बरतनी चाहिए जैसे साफ सफाई से रहना, 6 घंटे पर पैड बदलते रहना आदि । लेकिन यदि हम किशोर किशोरी को इन जानकारियों से वंचित रखेंगे तो जिज्ञासा के चलते किशोर-किशोरियां गलत जानकारी प्राप्त करेंगे और अज्ञानतावश गलत चीजों का शिकार हो सकते हैं। अपने शरीर व स्वास्थ्य की जानकारी न होने के कारण किशोरियां बहुत सी बीमारियों से ग्रस्त हो जाती हैं।
एक वीडियो के माध्यम से लोगों को लड़कियों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया कि लड़कों और लड़कियों दोनों को शिक्षा के समान मौके मिलने चाहिए क्योंकि यह उनका अधिकार है। अगर हम लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखते हैं तो यह भी एक तरह की हिंसक है जो गलत है। इसलिए हमें कम उम्र में किशोर-किशोरियों की शादी करने की बजाए उनकी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
संजय कुमार, राज्य प्रभारी, ब्रेकथ्रू 9671771841




0 comments: