एम यू सी सी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021
बाँका। " मुस्कुराकर दर्द भुलाकर,रिश्तों में बंद की दुनिया सारी
हर पग को रौशन करने वाली,वो शक्ति है नारी "
आज दिनांक 08 मार्च 2021 सोमवार को एम. यु. सी.सी. के प्रांगण में " अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक मिथुन कुमार ने की।इस अवसर उन्होंने महिला को काफी सशक्त,संघर्षशील और प्रभावशाली बताते हुए महिला को ऊर्जावान बताया।
वहीं एम यू सी सी के निदेशक राजीक राज ने कहा आज की महिला निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में।
वह अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला रही हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही हैं और अन्य महिलाओं और अपने आस-पास के लोगों के जीवन में सफलता ला रही हैं। श्री राजीक ने कहा ' यूं ही नहीं गूंजती किलकारियां घर आंगन के कोने में, जान हथेली पर रखनी पड़ती है माँ को माँ होने में ' ।
शानु प्रिया,मांडवी ,ज्योति, प्रीतम कुमार, आदि सभी छात्र छात्राओं ने भी अपना - अपना विचार रखा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शालीनी, आरुषी, चम्पा ,मनोज,रोशन, रौशन,आयुष,ध्रुव,इत्यादि की अहम भूमिका रही। * के पी चौहान, बाँका।


0 comments: