडीत के साथ फिल्म में देव सिंह ,जीतू शुक्ला , ग्लोरी , शुभम पांड़े ,अनूप अरोरा नजर आएँगे। इस फिल्म के प्रचारक शाहिद आलम है।



Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपूर द्वारा 26/11 आतंकी हमल मैं शहीद हुए जवानों के सम्मान में पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

 विभाग सहसंयोजक कुणाल पाण्डेय ने कहा कि 26/11 आतंकी हमले की 14वीं बरसी है। 2008 के उस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों जख्मी हुए थे। मुंबई पर हुए सबसे बड़े आतंकी को देश का काला अध्याय में अंकित है। अनंतनाग में हुए आतंकी हमला पाकिस्तान की कायरता को दर्शाता है।

विद्यार्थी विस्तारित भावना ने कहा विद्यार्थी परिषद द्वारा शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम करने का उद्देश्य यह है कि हमारे वीर जवानों में का उत्साह बना रहे और उनको यह एहसास दिलाने का छन होता है कि उनके साथ पूरा देश खड़ा है।

Sfs प्रांत सह संयोजक संजय झा, नगर सह मंत्री रोजी सिंह, गौतम साहू, शुभम झा, दिलखुश, अनिकेत, रोहित, आशुतोष कुमार, राहुल राज, अभिषेक, केशव

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top