thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 सुनील कुमार,मंडल रेल प्रबंधक/दानापुर ने "आधार कार्ड संशोधन केन्द्र" का उद्धाटन किया।

 


मंडल रेल प्रबंधक ने "आधार कार्ड संशोधन केन्द्र" का किया उद्धाटन।* 

पटना मंडल कार्यालय भवन के पश्चिमी द्वार पर श्री सुनील कुमार,मंडल रेल प्रबंधक/दानापुर ने "आधार कार्ड संशोधन केन्द्र" का उद्धाटन किया।

इस केन्द्र पर रेलकर्मी एवं उनके परिवारजन का आधार कार्ड संशोधन किया जाएगा।

ये कार्य 10/30 बजे, प्रातः से 4/30 बजे संध्या तक किया जाएगा।

इससे खासकर रेलकर्मियों को काफी लाभ मिलेगा,वे अपना तथा अपने परिजनों का इस सुविधा से लाभ उठा सकेगें। 

इस अवसर पर श्री सुजीत कुमार झा,वरीय मंडल अभियंता(समन्वय) एवं श्री सुरजीत सिंह,वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी मौजुद हुए


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बिहार प्रभारी श्री संजीव झा ने तख्त हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। 


सनोवर खान 

पटना :आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी बुराड़ी विधायक संजीव झा ने पटना सिटी पहुंचकर हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। प्रकाश पर्व के लिए उन्होंने समूचे बिहार के लोगो के लिए सुख समृद्धि की दुआए मांगी।

बिहार प्रभारी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डाक्टर शशिकांत , प्रदेश प्रवक्ता गुलफिशा युसूफ, बबलू कुमार प्रकाश, प्रदेश मीडिया प्रभारी मृणाल कुमार राज,  जिला प्रवक्ता विनय यादव,अरुण रजक, मुकेश सिंह, अभिषेक यादव, दीपक कुमार, उज्ज्वल कुमार आदि  प्रमुख थे।


Read More»

thumbnail

“Perfect Mrs India” 2020 Season 3 finale sees a bevy of intelligent women vie for the skies.

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


The simplicity, the social distancing and the small gathering could not hold back the glitz and glamour of 'Perfect Mrs India' 2020 Season 3 finale saw the chosen 12 Top finalists  from all over India prove their mettle to try and win the crown.


Dr Khooshi Gurubhai Thakkar and Gurubhai Thakkar, the driving forces behind the empowering women's pageant  along with Dr Geet S Thakkar avered, "There are no barriers of Height, Weight or Age in this pageant.  Indian women give up their dreams and turn four walls into a home. This pageant looks beyond everything and aims to empower them, to help them grow wings!"

The contestants came from varied fields. From housewives to professionals to COVID warriors, the field was open.


Soumita Nandy won the award Perfect Woman Of The Show, while there was a tie between Pooja Nishar and Jayanti Gupta for the Second Runner Up, Reema Bahl was the First Runner Up and the coveted title was bagged by Saraswathy Iyer who was crowned 'Perfect Mrs India 2020’ Season 3.The jury consisted among others,  Philanthropist Dr. Aneel Kashi Murarka, Writer-Director and Social Activist Anusha Srinivasan Iyer, Journalist Jyothi Venkatesh, Shruti Jain, Gopi Bhalla, Aruna Sharma, Hosted By Uday Rajveer Singh And Simran Ahuja 


The event also saw the Perfect Achievers Awards where the winners chosen by audience choice  included Ranvir Shorey, Sharad Kelkar, Sahil Salathia, Deepshikha Deshmukh,  Sanjay Gangnani, Helly Shah, Madhurima Tuli, Chahatt Khanna, Amol Parashar, Child Artist Dishita Sehgal,  Sujoy Mukherjee, Ojas Rajani, Alankrita Sahai, Shivani Tomar, Kanika Mann, Charul Malik, Riya Deepsi, Donal Bisht, Kaveri Priyam, Ahsaas Channa, Jay Soni, Simran Ahuja and Krishna Bharadwaj among many others.

All in all a perfect evening twinkling with achievers indeed.

Reporter By Shahid Alam -Mumbai

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 अखिल भारतीय मेहतर समाज द्वारा समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले जी की 191वीं जयंती मनाई गई। 




पटना :अखिल भारतीय मेहतर समाज के प्रधान कार्यालय संदलपुर अम्बेदकर काॅलोनी पटना में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की 191वीं जयन्ती संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कुमार राउत की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मुन्ना कुमार राउत ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका तथा मराठी कवयित्री थी एवं भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। वे अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। वे 1852 ई0 में बालिकाओं के लिए एक पहला विद्यालय की स्थापना की। वे जब स्कूल पढ़ाने जाती थी तो विरोधी इन्हें पत्थर मारते थे तथा उपर गंदगी फेकते थे। महिलाओं के लिए निम्नलिखित विषयों पर अधिकार कि बातें बतातें एवं संघर्ष किया करते रहते थे। इस मौके पर बच्चों के बिच पाठ्य सामग्री काॅपी, पेंसिल का भी वितरण किया गया साथ ही संगठन मे महिलाओं को संगठन से जोङकर समाज मे महिलाओं को बल देने कि बाते हुई।जिसमे मौके पर संगठन के संस्थापक दिलीप राउत, प्रदेश महासचिव प्रीतम कुमार, संजय कुमार गांधी, कोमल वाल्मीकि, ज्वाहर राम,उपस्थित रहें।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


गोपालपुर पुलिस को नए वर्ष के तीसरे दिन भी 7 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के कुचायकोट  प्रखंड के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से 7 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार  तस्कर का नाम कृष्णा  सिंह घर पकड़ी  गांव का रहने वाला है जै कि  उत्पाद विभाग की टीम ने गस्ती के दौरान पकड़ी गांव में की करवाई    उत्पाद अधिनियम के तहत  प्राथमिक केस दर्ज करते हुए  हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया

 कुचायकोट से दीपक दुबे की रिपोर्ट

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

शेख सालेहा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आन्ध्र प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये गये।


अमरावती, आन्ध्र प्रदेश ।


इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की संस्तुति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने जनाब शेख सालेहा प्रधान सम्पादक एमबीसी न्यूज पोर्टल व यूट्यूब चैनल, प्रदेश प्रभारी आन्ध्र प्रदेश लोकल टाइम्स तेलुगु दैनिक, गुंटूर जिला निवासी को आन्ध्र प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। और आशा व्यक्त की है कि जनाब शेख सालेहा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में गांव से लेकर शहर तक के पत्रकारों को जोड़ कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत् संघर्षशील रहेंगे। एक महीने में प्रदेश कमेटी और सभी जिला अध्यक्षों की लिस्ट राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।


जनाब शेख सालेहा को आन्ध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर शर्मा समाचार विशाखापट्टनम, विजया भाष्कर रेड्डी (मां न्यूज) कृष्णा, नारायण (अमरावती ज्योति) प्रकाशम जिला, एस. के. बाशा (अमरावती) गुंटूर, रमेश कनूका विजाज, राजू (वार्ता प्रभा) श्रीकाकुलम, श्रीकांत (एम.बी.सी. नाउ) गुंटूर, वेणु (लोकल टाइम्स) आन्नतापुर, मनी राजू (आर.के. न्यूज) चित्तूर, सुभानी (एम.बी.सी. न्यूज) गुंटूर, रसूल (अवीनीति वेता) कुरनूर, साई संतोष ( लोकल टाइम्स) विशाखा, सुरेश (लोकल टाइम्स) कडप्पा, माधव (तुरपू किरणम) प्रकाशम, एस.के शरीफ (एम.बी. सी. न्यूज) गुंटूर, आराकू (लोकल टाइम्स) विजयानगरम, सुरेश (वी.एस.बी. न्यूज) ईस्ट गोदावरी, ताजुद्दीन सुदीनाम) नेल्लोर, अशरफ कुरैशी 9 टीवी कुरनूर, ताहिर कुरैशी कुरनूर, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इरफ़ानुल्लाह खान, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य मो. एजाज़ुल हक़, रफ़ी अहमद खान, संजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल गिरिराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बिहार रंजीत कुमार सम्राट, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश हसीब अहमद कुरैशी, प्रदेश अध्यक्ष विदर्भ सैय्यद जाकिर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल देवाशीष चटर्जी, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मज़हर इकबाल, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रमोद पासवान,नवेद आलम, अनवारूल हक़, हाशिम रिजवी, जावेद अली, शाहजहां सलीम कुरैशी, मधुर्ज्या बोरा, सनोबर खान, नसीम रब्बानी अब्दुल अजीज, रंजीत भारती, विजय मद्देशिया, सलमान अहमद सिद्दीकी, जितेन्द्र द्विवेदी, शाकिब अनवर, सुनील गुप्ता, मनीष मिश्रा, हफ़ीज कुरैशी, श्याम सुंदर के ऐनेहल्ली, शंकर भाई बघेला, मिथिलेश कुमार, मो. सुल्तान अख्तर, डाॅ. महमूद हमराही, मोहन राव, सुनील सिंह, मुकीम कुरैशी, समरेन्द्र राउत, सलीम पाशा, हाशिम रिजवी, विजय यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत  सिंह  तोमर


जिला सिरमौर की 269 पंचायतों के लिए 1417 प्रत्याशियो द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए है

सिरमौर जिला के छः खंडों में इस प्रकार नामांकन दाखिल हुए

ब्लॉक      प्रधान     उप-प्रधान


शिलाई     156       126

संगड़ाह   190       149

नाहन       181       195

पाँवटा      415        391

सराहां      230       263

राजगढ़     245        177


सिरमौर जिले के कई गांव  के लोगों ने मिनी संसद का निर्विरोध गठन कर समाज को एकजुटता का संदेश देने का कार्य किया है जिले में लगभग 12 से अधिक पंचायतेँ निर्विरोध चुनी गई है हालांकि अधिकारिक तौर पर 6 दिसंबर को नाम वापसी के दिन इनका ऐलान हो सकेगा जिले में कहीं देवताओं के समक्ष कसमें लेकर सर्वसहमति से निर्विरोध  फैसला हुआ तो कहीं गांव के बुजुर्गों द्वारा आपस मे सहमति बनाई गई कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपने दम पर भी एकजुटता का संदेश दिया मतदाता सूची में  अनेक लोगो के वोट न होने के कारण निर्विरोड चुनें प्रतिनिधि अपना नामांकन ही नही कर पाए जिला की पंचायत कांटी-मशवा में प्रधान पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ यहां काहन  सिंह को सर्वसहमति  प्रधान  चुना गया था लेकिन उसका नाम मतदाता सूची से गायब पाया गया इसी प्रकार धारवा पंचायत में निर्विरोड चुनी गई वार्ड सदस्य-5 का नाम भी मतदाता सूची में दर्ज नही था यह देख ग्रामीणों ने महिला की सास को वार्ड मेम्बर चुन लिया  नामांकन पत्र दाखिल करने के 3 दिनों की अवधि के दौरान इन पंचायतों में प्रधान  पद के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल किए गए ऐसे में इन पंचायतों का निर्विरोध चुना जाना तय है शिलाई में सबसे अधिक पंचायत निर्विरोध चुनी गई है. 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 पटना:शेरे-ए-बिहार से विख्यात, निडर पत्रकार, लेखक,वक्ता, पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष स्व० गुलाम सरवर साहब की 95 वीं जयंती युनाइटेड मुस्लिम मोर्चा ने आगामी 10 जनवरी को मोर्चा कार्यालय "अली कोठी",राजाबाजार , पटना में"आत्म चिंतन दिवस" के रूप में मनाने का फैसला किया है।

       मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता कमाल अशरफ राईन ने आज एक प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ एजाज अली,प्रो० इसराइल रजा, पत्रकार,श्री रेहान गनी, पत्रकार, श्री इर्शादुल हक,प्रो० मो शफायत हुसैन और श्री अरुण कुमार कुशवाहा जी, वरिष्ठ अधिवक्ता पटना हाईकोर्ट अपने ख्यालातों का इजहार करेंगे।

   उन्होंने बताया कि मरहूम गुलाम सरवर ने 1952 में रोज़नामा उर्दू "संगम" निकाला जिसे आन्दोलन का शक्ल दिया संगम में उनके द्वारा लिखे गए संपादकीय को लोग उस जमाने में पढ़ें बगैर सुबह की चाय नहीं पीते थे अखबार की कापी ना मिले तो लोग ब्लैक में खरीदते थे।

  श्री अशरफ ने कहा कि उर्दू को बिहार में द्वितीय भाषा का दर्जा दिलाने में मरहूम गुलाम सरवर की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के मंत्रालय में बतौर शिक्षा मंत्री मरहूम सरवर ने बिहार में मदरसा व संस्कृत बोर्ड का गठन किया। उन्होंने कहा कि मरहूम गुलाम सरवर ने कांग्रेस विरोधी राजनीति की अनेकों दफा जेल गए कांग्रेसियों ने उन्हें खरीदने की भी कोशिश की पर उन्होंने मुफलिसी में जिन्दगी गुजारना मंजूर किया पर अपने कलम को किसी कीमत पर बीकने नहीं दिया।

                 उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुलाम सरवर की सरकारी जयंती का आयोजन और गुलाम सरवर मेमोरियल हॉल बनाकर ना सिर्फ उन्हें सम्मान दिया बल्कि उन्हें अमर कर दिया।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जालंधर से माता वैष्णो देवी जाने के लिए रेलवे ने शुरू की तीन ट्रेनें।



जालंधर,(विशाल)- फिरोजपुर मंडल की तरफ से अब दिल्ली, मुंबई और वैष्णों देवी के लिए तीन ट्रेनें और चलाई जाएंगी। दो ट्रेनें पहले ही शुरू कर दी गई हैं। इस तरह अब इस रूट पर पांच ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगी। रेलवे की तरफ से जालंधर कैंट से स्वराज स्पेशल माता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (04671) शुक्रवार सुबह 11.15 बजे चलाई गई। वहीं सर्वोदय स्पेशल माता वैष्णो देवी कटड़ा-गांधीधाम (04675) को शनिवार की सुबह 11.15 बजे चलाया जाएगा।माता वैष्णो देवी कटड़ा-हापा एक्सप्रेस (04677) पांच जनवरी को सुबह 11.15 बजे व माता वैष्णों देवी कटड़ा-जामनगर एक्सप्रेस (04679) छह जनवरी को सुबह 11.15 बजे चलेगी। इससे दो दिन पहले माता वैष्णो देवी-कटड़ा के लिए हेमकुंट एक्सप्रेस व ऋषिकेश-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा एक्सप्रेस चलाई गई थी।दिल्ली व मुंबई के लिए जालंधर कैंट से जेहलम स्पेशल (01078), कटड़ा से दिल्ली (02462), हेमकुंट एक्सप्रेस ऋषिकेश-माता वैष्णो देवी कटड़ा (14610), स्वराज स्पेशल माता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (04672), सर्वोदय स्पेशल माता वैष्णो देवी कटड़ा-गांधीधाम (04676), माता वैष्णों देवी कटड़ा-हापा एक्सप्रेस (04678), माता वैष्णो देवी कटड़ा-जामनगर (04680) व प्रयागराज-ऊधमपुर स्पेशल (04132) ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

यह ट्रेनें अभी भी ब्यास-तरनतारन-अमृतसर रूट पर चल रहीं

अमृतसर मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (02904) और अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल (04650-74) जालंधर से ब्यास, तरनतारन होते हुए अमृतसर आ व जा रही हैं।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एडीसीपी ट्रैफिक गगनेश कुमार ने चलाया चेकिंग अभियान 


जालंधर,(विशाल) जालंधर में यातायात नियमों की अवहेलना करने व बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वालों पर शनिवार शाम को ट्रैफिक पुलिस का डंडा चला। एडीसीपी गगनेश कुमार के नेतृत्व में विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया गया। कई जगह पर नाकाबंदी की गई और नियम तोड़ने वालों, बुलेट पर पटाखे बजाने वालों के चालान काटे गए। इस दौरान वाहनों की चेकिंग भी की गई। श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) के पास विशेष नाका लगाया गया। दर्जनों वाहनों की तलाशी ली गई।वहीं यातायात नियमों को तोड़ने वाले दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। कई बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर फटे हुए थे, उनके चालान काटे गए।  एडीसीपी गगनेश कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आदेशों पर यह अभियान चलाया गया है। लोगों को यातायात नियम मानने के लिए प्रेरित भी किया गया और नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटे गए। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


 पंजाब राज्य के कई शहरों से हिमाचल चिंतपूर्णी  मंदिर में कई श्रद्धालु दण्डवत अपनी मनोती के लिए यहां आते है राजस्थान के टोडा भीम के हेदलपुर का एक 17 सदस्यीय दल दण्डवत होते हुए  हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माँ चिंतपूर्णी के दरबार मे  शनिवार प्रातः 10 बजे पहुंचा  17 सदस्यीय इस जत्था में सभी 50 से अधिक आयु के लोग शामिल है जिनमे 4 महिलाएं श्रद्धालु  भी है इस दल ने दण्डवत होते हुए 800 किलोमीटर की दूरी चार माह में पूरी की

