अखिल भारतीय मेहतर समाज द्वारा समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले जी की 191वीं जयंती मनाई गई।
पटना :अखिल भारतीय मेहतर समाज के प्रधान कार्यालय संदलपुर अम्बेदकर काॅलोनी पटना में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की 191वीं जयन्ती संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कुमार राउत की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मुन्ना कुमार राउत ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका तथा मराठी कवयित्री थी एवं भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। वे अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। वे 1852 ई0 में बालिकाओं के लिए एक पहला विद्यालय की स्थापना की। वे जब स्कूल पढ़ाने जाती थी तो विरोधी इन्हें पत्थर मारते थे तथा उपर गंदगी फेकते थे। महिलाओं के लिए निम्नलिखित विषयों पर अधिकार कि बातें बतातें एवं संघर्ष किया करते रहते थे। इस मौके पर बच्चों के बिच पाठ्य सामग्री काॅपी, पेंसिल का भी वितरण किया गया साथ ही संगठन मे महिलाओं को संगठन से जोङकर समाज मे महिलाओं को बल देने कि बाते हुई।जिसमे मौके पर संगठन के संस्थापक दिलीप राउत, प्रदेश महासचिव प्रीतम कुमार, संजय कुमार गांधी, कोमल वाल्मीकि, ज्वाहर राम,उपस्थित रहें।


0 comments: