विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर मालदा मंडल द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता - शाहिद आलम
*मालदा मंडल के 15 प्रमुख स्थलों पर 25,000 पौधों का रोपण*
Malda, June 05, 2025:
*विश्व पर्यावरण दिवस 2025, जिसकी थीम "प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें" है,* के अवसर पर पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" राष्ट्रीय अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन *मालदा टाउन, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर समेत 15 प्रमुख स्थलों तथा महत्वपूर्ण मालगोदाम क्षेत्रों* में किया गया। इसका उद्देश्य स्वच्छ, हरित और टिकाऊ पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था।
*मालदा टाउन स्टेशन* पर इस अभियान का आयोजन पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग द्वारा महानंदा रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे पार्क में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मंडल* ने की। इस अवसर पर *पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (ERWWO)/मालदा की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता,* मुख्य परियोजना प्रबंधक/गतिशक्ति श्री आर.वी. नागरले, वरिष्ठ शाखा अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, रेलवे कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व तथा सतत विकास की आवश्यकता पर बल दिया। *मालदा टाउन में कुल 2,000 पौधे स्थानीय स्वयंसेवी संस्था “मा आनंदमयी सेवा आश्रम, मालदा”* के सहयोग से लगाए गए।
*अन्य स्थलों पर प्रमुख वृक्षारोपण गतिविधियाँ इस प्रकार रहीं:*
*• साहिबगंज में 5,000 पौधे “संजीवनी गंगा, साहिबगंज”* संस्था के सहयोग से और AEN/साहिबगंज के पर्यवेक्षण में लगाए गए।
*• भागलपुर में 5,000 पौधे* बाराहाट, टिकानी एवं मंदार हिल स्टेशन क्षेत्रों में लगाए गए। यह कार्य AEN/भागलपुर की देखरेख में अडानी पावर के सहयोग से संपन्न हुआ।
*• जमालपुर डीजल शेड* में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री कृष्ण कुमार दास ने कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
*• जमालपुर कार्यशाला,* दौलतपुर माल साइडिंग व अकरा नगर स्टेशन पर AEN/जमालपुर के नेतृत्व में *कुल 3,250 पौधे* रोपे गए।
*• मुंगेर रेलवे स्टेशन पर 1,000 पौधे स्थानीय NGO “मुंगेर सेवा मंच”* के सहयोग से लगाए गए, जिसने स्टेशन गार्डन के रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली।
पूरे मालदा मंडल में *कुल पच्चीस हज़ार (25,000) पौधों का रोपण* किया गया। इस वृक्षारोपण में जापानी वनस्पति वैज्ञानिक डॉ. अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित *‘मियावाकी पद्धति’* का उपयोग किया गया, जो कम समय में घने, देशज जंगल विकसित करने की तकनीक के लिए प्रसिद्ध है।
*इस अवसर पर DRM मालदा ने कहा:*
*"आज हम मियावाकी तकनीक द्वारा घने वन लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह तकनीक अल्प समय में जैव विविधता को बढ़ावा देती है। इस वर्ष की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ के अनुरूप, हम प्लास्टिक उपयोग को कम करने के लिए भी प्रयासरत हैं। वृक्ष हमारे सच्चे मित्र हैं — जितने अधिक पेड़ होंगे, लोग उतने ही स्वस्थ और प्रसन्नचित्त होंगे।”*
यह आयोजन मालदा मंडल की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और एक हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान का प्रमाण है।



























































