भारत रक्षा क्षेत्र में भी अपना अविष्कार के बदौलत आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है कृष्ण कुमार सिंह*
* संगठन मंत्री के निर्देश में उतर प्रदेश और बिहार में साथ काम करने वाले कार्यरता भुख से मोत के कागार पर*
गया में आज दिनांक 15.7.2021 को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में आई.एम.हॅॉल गया में संपन्न हुआहै। इस बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण,दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्र गीत के साथ हुआ है जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता का आह्वान किया गया है।
पार्टी के आगामी कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक रखते हुए सभी मंडलों की कार्यसमिति की बैठक पंद्रह दिनों में करने,25जूलाई को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के मन की बात बुथ स्तरीय सामूहिक रुप से सुनने, प्रत्येक बुथ पर ऑक्सीजन देने वाले पौधों को लगाने और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों को आम जनता के बीच चर्चा करने के लिए कहा। प्रत्येक गांव में दो सदस्यीय टीम बनाने, जिसमें एक महिला और एक पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप ग्रामीणों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का काम करेंगे। मंडल और जिला में भी तीन सदस्यीय कमेटी होगी जिसमें एक डॉक्टर,एक पुरुष और एक महिला होगी।ये सब पार्टी के सदस्य होने के नाते वैश्विक महामारी में निपटने के तौर तरीके बतायेगें। पार्टी के कार्यकर्ता सेवा भाव को प्रथामिकता में रखकर कार्य करते हुए सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की चर्चा अवश्य करें। आज इस बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास करते हुए जनता को कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी में हर संभव मदद करने का प्रयास किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने गरीबों को दीपावली तक मुफ्त राशन देने का काम कर रही है।यह ऐसी पहली सरकार है जो गरीबों का समर्पित है।पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के द्वारा किया जा रहा है। पांच लाख तक इलाज की सुविधा मुफ्त में दिया जा रहा है। आज भारत का मान और सम्मान विश्व में सबसे उपर है।कोरोन महामारी में भी धैर्य और साहस के साथ कोरोना वैक्सीन का अविष्कार कर लोगों को सुरक्षित करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के अगुवाई में भारत आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड स्तर पर है। विदेशी मुद्रा भंडार में विश्व में तीसरा स्थान भारत का है। आज भारत दूसरे देशों को इंटरनेट सेवा देकर विदेशी मुद्रा कमा रही है, पहले हम दूसरे देश से खरीदते थे। भारत रक्षा क्षेत्र में भी अपना अविष्कार के बदौलत आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है उन्होंने अपने संबोधन में फल्गु अंत: सलिला में रबड़ डैम निर्माण कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि अंत:संलिला का मतलब बरकरार रहना चाहिए। ऐसे न कि रबड़ के कारण आंतरिक स्रोत समाप्त हो जाय और गया की जनता को वाटर लेवल के लिए परेशान होना न पड़े। अंत में कोरोना की वजह से जो भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग काल कल्वित हो गये थे, उनके याद में दो मीनट का मौन रख आत्माकी शांति की प्रार्थना की गई है इस बैठक में पूर्व सांसद हरि मांक्षी, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, ललिता सिंह, अनिल स्वामी, जिला परिषद अध्यक्षा करूणा कुमारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार सिंह, भोला मिश्रा, अनिल कुमार सिंह,रूपेश वर्मा, महेश शर्मा,प्रो रामानंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, अजय कुमार, डॉ अनुज कुमार, कंचन सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, युगेश कुमार जिला मिडीया प्रभारी, राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, विनोद सिंह, संतोष ठाकुर, नीमा कुमारी, वंदना कुमारी, गजेन्द्र दास, सरयु ठाकुर, अभिषेक कुमार, धर्मेन्द्र यादव, अनिल कुमार सिंह, डॉ निरंजन कुमार, कृष्णनंदन पासवान,हरे राम सिंह, कौशल शर्मा तथा सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
