सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट
पटना:पटना जिला अंतर्गत पटना युथ होस्टल में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा मदरसों के फोकल शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें टीचर ट्रेनर अब्दुल राहिल मजहर ने कहा कि बिहार राज्य सरकार ,बिहार मदरसा बोर्ड,यूनिसेफ के तहत सारे मदरसों के लिए अफात मैनेजमेंट ट्रेनिंग के तहत मदरसों के फोकल शिक्षकों को आपदा से बचने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। और इस पर प्रकाश डालते हुए मास्टर ट्रेनर अपराजिता कुमारी ने कहा है कि पूरे राज्य में बिहार राज्य एक ऐसा राज्य है जिसमें माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मदरसों के फोकल टीचर को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की बहुत ही अच्छी पहल है जिसने मदरसों के फोकल टीचरों के द्वारा अल्पसंख्यकों के बीच आपदा से संबंधित जागरूकता फैलेगी। मदरसों के फोकल टीचर को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने से मदरसा के फोकल टीचर के बीच जागरूकता पैदा की जा रही है जिससे मदरसे के टीचर अपने मदरसे में जाकर अपने बच्चों को आने वाले आपदा से किस तरह से बचा जा सके ये बता सके।
मौके पर मास्टर ट्रेनर के रूप में अपराजिता कुमारी, रौशन आरा, अब्दुल राहिल मजहर एवं अन्य मास्टर के साथ मदरसों के फोकल टीचर भी मौजूद थे




0 comments: