thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भव्य ऐतिहासिक कलश शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ 21000 कलशों के साथ निकाली गई 


*झारखंड मिन्हाज आलम 





जामताड़ा स्थित मां चंचला मंदिर प्रांगण से मां चंचला एकादश वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में भव्य ऐतिहासिक कलश शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ 21000 कलशों के साथ निकाली गई ।नगर माता और कुल देवी आदिशक्ति मां चंचला के प्रति असीम आस्था,विश्वास और सैलाब के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।मां चंचला वार्षिक महोत्सव समिति अध्यक्ष सह मुख्य यजमान वीरेंद्र मंडल मुख्य कलश लिए हुए आगे आगे चल रहे थे,उसके पीछे पीछे लगभग 21000 से अधिक मां चंचला के प्रति असीम आस्था रखने वाली माताएं बहनें माथे पर कलश लिए हुए बड़े ही उत्साह उमंग के साथ गाजे बाजे और भक्ति गीतों के धुन पर चल रहे थे।हजारों की तादाद में महिलाएं इस कड़कड़ाती ठंड में अलसुबह में ही  माताएं बहनें कलश यात्रा में शामिल होने के लिए कतार बद्ध हो गई थी।मां चंचला कलश शोभा यात्रा में इस बार एक से बढ़कर एक मनोरम नृत्य और झांकियां कलश यात्रा का शोभा बढ़ा रही थी,सबसे पहले आदिवासी युवक युवतियां पारंपरिक ढोल नगाड़े से साथ झूमते नाचते चले आ रहे थे,इसके पीछे पीछे वरिष्ठ नागरिक दल झांकी विशेष वेश भूषा माथे में पगड़ी,हाथों में बड़े बड़े ध्वजा पताके लिए चल रहे थे और स्कूल के बच्चे बच्चियों के द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी जा रही थी।पूरी यात्रा के दौरान मां चंचला विशेष साज सज्जा से सजी धजी रथ पर सवार होकर चल रही थी, मानों जामताड़ा की कुल देवी साक्षात रथ पर विराजमान हो।पूरे माता के नारों और जयकारों से जामताड़ा का माहौल भक्तिमय हो गया।इस कलश शोभा यात्रा में 21000 माताएं बहनें के साथ लगभग 50000 से अधिक श्रद्धालुगण सम्मिलित हुए। अहले सुबह इस घनी कोहरे के चादर और कड़कड़ाती ठंड में माताएं बहनें सुबह चार बजे से ही कलश लेने के लिए माताएं बहनें श्रद्धालु पंक्ति बद्ध होना शुरू हो गई।सभी बारी बारी से मां चंचला के दरबार में हाजरी लगाती रही और कलश लेकर पुनः कतारबद्ध हो गई।मां चंचला मंदिर प्रांगण से मां चंचला मंदिर चौक काली मंदिर स्टेशन रोड जेबीसी स्कूल वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए सुभाष चौक होते हुए कोर्ट मोड़ स्थित हनुमान मंदिर से गांधी मैदान षष्टी तल्ला बाजार रोड होते हुए पुनः मां चंचला मंदिर में कलश स्थापना की गई।इस कलश शोभा यात्रा के दौरान शहर के कई सामाजिक संस्थाओं के द्वारा कलश यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा की जा रही थी,बड़ा ही अनुपम और अद्भुत पुष्प वर्षा का दृश्य देखने को मिला।कई जगह शहर के लोगों के द्वारा स्टॉल लगाकर पानी शरबत की व्यवस्था की गई थी और प्रबुधजन भी सेवा कार्य में लगे हुए थे।इस दौरान तकरीबन 7 किलोमीटर लंबी कतार लग गई और सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरा जामताड़ा शहर श्रद्धालुओं के भीड़ से पटा रहा।तकरीबन आठ घंटे तक पूरा शहर मानों माता की श्रद्धा और स्वागत नमन के लिए ठहर कर इंतजार करता रहा।जगह जगह चौक चौराहे पर चंचला महोत्सव के स्वयं सेवक भक्तों को रास्ता बताते और सेवा करते नजर आए।जगह जगह पर महोत्सव समिति की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी और शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर अपनी मेडिकल टीम के साथ कैंप लगाकर मेडिकल सुविधा के लिए बैठे हुए थे।सभी जगहों पर जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती थी ।महोत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा की माता की कृपा से और जामताड़ा के हर जाति वर्ग समुदाय ,शिक्षण संस्थाएं,सामाजिक संस्थाएं , व्यवसाई वर्ग,प्रबुद्ध जनों और समस्त जामताड़ा जिले वासियों और महोत्सव समिति सदस्यों और स्वयंसेवकों के सहयोग से मां चंचला एकादश वार्षिक महोत्सव के शुभ उपलक्ष पर आयोजित कलश शोभा यात्रा ऐतिहासिक ही नहीं बल्कि महाऐतिहासिक रहा।एकादश मां चंचला महा ऐतिहासिक कलश शोभा यात्रा का ऐसा अद्भुत नजारा मनोरम दृश्य ,झांकियां अविश्वसनीय रूप हम सबों के सोच से परे अकल्पनीय ,21000 से अधिक  माताओं बहनों के साथ 50000 के लगभग भक्तजन कलश शोभा यात्रा में सम्मिलित रहे।आज से यह एकादश मां चंचला कलश शोभा यात्रा की पूरे झारखंड के सबसे बड़ी लंबी देर तक चलने वाली कलश शोभा यात्रा के रूप में जानी जाएगी।इतनी कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद मां की कृपा ऐसी की इस कलश शोभा यात्रा ने इतिहास रच दिया। जगत जननी मां चंचला की पावन धरती में आज ऐसा भक्तिमय माहौल लग रहा था मानो समस्त देवी देवता आज हमारी धरती पर विराजमान होकर हम सब भक्तजनों को  आशीर्वाद दे रहे हैं।मौके पर मुख्य रूप से असंख्य संख्या में माताएं बहनें और श्रद्धालुगण कलश शोभा यात्रा में सम्मिलित रहे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 उर्दू, राज्य की दूसरी आधिकारिक भाषा है अधिकांश मुसलमानों के लिए यह उनकी पहली भाषा है - मो जैनुल अंसारी। 


उर्दू का होना इस देश और हमारी बहुरंगी संस्कृति के लिए जरूरी है - मो जैनुल अंसारी। 



मिन्हाज आलम 



भारतीय प्रजातांत्रिक मंच के संयोजक सह ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के झारखंड प्रदेश महासचिव मो जैनुल अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि यदि उर्दू को आप समाप्त कर देंगे तो हमारी राष्ट्रभाषा के कई तत्व खत्म हो जाएंगे। इसलिए उर्दू का होना इस देश और हमारी बहुरंगी संस्कृति के लिए जरूरी है। लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार को कौन समझाए। हेमंत तो भाजपा विरोध के नाम पर सत्ता में आए हैं लेकिन उनके द्वारा किए जा रहे कार्य कम से कम मुसलमानों को तो रास नहीं ही आ रहा है। झारखंड के राजनीति में मुसलमानों को अछूत बना दिया गया है। सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी जिनके लिए मुसलमान झोली भरके वोट करते है। वो भी पार्टी इनसे जुड़े मुद्दे और समस्याओं पर बात करने से बचती दिखती है। राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से पहले से कमजोर मुसलमान को अब लगभग लावारिस बना दिया गया है। जिनके हाल-चाल तक जानने के लिए भी कोई कोशिश नहीं कर रहा है। झारखंड के वर्तमान सरकार की बात करें तो वह यह मान कर चल रही है कि मुसलमान आखिर वोट किसको देंगे। इधर समुदाय के समक्ष मुद्दे और चुनौतियां दोनों ही विविध हैं। सच पूछिए तो मुस्लिम समुदाय के पिछड़ेपन के दो कारण हैं। समुदाय के प्रति सरकार की उदासीनता और समुदाय की ओर से उचित पहल की कमी। शिक्षा में, मात्रा और गुणवत्ता दोनों के संदर्भ में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां हैं। जबकि सरकार के स्तर पर बहुत कुछ करने की आवश्यकता है, जैसे- शिक्षकों की नियुक्ति, उर्दू में पाठ्यपुस्तकों का प्रकाशन, बिना किसी देरी के योग्य संस्थानों को संबद्धता देना, अनुदान प्रदान करना आदि। राज्य में उर्दू स्कूलों की हालत बद से बदतर है। सम्बन्धित शिक्षक यह भी कहते है कि उर्दू माध्यम के स्कूलों को अपनी शिक्षा का माध्यम बदलने के लिए मजबूर किया जाता है। उर्दू में पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं। सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की कमी एक बड़ी समस्या है। यहां यह उल्लेख करना उचित प्रतीत होता है कि उर्दू, राज्य की दूसरी आधिकारिक भाषा है और अधिकांश मुसलमानों के लिए यह उनकी पहली भाषा है। सब कुछ जानने के बाद भी गठबन्धन के मन्त्री मौन है। बड़ी संख्या में मुस्लिम – प्रबंधित स्कूल संबद्धता की प्रतीक्षा में है लेकिन सरकार की पहल नदारत है। सरकार की वित्तीय सहायता शून्य है। इन गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की स्थिति दयनीय है। इन स्कूलों में प्रशिक्षित पीजी शिक्षकों या टीजीटी को बिना किसी अन्य लाभ के बहुत कम वेतन दिया जाता है। वे अपना पूरा जीवन इस उम्मीद में व्यतीत करते हैं कि भविष्य में किसी भी समय वे वही प्राप्त कर सकते हैं जो समान योग्यता वाले अन्य शिक्षक पा रहे हैं। इसमें यह भी कहा गया है, मिडिल स्कूल, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट (सीनियर सेकेंडरी) और स्नातक स्तर के छात्रों के लिए उर्दू में किताबें उपलब्ध नहीं हैं। सरकार द्वारा प्रबंधित स्कूलों के छात्रों को सरकार किताबें और अन्य स्टेशनरी की आपूर्ति करती है लेकिन मुस्लिम – प्रबंधित शैक्षणिक संस्थानों को इससे वंचित रखा गया है। उर्दू का जन्म भारत में ही हुआ लेकिन झारखंड निर्माण के बाद सरकारें उर्दू भाषा के साथ लगातार अन्याय कर रही है। अब तो स्थिति ये है कि झारखंड सरकार उर्दू को समाप्त करने की दिशा में पहल करने लगी है। उर्दू भाषा की उपेक्षा और उसे मिटाने की साजिश कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन की सरकार कर रही है। मो जैनुल सख्त लब्ज में टिप्पणी करते हैं और कहते हैं कि भाजपा सरकार से तो कोई अपेक्षा ही नहीं थी लेकिन जिस सरकार को हम अपना मानते हैं वह हमारी भाषा को समाप्त करने पर लगी हुई है। ऐसे में तो हमें विकल्प ढुंढना ही पड़ेगा।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 प्

=====≈=संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के , मिनहाज

 गुड्डा मिनहाज*आलम 



संपूर्ण  भारत  क्रांति  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित कुमार साहू ने आज झारखंडीहितो एंव उनके अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले *अजय कंडुलना को संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी का झारखंड प्रदेश कमिटि में उपाध्यक्ष बनाया  है । जिसकी मनोनयन पत्र आज उन्हें  दे दिया गया है* ।

श्री कंडुलुना के  संपूर्ण  भारत  क्रांति  पार्टी  के  झारखंड प्रदेश कमिटि में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर  *सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी झारखंड, छत्तीसगढ  विजय शंकर नायक, राष्ट्रीय  प्रवक्ता एस.सबरीना स्वेता टोप्पो, सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष  नील जस्टीन बेक,  प्रदेश  महासचिव प्रवीन कच्छप*, श्याम कुमार , अमित सिंह, मदन मिश्रा, बीरेंद्र कुमार, ज्योतिष टोप्पो, बेंजामिन मिंज , रॉबिन, प्रकाश कच्छप, दिलेश्वर लोहार , राज मुंडा ने इस पर हर्ष एवं आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त किया है कि *श्री कंडुलना के उपाध्यक्ष  बनाए जाने से झारखंड  मे संगठन  मजबुत  होगा* 

भवदीय, 

हस्ताक्षर 

अमित कुमार  साहु

राष्ट्रीय अध्यक्ष 

संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी

Read More»

thumbnail

महागामा क्षेत्र में चौक चौराहें पर अलाव जलाने की मांग हो रही है तेज*

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 *महागामा क्षेत्र में चौक चौराहें पर अलाव जलाने की मांग हो रही है तेज*

मिन्हाज आलम 


गोड्डा/महागामा


गोड्डा प्रतिनिधि अजय कुमार मंडल:- बढ़ते ठंड में अलाव जलाने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की गुहार। एकाएक तेजी से ठंड बढ़ जाने के कारण हनवारा क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।हवा के साथ साथ कनकनी भी बढ़ गई है।दिन में तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहता है,तो रात में तापमान गिरकर 8-10 डिग्री तक पहुंच जाती है। ठिठुरते हुए ठंड के चलते मुसाफ़िर,गरीब-गुरवे,तथा सवारी टेम्पू का इंतजार करने वाले मुसाफिर का बुरा हाल हो रहा है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग जुगाड़ लगाकर आग ताप कर ठंड के प्रकोप से बचने के फिराक में लगे रहते है।लोगों का कहना है कि सरकारी स्तर पर चौक - चौराहें पर अलाव की व्यवस्था नहीँ की गई है।अलाव की व्यवस्था नही होने से स्थानीय बाजार सहित चौक चौराहें पर राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरी करने वाले लोगों में देखा जा रहा है।ये मजदूर  बार बार खरपतवार जलाकर ठंड से बचाव कर रहे है।दो दिन से ठण्ड इतना बढ़ गया है कि लोग इससे बचाव करने की तरह तरह हथकण्डे अपना रहे हैं।पर राहत नही मिल रही हैं।वही क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से अभिलं महागामा क्षेत्र के विभिन्न गाड़ी स्टैंड,चौक चौराहें सहित अन्य जगहों पर अलाव जलाने की माँग किया है।वहीँ इस सबन्ध में महागामा अंचलाधिकारी से संचार माध्यमों से जानकारी प्राप्त करना चाहे तो उनसे नही हो पाया।

