प्रखंड कहलगाँव के मथुरापुर संथाली टोला के पश्चिम साइड बहियार में दिन- शुक्रवार, दिनांक- 01/01/2021 के रात में कुछ लोग ने पिकनिक मनाने के दौरान जब रात गयी , तब बगीचा में लगे आम के पेड़ को काटने लगे, तभी संथाली टोला के बगल में ही पिकनिक मनाने रहे रविन्द्र मुर्मू,त्रिदेव कुमार,दिपक मुर्मू,आनंद हेम्ब्रम,संजीव सोरेन एवं अजय सोरेन ने काटने का आवाज सुन कर बगीचे की ओर गये, तब देखा कुछ लड़के पेड़ को काट रहे हैं, तब संथाली टोला के लड़के ने उस लोगों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन भागने में कामयाब रहे नहीं पकड़ पाये!
संथाली के रामाकांत तांती का 9 पेड़ काटा गया,
बिपिन तांती का 6 पेड़
शम्भू वर्मा का 5 पेड़
उसी जगह रतनपुर दियोरी के बास्की महतो का 45 पेड़
मथुरापुर बाजार के मिसर जी का 10 पेड़ को काट लिया गया हैं
टोटल 75 पेड़ काट लिया गया,
कहलगाँव से रामाशंकर सिंह की रिपोर्ट


0 comments: