हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पराक्रम प्रवाह, आत्मशांति के लिए निकली कलश यात्रा शिलाई क्षेत्र के रोनहाट,शिलाई, टिम्बी, व कफोटा पहुंची जहां लोगो की भारी भीड़ ने स्वर्गीय बीरभद्र को श्रंद्धाजलि दी कलश यात्रा मे शिलाई के विधायक व प्रदेश कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष ठाकुर हर्ष वर्धन चौहान ने शामिल होकर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा में शिलाई ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष सीताराम शर्मा
हरिराम शास्त्री, एमआर पराशर और शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा, दिनेश सिंगटा,जगत सिंह पुंडीर,दयाल सिंह चौहान,सुरेश कुमार,जिला परिषद सदस्य चमेली देवी व विद्या देवी,बीर सिंह चौहान,पूर्व चेयरमेन रत्तन सिंह चौहान,गुरुदत्त चौहान,रमेश नेगी बीडीसी सदस्य,रणजीत नेगी,यशपाल चौहान, जगत राम शर्मा,रतिराम शर्मा,के साथ सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारी तथा महिलाओं ने भी श्रद्धांजलि दी। शिलाई में कलश यात्रा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी ओर राजा साहब की आत्मशांति के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए आगे आये। वीरभद्र सिंह के लिए जब तक सूरज चाँद रहेगा राजा वीरभद्र सिंह का नाम रहेगा नारे गुंजायमान होते रहे। यहां से यात्रा टिम्बी की और निकली। जगह जगह लोगों ने यात्रा मे भाग लेकर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल प्रधान सीताराम शर्मा ने बताया कि रोहनाट से 9 बजे शुरू हुई यात्रा शिलाई 11 बजे पंहुची। यहां पर अंतिम दर्शन को भारी भीड़ उमड़ी। इस यात्रा टिम्बी 1बजे दोपहर, कफोटा 3 बजे और कमरऊ 5 बजे सांय क्षेत्र की जनता ने राजा बीरभद्र सिंह को श्रंद्धाजलि दी 17 जुलाई को सतोन 9:00 बजे सुबह गिरि नदी में अस्थियों को विसर्जित किया जायेगा।


0 comments: