thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 *नारी सशक्तिकरण को लेकर पुनीता ने बढ़ाया एक और कदम,भरा नामांकन पर्चा ।*


रिपोर्ट :बाँका


बाँका भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी पुनीता सिंह पहली बार नारी सशक्तिकरण और क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कई दिग्गजों को चुनौती देने बाराहाट दक्षिणी से जिला परिषद पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में कूद चुकी है। इनका मायका प्रखंड क्षेत्र के सबलपुर टीकर है जहाँ से कई स्थानीय दिग्गज नेता इनके सिपासलार और सेनापति बनकर मजबूती से जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं ।पुनीता देवी ने वर्षों चुनावी चौसर में कई बड़े नेताओं का प्रचार कर लघु ,कुटीर उद्योग को चलाने वाली स्वाबलंबी महिलाओं का साथ लेकर उन्हें विजय श्री दिलाया है ।इन्हीं स्वयंसेवक समूह के बलबूते इस बार चुनावी जंग में बाराहाट की जनता का दिल जीतने ये मैदान में उतरी हैं और अपने समीकरण का गुणा भाग बताते हुए अपने जीत का भी दावा कर रही हैं ।फिलहाल गुरुवार को उनका नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गयी है अब देखना यह होगा कि दुर्गापूजा के माहौल में नारी शक्ति किस कदर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करवाने में सफल हो सकती है !!


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 प्रेस विज्ञप्ति 

प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रमुखों की बैठक 

दिनांक 08.10.2021 दिन शुक्रवार को गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी, चंपानगर, भागलपुर के प्रांगण में भागलपुर विभाग के अंतर्गत कक्षा दशम तक चलने वाले सीबीएसई विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रमुखों की बैठक भारती शिक्षा समिति बिहार पटना के प्रदेश सह सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक NEP( नेशनल एजुकेशन पॉलिसी) एवं  संपन्न हुए कार्यक्रम तथा आगामी कार्यक्रम पर आधारित था। ऊँ के उच्चारण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि आधुनिक समाज में शिक्षकों की अहम भूमिका है। शिक्षक सत्य मार्गदर्शन से समाज एवं संसार को नई दिशा प्रदान करते हैं। बालक के विकास से ही समाज का विकास दिन प्रतिदिन हो रहा है। शिक्षा बालक को इस प्रकार से सहायता प्रदान करें कि वह समाज में अथवा मानवीय जीवन को अपनी योग्यता अनुसार मौलिक योगदान दे सकें। NEP आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला प्रांत में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समयानुसार चल रही है। अपने भागलपुर विभाग का तिथि 30 -31  अक्टूबर 2021 को होना तय है जिसमें 14 सत्रों में कार्यक्रम संपन्न होना है। विद्या भारती का उद्देश्य है कि आचार्यों के माध्यम से समाज, गांव, घर तक NEP का सही जानकारी पहुंच जाय जिससे समाज में अगर किसी प्रकार का भ्रांति हो तो हमारे अभिभावक उसे दूर कर सकें। आगामी कार्यक्रम की सूचना दी गई जिसमें प्रश्न मंच कार्यक्रम प्रांत एवं क्षेत्र स्तर पर होना तय हुआ है। इससे पूर्व विद्यालय एवं विभागीय स्तर पर तिथि तय कर उसे संपन्न कराना है।

भागलपुर विभाग के सहयोगी कार्यकर्ता विनोद कुमार ने कहा कि हिंदुत्वनिष्ठ एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बालकों का निर्माण करना विद्या भारती का लक्ष्य है। वर्तमान समय में विषम परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को लेकर शिक्षक कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा विद्यालय में संपन्न हुए कार्यक्रमों की सभी प्रधानाचार्य से समीक्षा की गई तथा आगामी प्रांत द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की तिथि एवं स्थान बताया गया। 

कार्यक्रम में अतिथि परिचय भागलपुर विभाग के सहयोगी कार्यकर्ता विनोद कुमार द्वारा किया गया। बैठक में भागलपुर विभाग के अंतर्गत चलने वाले भागलपुर तथा बांका जिले के सभी सरस्वती विद्या मंदिर के लगभग 15 प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

 इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश सह सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, भागलपुर विभाग के सहयोगी कार्यकर्ता विनोद कुमार, रोहतास विभाग के सहयोगी कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार ,B.Ed कॉलेज के प्राचार्य अजीत पांडे, रामजी प्रसाद सिन्हा, अशोक मिश्र, अनंत कुमार सिन्हा, विमल पांडे, रविंद्र झा, शैलेंद्र सिंह एवं शशि भूषण मिश्र उपस्थित थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश का यह आकर्षित और अनोखा हेर ट्रांसफॉर्मेशन निश्चित रूप से आपका दिन रंगीन कर देगा .....



बॉलीवुड में मेथड एक्टिंग कोई नया शब्द नहीं है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो खुद को एक चरित्र में डुबो देती  फिर चाहिए कुछ भी परिवर्तन क्यों न करना हो। चाहे वे भूमिका में फिट होने के लिए अत्यधिक आहार हों या अपने स्टाइलिस्टों से अपने कोई किरदार के लिए अपनी जान से भी अधिक प्यारे बाल हे क्यों न कटवाने हो| यह प्रेरणादायक महिलाएं होती है जिन्हें पीठ पर थपथपाने का मन करता है।



अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश, जो अभी भी ओल्ट बालाजी वेब सीरीज कार्टेल में अपने अभिनय के लिए सराहना प्राप्त कर रही हैं, ने अपनी आगामी परियोजना के लिए अपने बालों के परिवर्तन के साथ दर्शकों को फिर से चकित कर दिया है।


सबसे अच्छी बात यह है कि उनका हेयर ट्रांसफॉर्मेशन हम लड़कियों के लिए एक प्रेरणा का काम करता है जो मेकओवर करवाने के लिए उत्सुक हैं। आश्चर्य है कि बात यह है की यह खूबसूरत महिला कौन हैं, वह हमारी प्रतिभाशाली सौंदर्य अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश हैं। अभिनेत्री निश्चित रूप से कई मायनों में हमारी पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक है।



बॉलीवुड सितारे अपने बालों के रंगों के साथ प्रयोग करते देखना कोई असामान्य बात नहीं है। प्रणति राय प्रकाश ने अपनी आगामी वेब सीरीज में अपने पात्र के लिए अपने बालो के सात एक बहुत बड़ा  रंग परिवर्तन किया है।

वेब सीरीज में प्रणति के किरदार के लिए बोल्ड हेयर ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत है। आप सही कह रहे हैं, यह मेडुसा ओम्ब्रे रंगों की एक गहरी परत है जिसमें नीला, बरगंडी, लाल, हरा, बैंगनी रंग शामिल हैं। प्रणति ने इस भूमिका के लिए अपने बालों को रंग दिया है और वह वाकई  में बहुत हॉट लग रही है!



https://www.instagram.com/p/CUt2Mkwoj8v/


निस्संदेह अभिनेत्री बहुत ही सुंदर दिख रही है और निश्चित रूप से यह बालों का रंग वास्तव में उन पर बहुत सूट कर रहा है, हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि यह सुंदरता इतने बड़े परिवर्तन किस भूमिका के लिए किया है|  बहुत हिम्मत लगती है एक अभिनेत्री के लिए वास्तव में एक भूमिका के लिए इस तरह का प्रमुख बाल परिवर्तन की मांग को पूरी करना , और निश्चित रूप से अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश प्रत्येक चुनौती को लेने और खुद को साबित करने के लिए अपने आराम क्षेत्र से बाहर जाने के लिए हमेशा से तैयार रहती हैं प्रत्येक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ दिखना उनका उदेश्य  होता है जिसे उन्होंने चुना है।



काम के मोर्चे पर, प्रणति राय प्रकाश ने हमें "फैमिली ऑफ ठाकुरगंज", "लव आज कल", "मनफोडगंज की बिन्नी" जैसी कुछ देखने लायक फिल्में और वेब सीरीज दी हैं। प्रणति हल हे में ओल्ट बालाजी की वेबसेरिएस कार्टेल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई दी गयी थी| अभिनत्री अब  अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स वेब फिल्म "पेंटहाउस" में भी देखा जायेगा जिसमें वह अर्जुन रामपाल के साथ नजर आएंगी।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 अक्टूबर माह में लायंस इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डगलस एलेग्जेंडर का जन्म दिन 18 अक्टूबर को है।उनके जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए पूरी दुनिया के लायन उनके सबसे प्रिय सेवा कार्य गरीबो को भोजन उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है । कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए आज लायंस क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना घंटाघर के निकट हनुमान मंदिर में भोजन का वितरण किया।आज के इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन क्वेस्ट चेयरपर्सन लायन डॉ पंकज टंडन , गाइडिंग लायन गोपाल खेतडीवाल एवं लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम के चार्टर्ड अध्यक्ष लायन सुमित जैन ने संयुक्त रूप से किया।लायंस फेमिना की अध्यक्ष लायन बबिता अग्रावल ने बताया कि हमलोग आज प्रथम नवरात्र के दिन 350 से अधिक लोगों को हलवा पूरी एवं चना का भोजन करवाया।  कार्यक्रम  10 एवम 11 अक्टूबर को इसी स्थल पर किया जाएगा।सचिव लायन पूनम टिबरेवाल ने बताया कि हमलोग  लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना  महिला टीम सेवा के हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य करती आ रही है। लायन बबीता अग्रवाल  की अध्यक्षता  में महिलाओ को रोजगार प्रदान करने के लिए सिलाई का नि: शुल्क प्रशिक्षण मशीन से कुशल प्रशिक्षक से दिलवाया फिर मशीन भी नि: शुल्क वितरित की। लगभग 500 बाढ पीड़ितों के बीच राशन और बच्चों- बडों का कपड़ा वितरित किया गया। विश्व शान्ति के लिए पीस पोस्टर कार्यक्रम किया गया।  सेवा की आगामी योजना भी तैयार की जा रही है। इस सेवा कार्य में लायन सारिका खेतडीवाल,पूजा बचियानी,रेखा डोकानिया,ममता बाजोरिया,मधु डोकानिया,अरुणिमा सिन्हा, पल्लवी सिंघानिया,ममता खेतान,पूनम टिबरेवाल,संगीता झुनझुनवाला आदि सदस्यों ने सहयोग दिया। उपजिलापाल लायन बिनोद अग्रवाल ने लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना टीम को सराहनीय सेवा कार्य के लिए बधाई और सम्मान दिया।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

             


फोटो कैप्शन: ब्लू फ्लैग गोल्डन बीच पर पूरी (उड़ीसा) में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे


केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने उड़ीसा के पुरी समुंद्र तट पर स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को प्रेरित किया


- आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंत्रालय द्वारा आयोजित समुंद्र तट पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए


पटना/पूरी, 7 अक्टूबर 2021 


केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ रखना, यह हम सब का नैतिक कर्तव्य है। भारत की प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति में नदी एवं समुंदर का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जल, थल एवं  नव को स्वच्छ सुंदर बनाने का जो संकल्प लिया है। इन 7 सालों में उसके मूर्त रूप देखने को मिल रहा है। यह देश के लिए ‘गर्व की बात है। 10 समुंद्री तट को ब्लू फ्लैग दिया गया है।

अश्विनी चौबे गुरुवार को उड़ीसा के गोल्डन बीच पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित सागर तट पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


श्री चौबे ने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भारत के तटीय क्षेत्रों के 'सतत विकास' के क्रम में एक अत्यधिक प्रशंसित एवं प्रमुख कार्यक्रम बीच एनवायर्नमेंट एंड एस्‍थेटिक्‍स मैनेजमेंट सर्विसेज (बीईएएमएस) शुरू किया है।  इसका मुख्‍य उद्देश्य संसाधनों के समग्र प्रबंधन के जरिये प्राचीन तटीय एवं समुद्री पारिस्थितिक तंत्र का संरक्षण करना है। बीईएएमएस कार्यक्रम का उद्देश्य तटीय समुद्र में प्रदूषण को कम करना, समुद्र तटीय वस्‍तुओं के सतत विकास को बढ़ावा देना, तटीय पारिस्थितिक तंत्र एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना और स्थानीय अधिकारियों एवं हितधारकों को समुद्र तट पर जाने वालों के लिए साफ-सफाई, स्वच्छता, एवं सुरक्षा के उच्च मानकों को तटीय पर्यावरण एवं विनियमों के अनुसार बनाए रखने के लिए सख्‍ती से निर्देशित करना है। 


उन्होंने कहा कि जागरूकता का ही असर है कि पिछले 3 वर्षों में समुद्री कचरे में 85 प्रतिशत और समुद्री प्लास्टिक में 78 प्रतिशत की कमी आई है। 750 टन समुद्री कूड़े का जिम्मेदारीपूर्वक वैज्ञानिक तरीके से निपटान हुआ है। समुद्र तट पर जाने वाले 1,25,000 लोगों को समुद्र तटों पर जिम्मेदार व्यवहार के लिए शिक्षित किया गया है। पर्यटकों की संख्या में लगभग 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिससे आर्थिक विकास को बल मिला। मंत्रालय अपने आईसीजेडएम पहल के तहत अगले 5 वर्षों में 100 अन्‍य समुद्र तटों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।



                      


वेद प्रकाश,मीडिया प्रभारी,

श्री अश्विनी कुमार चौबे,

राज्यमंत्री,

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,भारत सरकार


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

सुनील वारियर का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग सुनर दूल्हा  7th अक्टूबर नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धा इंटरटेनमेंट चैनल से सुबह 7:45  रिलीज होगा.

सुनील बारियर अपने दर्शकों के लिए रोज कुछ नये अलग-अलग तरह के सॉन्ग ला रहे हैं.

सुनर दूल्हा का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट हो चुका है और दर्शकों को बहुत बेसब्री से इंतजार है. इस गाने का, इस गाने का सूट मुंबई में किया गया और सुनील वारियर कुर्ते में एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं. उनके साथ में लीड एक्ट्रेस पूजा सोनी और पूजा सिंह है.


सुनर दूल्हा नवरात्रि सॉन्ग के राइटर मुकेश यादव है  जिन्होंने अब तक हिट मशीन ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे सिंगर को गाना दे चुके हैं.  इस बार सुनील वारियर धमाल करने वाले मुकेश यादव के सांग पर. इस गाने मे म्यूजिक डायरेक्टर शुभम यादव ने दिया है. गीत मुकेश यादव, पी ऑर ओ-


शाहिद आलम, पोस्टर डिजाइनिंग प्रवीण गुप्ता , कोरियोग्राफी महेश मनमानी , एडिटर शबेश यादव. गाना कोको रिकॉर्डिंग स्टूडियो गोरेगांव में रिकॉर्ड किया गया. 

https://youtu.be/q33yvF0gH6A

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जीबी कॉलेज में नये छात्रों का हुआ स्वागत तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित



नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय जीबी कालेज के बीसीए विभाग में बुधवार को सेमेस्टर वन में नामांकित छात्रों का स्वागत किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य शिव शंकर मंडल द्वारा सेमेस्टर सिक्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपहार से सम्मानित कर विदाई भी दिया गया। इस मौके पर डॉ मुर्सरत हुसैन, डा०डी० के० दास, प्रो आशा जायसवाल, मयंक मधुर, मुकेश कुमार पोद्दार, मो० रिजवान अली, अभिषेक कु०, आशीष कु०, नीलू कुमारी आदि मौजूद थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के लिए नवगछिया प्रखंड में उमड़ रही है उम्मीदवारों की भारी भीड़


तीन नवंबर को होना है चुनाव



नवगछिया (भागलपुर)। जिले के नवगछिया प्रखंड अंतर्गत दस पंचायतों में 3 नवंबर को चुनाव होना तय है। निर्वाचित पदाधिकारी सह नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न पदों पर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जो 11 अक्टूबर तक चलेगी। जिसकी 16 अक्टूबर तक संवीक्षा की जाएगी तथा 18 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। उसी दिन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा और चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।



इस चुनाव को लेकर मुखिया, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसके पहले दिन मंगलवार को मुखिया पद के लिए ढोलबज्जा पंचायत से अशोक कुमार जयसवाल खैरपुर कदवा पंचायत से पप्पू कुमार, कदवा दियारा पंचायत से राधे रजक, पुनामा प्रतापनगर पंचायत से नीलम देवी,  नगरह पंचायत से ममता देवी, भवानी देवी, जय नारायण पासवान, अभय कुमार झा, पिंटू कुमार ने  नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं पकड़ा पंचायत से कदम देवी, जमुनिया पंचायत से सोनी देवी एवं खगड़ा पंचायत से अभिलाषा कुमारी, नीतू देवी और अनीता देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के दूसरे दिन मुखिया पद के लिए नगरह पंचायत से पंकज कुमार सिंह और खैरपुर कदवा पंचायत से पूनम देवी और वकील मंडल, ढोलबज्जा पंचायत से सुनील कुमार यादव, विनीत आनंद और सच्चिदानंद यादव, कदवा दियारा पंचायत से नरेश सिंह खगड़ा पंचायत से नीतू देवी जमुनिया पंचायत से बुचिलिया बैठा, जगतपुर पंचायत से सीमा कुमारी और मानी देवी ने अपना अपना नामांकन पत्र नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में दाखिल किया है।




Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments




डीएम साहब की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा की बैठक हुई आज सभी आला अधिकारी मौजूद थे सभी पूजा समिति मोहर्रम कमेटी के लोग उपस्थित थे पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा दुर्गा पूजा भी शांति सद्भाव से मनाएंगे भागलपुर में बहुत दाग लग गया आप सभी पर शांति सद्भाव मनाएंगे

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

शाहकुण्ड पूर्वी जिला परिषद् सदस्य पद के सीमा खातून को मिला सिम्बल ....




जिला परिषद् शाहकुण्ड पूर्वी क्षेत्र संख्या 12 से लोकप्रिय उम्मीदवार सीमा खातून ने आज सदर अनुमंडल कार्यालय भागलपुर में अपना चुनाव निशान लिया साथ ही मिडिया से बात करते हुए उन्होंने ये कहा कि क्षेत्र की जनता का जिस प्रकार प्यार मान सम्मान मिल रहा है यकीनन आने वाले समय में परिवर्तन तय है और हम जीत के आने के साथ पहली प्राथमिकता होगी क्षेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क की व्यवस्था में सुधार करना, हम अपने जनता मालिक से एक बार सेवा करने का अवसर मांगे मौका मिलने पर क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलेंगे!! चुनाव चिन्ह मक्का छाप मिला है

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


शिमला, 06 अक्तूबर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश सी. पालरासु ने आज 65-जुब्बल कोटखाई निर्वाचन क्षेत्र में उप-चुनाव के संबंध में सैक्टर अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ पंचायत समिति हाॅल जुब्बल में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। 

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी को 65-जुब्बल कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 136 मतदान केन्द्रों पर भारत चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के तहत मतदान केन्द्रों पर शौचालय, पीने के पानी, सफाई, उचित विद्युत व दिव्यांगजनों के लिए दी जाने वाली सुविधाएं होनी आवश्यक है। 

इस दौरान उन्होंने उप-चुनाव के संबंध में विभिन्न तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को सफल निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

बैठक में उप-चुनाव के संबंध में विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई। 

सी. पालरासु ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत मतदान के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी कार्य करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वीप गतिविधियों के तहत मतदान से पूर्व मतदाताओं को जानकारी व जागरूकता प्रदान करने के लिए गतिविधियां आयोजित की जानी आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के मतदाता, दिव्यांग मतदाता, कोविड-19 पाॅजिटिव मतदाता यदि चाहे तो वे डाक मत पत्रों का प्रयोग कर सकते हैं। 

उन्होने निर्देश दिए कि इस संबंध में व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाई जानी आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण अति आवश्यक है। इस संदर्भ में चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सघन प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है। 

सी. पालरासु ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान तथा मतगणना के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने अंतरराज्यीय कुडु बैरियर का निरीक्षण किया तथा वाहनों की आवाजाही, निरीक्षण एवं जांच के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने सभी सैक्टर अधिकारियों को कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सैनेटाइजर, मास्क की उपलब्धता मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित की जानी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा मास्क की अनिवार्यता को भी आवश्यक बनाने के दिशा में कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न मतदान केन्द्रों, मतगणना केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक डाॅ. मोनिका भंटुगरू से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।  

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि 65-जुब्बल कोटखाई निर्वाचन क्षेत्र में दिव्यांगजनांे के लिए एक, महिलाओं के लिए दो तथा एक आदर्श मतदान केन्द्र भी स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निहान में दिव्यांगजनों के लिए, गैहर और जुब्बल में महिला मतदान केन्द्र तथा जुब्बल में ही आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। 

इस अवसर पर विभिन्न सैक्टर अधिकारी, फ्लाईंग स्काॅयड प्रभारी तथा स्टेटिक सर्विलेंस दल भी उपस्थित थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भोजपुरी की प्रख्यात अभिनेत्री पायस पंडित पहुची अपने संसदीय छेत्र मिर्जापुर. हिंदुस्तान की बेटी अभिनेत्री पायस पंडित ने किया अपने संसदीय छेत्र मिर्जापुर का दौरा. पब्लिक का प्यार पाके प्रसन हुई हिंदुस्तान की बेटी पायस पंडित. प्रख्यात अभिनेत्री पायस पंडित ने किया अपने संसदीय छेत्र मिर्जापुर का दौरा. 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

राकेश मिश्रा स्टारर सोम भूषण श्रीवास्तव निर्देशित फ़िल्म ठग राजा का ट्रेलर हुआ लॉन्च, मिल रहा है भरपूर प्यार ....





लेखक निर्देशक सोम भूषण श्रीवास्तव की पहली फ़िल्म ठग राजा का ट्रेलर लॉन्च हो गया है जिसमे राकेश मिश्रा हीरो हैं। ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। यह एक्शन, रोमांस, ड्रामों और चुटीले संवादों से भरपूर ट्रेलर है जो दर्शकों को खूब भा रहा है। रागिनी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ठग राजा के ट्रेलर की शुरुआत इस डायलॉग से होती है कि ठग ने पूरे शहर में हंगामा मचा रखा है। इस ठग से पुलिस वाले भी परेशान हैं और कहानी यहीं से आगे बढ़ती है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के देवरिया के आस पास के क्षेत्रों में की गई है। भव्यता के साथ फिल्माई गई इस फिल्म में राकेश मिश्रा केंद्रीय भूमिका में हैं। उनकी नायिका रुपाली जाधव हैं। ट्रेलर में राकेश मिश्रा और रुपाली की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फ़िल्म में विलेन की भूमिका में संजीव झा हैं। फिल्म की निर्मात्री सविता एस मिश्रा ने हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर फ़िल्म का निर्माण किया है। फिल्म मेकिंग में माहिर निर्देशक सोम भूषण श्रीवास्तव इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भव्य पैमाने पर निर्मित की गई यह फिल्म दर्शकों का फुल मनोरजंन करने वाली है। जिसकी झलक साफ तौर पर ट्रेलर में देखी जा सकती है। 


लिंक

https://youtu.be/4IKY3anlhGY


ठग राजा के ट्रेलर में नायक और खलनायक के बीच जो खतरनाक टक्कर दिखाई गई है वो फिल्म देखने वाले दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगी। वहीं फिल्म में कॉमेडी का तड़का दर्शकों को खूब गुदगुदाएगा। दरअसल यह फिल्म हास परिहास, मोहक नृत्य, मारधाड़, रोमांच से भरपूर है। फिल्म निर्देशक सोम भूषण श्रीवास्तव ने काफी सूझबूझ के साथ फुल इंटरटेनिंग सिनेमा बनाया है। उन्होंने इस फिल्म के निर्माण में हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया है।

ठग राजा की प्रोड्यूसर सविता एस मिश्रा, लेखक निर्देशक सोम भूषण श्रीवास्तव, संगीतकार धनंजय मिश्रा, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, कोरियोग्राफर रामदेवन, संजीव के शर्मा, सुदामा मिंज, डीओपी मुंशी सक्सेना, एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू, फाइट मास्टर मुकेश राठौड़, मार्केटिंग हेड विजय यादव, म्यूज़िक लेबल टीम फिल्म्स है।कलाकारों में राकेश मिश्रा, रुपाली जाधव, संजीव झा हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top