thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


लहरी टोला गोभी खेत में आयोजित हुआ गणेश महोत्सव।


                आज गणेश चतुर्थी के दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लहरी टोला गोभी खेत में गणेश पूजन विधिवत किया गया।

      

            गणपति बप्पा को लड्डुओं का महा भोग लगाया गया।

                मंत्रों के साथ एवं रुद्राभिषेक करते हुए हवन भी किया गया।

   सारा पूजन कार्यक्रम गोभी खेत में हुआ।


      इस अवसर पर गणपति जी की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें एवं पूरे मोहल्ले को सजाया गया।


     गणपति जी कोविड19 में जल्द से जल्द मुक्ति के लिए विनती की गई।

   

          पूजन कार्य में मुख्य रूप से पवन शर्मा अमर आहुजा चाँद झुनझुनवाला रवि गुप्ता सुमित तोदि विकास छपरिया मोनू जैन अमित सराफ आदि शामिल रहे।

  यह जानकारी प्रवक्ता चाँद झुनझुनवाला ने दी है

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


किलकारी के बाल पहलवान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दम।


आज दिनांक 10 सितंबर, दिन शुक्रवार  को किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के कुश्ती विधा के बच्चे दानापुर पटना में आयोजित राज्य स्तरीय रेसलिंग प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए 6 सदस्यीय टीम रवाना हुई। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक अभिलाषा कुमारी ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षो से किलकारी में रेसलिंग का प्रशिक्षण चल रहा है। बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के रैफरी और कोच समय-समय पर आते रहे हैं। परिणाम स्वरूप इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में किलकारी के बच्चे अपना परचम लहरा चुके हैं। इसी कड़ी में बच्चे आज दो दिवसीय दौरे पर पटना रवाना हुए हैं। टीम में बालिका श्रेणी में कोमल कुमारी, लता कुमारी, श्वेता कुमारी, रुचि कुमारी अलग-अलग वजन श्रेणी में प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगी। वहीं बालक वर्ग में हिटलर कुमार प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। कोच कुंदन कुमार ने बताया की 11 सितंबर को बच्चों  फाइट का हिस्सा बनना है। बच्चों को रवाना करते हुए सहायक लेखा पदाधिकारी शिखा कुमारी समेत सभी प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं दी। मौके पर नितीश रंजन, मीनाक्षी केसरी, कुमार संभव, विक्रम कुमार, सुरुचि सुमन, मनोज कुमार, साहिल सिंह समेत काफी संख्या में बच्चे कर्मी और अभिभावकगण उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


पंचतत्व में विलीन हूए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह


दिवंगत कांग्रेस नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद बाबू को दी गई अंतिम विदाई



दिवंगत कांग्रेस नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मंत्री तथा 9 बार के विधायक रहे सदानंद बाबू को आज अंतिम विदाई दी गई कहलगांव के श्मशान घाट पर उनके बेटे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभानंद मुकेश के द्वारा मुखाग्नि दी गई उनके अंतिम दर्शन के लिए कार्यकर्ता समेत पूरे कहलगांव की जनता का जनसैलाब श्मशान घाट पर उमड़ पड़ा सदानंद बाबू लोगों के बीच लोकप्रिय नेता के साथ साथ सभी के अभिभावक स्वरूप भी थे आज उनके जाने से राजनीतिक गलियारों में बहुत बड़ी क्षति हुई है, इस दुख की घड़ी में कई दिग्गज नेता श्मशान घाट पर उपस्थित थे जिसमें बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र राठौर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता तथा भागलपुर विधायक अजीत शर्मा केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे जदयू विधायक गोपाल मंडल भाजपा नेता पवन मिश्रा कहलगांव राजद प्रखंड अध्यक्ष बासुकी नाथ यादव कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा भाजपा नेता राज कुमार सिंह कांग्रेस भागलपुर जिला अध्यक्ष प्रवेश जमाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी यादव गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष शाहबाज आलम मुन्ना समेत कई अन्य गणमान्य नेता मौजूद थे.

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


रवि किशन, अरविन्द अकेला कल्लू, नेहाश्री की फिल्म 'राधे' कल होगी सिनेमाघरों में रिलीज, 


रवि किशन ने भोजपुरी फिल्म राधे को लेकर की दर्शकों से ये ख़ास अपील



भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन, सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू, भोजपूरी लाडली व राजस्थानी क्वीन नेहा श्री और प्रियंका पंडित की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे' गणेश चतुर्थी के अवसर पर 10 सितंबर को  सिनेमाघरों में आल इंडिया रिलीज हो रही है। रितेश ठाकुर के निर्देशन में बनी भव्य भोजपुरी फिल्म 'राधे' की अभिनेत्री एवं निर्मात्री नेहा श्री हैं। इस फ़िल्म को लेकर रवि किशन भी बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि इस फ़िल्म में उन्होंने हाथी के साथ भी काम किया है। इस फ़िल्म को लेकर रवि किशन ने अपने फैन्स और दर्शकों से अपील करते हुए बताया "समस्त भोजपुरिया समाज को गोरखपुर सांसद रवि किशन का प्रणाम। मेरी सबसे फेवरेट फ़िल्म थी "हाथी मेरे साथी", जिसमें राजेश खन्ना जी हीरो थे और उसमें हाथी थे। मेरी काफी समय के बाद एक भोजपुरी फ़िल्म "राधे" आ रही है और इस फ़िल्म में भी एक हाथी से मेरी दोस्ती दिखाई गई है। कैसे यह दोस्ती होती है, क्या इमोशंस हैं, यह आपको फ़िल्म देखकर पता चलेगा। इसमें महादेव भी हैं, अरविन्द अकेला कल्लू हैं, नेहाश्री हैं, और भी बहुत से कलाकार हैं। यह मल्टी स्टारर सिनेमा 10 सितंबर को ऑल इंडिया रिलीज हो रही है। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए आप लोग सिनेमाघरों में आकर यह फ़िल्म देखें। यह भावनाओं से भरी एक संगीतमय फ़िल्म है। बहुत दिनों बाद आप लोग मुझे बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। फ़िल्म राधे थेटर्स में जाकर देखें, यह खूबसूरत सिनेमा है।"

फ़िल्म का ट्रेलर और गाने एसआरके म्यूज़िक के यूट्यब चैनल पर रिलीज किए गए हैं, जो बेहद पॉपुलर हो रहे हैं। 

अरविन्द अकेला कल्लू भी राधे को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं। रवि किशन के साथ पहली बार काम करने का मौका उन्हें फ़िल्म राधे में मिला। 

इस फ़िल्म में रवि किशन का एक अलग ही अवतार देखने को मिलने वाला है. जिसकी झलक फ़िल्म के ट्रेलर और गाने में नजर आ चुकी है। इस खूबसूरत फ़िल्म में रवि किशन और नेहाश्री के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री है हालांकि पहली बार रवि किशन के साथ नेहा श्री ने स्क्रीन शेयर किया है। फ़िल्म के गाने और ट्रेलर में लंबे बालों में रवि किशन एकदम जुदा रूप में नजर आ रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस नेहाश्री भी काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं.

रितेश ठाकुर ने काफी अच्छा सिनेमा बनाया है, वह अच्छे संगीतकार भी हैं। 

नेहा श्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस मूवी राधे में रवि किशन, अरविन्द अकेला कल्लू, नेहा श्री, प्रियंका पंडित, सीमा सिंह, मोहिनी घोष, रीवा कंसारा, झील जोशी, अवतार गिल, पप्पू यादव अहम किरदारों में हैं।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे, मणि भट्टाचार्य स्टारर फ़िल्म “रूप मेरे प्यार का” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लांच


भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव और नवोदित हीरो गुरु दूबे के मुख्य अभिनय से सजी मेगा बजट फ़िल्म “रूप मेरे प्यार का” का एसआरके म्यूज़िक से धमाकेदार ट्रेलर लांच हो गया है। ट्रेलर देखकर फ़िल्म को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता कायम है। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक लांच हुआ था जिसे काफी सराहा गया है। 


रेड आई मूवी क्रिएशन के बैनर तले भव्य पैमाने पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म रूप मेरे प्यार का धमाकेदार काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की गोरखपुर के रमणीय लोकेशन पर शूटिंग की गई है। केन्द्रीय भूमिका में प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे, मणि भट्टाचार्य और आकांक्षा दूबे हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 

टैलेंटेड निर्देशक दिलीप जान के निर्देशन में बनी यह स्वस्थ मनोरंजनपूर्ण व संपूर्ण पारिवारिक फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ताकि पूरे परिवार के लोग एक साथ बैठकर यह फिल्म देख सकें। 


लिंक

https://youtu.be/BnOhka1BatI


फिल्म निर्माता गिरीश्वर दूबे की यह फिल्म बड़े पैमाने पर काफी महंगे बजट के साथ बनाई है। ट्रेलर देखकर फ़िल्म आपको बॉलीवुड की किसी हिंदी फिल्म की तरह लग रही है। इसमे एक से बढ़कर एक गाने और खतरनाक एक्शन भी हैं। प्रमोद प्रेमी और मणि भट्टाचार्य की केमिस्ट्री बवाल मचा रही है वहीं गुरु दूबे की एक्टिंग और उनका एक्शन देखने लायक है। आकांक्षा दूबे एक अलग अंदाज में दिखी हैं। ट्रेलर में ही एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्म की झलकियां दर्शकों को देखने को मिल रही हैं।


बता दें कि प्रमोद प्रेमी ने इस फ़िल्म में शादी में फोटोग्राफी करने वाले का रोल निभाया है। फ़िल्म में गुरु दूबे ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। इस फ़िल्म के गाने काफी अच्छे हैं। 

भोजपुरी फिल्म रूप मेरे प्यार का के निर्माता गिरीश्वर दूबे, छायाकार व निर्देशक दिलीप जान, सह निर्मात्री दीपिका दूबे हैं। कथा पटकथा व संवाद संजय महतो ने लिखा है। संगीतकार कृष्णा बेदर्दी व अनुज तिवारी, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, कृष्णा बेदर्दी, शेखर मधुर, विनय निर्मल, विवेक व अशोक अलबेला हैं। फाइट मास्टर हीरा यादव, डीओपी जोगिंदर सिंह हुंडल पाजी हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे, मणि भट्टाचार्य, आकांक्षा दूबे, मनोज सिंह टाइगर, अयाज खान, अनूप अरोरा, हीरालाल यादव, माधव राय, मालती चौधरी, ललिता पांडेय, विकास पांडेय, सुयश पांडेय, दिव्या शर्मा, राजन जी, सतीश देहाती, डॉ रमेश, संजय महतो, अनुज लाल भोजपुरिया, दीपक दीवाना, प्रदीप कुमार, रागिनी यादव, नीरज महतो, सागर सिद्दीकी, टी एन पाठक, प्रदीप कुमार भोजपुरिया, मन्नू मलिक, कृष्णा, रवि, योगेन्द्र प्रजापति, धीरज व बाल कलाकार ओजस दूबे, तेजस दूबे हैं।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


1 दिन में 2.5 मिलियन हुआ अंकुश राजा-शिल्पी राज का सांग 'लईका सीधा साधा', नीलम गिरी और पल्लवी गिरी का जलवा


भोजपुरी इंडस्ट्री में बदलाव की लहर लाने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के द्वारा सुपर स्टार सिंगर अंकुश राजा, शिल्पी राज, ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी और पल्लवी गिरी का बवाल वीडियो सांग लईका सीधा साधा रिलीज होते ही वायरल हो गया है। 1 दिन में 2.5 मिलियन व्यूज क्रॉस कर गया है। इस वीडियो में लड़कियां रंगदारी करती हुई दिख रही हैं। इस अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से गाने को इतने व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से 3 मिलियन क्लब में शामिल होने जा रहा है। अब तक के काफ़ी महंगे म्यूज़िक वीडियो को ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर रवि पंडित ने निर्देशित किया है और इसके वीडियो में उनकी कॉमेडी टाइमिंग भी खूब गुदगुदा रही है।

इस गाने को बड़ी खूबसूरती से लिखा गया है। "आजकल की लईकी रंगदार "लईका सीधा साधा"। इसीलिए यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।

अंकुश राजा इसमे सीधे सादे लड़के के रोल में हैं जबकि नीलम गिरी और पल्लवी गिरी बाइक चलाती हैं और लड़कों की तरह रंगदारी करती नजर आ रही हैं। 


लिंक

https://youtu.be/Fd_mlPJw9UM


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस धमाकेदार सांग का टीज़र जबसे रिलीज किया गया है लोग गाने का इंतजार कर रहे थे। सांग में नीलम गिरी जितनी हसीन और अमेजिंग लग रही हैं, उतनी ही खूबसूरत पल्लवी गिरी भी दिखाई दे रही हैं। अंकुश राजा का स्टाइल डैशिंग है। गाना बेहद भव्य रूप से शूट किया गया है जिसमे डांस, लोकेशन, कॉस्ट्यूम, डांसर्स और स्टाइल का ऐसा मिक्सचर है कि गाना देखते समय आप की नजरें एक सेकंड के लिए भी नहीं हट सकती।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस धमाल सांग में नीलम गिरी का जलवा और उनका कातिलाना डांस मदहोश कर रहा है और पल्लवी गिरी की अदाओं से दर्शक क्रेजी हुए जा रहे हैं। अंकुश राजा का बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस और उनकी एनर्जी तो लाजवाब है। सुपरस्टार अंकुश राजा व शिल्पी राज की आवाज में इस बवाल सॉंग के निर्माता रत्नाकर कुमार, डायरेक्टर रवि पंडित हैं। बोस रामपुरी ने गीत लिखा है, आर्या शर्मा का संगीत है। कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


9 सितंबर को रिलीज होगा अंतरा सिंह प्रियंका और सुनील वारियर की आवाज में एक बेहतरीन देवर भाभी का नोकझोंक भरा सॉन्ग और रानी का धमाकेदार डांस हरियार हरियार चूड़िया.

भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका और सुनील वारियर का धमाकेदार वीडियो कुमार गौरी म्यूजिक भोजपुरी चैनल से 9 सितंबर सुपर 6:15 बजे को आ रहा है इसका पोस्टर आज रिलीज हो चुका है और बहुत पसंद किया जा रहा है लोगों के बीच में इस गाने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस गाने के गाने में म्यूजिक दिया है बहुत ही अच्छी म्यूजिक डायरेक्टर शुभम यादव और लिरिक्स भोजपुरी फिल्मों में सॉन्ग देने वाले सत्या सावरकर का है और इसके प्रोड्यूसर मंतोष कुमार पंडित जी हैं और यह सॉन्ग कोको रिकॉर्डिंग स्टूडियो गोरेगांव वेस्ट मोतीलाल एक नंबर के स्टूडियो में फेमस स्टूडियो मैं रिकॉर्ड किया गया है यह गाना साफ सुथरा देवर भाभी के नोकझोंक पर आधारित है अश्लीलता से बहुत दूर है इसे फैमिली के साथ दोस्तों के साथ सुन सकते हैं.

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


नुक्कड़ नाटक "गावँ रा विकास"से लोगों को किया जागरुक


जिला सिरमौर के विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत चाकली व बनेठी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गीतों और नुक्कड़ नाटक से लोगों तक पहुंचाया।

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक “गांव रा विकास“  में मनोरंजक तरीके से लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत सरकार युवाओं को ₹60  लाख तक की परियोजना लगाने के लिए 25 प्रतिशत उपदान दे रही है जबकि महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा विधवाओं को 35 प्रतिशत  दिया जा रहा है तथा 40 लाख तक के ऋण पर 3 वर्ष तक 5 प्रतिशत उपदान भी दिया जा रहा है। नाटक में फिश्का राम व रीडकु राम के किरदार से मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हिम केयर योजना में ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज व प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना की जानकारी दी ।

विकास खण्ड संगडाह  की पंचायत रजाना व  बाऊनल काकोग  में सरस्वती कला मंच, विकास खण्ड पच्छाद के  नारग  और चमैन्जी  में  धालटा कला मंच, विकास खण्ड राजगढ़ के  कोटलाबांगी  व डीम्बर  में चेष्ठा कला मंच,विकास खण्ड पांवटा साहिब  के गोजर  व निहालगढ में नितिका कला मंच तथा विकास खण्ड शिलाई  के ग्राम पंचायत बकरास व मिल्लाह के गांव मानल  में लोक सांस्कृतिक  कला मंच के कलाकारों ने सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को  गीतों व नाटक के माध्यम से लोगों को जानकारी दी और लोगों से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।



Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

                           


सदा याद किए जाएंगे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद जी: अश्विनी चौबे


पटना,9 सितंबर 2021


केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहलगांव में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के परिजनों से मिले, उन्हें ढाढस बंधाया। इसके पूर्व, सदानंद सिंह के पार्थिव शरीर पर उन्होंने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


श्री चौबे ने कहा कि सदानंद जी को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन बिहार की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसे निकट भविष्य में भरना मुश्किल है। वे बड़े भाई समान थे। उनसे पारिवारिक संबंध था। पूरे बिहार में उनकी लोकप्रियता थी। कुशल प्रशासक एवं जनप्रिय नेता थे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे कहलगांव घाट पर उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

 

                     


वेद प्रकाश,मीडिया प्रभारी,

श्री अश्विनी कुमार चौबे,

राज्यमंत्री,

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,भारत सरकार

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


बाँका दक्षिणी से जिला परिषद के लिये सीताराम साह ने भरा नामांकन पर्चा,:कहा मिल रहा अपार जनसमर्थन।*


रिपोर्ट:बाँका



गुरुवार को बांका अनुमंडल कार्यालय में निर्धारित स्क्रुटनी को सीएम आगमन के कारण स्थगित कर दिया गया जबकि एडिशनल रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन की प्रक्रिया जारी रही।वहीं बांका दक्षिणी सीट से जिला परिषद पद के लिए सीताराम शाह ने अपना नामांकन दाखिल किया । जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है और इसी समर्थन के बलबूते इस बार वे चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखाने उतरे हैं। ताकि जीतकर जनसेवा के कार्य को आगे बढ़ा सकें। इस दौरान उनके समर्थन में जिला परिषद सदस्य रणवीर यादव,सुरेश प्रसाद साह ,मंगल किस्कू, गोविंद यादव, प्रभास मंडल, परमानंद मंडल, संजय यादव, शंकर यादव, झगरु यादव ,झकसू यादव,चंद्रशेखर यादव, विनोद यादव, मनोज यादव,मुन्ना तिवारी, शुभम आनंद, राजीव यादव,बेदानंद यादव, अमित यादव समेत अन्य समर्थक भी मौजूद रहे । 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


बाढ़ राहत में नीतीश-भाजपा सरकार की धोखाधड़ी के खिलाफ भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन*


*बाढ़ का हो स्थायी निदान, प्रभावितों को मिले सहायता व फसल नुकसान का मुआवजा*


9 सितम्बर 2021, सहेबगंज, नाथनगर


       बाढ़ राहत में नीतीश-भाजपा सरकार की धोखाधड़ी के खिलाफ भाकपा-माले ने आज स्थानीय साहेबगंज के बिनटोली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने झंडे बैनर से लैस होकर  नीतीश-भाजपा सरकार में विरोध में नारे लगते हुए मौके पर बाढ़ का स्थायी निदान करने, बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि व फसल मुआवजा देने की मांग की। साथ ही बाढ़ राहत वितरण को लेकर प्रशासन द्वारा झूठा आंकड़ा पेश किए जाने से खफा बाढ़ प्रभावितों ने चम्पानगर-सराय मुख्यमार्ग पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।


       प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले के नगर प्रभारी सह ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, जिला कमिटी सदस्य विष्णु कुमार मंडल व साहेबगंज ब्रांच सचिव वीरबल यादव ने की।


       प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के नगर प्रभारी सह ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि बाढ़ राहत वितरण के सवाल पर नीतीश-भाजपा प्रशासन का दावा झूठा है। शहर सहित जिले के हजारों बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि का भुगतान नहीं हुआ। झूठा आंकड़ेबाजी  कर प्रशासन लोगों को गुमराह कर रही है। जमीनी हकीकत उससे बिल्कुल उलट है। राहत शिविर के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गयी। पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद ही अचार संहिता का बहाना बनाकर समुदाययिक रसोई को बन्द कर दिया गया। सहायता राशि के लिए शहरी बाढ़ पीड़ित अंचल कार्यालय व नगर-निगम कार्यालय का चक्कर काट रहें हैं।

       उन्होंने बताया कि नाथनगर अंचल अंतर्गत नगर निगम वार्ड – 9, 10, 1 के साहेबगंज, मोहनपुर, साकम, लालूचक, बुद्धुचक आदि मोहल्लों में प्रायः हर साल बाढ़ आता है और हर साल इसकी यही स्थिति होती है।  सरकार और प्रशासन से कई बार अनुरोध किए जाने के बाद भी बाढ़ के स्थायी निदान के लिए पहलकदमी नहीं ली गयी। इन प्रभावितों में ज्यादातर लोग खेतिहर, पशुपालक व दैनिक मजदूर है। इन परिवारों के पास तत्काल ना खाने-पीने का सामान है ना पशुओं के लिए चारा। लोग फांकाकशी करने के लिए मजबूर हैं।


       भाकपा-माले मांग करती है कि–

शहर के वार्ड 9, 10, 1, 16 आदि के मोहल्लों को बाढ़ से बचाने का स्थायी उपाय किया जाय। सभी बाढ़ प्रभावितों को अविलम्ब सहायता राशि का भुगतान किया जाय और फसल क्षति मुआवजा दिया जाय साथ ही जिनलोगों का घर ढह-गिर गया है उन्हें आवास अनुदान दिया जाय।


       प्रदर्शन में भाकपा-माले के नगर प्रभारी सह ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, जिला कमिटी सदस्य विष्णु कुमार मंडल, साहेबगंज ब्रांच सचिव वीरबल यादव, प्रकाश यादव, संतोष कुमार, पिंटू यादव, गुंजन देवी, बद्री तांती, पूनम देवी, रंजू देवी, गंगा यादव, कंचन देवी, विनोद विश्वकर्मा, बबलू ठाकुर, अमृत ठाकुर, संतोष साह, प्रभु महतो, शंकर यादव, रूपनी देवी, चिंता देवी, अनिता देवी, जयमाला देवी, दुर्गा देवी, हीरा देवी, बुट्टी यादव, महेश यादव, समुद्रा देवी, रामदेव यादव, गोविंद तांती, बालेश्वर यादव, हाबो देवी, सारो देवी आदि बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष शामिल हुए। 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


भारतीय मजदूर संघ  के द्वारा,केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भागलपुर जिला इकाई द्वारा सैकड़ों की संख्या में रेलवे स्टेशन चौक भागलपुर से प्रदर्शन  करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय भागलपुर के समक्ष  प्रदर्शन किया गया। एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से बेतहाशा महंगाई पर रोक लगाना , 

एलपीजी गैस मुल्य वृद्धि पर रोक लगाना, तथा पेट्रोल , डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना एवं खाद्य सामग्री एवं अन्य वस्तुओं पर लागत मूल्य अंकित करना  शामिल है। अन्य मांगों में रेलवे  तथा अन्य सभी सम्बद्धित औद्योगिक इकाइयों को बेचने तथा निजीकरण को रोकने की भी मांग की गई । प्रदर्शन का नेतृत्व राजेश लाल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, सुरेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री चितरंजन पांडेय जिला मंत्री भागलपुर, श्री राकेश पटेल पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ जोनल संगठन मंत्री, श्री शुभेन्दु जोनल सहायक मंत्री पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ श्री प्रवासचंद्र  झा अध्यक्ष भागलपुर पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ, रंजीत गुप्ता, सज्जन सिन्हा, अशोक ताती , शंकर ताती भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ भागलपुर इसके अतिरिक्त सैकड़ों कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पूरे देश में सभी जिला मुख्यालय पर भारतीय मजदूर संघ एवं उनके सभी अनुषांगिक संगठन द्वारा आंदोलन कर जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी दिया गया।

राकेश कुमार पटेल 

जोनल संग़ठन मंत्री/शाखा सचीब 

पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ भागलपुर

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद बाबू के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी मायुसी 

            बाँका। भागलपुर जिला के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से नौ (9) बार प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के आकस्मिक निधन से यहाँ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी मायुसी देखी जा रही है। 

                   इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि सदानंद बाबू के निधन से पार्टी में जो सुनापन आया है उसे भर पाना असंभव तो नहीं लेकिन आसान भी नहीं है। 

             बाँका जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा राधा झा ने कहीं कि सदानंद बाबू बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के अलावा विभिन्न विभागों के मंत्री रहते हुए बिहार के विकास में सराहनीय योगदान दिया। 

               बाँका जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो आजम सईद ने कहा कि सदानंद बाबू काफी नेक दिल इंसान थे। उन्होंने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार 1975 में कांग्रेस के टिकट पर विजय प्राप्त किया था। वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विधान सभा के अध्यक्ष सहित कई मंत्रालयों का भी कार्य भार संभाले। उनके निधन से हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक निर्विवाद गार्जन खो दिया है। 

             कमला कान्त झा, संजय झा, मृत्युजंय कुमार घोष, विश्वजीत कुमार सिंह, सुवोद कुमार मिश्र, मनीष कुमार घोष, सीताराम राय, सुरेन्द्र कुमार यादव सहित अनेक नेताओं ने कहा कि सदानंद बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हमलोग उनके बिचारों पर चलें।  * के पी चौहान, बाँका।


Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top