thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 एम यू सी सी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021


    बाँका। " मुस्कुराकर दर्द भुलाकर,रिश्तों में बंद की दुनिया सारी

हर पग को रौशन करने वाली,वो शक्ति है नारी "

      आज दिनांक 08 मार्च 2021 सोमवार को  एम. यु. सी.सी. के प्रांगण में " अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक मिथुन कुमार ने  की।इस अवसर उन्होंने महिला को काफी सशक्त,संघर्षशील और प्रभावशाली बताते हुए महिला को ऊर्जावान बताया। 

      वहीं एम यू सी सी के निदेशक राजीक राज ने कहा आज की महिला निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में।

वह अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला रही हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही हैं और अन्य महिलाओं और अपने आस-पास के लोगों के जीवन में सफलता ला रही हैं। श्री राजीक ने कहा  ' यूं ही नहीं गूंजती किलकारियां घर आंगन के कोने में, जान हथेली पर रखनी पड़ती है माँ को माँ होने में ' ।

        शानु प्रिया,मांडवी ,ज्योति, प्रीतम कुमार, आदि  सभी छात्र छात्राओं ने भी अपना - अपना  विचार रखा। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शालीनी, आरुषी,  चम्पा ,मनोज,रोशन, रौशन,आयुष,ध्रुव,इत्यादि की अहम भूमिका रही। * के पी चौहान, बाँका।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 press note                                                                                                                                                                         नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्र पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया संज्ञान,डीजीपी से मिले संगठन के प्रदेश पदाधिकारी

पटना :बिहार प्रदेश के डीजीपी संजीव कुमार सिंघल से प्रदेश के संयुक्त सचिव विवेक कुमार एवं मनोज कुमार सिंह एवं अन्य कई संघठन के पत्रकार ने मिलकर पत्रकार संबंधित मामले में उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पदाधिकारी पर आवश्यक कार्रवाई करने का मांग किया गया है। वहीं डीजीपी ने संघ के द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नालन्दा मे एपीएन न्यूज के संवाददाता आरजु बख्स पर जानलेवा हमले एवं खगड़िया के पत्रकार सुमलेश कुमार के मामले में एसपी को जांच का आदेश जारी कर दिया हैं।साथ ही उचित करवाई का आश्वासन दिया है । 

ज्ञात हो कि एपीएन न्यूज के संवाददाता आरजु बख्स पर अपने गाँव नालन्दा जिले के अस्थावाँ थाना क्षेत्र के माँफी गाँव में रात के 9,30 रात्री मे हथियार के बट और लोहे की रड से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिये, जब पत्रकार आरजु बख्स विहोश होकर गिर पडे, तो पत्रकार की हत्या की नियत से अपराधी घसीट कर अपने साथ ले जाने लगे .तभी गाँववाले को आता देख अपराधी जख्मी पत्रकार को छोडकर गोली फायर करते फरार हो गए। सदर अस्पताल आने के बाद भी पत्रकार आरजु बख्स की हालत बिगड़ता देख डाक्टर ने पावापुरी अस्पताल रेफर कर दिया . अभी पत्रकार का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। 

वही जैसे ही नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्रकार पर हमले की जानकारी हुई .तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसकी सूचना मुख्यमंत्री,डीजीपी, आईजी, डीआईजी, समेत प्रदेश के सभी आला अधिकारी को पत्र और व्ट्सप के जरिया दिया। बिहार के मुख्यमंत्री ने तुरन्त संज्ञान लेते हुये, डीजीपी को फारवर्ड किया ,.नालन्दा एस पी .बिहार शरीफ डी एस पी सदर से बात कर मामले की जानकारी लिया .वंही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौप पत्रकार के परिवार के उपर हुये झुठे मुकदमा को हटाने की माँग की।

पीड़ित पत्रकार ने बताया की मैं संगठन का शुक्रगुजार हूं, जिस तरह से आप लोगों ने एक्शन लिया वैसे ही प्रशासनिक में हड़कंप मच गया और अपराधियों पर प्रशासनिक दबाव बनने लगा है।कल  पीएमसीएच डिस्चार्ज कर देगा।  नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सारे टीमों का सदा आभारी रहूंगा। संगठन के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बढ़ा है। 

वही,  नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सी के झा ने खगड़िया सुमलेश कुमार के आवेदन के आलोक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित किया था । राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश से संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने मुख्यमंत्री और डीजीपी समेत प्रदेश के आला अधिकारी को खत लिख कर मामले की जानकारी दी । 

वही संघठन के पत्र पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त मामले की जांच डीजीपी बिहार को सौंप दिया। जिससे पुरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने  मामले को जांच हेतु डीएम  नालंदा एवं डीएम खगड़िया को लिखा है।

                                                                                                                                                                                          बिहार मे पत्रकारों पर बढ़ते हमले एवं फर्जी मुकदमे की नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कठोर शब्दों में निंदा की है । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता समेत सघठन के तमाम पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री,डीजीपी, आईजी, डीआईजी, समेत प्रदेश के सभी आला अधिकारी को पत्र लिख अपराधियों के गिरफ्तारी एवं पीड़ित पत्रकार की सुरक्षा की मांग की है। एवं उन्होंने कहा है कि पत्रकारों पर किसी भी प्रकार का हमला संगठन बर्दाश्त नहीं करेगी, सरकार पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करे और जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करे, ताकि बिहार में सुशासन का राज कायम रहे और पत्रकार निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सके।

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक रमेश ठाकुर, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रधान सलाहकार मुकेश कुमार सिंह, महासचिव संजय कुमार सुमन, सचिव नीरज कुमार सिंह, संगठन सचिव अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अरविंद पाठक, संजीव कुमार गुप्ता, संजय विजित्वर एवं बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अबोध ठाकुर, वरिय उपाध्यक्ष चन्दन कुमार झा, उपाध्यक्ष रुपेश सिन्हा, प्रदेश महासचिव नवीन झा, सचिव राजेश सिन्हा, संगठन सचिव विनीत सिन्हा, संयुक्त सचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष संजय राजा, महिला प्रदेश अध्यक्षा पूजा मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धीरज कुमार झा, सहित सभी पत्रकारों ने पत्रकार पर हुए हमले की कठोर शब्दों में निंदा की है।

Read More»

thumbnail

भोजपुरी फ़िल्म 'तेजा का तेवर' की शूटिंग गोरखपुर में आज से शुरू....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

भोजपुरी फ़िल्म 'तेजा का तेवर' की शूटिंग गोरखपुर में आज से शुरू



मुजीब फिल्म्स प्रोडक्शन प्रस्तुत रुही फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म 'तेजा का तेवर' की शूटिंग आज से शुरू हो गयी है। फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हो रही है, जिसके प्रोड्यूसर मुजीब खान और डायरेक्टर शशिकांत पांडेय हैं। फ़िल्म मारधाड़ एवम एक्शन से भरपूर होने वाली है, जिसकी तरफ फ़िल्म का टाइटल इशारा करता है। फ़िल्म का नाम साउथ इंडियन फ़िल्म की तरह है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ़िल्म कितनी रोमांचक होने वाली है। 


इस बारे में फ़िल्म के प्रोड्यूसर मुजीब खान ने बताया कि तेजा एक तेवर एक्शन बेस्ड भोजपुरी फ़िल्म है। साथ ही इसकी कहानी एक सामाजिक संदेश भी देने वाली होगी। फ़िल्म को लेकर हमने काफी मेहनत की और हम आज से इसे बड़े पैमाने पर शूट कर रहे हैं। यह फ़िल्म जब सिनेमाघरों में लगेगी, तब दर्शक इसका खूब आनंद लेंगे। ये हमें पूरा भरोसा है। हमारी फ़िल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं, जिनकी अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद भी आने वाली हैं और थियेटर में सीटियां भी जम कर बजने वाली हैं।


उन्होंने बताया कि तेजा का तेवर फ़िल्म को - प्रोड्यूसर राजू जी हैं। फ़िल्म में मनमोहन मिश्रा, बबलू चक्रवर्ती, निशा सिंह, श्रेया मिश्रा, सुशील सिंह, श्वेता वर्मा, हीरा यादव, आर के गोस्वामी, राजू खान, मुन्ना तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डांस मास्टर प्रांशु यादव हैं। एक्शन हीरा लाल यादव का है। म्यूजिक डाइरेक्टर ओम झा और मधुकर आनंद का है। लिरिक्स अविनाश पांडेय का है। डीओपी डी के शर्मा हैं।

संवाददाता - शाहीद आलम

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 गया के भाजपा  कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री मान शाहनवाज हुसैन एवं अन्य नेताओं को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित


गया से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट



बिहार सरकार के उद्योग मंत्री मा० शाहनवाज हुसैन,विहार सरकार पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्य सभा सदस्य सुशील मोदी,भाजपा बिहार प्रदेश सह संगठन महामंत्री मा०  शिव नारायण महतो, भाजपा बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष सह गया क्षेत्र संगठन प्रभारी पुर्व विधायक मा० राजीव रंजन, भाजपा बिहार प्रदेश महामंत्री सह दीघा (पटना) क्षेत्र के मा० विधायक  संजीव चौरसिया, भाजपा राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद सदस्य संजय मयूख, इत्यादि नेताओं को अंग वस्त्र देकर अभिवादन व अभिनंदन  भाजपा गया महानगर मध्य मंडल अध्यक्ष  ऋषि लोहानी,महामंत्री  सुरज सेठ, भाजपा वाणिज्य प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी  विकास कुमार, भाजपा वाणिज्य गया विधानसभा संयोजक   पिंटू चरणपहाड़ी द्वारा पटना में किया गया