राजस्थान से हिमाचल पहुंचे श्रद्धालुओ रवि प्रजापति,रतनलाल प्रजापति,तेज राम ,रामस्वरूप,मिश्रीलाल ने बताया कि वह 24 अगस्त 2020 को अपने गावँ से यात्रा पर निकले है दल के सदस्यों ने बताया कि वह पहली बार हिमाचल की शक्तिपीठों की यात्रा पर आए है एक दिन में उनका जत्था 8 किलोमीटर का सफर तय करता रहा चिंतपूर्णी पहुंचने पर  प्रिंस कालिया ने श्रद्धालुओ को माता के दर्शन करवाए मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को चुनरी भेंट की गई यह श्रद्धालु ज्वाला व ब्रजेश्वरी मंदिर के दर्शन को भी जाएंगे यह इस तरह का अकेला जत्था जो 800 किलोमीटर दण्डवत होते हुए मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा.


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 प्रखंड कहलगाँव के मथुरापुर संथाली टोला के पश्चिम साइड बहियार में दिन- शुक्रवार, दिनांक- 01/01/2021 के रात में कुछ लोग ने पिकनिक मनाने के दौरान जब रात गयी , तब बगीचा में लगे आम के पेड़ को  काटने लगे, तभी संथाली टोला के   बगल में ही पिकनिक मनाने रहे रविन्द्र मुर्मू,त्रिदेव कुमार,दिपक मुर्मू,आनंद हेम्ब्रम,संजीव सोरेन एवं अजय सोरेन  ने काटने का आवाज सुन कर बगीचे की ओर गये, तब देखा कुछ लड़के पेड़ को काट रहे हैं, तब संथाली टोला के  लड़के ने उस लोगों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन भागने में कामयाब रहे नहीं पकड़ पाये! 

संथाली के  रामाकांत तांती का 9 पेड़ काटा गया, 

बिपिन तांती का 6 पेड़

शम्भू वर्मा का 5 पेड़

उसी जगह रतनपुर दियोरी के बास्की महतो का 45 पेड़

मथुरापुर बाजार के मिसर जी का 10 पेड़ को काट लिया गया हैं 

टोटल 75 पेड़ काट लिया गया,



कहलगाँव से रामाशंकर सिंह की रिपोर्ट


Read More»

thumbnail

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के बिहार डायरी एवं कैलेण्डर 2021 का किया लोकार्पण _

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


टना, 01 जनवरी 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में बिहार सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2021 एवं कैलेण्डर 2021 का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया। 

बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्.तिक विरासत काफी समृद्ध है। यह भूमि विभिन्न सभ्यताओं के पुष्पित एवं पल्लवित होने का साक्षी है। इससे लोगों को अवगत कराने के मकसद से इस वर्ष के कैलेण्डर में बिहार के नव अन्वेषित पुरातात्विक स्थलों को दर्शाया गया है। कैलेण्डर के प्रथम पृष्ठ पर बिहार के चार प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक तेल्हाड़ा विश्वविद्यालय, नालंदा के संदर्भ में उल्लेख किया गया है, जिसका कालखंड पहली से 12वीं सदी की है। कैलेण्डर के अलग-अलग पृष्ठ पर ई0पू0 छठी शताब्दी में निर्मित राजगीर का साइक्लोपियन वॉल, शेरशाह और राजा मानसिंह से जुड़ा रोहतासगढ़ (किला), 16वीं सदी में निर्मित रोहतास का शेरगढ़, मधुबनी का बलिराजगढ़, भारत में नदी घाटी से प्राप्त पहला नवपाषाण युगीन पुरास्थल चिरांद, सारण के विषय में जानकारी दी गयी है। इसके अलावा वैशाली में गंगा नदी के तट पर स्थित महत्वपूर्ण पुरास्थल चेचर, गंगा घाटी में पहाड़ी पर स्थित पहला उत्खनित बौद्ध बिहार ‘लखीसराय का लाल पहाड़ी’, गंगा और कर्मनाशा नदियों के संगम पर चैसा (बक्सर) में 12वीं एवं 13वीं सदी के पुरावशेषों को समेटे हुए ताम्रपाषाण युगीन पुरास्थल, वैशाली का विशालगढ़, भदरिया बांका एवं भागलपुर के गुवारीडीह में कोशी नदी के किनारे हाल ही में खोजा गया पुरास्थल का वर्णन किया गया है। 

बिहार डायरी एवं कैलेण्डर के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क श्री अनुपम कुमार, निदेशक सूचना एवं जन-सम्पर्क श्री प्रदीप कुमार झा उपस्थित थे। 

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top