आज दिनांक 21 फरवरी को किशोर-किशोरियों की उच्च शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और बाल विवाह व लैंगिक हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्दश्यों को लेकर ब्रेकथ्रू की वीडियो वैन और नुक्कड़ नाटक टीम कोराप, गोरीबिघा और परसावां पहुंची। जहाँ गांव के हजारों की संख्या में लोगों ने नुक्कड़ नाटक और वीडियो को देखा। गौरतलब है कि ब्रेकथ्रू द्वारा 3 फरवरी से 22 फरवरी तक टेकारी और कौंच के गांवों में लोगों को लैंगिक भेदभाव के खिलाफ जागरूक करने के लिए वीडियो वैन और नुक्कड़ नाटक किये जा रहे हैं। ब्रेकथ्रू की सामुदायिक कार्यकर्ता मंजू ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी को अपने शरीर और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानना बेहद जरूरी है। जानकारी के अभाव में किशोर-किशोरियां गलत जानकारी प्राप्त करते हैं और अज्ञानतावश गलत चीजों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को भी अपने बच्चों से स्वास्थ्य पर बातचीत करनी चाहिए ताकि वे अपनी समस्या को बताएं और अफवाओं और बीमारी से बच सके।
एक वीडियो के माध्यम से लोगों को लड़कियों की उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए लोगों से भेदभाव ना करने की अपील किया गया । इसके साथ ही लोगों को यह भी बताया गया की लडको और लड़कियों दोनों को शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए क्योंकि यह उनकी जरूरत ही नहीं बल्कि उनका अधिकार भी है। अगर हम लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखते हैं तो यह भी एक तरह की हिंसक है जो गलत है। इसलिए हमें कम उम्र में किशोर-किशोरियों की शादी करने की बजाए उनकी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
कूराप गांव के मुखिया जोगिंदर दास, वार्ड सदस्य मीणा देवी और रामधन दास, आशा कौशिल्य देवी, सेविका मंजू देवी, सहायिका रीभा देवी और वार्ड पंच क्रांति देवी और आशा देवी व अन्य ग्रामीण लोग मौजूद रहें। मुखिया जोगिंदर दास ने कहा कि ब्रेकथ्रू हमारे गाँव में पिछले कई वर्षो से लडके लड़कियों में भेदभाव को खत्म करने, कुरीतियों को मिटाने, हिंसा को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए काफी सराहनीय कार्य कर रही है। इसके साथ ही आपने बताया कि माहवारी को लेकर समाज में जो मिथक है उसको वास्तव में खत्म करने की जरूरत। इस दौरान ब्रेक थ्रू से कार्यकर्ता सरोज, मंजू और काजल और ग्रामीण लोग शामिल रहे।
संजय कुमार, राज्य प्रभारी, ब्रेकथ्रू 9671771841









