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह के द्वारा गया जिले के मोहनपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया गया निरीक्षण



गया से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट


        जिला पदाधिकारी, गया  अभिषेक सिंह द्वारा आज मोहनपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जांच पदाधिकारियों द्वारा कराई गई तथा जांच के क्रम में पाई गई शिकायतों/समस्याओं की समीक्षा संबंधित जांच पदाधिकारी के साथ बैठक कर की गयी।

              जिला पदाधिकारी द्वारा मोहनपुर प्रखंड कार्यालय तथा अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कैश बुक की जांच, शिकायत पंजी का अवलोकन, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम पंजी का संधारण, लोहिया स्वच्छता मिशन अंतर्गत शौचालय का भुगतान, अंचल कार्यालय से संबंधित भूमि बंदोबस्ती, डिमांड पंजी, म्यूटेशन, आरटीपीएस इत्यादि कार्यालय का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि अंचल में दाखिल खारिज तथा आरटीपीएस की स्थिति अच्छी है, लंबित आवेदन नहीं है। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि मोहनपुर प्रखंड का सृजन 1961 में हुआ है, वर्तमान में श्री रणजीत कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी पदस्थापित हैं। इस प्रखंड में 18 पंचायत हैं।

              जिला पदाधिकारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रखंड परिसर में मनरेगा के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया गया। मुख्य रुप से जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कार्य किए गए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वृक्षों की सुरक्षा एवं सिंचाई का ध्यान रखेंगे।

              जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य के साथ बैठक करते हुए मोहनपुर प्रखंड से संबंधित पंचायतों एवं गांव में गांव की समस्याओं/ शिकायतों की समीक्षा की गई। पंचायत जनप्रतिनिधि के साथ बैठक में मुख्य रूप से विद्यालयों की स्थापना, लिफ्ट इरिगेशन की सुविधा, सड़क का निर्माण, जल हेतु बोरिंग की व्यवस्था, आहार पईन का जीर्णोद्धार एवं निर्माण, अस्पताल का निर्माण, राशन कार्ड, ग्राम कचहरी का निर्माण एवं व्यवस्था, बृद्धावस्था/विधवा पेंशन योजना, खाद्यान्न गोदामों की आवश्यकता इत्यादि की मांग की गई।

              जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिस विद्यालय में शिक्षकों की संख्या अधिक है, वैसे शिक्षकों का स्थानांतरण करते हुए कम शिक्षक वाले विद्यालयों में करें, छात्र शिक्षक का अनुपात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

              बैठक में जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत के विकास कार्य में आप जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि पंचायतों में जो योजनाएं चल रही हैं तथा जो विकास के कार्य हो रहे हैं, उनका कम से कम साप्ताहिक अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो पंचायत जनप्रतिनिधि विकास कार्य में कोताही बरत रहे हैं, सरकार उनके प्रति काफी गंभीर है। पंचायत निर्वाचन अब काफी नजदीक है। विकास कार्यो को तेजी से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंचायतों में केंद्रीय वित्त आयोग/ राज्य वित्त आयोग द्वारा अच्छी राशि प्राप्त हो रही है। इन राशि से छोटे-छोटे विकास कार्य यथा कम दूरी के सड़कों की मरम्मती, पंचायत सरकार भवन की मरम्मती, सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार इत्यादि कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर एक टीम वर्क के रूप में कार्य करें तथा विकास कार्य को आगे बढ़ाएं।

              जिला पदाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ किए गए बैठक तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में उत्पन्न समस्याओं/शिकायतों से संबंधित समीक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए किया तथा इन समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। 

              बैठक में जिला पदाधिकारी ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि प्रखंड के पंचायतों/गांव में लिफ्ट इरिगेशन की संभावना को तलाशें। साथ ही जहां बोरिंग फेल हो रहे हैं, वहां बोरिंग का कार्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल करेंगे, वार्ड क्रियान्वयन समिति उन्हें कार्यादेश देंगे। उन्होंने पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को सड़कों के निर्माण, नदी पर पुल निर्माण इत्यादि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।

              जल जीवन हरियाली की समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि जिन पंचायतों में कम वृक्षारोपण किए गए हैं, वहां 3 दिनों के अंदर वृक्षारोपण कराते हुए उनका जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें।

              बैठक में मुख्य रूप से सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अंतर्गत गली नाली योजना, नल जल योजना, आहार पईन का जीर्णोद्धार एवं निर्माण, चेक डैम का निर्माण, सरकारी भवनों के ऊपर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सरकारी भवनों पर ब्रेडा द्वारा सौर ऊर्जा संयंत्र का अधिष्ठापन, विभिन्न पंचायतों यथा अंकोला, गोपालखेड़ा, टेसवार इत्यादि पंचायतों में चेक डैम का निर्माण पर जोर दिया गया।

              नल जल योजना से संबंधित 148 योजनाओं में से 146 योजना पूर्ण की गई। साथ ही गली नाली योजना का लक्ष्य के अनुरूप कार्य भी की गई है।

              बैठक में उप विकास  आयुक्त सुमन कुमार, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत)  नरेश झा, निदेशक डीआरडीए  संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्त्ता, कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी के साथ जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक की गई।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 आमसभा में हुआ सेविका का चयन 


अररिया:जयनगर पंचायत के जयनगर गांव की आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 190 में आवेदित पद सेविका का पद के लिए कुल दो आवेदन दिये गये थे



सनोवर खान/रामेशनन्द झा


अररिया: प्रखंड भरगामा जयनगर पंचायत के जयनगर गांव की आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 190 में आवेदित सेविका पद के लिए कुल 2 आवेदन दिये गये थे। इनमें प्रीति झा ,बबिता देवी का नाम शामिल था। योग्यता के आधार पर सर्वसम्मति से प्रीति झा को सेविका पद के लिए चयनित कर  ASDM फारबिसगंज के द्वारा नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया। मौके पर ASDM फारबिसगंज ,बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ चांदनी कुमारी, पर्यवेक्षिका नीमा कुमारी आदि मौजूद थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जानकी एक्सप्रेस और जेसीबी को भयंकर टक्कर। 


नवीन कुमार वर्मा

समस्तीपुर बिहार।


समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के नयानगर और बखरी के बीच जानकी एक्सप्रेस ट्रेन और फोकलैंन जेसीबी मशीन के बीच जोरदार टक्कर हो गया।इस टक्कर में पोकलेन जेसीबी के परखच्चे उड़ गये। ट्रेन के इंजन को भी नुकसान पहुँचा है। घटना में पोकलेन जेसीबी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया है।इस लाइन पर कई घंटे तक ट्रेन का परिचालन बंद रहा।काफी देर बाद रेल पुलिस,रेल पदाधिकारी के आने पर किसी तरह ट्रेन को आगे बढ़ा कर परिचालन शुरू किया जा सका,धक्के के कारण को पता लगाने में पुलिस और पदाधिकारी लग गए है।


Read More»

thumbnail

कैमूर जिला के धरहरा गाँव में शुरू हुआ जोया खान,चुनमुन पंडित की भोजपुरी फिल्‍म ‘बेबसी’ की शूटिंग....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

कैमूर जिला के धरहरा गाँव में शुरू हुआ जोया खान,चुनमुन पंडित की भोजपुरी फिल्‍म ‘बेबसी’ की शूटिंग


  


भोजपुरी फिल्‍म ‘बेबसी’ की शूटिंग आज से बिहार के कैमूर भभुआ  जिले बिहार के धरहरा गाँव में शुरू हो गया है। यह एक रोमांटिक पारिवारिक फिल्‍म है, जिसमें जोया खान,नीलू शंकर सिंह, पंकज मेहता, अयाज खान,नीलू शंकर सिंह, पंकज मेहता,नीलम पांडेय, साहेब लालधारी मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म के निर्देशक चुनमुन पांडित हैं, जिन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘बेबसी’ के सेट पर सभी बेहद एनर्जेटिक लग रहे हैं। हम एक बेहतरीन फिल्‍म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस फिल्‍म को बिहार में ही शू‍ट करेंगे, क्‍योंकि हमारी फिल्‍म की कहानी की डि़मांड ही यही है।


वहीं, फिल्‍म की प्रोड्यूसर निशा कुमारी ने बताया कि भोजपुरी फिल्‍म ‘बेबसी’ दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है, क्‍योंकि हम एक मजबूत पटकथा पर फिल्‍म लेकर आ रहे हैं। हम फिल्‍म की शूटिंग के दौरान कोई कंप्रोमाइज नहीं करने वाले हैं। सेट पर हम कोविड को लेकर सरकार की गाइडलाइंस का भी खूब ख्‍याल रख रहे हैं। इसकी पटकथा से लेकर गीत – संगीत तक कर्णप्रिय हैं। फिल्‍म में इस फिल्‍म  में एक्‍शन, इमोशन, डांस और रोमांस भरपूर है। फिल्‍म में दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है।  

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘बेबसी’ के सुरीले संगीत निर्देशक चुनमुन पंडित,मीनू कुमारी के साथ मिलकर तैयार किया है। डीओपी शत्रुघ्‍न तिवारी हैं और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कोरियोग्राफर अनुज मौर्या और आर्ट रवि भूषण का है।

संवाददाता - शाहीद आलम 

Read More»

thumbnail

निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म प्यार तो होना ही था में अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव व यामिनी सिंह का जलवा....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म प्यार तो होना ही था में अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव व यामिनी सिंह का जलवा....



फ़िल्म का मुम्बई में हुआ भव्य प्रीमियर, बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है शानदार रिस्पांस


भोजपुरी सिनेमा के डायनामिक डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म प्यार तो होना ही था को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेखक निर्देशक प्रमोद शास्त्री निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म प्यार तो होना ही था में अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव व यामिनी सिंह का जलवा दिख रहा है। फिल्म निर्माता अमित हिंडोचा द्वारा निर्मित की गई इस फ़िल्म का भव्य प्रीमियर शुक्रवार को मुम्बई के नवरंग थिएटर में किया गया। यह प्रीमियर बॉलीवुड स्टाइल में बड़े पैमाने पर किया गया। प्रीमियर के दौरान दुल्हन की तरह फूलों की लड़ियों व फूलों के बड़े बड़े हार से नवरंग सिनेमा सिनेमाघर को बखूबी सजाया गया। रेड कार्पेट बिछाया गया था। फ़िल्म प्रीमियर के समय सभी मेहमानों का ढोल बाजे से स्वागत हुआ।

इस प्रीमियर शो में निर्माता अमित हिंडोचा, निर्देशक प्रमोद शास्त्री, अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव व यामिनी सिंह सहित बहुत से गणमान्य अतिथि मौजूद थे। फ़िल्म को पहले दिन दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। यह फ़िल्म 5 मार्च को मुम्बई और गुजरात में रिलीज की गई है जबकि 12 मार्च को बिहार  झारखंड में रिलीज होगी। इस फ़िल्म को सेंसर से यू सर्टीफिकेट मिला है। 

गौरतलब है कि हमेशा कुछ नया लेकर आने वाले डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री इस बार भी भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक अनूठी और पारिवारिक फ़िल्म लेकर आए हैं। सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म प्यार तो होना ही था का ट्रेलर और गाने डीआरजे रिकॉर्ड्स से रिलीज होते ही खूब पॉपुलर हुए हैं। युवा सुपरस्टार 'अरविन्द अकेला कल्लू' और निर्देशक 'प्रमोद शास्त्री' की दिल को छू लेने वाली भोजपुरी फिल्म "प्यार तो होना ही था" सभी को बहुत अच्छी लग रही है। 

उल्लेखनीय है कि ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित की गई युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और निर्देशक प्रमोद शास्त्री की हैट्रिक भोजपुरी फिल्म प्यार तो होना ही था की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय स्थलों पर की गई है। इस फिल्म का निर्माण निर्माता अमित हिंडोचा ने भव्य पैमाने पर किया है। काफी मंझे हुए फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री काफी सुलझे हुए फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने यह एक स्वस्थ मनोरंजक व संपूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्देशन किया है। हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर इस फिल्म की मेकिंग की है। भोजपुरिया दर्शकों के बीच एक बार फिर निर्देशक प्रमोद शास्त्री, नायक अरविन्द अकेला कल्लू की सुरपहिट जोड़ी खूब धमाल मचा रही है। फ़िल्म के गाने और सीन बहुत ही शानदार हैं। कल्लू का एक से बढ़कर एक एक्शन भी देखने लायक है। बेहतरीन गानो से भरपूर यह फ़िल्म कल्लू के फैन्स के लिए यह एक तोहफा है।

फिल्म प्यार तो होना ही था के लेखक एस. के. चौहान, संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, एस. के. चौहान, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश बारूद हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह जग्गी, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव, कला महेंद्र सिंह का है। कार्यकारी निर्माता दीपक सिंह, लाइन प्रोड्यूसर शाहनवाज हुसैन हैं। निर्माण सलाहकार कुमार विशाल वर्मा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव, यामिनी सिंह,  सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, पुष्पा वर्मा, सुधा झा, अशोक शुक्ला, बबलू खान, चंदन कश्यप, आशीष हरपाल सिंह, दीपक सिंह, प्रकाश शर्मा, अजितेश पंडित आदि हैं। 

संवाददाता - शाहीद आलम मुंबई .

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद

जिले में एक बार फिर हाथियों के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, घटना कुंडेलभाटा धान संग्रहण केन्द्र की है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है, वही आसपास के ग्रामीण घटना के बाद से दहशत में है, जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से इलाके में विचरण कर रहे दो हाथियों का दल बीती रात कुंडेलभाठा धान संग्रहण केन्द्र पहुंचा, मौके पर मौजूद चौकीदारों ने हाथियों के आक्रामक रुख को देखा तो सभी मौके से भाग खड़े हुये वही एक चौकीदार ज्ञानचंद भागने में असमर्थ रहा और हाथियों के गुस्से का शिकार हो गया हाथियों ने ज्ञान चंद को बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया और मृतक ज्ञानचंद के पंचनामा और पीएम कार्यवाही के लिए जुटा हुआ है, गौरतलब है कि दो हाथी बीते तीन दिन से इलाके में विचरण कर रहे है, दो दिन पहले ही हाथियों ने बेलर धान खरीदी केन्द्र में भी उत्पात मचाया था, इसके अलावा आसपास गांव में भी इस दौरान हाथियों की आमद देखी गयी और बीती रात हाथियों ने कुंडेलभाठा धान संग्रहण केन्द्र पर धावा बोल दिया अभी भी आसपास के इलाके में हाथी मौजूद है, वहिं वनविभाग ने मृतक ज्ञानचंद के परिवार वालों को तत्काल 25 हजार रुपए मुवावजा राशि देने की बात कही है ।


बाइट 1 ...एस के तिवारी ( रेंजर फिंगेश्वर वनविभाग )


बाइट 2 ….अमित चंद्राकर ( डीएमओ मार्कफेड )


बाईट 3 ...जोहन ध्रुव फिंगेश्वर पुलिस

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बिहार में अपराधियों का बोलबाला प्रशासन सोए हुए कुंभकरण की निंद्रा में, लोजपा सांसद प्रिंस राज


गया से राजेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


गया जिला में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज का आगमन हुआ। सांसद प्रिंस राज ने कहा कि गत दिनों जिले के अलग-अलग स्थानों पर दलित परिवार के 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी, दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर यहां पहुंचे हैं, उन्होंने कहा कि जगरनाथपुर में चोरी का आरोप लगाकर दिनकर पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं सीमा कुमारी दलित छात्रा की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना है, साथ ही संबंधित थानाध्यक्षों को उचित कार्रवाई करने की बात कही है। प्रिंस राज ने कहा कि आज बिहार में सुशासन की सरकार होते हुए भी अपराधी बेलगाम है साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि आज बिहार में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था ठप हो गई है दिन पर दिन अपराधी अपना काम बनाते चले जाते हैं प्रशासन के द्वारा FIR तक नहीं लिखा जाता है आज जिस तरह से बिहार में अपराध की संख्या बढ़ रही है लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से दलितों को परेशान किया जा रहा है और नीतीश कुमार बात करते हैं कानून व्यवस्था की आज की सरकार में कानून व्यवस्था यही है कि किसी का हत्या कर दी जाए फिर भी प्रशासन FIR भी दर्ज नहीं करते हैं जिस तरह से पूर्व की सरकार के शासनकाल में जंगलराज बिहार में कायम था उसी तरह से आज बिहार में जंगलराज पार्ट 2 दिखाई दे रहा है आज जरूरत है बिहार के विकास के लिए जागरूक होना।इस दौरे के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह, मिथिलेश कुमार, जिला महासचिव आईटी सेल छात्र नेता विश्वजीत कुमार, अभिषेक सिंह, महिला जिला अध्यक्ष मीना देवी, महिला आईटी सेल प्रधान महासचिव रानी पासवान, पूर्व प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, समीर खान, सत्य प्रकाश पासवान, चंदन अग्रवाल, टिकारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश शर्मा, इमामगंज विधानसभा प्रत्याशी शोभा सिन्हा, बेलागंज विधानसभा से पूर्ण शर्मा, रामेश्वर सिंह, दलित सेना जिला उपाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान, बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से रेणुका देवी एवं कई समर्थक लोग शामिल थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के द्वारा आज मोहरा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया गया निरीक्षण


गया से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट


              गया, 04 मार्च, 2021, जिला पदाधिकारी,  अभिषेक सिंह द्वारा आज मोहड़ा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड के निरीक्षण के क्रम में कैश बुक, शिकायत पंजी, एसी डीसी विपत्र की स्थिति, अंकेक्षण, महत्वपूर्ण पत्रों से संबंधित गार्ड फाइल, पूर्व पदाधिकारी से संबंधित निरीक्षण पंजी, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, जल जीवन हरियाली अभियान, अंबेडकर छात्रावास की निर्माण, पंचायत सरकार भवन का निर्माण इत्यादि कार्यों का प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण तथा समीक्षा किया गया। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि मोहड़ा प्रखंड में 9 पंचायत तथा 11 पंचायत समितियां है।

               जिला पदाधिकारी द्वारा मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत भ्रमण करते हुए अस्पताल का निरीक्षण मोहड़ा थाना के लिए जेठीयन में भूमि का चयन, तेतर पंचायत में गंगा ड्रिंकिंग वॉटर लिफ्टिंग प्रोजेक्ट का विस्तार से निरीक्षण किया गया।

               जिला पदाधिकारी द्वारा आज जेठीयन में मोहडा थाना निर्माण के लिए नवोदय विद्यालय के निकट स्थल चयन करते हुए अंचल अधिकारी, मोहड़ा को निर्देश दिया कि वे 3 दिनों के अंदर भूमि मापी कराकर प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।

                तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेठीयन का निरीक्षण किया गया। अस्पताल में चिकित्सक उपस्थित नहीं थे, परंतु एएनएम श्रीमती इंदु कुमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सफाई कर्मी उपस्थित थे। एएनएम द्वारा बताया गया कि डॉ पीके सविता, मंगलवार एवं शुक्रवार को इस अस्पताल में आते हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा कर्मियों की उपस्थिति पंजी, ओपीडी पंजी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने दवा वितरण, मरीजों का इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। बताया गया कि अस्पताल में अभी बिजली कनेक्शन नहीं लगा है, परंतु बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन कर दिया गया है।