Read More»

thumbnail

जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर आज दिनांक 14 जनवरी 2024 दिन रविवार को।

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर आज दिनांक 14 जनवरी 2024 दिन रविवार को।





एहसान मुंशी।भागलपुर 

     आदरणीय नेता उपमुख्यमंत्री बिहार श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के निर्देशानुसार बिहार सरकार के उपलब्धियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य जिला प्रवक्ता सह उप महापौर भागलपुर प्रो सलाउद्दीन अहसन जी एवं जिला प्रवक्ता अजीत यादव जी के साथ जब्बार चक स्थित मुख्य जिला प्रवक्ता सह उप महापौर भागलपुर प्रो सलाउद्दीन अहसन जी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त बातें कहें।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने कहा -

 विगत चुनाव में जो आदरणीय नेता उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी बिहार की जनता के साथ वादा किए थे, बिहार की जनता के मान सम्मान में वादे को पूरा करने में सफल साबित हुआ है। विगत डेढ़ वर्षों में जो युवा सम्राट आदरणीय नेता उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने सरकार के साथ कुशल भागीदारी का परिचय देते हुए एक साथ बिहार प्रदेश के सभी जिलों में 120000 एक लाख बीस हजार शिक्षको को नियुक्ति पत्र वितरण किए, स्वास्थ्य विभाग में 10500 दस हजार पांच सौ लोगों को नियुक्ति पत्र दिए, सेविका, पंचायत टोला, ग्राम सेवक एवं बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 450000 चार लाख पचास हजार युवाओं एवं महिलाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का काम किए। आज आदरणीय नेता उपमुख्यमंत्री बिहार श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के कुशल नेतृत्व को देखते हुए बिहार प्रदेश की जनता के साथ साथ पूरे देश में बिहार के प्रगति का आइना दिखाने का काम किए हैं।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य जिला प्रवक्ता सह उप महापौर भागलपुर प्रो सलाउद्दीन अहसन जी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा -

विगत डेढ़ वर्षों में जो आदरणीय नेता उपमुख्यमंत्री बिहार श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के सरकार में कुशल भागीदारी रही वो किसी से छुपा नहीं है आज बिहार की बात करें तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं शांति सौहार्द बनाए रखने में कामयाब साबित हुआ है, ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल ही एक ऐसी पार्टी है जो दलित, पिछड़ा वर्ग के लोगों को सम्मान करते हैं, बिहार की जनता के आशा और विश्वास के साथ आदरणीय नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी खड़े उतरने का काम किया है।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल जिला प्रवक्ता अजीत यादव जी ने कहा -

गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ साथ अन्य विभागों में लगभग पांच लाख बेरोजगार युवाओं को एवं महिलाओं को सरकारी नौकरी व रोजगार देने का काम आदरणीय नेता उपमुख्यमंत्री बिहार श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने अपने कुशल नेतृत्व में बिहार की जनता को सौगात दिए हैं।

केन्द्र में बैठे सामंती भाजपा सरकार ने किस तरह बेरोजगारी,नई शिक्षा नीति, महंगाई, जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चुप्पी साधे बैठे हैं, इसका जबाब इंडिया गठबंधन एवं देश की जनता माकूल जवाब देंगे।

आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष युवराज मिलन, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष श्रीमती सीमा जयसवाल, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महोम्मद उमर ताज अंसारी, पियूष यादव एवं जिला मिडिया प्रभारी मंजीत ठाकुर आदि मौजूद थे।

निवेदक -

 चंद्रशेखर प्रसाद यादव

जिला अध्यक्ष

 राष्ट्रीय जनता दल

 भागलपुर।

Read More»

thumbnail

उप महापौर सह मुख्य प्रवक्ता राजद कार्यालय जब्बारचक में डिप्टी मेयर सह मुख्य प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल डॉ मो सलाहउद्दीन अहसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 प्रेस विज्

उप महापौर सह मुख्य प्रवक्ता राजद कार्यालय जब्बारचक में डिप्टी मेयर सह मुख्य प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल डॉ मो सलाहउद्दीन अहसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस 

संवादाता . फैजुल शेख

भागलपुर 









उप महापौर सह मुख्य प्रवक्ता राजद कार्यालय जब्बारचक में डिप्टी मेयर सह मुख्य प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल डॉ मो सलाहउद्दीन अहसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य को लेकर प्रशंसा किया और कहा की ,शिक्षा विभाग में रिकॉर्ड समय में इतिहास की सबसे बड़ी बहाली 2 लाख 17 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति।, गृह विभाग में हज़ारों पुलिसकर्मियों की बहाली।

अन्य विभागों में लाखों पदों नियोजन अभियान और प्रक्रिया जारी, सालों से नियोजित शिक्षक अपनी मांग को लेकर प्रयासरत थे और इसी को देखते हुए हमारी सरकार ने 4.5 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने का निर्णय। 

बिहार में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा/अतिपिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 75% आरक्षण लागू किया।

देश में प्रथम बार बिहार प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाई।

यह किसी भी सरकार के लिए यह बड़ी बात है की किसी कर्मी का वेतन दुगुना किया गया इसका उदाहरण तालीमी मरकज़, शिक्षा मित्र और टोला सेवकों का मानदेय दुगुना किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार अपने वेतन को लेकर संघर्षरत थी और हमारी सरकार ने 

आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाया गया,पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में भी वृद्धि का निर्णय

ये सभी कार्य अपने बहुत कम समय सीमा के अंदर किए।

और जल्द ही वो सारे कार्य किये जायेंगे जिसका माननीय डिप्टी सीएम ने चुनाव या जनता से वादा किया था, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, प्रवक्ता अजीत यादव, राजद खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमर ताज अंसारी, सीमा जयसवाल राजद जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।। 


भवदीय 

डॉ मो सलाहउद्दीन अहसन 

डिप्टी मेयर सह मुख्य प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 शिक्षा विभाग के नियमावली का आज विरोध किया जाएगा - मो शराफत खैरावी। 


संवाददाता/जामताड़ा


सामाजिक कार्यकर्ता,अल्पसंख्यक और उर्दू विषय के जानकार एस अली के अध्यक्षता में एक गूगल मीटिंग हुआ जिसमें झारखंड के सभी जिलों के उर्दू अभ्यार्थी जुड़े थे। विषय था स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी किया गया प्रोन्नति नियमावली का प्रारुप जिसमें कक्षा एक से आठ तक के उर्दू शिक्षकों के बहाली को मर्ज कर दिया गया है अर्थात अब आगे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो में उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं किया जायेगा, जबकि पूर्व के सरकार में जितने भी बहाली हुई है उसमें उर्दू सहायक शिक्षक का बहाली किया जाता था जिसमें सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं उर्दू शिक्षक के रूप में नौकरी भी कर रहे हैं, लेकिन इस प्रारूप से मालूम होता है कि आने वाले दिनों में उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं किया जाएगा। गूगल मीटिंग में जुड़े जामताड़ा जिला के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शराफत खैरावी ने कहा कि 2013 एवं 2016 में झारखंड टेट की इम्तिहान में उर्दू असिस्टेंट टीचर का सिलेबस दिया गया था जिसमें बाकायदा 3000 से भी ज्यादा विद्यार्थी सफल भी हुए हैं और बहाली के इंतजार में अपना उम्र भी खत्म होने के कगार पर है। पहले झारखंड सरकार ने सैकड़ो उर्दू विद्यालयों को सामान्य विधालय कर दिया, अब बरसों से बहाली के इंतजार में 4401 उर्दू शिक्षकों के पद में से बचे हुए रिक्त 3712 पद को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सरेंडर करने का प्लान कर रहा है। साक्षरता विभाग के द्वारा एक नियमावली बनाया गया है जिसमें कक्षा एक से आठ तक के उर्दू शिक्षकों के बहाली को मर्ज कर दिया गया है अर्थात अब आगे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो में उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं किया जाएगा, नियमावली में साफ साफ लिखा हुआ है की ये पद अब मरणशील संवर्ग होगा,स्पष्टतया अब कोई भी नई नियुक्ति नहीं की जाएगी/नियुक्ति हेतु पद उपलब्ध नहीं होंगे, यानी अब आगे उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं होगी। इसी के विरोध में रविवार को जामताड़ा समेत झारखंड के सभी जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, उर्दू भाषा प्रेमियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी जिला मुख्यालय पहुंचकर सरकार एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तुगलकी फरमान का विरोध करें,ताकि आने वाले दिनों में सरकार और विभाग ऐसी हरकत करने से पहले सौ मर्तबा सोचें।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 महीना बीत जाने के बावजूद लापता शुम्बुल परवीन को ढूंढ नहीं पाई पुलिस - अंजुम बानो। 


सद्दाम हुसैन

संवाददाता/जामताड़ा


शनिवार को ह्यूमन राइट्स काउंसिल हजारीबाग का एक प्रतिनिधिमंडल आरक्षी अधीक्षक हजारीबाग से मुलाकात की एवं शुम्बुल परवीन पिता मोहम्मद इम्तियाज अंसारी ग्राम डंडईकला थाना मुफस्सिन जिला हजारीबाग के 14-12-2023 को लापता होने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंबल प्रवीण को लापता हुए महीने हो गए लेकिन अभी तक थाना द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जबकि थाना को आवेदन दिए भी लगभग एक महीने होने को है। ह्यूमन राइट्स काउंसिल की अध्यक्ष अंजुम बानो ने आरक्षी अधीक्षक से अनुरोध किया कि अपने स्तर से संज्ञान लेते हुए उसे बच्ची की खोज करें लड़की के पिता ने अपने बयान में बताया कि अविनाश कटारिया एवं सौरभ सिंह नामक लड़के ने मेरे बेटी का किडनैप किया है। बावजूद इसके अभी तक थाना द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इस संबंध में अंजुम बानो ने आयुक्त उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल हजारीबाग को भी आवेदन देकर लड़की को उपलब्ध कराने की मांग की है। उक्त अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह,फरजाना खातून, निर्मल साव, नगीना तिवारी आदि कई शामिल थे।



Read More»

thumbnail

जिलाधिकारी ने भोला नाथ पुल के समीप क्रियान्वित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में यह तथ्य उभर

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

जिलाधिकारी ने भोला नाथ पुल के समीप क्रियान्वित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में यह तथ्य उभर

संवादाता . फैजुल शेख

भागलपुर 
 







कर सामने आया कि भोलानाथ पुल जो काफी पुराना है, ब्रिटिश काल से संबंधित है, इसके ऊपर आर.ओ.बी. की मांग बहुत सालों से की जाती रही है।जब 2022 में माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम भागलपुर में हुआ था तो उन्हे इस समस्या से  अवगत कराया गया था। जिसकी स्वीकृत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल दे दी गई थी। तदनुसार ड्राइंग, डिजाइन और सभी प्रक्रिया अर्थात टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए विगत वर्ष से इस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। जानकारी दी गई कि इस पर कार्य तेजी से पुल निर्माण निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में जानकारी दी गई कि लगभग 27 पाईल का कार्य पूरा हो गया है। उसके ऊपर कैपिंग का काम भी चल रहा है। पी.क्यू.सी. रोड बनना (ऑल वेदर रोड) है ताकि पानी वगैरह के कारण रोड के खराब होने की समस्या रहती है तो वह नहीं हो। रोड के ढलाई का काम भी इस सप्ताह या अगले अगले सप्ताह से प्रारंभ हो जायेगा।  इसमें 3 किलोमीटर नाला भी बनना है। जिसमें से 400 मीटर का कार्य पूरा हो चूका है। जानकारी दी गई कि बिजली के पोल  शिफ्टिंग करने की आवश्यकता होगी।निरीक्षण के क्रम में यह तथ्य उभर कर समाने आया कि विधुत संरचना शिफ्टिंग के कार्य हेतु आगामी बुधवार से 15 दिनों तक अपराह्न 01 बजे से 04 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त के संदर्भ में ज्ञात हो पुल की लम्बाई 1232 मीटर, पहुंच पथ की लम्बाई 160 मीटर, नाला निर्माण कार्य 03 किलोमीटर में होना है। कार्य पूर्ण होने की तिथि 11.06.2025 है। 

   उक्त निरीक्षण पश्चात जिलाधिकारी ने स्मार्ट सीटी अन्तर्गत चल रहे कार्य यथा-मल्टी लेवलपार्किंग के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति का अवलोकन किया। 8.50 करोड़ के लागत से बन रहे मल्टीलेवल कार पार्किंग का कार्य वर्तमान वर्ष फरवरी माह तक पूर्ण होने की संभावना है। उक्त वर्णित संरचना में 39 दो पहिया वाहन एवं 44 चार पहिया वाहन समाहित करने की क्षमता से युक्त होगी। लगभग 15 मीटर उंचे भवन में सबसे उपरी तल पर ऑफिस, सभा कक्ष एवं अतिथि कक्ष की व्यवस्था होगी।उक्त वर्णित भवन के निर्माण से ट्रैफिक की समस्या निवारण में सहुलियत होगी। आई.सी.सी.सी. भवन निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने ट्रैफिक व्यवस्था संचालन हेतु आई.सी.सी.सी. में की गई व्यवस्था का  अवलोकन किया एवम निरीक्षण क्रम में यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।शहर के कुछ स्थलो पर कैमरा  खराब  होने संबंधित जानकारी दी गई ,पर्यवेक्षण पश्चात  इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश स्मार्ट सिटी प्रबंधन को दिया गया है। साथ ही कुछ स्थलों पर अकार्यशील सौलर लाईट को भी ठीक कराने का निदेश दिया गया है। निरीक्षण क्रम में आई.सी.सी.सी परिसर के बाहर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण हेतु भी निदेशित किया गया है। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के निगरानी में अवैध खनन के

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के निगरानी में अवैध खनन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जगदीशपुर थाना द्वारा 02 ट्रैक्टर ट्रेलर के साथ तथा सजौर ओ०पी० द्वारा 01 ट्रैक्टर ट्रेलर के साथ ओवर लोड बालू जब्त किया गया।

संवादाता . फैजुल शेख

भागलपुर । जगदीशपुर. सजौर 



> इस संबंध में कांड पंजीकृत कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


> बरामदगी-ओवर लोड बालू लदा ट्रैक्टर ट्रेलर के साथ-03 ।


> पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के निगरानी में छापामारी दल की विवरणी -


01. पु०नि० रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष, जगदीशपुर थाना।


02. पु०अ०नि० कृष्ण नंदन राय, जगदीशपुर थाना।


03. पु०अ०नि० अजय कुमार, जगदीशपुर थाना।


04. पु०अ०नि० सुरज सिंह, सजौर थाना।


05. सशस्त्र बल जगदीशपुर थाना।

Read More»

thumbnail

भागलपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सबौर थाना क्षेत्र से एक टाटा मैजिक पिकअप वाहन पर विदेशी शराब की खेप गुजरने वाली है।

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

भागलपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सबौर थाना क्षेत्र से एक टाटा मैजिक पिकअप वाहन पर विदेशी शराब की खेप गुजरने वाली है।

संवादाता . फैजुल शेख

भागलपुर 



> सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के निगरानी में एक टीम का गठन किया गया।


> गठित टीम द्वारा सबौर थाना क्षेत्र में वाहनों की जाँच की जा रही थी।


> तलाशी के क्रम में सामने से आ रहे 01 टाटा मैजिक पिकअप वैन पुलिस को जाँच करता देख चालक और शराब कारोबारी पिकअप वैन छोड़कर फरार हो गया।


> टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कुल 350 ली0 विदेशी शराब जब्त किया गया।


> बरामदगी-


01. विदेशी शराब - 350 ली0 (BLACK DOT)


02. टाटा मैजिक पिकअप वाहन।


> पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के निगरानी में छापामारी दल की विवरणी -


01. पु०नि० विवेक कुमार जायसवाल, थानाध्यक्ष, सबौर थाना।


02. पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, सबौर थाना। 03. पु०अ०नि० दुर्गानंद हांसदा, सबौर थाना।


04. ALTF TEAM-03 एवं सशस्त्र बल, सबौर थाना।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 आमंत्रण/सूचनार्थ

                            आज दिनांक 11-01-2024 दिन बृहस्पतिवार राम जन्मभूमि अक्षत कलश लेकर हनुमान मंदिर लक्ष्मी नगर भाजपा रांची महानगर नेता अभिषेक सिंह राठौर के नेतृत्व में रखा गया है जिसमें विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सुजीत सिंह, विपुल मिश्रा,भाजपा नेता संजय सिंह,सांसद प्रतिनिधि कुमुद झा, राकेश सिंह चंदेल समाजसेवी, नवनीत पांडे रेखा गुप्ता सोनी वर्मा एवं सैकड़ो श्रद्धालुओं अयोध्या राम जन्म भूमि अक्षत कलश एवं आमंत्रण पत्र लेकर सभी को घरों में निमंत्रण दिया जाएगा

               अतः सभी श्रद्धालुओं विनम्र आग्रह है कि संध्या 3:00 बजे लक्ष्मी नगर हनुमान मंदिर जाकर इसे सफल बनाएं

सभी वीडियो कर एवं पत्रकार भाइयों से दिनांक आगरा है कि कृपया इस प्रोग्राम में आने का कष्ट करें


Read More»

thumbnail

मध्य भारत का फेफड़ा कहे जाने वाला छतीसगढ के हंसदेव जंगल को उजड़ने से बचाने के लिए फरवरी माह में

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


*मध्य भारत का फेफड़ा कहे जाने वाला छतीसगढ के हंसदेव जंगल को  उजड़ने से बचाने के लिए फरवरी माह  में





सम्पूर्ण भारत क्रांति  पार्टी  वहां दौरा कर आदिवासियों  के  एवं अन्य  संगठनों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन  का समर्थन  करेगा और आंदोलन में भाग लेगा* ।

*विजय  शंकर  नायक*

================== 

उपरोक्त बातें आज संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय शंकर नायक ने  कहीं । उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के *हंसदेव जंगल को बचाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, माननीय मुख्य न्यायाधीश , सर्वोच्च न्यायालय , भारत, माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार , माननीय केंद्रीय मंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को एक त्राहिमाम संदेश *ईमेल*के माध्यम से भेजा है* ।

श्री नायक नें अपने भेजे गए त्राहिमाम संदेश में बताया है बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ के हंसदेव जंगल में लगभग 50 हजार पेड़ रातों-रात विलुप्त हो गए या काट लिए गए कुछ दिन पहले हंसदेव के जंगल को राजस्व बढ़ाने के लिए खदान के नाम पर पेड़ों के अवधि धुंध कटाई की जा रही है यह जंगल जो की 1 लाख 70 हजार हेक्टेयर भूमि में फैली हुई है यहां करीब 23 जंगली जानवरों का आश्रय स्थल है साथ ही साथ 2 हजार वर्ग किलोमीटर हाथी रिजर्व क्षेत्र है और यहां करीब 10,हजार  आदिवासियों का निवास स्थान है ।

श्री नायक ने आगे कहा जाता बहू की खदान की नीलामी केंद्र सरकार ने की है कोरबा के हसदेव में कोयले का बड़ा भंडार मिला है केंद्र सरकार ने खदान की मीनिंग के लिए नीलामी भी कर दी है खदान की नीलामी होते ही खनन कंपनी ने अपना काम शुरू कर दिया अभी तक 137 हेक्टर भूमि का पेड़ काटा जा चुका है जिससे 10 हजार लोग विस्थापन के शिकार होंगे । केंद्र की सरकार अपने राजस्व बढ़ाने के लिए मध्य भारत का फेफड़ा कहे जाने वाला हसदेव जंगल को आज मैदान में तब्दील करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है जबकि सरकार को मालूम होना चाहिए कि व्यक्ति बिना बिजली के जिंदगी जी सकता है पर बिना शुद्ध ऑक्सीजन के बिना जीवन जीना कठिन ही नहीं नामुमकिन है अपेक्षा में उदारता और क्षमाशीलता जैसे गुण तो सिखाती है यह हमें सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करना भी सिखाती है ।


श्री नायक में आगे कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पेड़ काटने के कानून को बहुत ही सरल बना दी की दी गई है पेड़ काटने के नियम भारतीय वन अधिनियम 1927 और राज्य विशिष्ट वृक्ष संरक्षण कानून द्वारा शासित होता है सामान्य नियम यह है केवल विभाग की अनुमति के बिना पेड़ काटना गैर कानूनी है या निजी संपत्ति पर लगे पेड़ों पर भी लागू होता है आईपीसी की धारा 68 जुर्माना भर दिए जाने पर कारावास की समाप्ति की परिभाषित है पेड़ प्रकृति की ढाल होती है यह हमें ऑक्सीजन देते हैं पेड़ मानव का बहुत उपयोगी और मददगार मित्र है पेड़ पौधों को नष्ट करना यानी जीवन की हत्या करना जैसा जघन्य अपराध है और इसकी संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी शब्दों में इसकी निंदा करती है ।

श्री नायक ने यह भी बताया की पेसा औरत भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के अनुसार इस तरह के अभ्यास के लिए ग्राम सभाओं की सहमति आवश्यक है मगर छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा फर्जी बनाया गया था क्योंकि इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई थी और ऐसी बैठकों की उपस्थिति शीट में कुछ हस्ताक्षर मृत ग्रामीणों के भी थे ।

श्री नायक में महामहिम राष्ट्रपति महोदय /सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश /भारत के प्रधानमंत्री/ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्री से मांग किया है कि मध्य भारत का फेफड़ा कहे जाने वाला हसदेव जंगल को बचाने की दिशा में सकारात्मक ठोस पहल किया जाए और पृथ्वी पर जीवन को नष्ट होने से बचाया जाए अन्यथा जल जंगल जमीन जीवन एवं वन्य जीव तथा हो रहे आदिवासियों की विस्थापन से बचने हेतु संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी जन आंदोलन करने का कार्य करेगी और अभी तक इस संदर्भ में किया जा रहे हैं सभी आंदोलन का भौतिक रूप से जाकर समर्थन करने का काम करेगी ताकि जल जंगल जमीन वन्य जीव एवं आदिवासियों की रक्षा हो सके ।

भवदीय 

विजय शंकर नायक 

राष्ट्रीय महासचिव 

प्रभारी (छत्तीसगढ़)  

संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top