                जिला पदाधिकारी द्वारा तेतर पंचायत में गंगा ड्रिंकिंग वाटर लिफ्ट प्रोजेक्ट की प्रगति का मुआयना किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सुमन कल्याण द्वारा बताया गया कि यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा, दिन-रात काम हो रहा है। जिला पदाधिकारी ने पाइप लाइन का काम का निरीक्षण करते हुए इससे संबंधित प्रगति की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी तथा प्रोजेक्ट मैनेजर को निदेश दिया कि ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित कर पाइप लाइन का कार्य और तेजी से करावें।

                 जिलाधिकारी को बताया गया कि प्रोजेक्ट हेतु अधिक मिट्टी की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि अंचल अधिकारी, मोहड़ा से सहयोग प्राप्त कर आसपास के स्थल से मिट्टी प्राप्त करें। जिलाधिकारी द्वारा पहाड़ पर चढ़कर पूरे प्रोजेक्ट का जायजा लिया गया। 

                 क्षेत्र निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी द्वारा पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मोहडा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों, वार्डों, गांव की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।

                 पंचायत जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि कुछ ही दिनों में पंचायत निर्वाचन कार्य प्रारंभ होगा। अतः आप सभी पंचायत जनप्रतिनिधि पूरे मन लगाकर विकास योजना का कार्य करें। उन्होंने सुझाव दिया कि अपने क्षेत्र के अन्य समस्याओं के निदान के लिए लोग लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का उपयोग कर सकतें हैं। इसके लिए आप अपने शिकायतों के निष्पादन हेतु अपने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास आवेदन दे सकते हैं। 

                 जिला पदाधिकारी ने पंचायत जनप्रतिनिधियों को कहा कि अधिकार के साथ अब आपकी जिम्मेदारी भी है। पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों मिलकर जिले का विकास करें। अब जनप्रतिनिधि को कार्य/ विकास के प्रति सजग होना होगा।

                 उन्होंने बताया कि पंचायत में काफी फंड है, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन का मरम्मती कार्य कराई जा सकती है। उन्होंने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वित्तीय अनियमितता का पूरा ध्यान रखें और सावधानी बरतें। अभिलेख का संधारण सही ढंग से करें, यह काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाले योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से कराने का निर्देश दिया।

                 उन्होंने लोगों को बताया कि मोहडा प्रखंड में विकास की काफी योजनाएं आने वाले दिन में ली जाएगी। गंगा उदवह योजना का लाभ भी मोहड़ा प्रखंड के लोगों को मिलेगा। नवोदय विद्यालय के कारण शैक्षणिक गतिविधि का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि मोहडा प्रखंड का निरीक्षण का मुख्य उद्देश जो प्रखंड पीछे हैं, उसका तेजी से विकास हो। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि समस्त पदाधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा।

                 जिला पदाधिकारी द्वारा मोहड़ा प्रखंड के पंचायतों में विकास योजनाओं यथा जन वितरण प्रणाली, नल जल योजना, पक्की नाली गली, धान अधिप्राप्ति, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, आईसीडीएस गतिविधि, विद्यालयों का निरीक्षण, अस्पतालों का निरीक्षण/जांच करने वाले पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की गई।

                  इस जांच में जल जीवन हरियाली अभियान, जल स्रोतों के निकट अतिक्रमण, पौधारोपण, सार्वजनिक कुओं/ चापाकल के किनारे सोख्ता का निर्माण, छोटी-छोटी पहाड़ों एवं नालों से निकलने वाले जल स्रोतों के पानी का संधारण हेतु चेक डैम का निर्माण, कृषि से संबंधित टपकन सिंचाई योजना, आरटीपीएस मामले, दाखिल खारिज, धान अधिप्राप्ति, विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति एवं ड्रॉपआउट की समीक्षा, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, आईसीडीएस अंतर्गत आंगनबाड़ी की स्थिति सहित अन्य योजनाओं का विस्तार से समीक्षा की गई।

                  बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पेयजल से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता स्तर पर पूरा करें। गर्मी को देखते हुए ऐसा एक भी घर न हो जहां पानी नहीं पहुंचे।

                  मनरेगा के तहत बताया गया कि 103% योजनाओं को पूर्ण किया गया है तथा 2,28,493 मानव दिवस सृजित किया गया है। लगभग 1500 श्रमिक को रोजगार दिया जा रहा है तथा 77.13% भुगतान किया गया है।

                  विद्यालयों में 8 से 9वीं वर्ग में 1,241 छात्रों में से मात्र 29 छात्रों का ड्रॉप आउट हुआ है, जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस प्रखंड में छात्र शिक्षक का अनुपात में सुधार करें। 

                  आईसीडीएस से संबंधित मामलों की समीक्षा में बताया गया कि 33 आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवन में है तथा 18 निर्माणाधीन है। 4 पद सेविका तथा सहायिका के रिक्त हैं। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मोहड़ा को निर्देश दिया गया कि वे मानपुर तथा मोहड़ा में सप्ताह के तीन-तीन दिन कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।

                  धान अधिप्राप्ति के संबंध में बताया गया कि प्रखंड में 850 किसान से 40,510 क्विंटल धान की खरीद की गई है तथा 761 किसानों को भुगतान किया गया है। सीएमआर अब तक 7560 क्विंटल प्राप्त हुआ है।

                  किसान सम्मान योजना से संबंधित 7,984 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 6,876 आवेदन सही हैं तथा 664 आवेदन को रद्द किया गया है।

                  हर खेत को जल योजना के तहत सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है, परंतु तकनीकी सत्यापन की रफ्तार धीमी है। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लघु सिंचाई विभाग तथा विद्युत के कनीय अभियंता द्वारा तकनीकी सर्वे के काम में कोताही बरत रहे है। दोनों अभियंताओं से स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन स्थगित किया गया। निदेश दिया गया कि तत्परता के साथ तकनीकी का कार्य पूर्ण करें।

                  समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त  सुमन कुमार, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) नरेश झा, निदेशक डीआरडीए  संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नीमचक बथानी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्त्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्तागण, योजनाओं की जांच करने वाले पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 बाँका। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र बांका द्वारा आज       "क्लीन विलेज ग्रीन विलेज" कार्यक्रम एवं  " कैच द रेन " वर्षा के जल को कैसे संरक्षित किया जाए विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बौंसी प्रखंड के सरैया भागा विकासखंड में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्रवण कुमार सहगल ने की।जबकि बतौर  मुख्य अतिथि के रूप में बाँका के सांसद गिरधारी यादव विशेष रुप से उपस्थित थे। 
    युवाओं को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी श्रवण कुमार सहगल ने स्वच्छ गांव हरित गांव एवं कैच द रन वर्षा के जल को कैसे संरक्षित किया जाए इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि आज गांव की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता है कि गांव में गठित युवा मंडल एवं महिला मंडल तथा अन्य सामाजिक लोग मिलकर अपने गांव को साफ सुथरा रखने का संकल्प लें साथ ही यदि हम अपनी जरूरत के लिए कोई पेड़ काटते हैं तो उसके बदले हमें उससे कई गुना ज्यादा वृक्षों का रोपण करना चाहिए, ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे और हमारी आने वाली पीढ़ियों को किसी संकट का सामना ना करना पड़े । 
      वहीं मुख्य अतिथि सांसद  गिरधारी यादव ने अपने संवोधन में कहा की हमारे गांव व समाज के स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का नियोजन करना आवश्यक है उन्होंने कहा कि हमने स्वच्छता एवं हरियाली के लिए काफी कार्य किया है परंतु उससे भी अधिक कार्य करने की आवश्यकता है स्वच्छता के लिए घर-घर शौचालय की व्यवस्था होना आवश्यक है।पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगल  हमारी आवश्यकता की पूर्ति करती है,  परंतु आज हम अंधाधुंध पेड़ों की कटाई में लगे हुए हैं। जंगलों को काटा जा रहा है परंतु उसकी तुलना में पेड़ नहीं लगाए जा रहे हैं, उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि स्वच्छता की शपथ को चरितार्थ कीजिए, स्वच्छता के प्रति समर्पित होकर कार्य कीजिए।
         इस अवसर पर केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई । कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कमल किशोर, चंदन कुमार, रंजन कुमार, मुकेश कुमार एवं अन्य युवाओं ने सराहनीय योगदान दिया। 
इस अवसर पर उमेश यादव उपाध्यक्ष, हरिहर यादव मुखिया ग्राम पंचायत भागा, अशोक जी समाजसेवी,अधिवक्ता श्रीप्रसाद यादव, सरगुन कुमार यादव, शकीरा यादव, अशोक सिंह, श्रीकांत चौधरी, पप्पू पंडित, सुरेश यादव, सहित तमाम वरिष्ठ नागरिक युवा मंडलों के पदाधिकारी एवं युवा काफी संख्या में उपस्थित थे।  स्वच्छ गांव हरित गांव विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री उमेश यादव उपाध्यक्ष ने गांव में फैल रही गंदगी एवं उसके निस्तारण हेतु युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। हरिहर यादव मुखिया ग्राम पंचायत फागा ने ग्रीन विलेज पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिस गांव के निवासी हैं उस गांव को स्वच्छ व हरा भरा रखना गांव वासियों का ही कर्तव्य बनता है।
धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा अधिकारी श्रवण कुमार सहगल ने किया।  * के पी चौहान, बाँका।

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top